281204
मथुराः बिजली, पानी सहित कई समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने राया ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
Raya, Uttar Pradesh:राया में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बिजली, पानी और बेसहारा गौ वंशों जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लाक और बिजली घर का घेराव किया। बिजली विभाग पर भ्रष्ट होने के आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड अधिकारी को बिजली समस्या से सम्बन्धित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कल्याण ग्रामीण क्षेत्र में कालू नदी पुल पानी में डूबा, 10–12 गाँव संपर्क टूटे
Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात रात्रभर कोसळणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे काळू नदीने धोक्याची पातळी ओलांडली आहे. रुंदे जवळील काळू नदीवरील पूल पूर्णपणे पाण्याखाली गेला असून तालुक्यातील 10 ते 12 गावांचा शहराशी संपर्क तुटला आहे. तसेच वासुंद्री जवळील पुलालाही पाणी लागले आहे. नदीकाठच्या गावांना प्रशासनाने सतर्कतेचा इशारा दिला आहे. रात्रीपासून संततधार कोसळणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे कल्याण ग्रामीण भागातील नदी, नाले आणि ओढ्यांना पूर आला आहे. जागोजागी पावसाचे पाणी साचले असून जनजीवन विस्कळित झाले आहे. मात्र कल्याण ग्रामीण भागातून वाहणाऱ्या रुंदे जवळील काळू नदीच्या पाणी पातळीत झपाट्याने वाढ झाली आहे. नदीने इशारा पातळी ओलांडल्याने नदीवरील पूल पूर्णपणे पाण्याखाली गेला आहे. पावसाची संततधार सुरूच असल्याने पूल अद्याप पाण्याखालीच आहे. या पुलावरून तालुक्यातील 10 ते 12 गावे शहराशी जोडली जातात. पूल पाण्याखाली गेल्याने या सर्व गावांचा शहराशी संपर्क तुटला आहे. शालेय विद्यार्थी, नोकरदार आणि रुग्णांना मोठा फटका बसला आहे. तसेच काळू नदीवर वासुंद्री जवळ असणाऱ्या पुलालाही पाणी लागले आहे. पावसाचा जोर असाच राहिल्यास हा पूलही पाण्याखाली जाण्याची भीती व्यक्त केली जात आहे. नदीला पूर आल्याने संपूर्ण परिसरातील जनजीवन विस्कळीत झाले आहे. प्रशासनाने नदीकाठच्या गावांतील नागरिकांना सतर्कतेचा इशारा दिला असून सुरक्षित ठिकाणी जाण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. हवामान विभागाने पुढील 24 तासात अजून पावसाचा अंदाज वर्तवला आहे. नागरिकांनी नदीकाठ आणि सखल भागापासून दूर राहावे.0
0
Report
मेटा के पीएम वीडियो हटाने पर IT समिति सेफ़ हार्बर हटाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कम्युनिकेशन और IT पर बनी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद, समिति के चेयरमैन और BJP सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा, ... दूसरा सवाल यह है कि मेटा इंडिया ने प्रधानमंत्री का कंटेंट हटा दिया। मेटा इंडिया ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। अगर आपको याद हो, तो ज़ाकरबर्ग ने खुद जनवरी में 2024 के चुनावों के बारे में एक बयान दिया था और बाद में माफ़ी मांगी थी। इससे पता चलता है कि उनका मकसद देश को अस्थिर करना है। जब भारत के प्रधानमंत्री का वीडियो हटाया जा सकता है, और उन्होंने खुद माना कि कंटेंट पांच घंटे तक - रात 12:30 बजे से सुबह 5:00 बजे तक - गायब था, तो यह बहुत गंभीर मामला है। हमारी समिति ने दो बातें कही हैं और साफ़ तौर पर कहा है कि माफ़ी ज़करबर्ग की तरफ़ से आनी चाहिए। अगर ज़करबर्ग माफ़ी नहीं मांगते हैं, तो उनसे सेक्शन 79 के तहत मिलने वाली सेफ़ हार्बर सुरक्षा वापस ले ली जानी चाहिए। CSAM (बच्चों के यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट) एक और मुद्दा है। YouTube पर भी ऐसा कंटेंट है। मेटा पर भी ऐसा कंटेंट है, और वे बच्चों के शोषण से जुड़ा कंटेंट नहीं हटाते हैं। वे महिलाओं से जुड़ा कंटेंट भी नहीं हटाते हैं। भारत सरकार के ये दोनों नियम बहुत सख़्त हैं, और इसके अलावा, वे गृह मंत्रालय की बात नहीं मानते हैं। वे IT मंत्रालय की बात भी नहीं मानते हैं। इसलिए, हमने कहा है कि इन सभी मामलों में - और कई अन्य मामलों में, जैसा कि आप जानते हैं कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ने मेटा इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई है - इन सभी मामलों में सेफ़ हार्बर सुरक्षा हट दी जानी चाहिए...0
0
Report
सुधांशु त्रिवेदी का प्रियांक खड़गे पर तीखा बयान; भूख हड़ताल-लाठीचार्ज का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SUDHANSHU TRIVEDI (BJP) ON PRIYANK KHARGE दिल्ली: बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "...कर्नाटक में वेटनरी एंट्रेंस एग्ज़ाम और पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर, कर्नाटक सरकार के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने असंवेदनशील और बेहद निंदनीय बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुझसे इस्तीफ़ा मांगना है, तो पहले 25 दिन की भूख हड़ताल करो, लाठीचार्ज का सामना करो और फिर मुझसे इस्तीफ़े के बारे में बात करो। इससे पता चलता है कि कांग्रेस में संवेदनशीलता के मुखौटे के पीछे कितनी चालाकी छिपी है..."0
0
Report
Advertisement
ब्रजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न मामले में राहत, राजनीति की राह साफ?
