281001
मथुराः संभल की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
Mathura, Uttar Pradesh:संभल जिले में हुई घटना के बाद लोगों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रोके जाने के बाद मथुरा में जिला कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी विकास मार्केट तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उनके द्वारा संभल में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगोपाल यादव का बड़ा सियासी बयान—जीरो प्लस जीरो,जीरो ही होगा’
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर बड़ा सियासी हमला बोला है। अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे केदारेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भगवान केदारेश्वर महादेव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में जब उनसे ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सपा पर टिप्पणी करने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा—‘जीरो प्लस जीरो बराबर जीरो ही मिलेगा।’ वहीं राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर भी रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी का फोन नहीं, बल्कि सभी के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि जब आप बड़े पत्रकार बन जाएंगे, तो आपका फोन भी टैप होने लगेगा। आखिर में रामगोपाल यादव ने कहा कि केदारेश्वर महादेव की कृपा से विरोधियों की सारी तिकड़में खत्म हो जाएंगी।0
0
Report
जिला अस्पताल के डॉक्टर आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, मामले की जांच जारी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत जिला अस्पताल परिसर स्थित डॉक्टर आवास में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। डॉक्टर रमेश चंद्र यादव की गैरमौजूदगी में चोरों ने आवास का ताला तोड़कर करीब 25 से 30 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये नकद पार कर दिए। घटना की सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से एक बैग भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
धौलपुर में पहली बार वोट देने वाली सिमरन-दीपाली ने लोकतंत्र का संदेश दिया
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: उंगली पर लगी स्याही बनी सेल्फी की शान, सिमरन-दीपाली ने दिया लोकतंत्र का पैगाम धौलपुर。 जिले में पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण का मतदान जारी है। जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए हो रहे इस चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मतदान करने पहुंची दो बहनों सिमरन और दीपाली ने विकास के नाम पर वोट दिया ऐसी ही दो फर्स्ट टाइम वोटर हैं सिमरन और दीपाली। दोनों बहनों शनिवार सुबह अपने मतदान केंद्र पर पहुंची। सिमरन और दीपाली कतार में लगी और बारी आने पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद दोनों के चेहरے पर खुशी साफ झलक रही थी। दोनों ने बाहर निकलकर स्याही लगी उंगली दिखाई। फर्स्ट टाइम वोटर दीपाली ने बताया कि यह उसका पहला वोट है, बहुत गर्व महसूस हो रहा है वहीं सिमरन ने कहा कि पहली बार वोट देकर ऐसा लगा जैसे देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई हो। दोनों ने सभी युवाओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर मतदान जरूर करें। युवती सिमरन ने कहा हमने ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने के लिए वोट दिया है जो हमारे गांव में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था कर सके। हम चाहते हैं कि गांव की बेटियों को पढ़ने के लिए बाहर न जाना पड़े और गांव में ही रोजगार मिले। वहीं दीपाली ने बताया मेरा वोट विकास के लिए है। गांव में साफ-सफाई, शौचालय और युवाओं के लिए खेल मैदान जरूरी है। हमने उसी सोच के साथ मतदान किया है। पहली बार वोट डालकर लगा कि हम भी गांव के विकास में भागीदार बन गए हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया चल रही है बाइट 1 दीपाली0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में पहली बार राज्य स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का धमाकेदार आगाज
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में पहली बार सजी राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में प्रदेशभर के मुक्केबाजों का शक्ति प्रदर्शन 26 जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम स्वर्ण पदक विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मुक्कों की ताकत, तकनीक और जीत के जुनून का रोमांच इन दिनों बीकानेर में देखने को मिल रहा है डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप चल रही है प्रदेश के 26 जिलों से पहुंचे 200 से अधिक मुक्केबाज रिंग में अपना दमखम दिखा रहे हैं खास बात यह है कि बीकानेर में पहली बार इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सजी बॉक्सिंग रिंग इन दिनों प्रदेशभर के मुक्केबाजों के हुनर और हौसले की गवाह बनी हुई है 12 नवंबर से शुरू हुई 42वीं राजस्थान राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग भारवर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं 47 से 50 किलोग्राम से लेकर 90 किलोग्राम से अधिक तक के दस भारवर्गों में खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं रिंग में तेज पंच, शानदार फुटवर्क और सटीक तकनीक के जरिए खिलाड़ी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और खेलो इंडिया के पदक विजेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव डॉ. नरेंद्र कुमार निर्वाण के अनुसार, इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर उनकी राह तय करेगा अलग-अलग भारवर्गों के स्वर्ण पदक विजेताओं को आगामी 10वीं एलीट पुरुष राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है तीन दिन तक चले इस आयोजन ने बीकानेर को प्रदेश की बॉक्सिंग प्रतिभाओं के बड़े मंच के रूप में स्थापित करने का अवसर दिया है0
