Back
मथुरा: बहू-प्रेमी ने सास की हत्या कर दी, तकिए से दम घोंटा—पुलिस गिरफ्त
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 11, 2026 10:32:18
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा: सास ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो बहू ने प्रेमी संग मिलकर तकिए से घोंट दिया दम, ऐसे खुला राज
मथुरा जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों में बाधा बन रही सास को बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मामला राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव का है। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
साइलेंट अटैक बताकर दफनाया शव
घटनाक्रम के अनुसार, 3 मार्च की रात करीब 1 बजे जब घर के पुरुष (पति आमिर और ससुर) काम के सिलसिले में बाहर थे, तब आरोपी प्रेमी आदिल बहू से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान सास ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पकड़े जाने के डर और गुस्से में आकर बहू और आदिल ने मिलकर तकिए से सास का मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी।
शातिर बहू ने रात 3 बजे अपने पति को फोन कर सूचना दी कि अम्मी बोल नहीं रही हैं। परिजनों के घर पहुंचने पर उसने इसे 'साइलेंट अटैक' बताकर सबको गुमराह किया, जिसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया।
शक हुआ तो कब्र से बाहर निकाला गया शव
परिजनों को जब मौत की वजह पर संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिलाधिकारी के आदेश पर 10 मार्च को मृतका के शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वृद्धा की मौत दम घुटने से हुई थी और उनकी गर्दन की हड्डी भी टूटी पाई गई।
पुलिस की कार्रवाई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर राया पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी बहू और उसके 19 वर्षीय प्रेमी आदिल को उनके गांव भंकरपुर बसेला से गिरफ्तार कर लिया।
बाइट--एसएसपी श्लोक कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 11, 2026 13:05:510
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 11, 2026 13:05:290
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 11, 2026 13:05:100
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 11, 2026 13:04:590
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 11, 2026 13:04:440
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 11, 2026 13:04:310
Report
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 11, 2026 13:04:100
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 11, 2026 13:03:530
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 11, 2026 13:02:370
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 11, 2026 13:01:200
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 11, 2026 13:01:07Noida, Uttar Pradesh:Eyewitness video released on social media showed smoke rising after an explosion in the northwestern Iranian city of Tabriz
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 11, 2026 13:00:230
Report
0
Report