Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281001

Mathura - दबंगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी

Jan 21, 2025 06:11:28
Mathura, Uttar Pradesh

थाना फरह क्षेत्र के गांव बेरी में घर में घुसकर मारपीट एवं तमाचा लहराने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, गांव के ही रहने वाले युवकों ने पड़ोसी  के घर में घुसकर मारपीट और तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद गांव से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जल्द कार्रवाई की मांग की और पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। 

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Mar 12, 2026 09:31:31
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चाड गांव के समीप का है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गया की ओर से आ रही एक कार में बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान कार चालक को पुलिस की भनक लग गई और वह कार लेकर सरेन रोड की ओर भागने लगा। तभी पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन चाड गांव के पास चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 32 कार्टून में रखी 180 एमएल की कुल 1536 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस संबंध में घोसी एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की थी। पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन लेकर भागने लगा। पीछा करने पर वह कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि जब्त की गई शराब उत्तर प्रदेश निर्मित है। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर तस्करों की पहचान की कोशिश की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शराब कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है। पुलिस द्वारा समय-समय पर छापेमारी भी की जाती है, लेकिन इसके बाद भी तस्कर अपने मंसूबों से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में शराबबंदी को लेकर विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई थी। विपक्ष का कहना था कि शराबबंदी सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है और राज्य में शराब की होम डिलीवरी तक की जा रही है।
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Mar 12, 2026 09:31:13
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज जिले के तीनो नगर निकाय के नव निर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. वही तीनो निकाय के उपाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया भी पूरी की गई जिसमे साहिबगंज नगर परिषद में वार्ड पार्षद एक की विनीता देवी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई वही राजमहल में वार्ड 5 के वार्ड पार्षद मो मारूफ उर्फ़ गुड्डू भी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वही बारहरवा नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुआ जिसमे निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया अपनई गई. नगर परिषद निर्वाचन पदाधिकारी गौतम भगत ने विनीता देवी को उपाध्यक्ष की प्रमाण पत्र दिया साथ उनकी विजय होने की घोषणा की गई. इधर शपथ समारोह के बाद नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा की शहर का पूर्ण विकास होगा और लोगो की समस्याएं त्वरित दूर की जाएगी. आज नगर परिषद में बोर्ड की पहली बैठक भी ली गई.
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 12, 2026 09:30:56
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र के तिलावद मैना गांव में आज खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग से गेहूं की फसल जलकर ख़ाक हो गई । एक खेत में लगी आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग ने लगभग सौ बीघा में लगे गेहूं की फसल को चपेट में लिया। सौ बीघा के गेहूं किसानों के जल गए। लाखों रुपए का नुकसान किसानों को हुआ है। आग लगने की जानकारी मिलते मिलते ही कालापीपल, शुजालपुर और पोलायकलां से तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के अमले ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में फसल जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, गर्मी की शुरुआत के साथ आगजनी की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 12, 2026 09:30:27
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 12, 2026 09:26:34
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक और घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी के बाद होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक अब वैकल्पिक साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। गैस उपलब्ध नहीं होने के कारण कई संचालक कोयले की बड़ी सिगड़ियों और लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसका जायजा लेने जी मीडिया की टीम शहर के लोहा चौक पहुंची, जहां पारंपरिक चूल्हे और सिगड़ी बनाने वाले कारीगर इन दिनों व्यस्त नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में गैस की कमी की खबरों के बाद से ही उनके पास बड़े ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। गर्मी के मौसम में इन सामानों की मांग सामान्य रूप से कम रहती है, पर मौजूदा हालात में होटल और ढाबा संचालक बड़ी संख्या में कोयले की सिगड़ियां और बड़े चूल्हे बनवा रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार गैस नहीं मिलने की स्थिति में भोजन पकाने के लिए कोयला और लकड़ी ही सबसे बड़ा विकल्प बनकर सामने आया है। इस कारण बड़े आकार के चूल्हे और सिगड़ियां तैयार किए जा रहे हैं ताकि रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना बनाने का काम जारी रह सके। डीज़ल भट्टी की मांग भी बढ़ रही है, लेकिन उपलब्धता कम होने के कारण फिलहाल कोयले की सिगड़ी और लकड़ी के चूल्हे ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ऐसे में कारीगर दिन-रात काम कर इनकी आपूर्ति पूरी करने में जुटे हैं।