0
Report
चारणवास के परिसीमन के विरोध में ग्रामीण मतदान बहिष्कार जारी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर क्षेत्र के चारणवास गांव में परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने पहले ही ऐलान किया था कि जब तक परिसीमन को सही नहीं किया जाता, तब तक वे मतदान नहीं करेंगे। आज मतदान के दिन ग्रामीण अपने फैसले पर कायम रहे और मतदान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन के दौरान चारणवास रेवेन्यू विलेज को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक एक ही राजस्व गांव को दो भागों में बांटने से गांव की एकता और विकास प्रभावित होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चारणवास के परिसीमन की समीक्षा कर पूरे रेवेन्यू विलेज को एक ही ग्राम के रूप में रखा जाए। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग का समाधान नहीं होता, तब तक वे आगामी चुनावों में भी मतदान का बहिष्कार जारी रखेंगे। अब ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
रतलाम के मिनाखेड़ी में माँ और बच्चों के शव कुएँ से मिले; आत्महत्या पर संशय
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के मिनाखेड़ी में माँ और बच्चों के शव कुएँ से मिले; सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने निकली थी महिला. फिलहाल यही घटना दुर्घटना या आत्महत्या, इस पर बना संशय. थाना जावरा औद्योगिक का मामला. 3 साल का बेटा, 5 साल की बेटी. शवों को पीएम के लिए भेजा गया. थाना जावरा औद्योगिक का मामला.0
0
Report
Advertisement
बूंदी के चौथे चरण में मतदान से जिले में उत्साह, बूथों पर रिकॉर्ड भीड़
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें पंचायती राज चुनाव 2026 के चतुर्थ चरण के तहत बूंदी जिले की 7 पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। जिले के 653 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। कुल 5 लाख 93 हजार 700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 3 लाख 4 हजार 415 पुरुष, 2 लाख 89 हजार 284 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। चतुर्थ चरण में 22 जिला परिषद एवं 117 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। तालाब गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 86 पर भी मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।0
0
Report
ठंड के मौसम में अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की सेवा-प्रथा में बदलाव
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में मौसम में बदलाव के साथ राम मंदिर में विराजमान रामलला की सेवा पद्धति में भी बदलाव किया गया है। पांच वर्षीय बालक स्वरूप में विराजमान प्रभु रामलला की दिनचर्या अब सर्दियों के अनुकूल ढाली जा रही है। ठंड से बचाव के लिए उनके खानपान से लेकर वस्त्र और स्नान की व्यवस्था में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुबह मंगला आरती के समय रामलला को काढ़ा और केसरयुक्त दूध अर्पित किया जा रहा है, जबकि रात्रि में शयन से पहले गर्म दूध का भोग लगाया जाता है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े चार बजे शंखनाद के साथ रामलला का जागरण होता है। इसके बाद गर्म पानी से स्नान और अभिषेक कराया जाता है। सुबह साढ़े छह बजे शृंगार आरती और सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होते हैं। करीब नौ बजे बालभोग में रबड़ी, केसरयुक्त दूध और काढ़ा अर्पित किया जाता है। दोपहर में खीर, पूरी और सब्जियों का भोग लगता है। श्रीराम मंदिर के व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव मिश्र के मुताबिक, रामलला की जागरण से लेकर शयन तक की सेवा में मौसम का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके लिए मंदिर में 14 प्रमुख सेवक तैनात हैं। यह व्यवस्था बाल स्वरूप के प्रति वात्सल्य भाव और मंदिर की पारंपरिक सेवा पद्धति का हिस्सा है।0
0
Report
यूपी कांग्रेस ने बदलाव से इनकार, चुनावी तैयारियां तेज—जिलाध्यक्ष स्थिर
Noida, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस ने वर्तमान संगठन के साथ ही चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी है। साथ ही यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश संगठन में अभी कोई बदलाव नहीं होगा. यूपी में कांग्रेस ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि अब किसी भी जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को नहीं बदला जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पद से अजय राय के हटने और नए अध्यक्ष के रूप में आराधना मिश्रा मोना के जिम्मेदारी संभालने के बाद चर्चा थी कि करीब दो दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। फिलहाल पार्टी ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी जिला एवं शहर अध्यक्ष नहीं हटाया जाएगा。 फिलहाल ये तय किया गया है कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ,ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के काम की महीने में एक बार केंद्रीय नेतृत्व समीक्षा करेगा सभी पुराने जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष को कहा गया है कि हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता रखे और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष न बदलने को लेकर यह बात सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अब चुनावी समर में पूरी तरह से उतर चुकी है। ऐसे में अगर बदलाव के बाद नए आए हुए शहर अध्यक्ष और प्रदेश के जिले के अध्यक्ष नए तरीके से अपनी टीम बनाने और काम करने में करीब 3 महीने का वक्त लेंगे जिससे पार्टी को डैमेज हो सकता है ।ऐसे में अब अपनी पुरानी ही टीम पर पूरी तरह से विश्वास करते हुए कांग्रेस ने यह फैसला लिया है0
