मथुराः गोपाल बाग से नेशनल हाईवे 19 के बाईपास तक की सड़क का कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया शिलान्यास
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला से गोपाल बाग होते हुए नेशनल हाईवे 19 की तरफ जाने वाली 2 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया। इस दौरान नगर के अनेक भाजपा कार्यकर्ता और आसपास के गांवों के प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क को लेकर वह बनवाने की प्रयास में थे। लेकिन अब यह सड़क उनकी पहल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जा रही है। इस सड़क के बनने से कोसीकला में जाम की समस्या से निजात मिलेगी ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