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 12, 2026 09:23:37
Patna, Bihar:PATNA बिहार में सी ओ आर ओ हड़ताल पर है इसको लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में वापस लौटने की बात कही सी ओ आर ओ के हड़ताल को लेकर विपक्षी दल जहां अफसरशाही का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं पक्ष काम नहीं करने वाले पर कारवाई की बात कह रही है... सी ओ आर ओ के हड़ताल पर राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि मुख्यमंत्री यात्रा पर है और सबसे ज्यादा इसी विभाग की समस्या आती है अधिकारी हड़ताल पर हैं तो आप समझ सकते हैं.. हालांकि विजय सिन्हा मजबूत आदमी है वह कार्रवाई कर देंगे... यह सरकार जैसे तैसे चल रही है यह तो दिख ही रहा है जनता के लिए कोई काम नहीं हो पा रहा है... कांग्रेस ने कहाँ की बिहार में अफसर शाही इस कदर बढ़ गया है भ्रष्टाचार इस तरह बढ़ गया है कि वह भ्रष्टाचार को लीगल करने के लिए अपने ही मंत्री को नहीं सुन रहे हैं.. उपमुख्यमंत्री का नहीं सुन रहे हैं बिहार में इस तरह की अफसर शाही किसके द्वारा स्थापित की गई है.. यह सोचने वाली बात है कि आम लोग और विपक्ष के नेताओं का यह अधिकारी कितना सुनते होंगे जब अपने मंत्री का नहीं सुन रहे हैं... जनता दल यूनाइटेड ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया अधिकारियों को निर्देश देते रहे हैं कि किस तरीके से जनता के लिए काम करना है.. जो भी गलत करते हैं वह नप जाते हैं कोई भ्रष्टाचार करेगा और बच जाएगा यह नीतीश जी के शासनकाल में नहीं होता है.. अधिकारी हड़ताल पर हैं संबंधित विभाग के मंत्री ने कहा है कि जो भी उनकी मांगे हैं उसे पर विचार की जाएगी.. हड़ताल करने से समाधान नहीं होगा चाहे वह नेता हो या अधिकारी...
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 12, 2026 09:23:15
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के बाद अब बड़े रेस्टोरेंट, ढाबों और होटलों ने खाना बनाने के लिए वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। गैस की अनियमित उपलब्धता के कारण कई जगहों पर लकड़ी और कोयले का उपयोग बढ़ने लगा है, जिससे बाजार में इनकी मांग भी धीरे-धीरे बढ़ती नजर आ रही है। जी मीडिया ने जब लकड़ी और कोयले के व्यापारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में मांग में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। व्यापारियों के अनुसार अभी तक बाजार पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन फिर भी लकड़ी और कोयले के दाम में करीब 2 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उनका कहना है कि अगर गैस सिलेंडरों की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में इनकी मांग और तेजी से बढ़ सकती है। व्यापारीयां का कहना है कि प्राचीन समय से ही खाना बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का उपयोग किया जाता रहा है। ऐसे में यदि गैस की उपलब्धता में दिक्कत बनी रहती है तो होटल और ढाबा संचालक मजबूरन इन्हीं पारंपरिक साधनों का सहारा लेंगे। स्थिति को देखते हुए कई व्यापारियों ने लकड़ी और कोयले का अतिरिक्त स्टॉक करना भी शुरू कर दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। व्यापारियों का कहना है कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को खाना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 12, 2026 09:23:07
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में एनटीपीसी CSR के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में काचरी के सीनियर स्कूल में एनटीपीसी द्वारा स्थापित एस्ट्रोनॉमी प्रयोगशाला का शुभारम्भ किया गया। इस प्रयोगशाला के माध्यम से बालक अंतरिक्ष विज्ञान की रोमांचक और अद्भुत दुनिया से परिचित हो सकेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एनटीपीसी प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा बवेजा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि यह कल्पना, जिज्ञासा और खोज की भावना को प्रोत्साहित करने का माध्यम है। वर्तमान समय में विश्व तेजी से विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है; ऐसे में विद्यार्थियों के लिए इस तरह की प्रयोगशाला अत्यंत उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी के उप प्रबंधक निशांत कुमार, सुशील सोनवंशी, समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 12, 2026 09:22:52
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top