Gonda, Uttar Pradesh:रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ी राहत मिली है देखने को मिलेगा कि बीजेपी उन्हें फिर से सियासी पिच पर उतारती है या नहीं क्योंकि अभी भी उनके खिलाफ़ विरोधियों के सुर बदले नहीं हैं0
0
Report
वाराणसी की मिट्टी कलश यात्रा भाजपा ने रवाना किया, समरसता का संदेश
Fazilka, Punjab:भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन से संत शिरोमणि रविदास की जन्मभूमि वाराणसी की मिट्टी कलश यात्रा को भाजपा द्वारा रवाना किया गया। यह कलश यात्रा जनपद के सभी मंडलों में भ्रमण कर रहा है । इस कलश میں वाराणसी स्थित गुरु रविदास की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी रखी गई है। और यह यात्रा फाजिल्का पहुंची । जहां भाजपा नेताओं ने पहुँच अपनी हाजिरी लगवाई । हालांकि इसकी अध्यक्षता फाजिल्का से पूर्व विधायक और पंजाब भाजपा के वाइस प्रधान सुरजीत कुमार जियानी द्वारा की गई । इस मौके पर जिले की तमाम भाजपा की लीडरशिप हाजिर रही । पंजाब भाजपा के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट सुरजीत जियानी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने पूरे जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका आदर्श वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी प्रासंगिक है। पंजाब भाजपा के स्टेट सचिव वंदना सांगवान ने कहा कि उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आज मिट्टी कलश यात्रा फाजिल्का आई है । रविदास भाईचारे के लिए मान की बात है । जो आज भाजपा ने कदम उठाया है । उन्होंने कहा कि भाजपा की खासियत है कि सभी भाईचारे को साथ लेकर चलती है । भाजपा सरकार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यह कलश यात्रा उसी उद्देश्य का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने जय गुरु रविदास के नारे लगाए। भाजपा नेता रंजम कामरा ने बताया कि यह यात्रा सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ-साथ संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।0
0
Report
पंजाब में 12 शहरों में 41 शो: ‘हमारे राम’ का भव्य नाट्य मंचन
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब में होगा भव्य नाट्य मंचन 'हमारे राम' का आयोजन कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने दी जानकारी अगस्त और सितंबर में 12 शहरों में होंगे 41 शो: तरुणप्रीत सिंह सौंध रामायण के माध्यम से सनातन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंध अशुतोष राणा निभाएंगे रावण, राहुल आर. भुचर बनेंगे भगवान श्री राम: तरुणप्रीत सिंह सौंध 7 अगस्त से मोहाली में होगा 'हमारे राम' का पहला मंचन: तरुणप्रीत सिंह सौंध मोहाली, बठिंडा, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना समेत 12 शहरों में होगा आयोजन: तरुणप्रीत सिंह सौंध युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने की पहल: तरुणप्रीत सिंह सौंध0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर की जीत से बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की ताकत दिखी
Noida, Uttar Pradesh:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत पर कहा, "इस बार बांकीपुर की जनता ने हमें जिताया है और इसलिए जिताया है कि उनकी उम्मीद है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार उनके हक की आवाज उठाएंगे." उन्होंने आगे कहा, "बांकीपुर का जो चुनाव हुआ है वो केवल बांकीपुर के विधायक को चुनने के लिए नहीं हुआ है। पहले ही दिन से हमारा ये लक्ष्य रहा है कि भाजपा को बहुमत मिलने के बाद एक अच्छा व्यक्ति बिहार का नेतृत्व करे ताकि बिहार का विकास हो... तो यहां न केवल एक विधायक चुना गया है बल्कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को ये संदेश दिया है कि आप सम्राट चौधरी की जगह किसी बेहतर व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं... जितनी चिंता आप गुजरात की करते हैं, उतनी ना सही तो कम से कम उसकी आधी चिंता भी बिहार की करें... गुजरात से 25 सांसद जाते हैं लेकिन बिहार से 40 सांसद जीतकर जाते हैं... हमारा भी विकास हो ताकि हमारे बच्चों को ट्रेनों में बसों में जानवरों की तरह मजदूरी करने दूसरे राज्यों में ना जाना पड़े... मेरा ये अंदाजा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व वो इस मतदान के नतीजों को गंभीरता से लेगा और बिहार में किसी सक्षम व्यक्ति को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएगा..."0
0
Report
गरडदा डैम के पास अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन : बूंदी गरडदा डैम के पास मिला अज्ञात युवक का शव मौके पर मिले लाठी-डंडे और रजाई-गद्दे, हत्या की आशंका। सफेद शर्ट और गमछा पहने था मृतक, नहीं हुई शिनाख्त。 ग्रामीणों की भीड़ जुटी, सूचना पर पहुंची नमाना थाना पुलिस。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।0