0
Report
Advertisement
झारखंड भाजपा पदयात्रा: हेमंत सरकार पर निशाना, आदिवासी सुरक्षा पर सवाल
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - बाबूलाल मरांडी ने भूषण बाड़ा प्रकरण और माफियागिरी पर हेमंत सोरेन को कहा सरदार। खूँटी जिले से आज भाजपा का जनजातीय गौरव पदयात्रा रांची के लिए रवाना हो गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उराँव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री पवन कुमार साय , उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुण्डा सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व नेता शामिल हुए। ये पदयात्रा आज झारखण्ड की राजधानी राँची पहुँचेगी और कल भगवान बिरसा मुण्डा के कब्र स्थल पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। इस पदयात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमें भारी संख्या में महिलाएँ भी शामिल हुई। मौके पर , बाबूलाल मरांडी ने जनजातीय गौरव पदयात्रा के दौरान हेमंत सोरेन और उसकी सरकार और प्रशासन पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार में आदिवासी बहु बेटी तक सुरक्षित नहीं हैं। नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के द्वारा बलात्कार की बात सामने आयी। लोग जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के यहाँ सुरक्षित नहीं हैं। झारखंड में माफियागिरी हावी है। जिन सभी करतूतों के सरदार हेमंत सोरेन हैं।0
0
Report
बुलंदशहर: ससुराल में दामाद से मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने हिरासत में लिया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर पति ने ससुराल में किया हंगामा,पत्नी ने परिजनों संग मिलकर पति के साथ जमकर की मारपीट। पत्नी का आरोप पति आए दिन करता था उसके साथ मारपीट。 पत्नी पिछले काफी समय से रह रही थी मायके。 पति ने मायके पहुंचकर पहले की पत्नी के साथ मारपीट। उसके बाद ससुरालीजनों ने दामाद को सिखा दिया सबक。 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल。 पत्नी ने पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर देकर लगाई कानूनी कार्यवाही की गुहार。 पति को पुलिस ने हिरासत में लिया कार्रवाई में जुटी खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के खटीक पाड़ा की घटना。0
0
Report
उत्तराखंड: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सीईओ ने दलों से 2027 अभियान में सहयोग मांगा
Dehradun, Uttarakhand:*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों से बैठक* एंकर उत्तराखण्ड में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की साफ्ट कॉपी सौंपी गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 में सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस,बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
गहलोत ने जल जीवन मिशन के आंकड़ों पर सवाल उठाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - अशोक गहलोत ने उठाए जल जीवन मिशन के आंकड़ों पर सवालबजट फाइल्स' के तहत मामला नंबर 01 किया जारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के एक साल में 13.88 लाख नल कनेक्शन दिए गए जबकि भाजपा सरकार के तीन साल में 12.95 लाख नल कनेक्शन हुए। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछा-, “दो साल बनाम पांच साल” वाले भजनलाल जी, जल जीवन मिशन के एक साल बनाम तीन साल पर तो जवाब दीजिए। गहलोत ने भाजपा सरकार की घोषणाओं और उपलब्धियों पर सवाल उठाने के लिए बजट फाइल्स अभियान किया है शुरू0
0
Report
एम्स ऋषिकेश का नया सैटेलाइट सेंटर, मरीजों के लिए इलाज आसान बना देगा
Dehradun, Uttarakhand:बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, एम्स ऋषिकेश का सैटेलाइट सेंटर, एम्स किच्छा जल्द ही प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित होगा।0
0
Report
BSF जवान के सूने घर में लाखों के जेवरात चोरी, CCTV में पांच बदमाश कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमौधा में चोरों ने BSF के जवान के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए। पांच चोर घर में घुसकर चोरी करते हुए CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर की रात चोरों ने BSF के जवान शिवओम ठाकुर के मकान को निशाना बनाया। शिवओम ठाकुर इस समय त्रिपुरा में पदस्थ है, शिवओम ठाकुर की पत्नी कल्याणी ठाकुर अपने पैतृक गांव चितहरा गई हुई थीं और घर पर कोई नहीं था। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तो कल्याणी को इसकी सूचना दी। गांव से लौटकर जब उन्होंने घर की जांच की तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। जांच करने पर जेवरात गायब मिले। वारदात को अंजाम देने आए पांच चोर घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। कल्याणी ठाकुर ने सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