0
Report
जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, सरिये से वार, फरار
Dungarpur, Rajasthan:दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज गांव में दोपहर के समय हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही दुकानदार छोटे भाई के सिर पर लोहे के सरिया से हमला किया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार गोपाल पाटीदार निवासी फॉलोज अपने घर के आगे ही दुकान पर बैठा हुआ था। गोपाल पाटीदार का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो जाने के बाद से अकेला रहता था। दोपहर करीब 1 बजे वह दुकान पर बैठा था। उसी समय उसके बड़े भाई रतनलाल पाटीदार की पत्नी राधा गाली गलौज करते हुए दुकान पर आई। इसी समय रतनलाल पाटीदार भी वहाँ आ गया और अपने छोटे भाई गोपाल से लड़ाई झगड़ा करने लगा। रतनलाल ने अपने छोटे भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में आकर लोहे के सरिया से सिर पर हमला कर दिया। जिससे छोटा भाई लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई रतनलाल पाटीदार मौके से फरार हो गया। सूचना पर दाेवड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव जिला डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद के चलते लंबे समय से लड़ाई चल रही थी इसी के चलते यह हत्या की वारदात हुई। फिलहाल पुलिस आरोपी बड़े भाई की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कुसुम विहार में आकाशीय बिजली से युवक की मौत, महिला घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कुसुम विहार स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में सोमवार को आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की पहचान अमन कुमार (20) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला सोनी रवानी हैं। दोनों करीब एक वर्ष पहले झरिया के आग्नि प्रभावित भौंरा 12 नंबर इलाके से विस्थापित होकर कुसुम विहार बीसीसीएल कॉलोनी में रहने आए थे। घटना के कारण दोनों बिल्डिंग के ऊपर पानी भर रहा था, तभी अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को गंभीर अवस्था में एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनी रवानी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज एसएनएमएमसीएच में जारी है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे कुसुम विहार इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित जीवन की उम्मीद लेकर यहां आए परिवार पर प्रकृति की इस त्रासदी ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।0
0
Report
जनसुराज के जीत पर सहरसा में समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ जश्न मनाया
Saharsa, Bihar:जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर की जीत पर सहरसा में उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. जीत की खुशी में समर्थकों ने ढोल नगारो के साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर झूमे और जमकर आतिशबाजी की. जश्न मना रहे समर्थकों का कहना है कि यह जीत बिहार के नौजवानों की जीत है, बेरोजगार युवाओं की जीत है, महिलाओं की जीत है. यह जीत छात्र छात्राओं की जीत है. बाइट - लुकमान अली, जनसुराज पार्टी के समर्थक.0
0
Report
कच्ची कांवरिया पथ पर तंबाकू बिक्री पर रोक, 10 हजार का गुटखा-खैनी जब्त
Munger, Bihar:कच्ची कांवरिया पथ पर तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई, गुटखा-खैनी जब्त कर जलाया विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से देवघर जाने वाले कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए कच्ची कांवरिया पथ को तंबाकू मुक्त जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा गुटखा, खैनी, सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री की जा रही थी। वही सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्वेतमिता आनंद ने कमराय से असरगंज कच्ची कांवरिया पथ तक विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई दुकानों से लगभग 10 हजार के गुटखा, सिगरेट, खैनी सहित अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। जब्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बीडीओ ने संबंधित दुकानदारों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांवरिया पथ को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। यदि कोई दुकानदार तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
आदिल हसन के बयान के बाद NDA पर तीखा हमला, पूंजीपतियों के राज का आरोप
Katihar, Bihar:बांकीपुर (बिहार) और दतिया (मध्य प्रदेश) की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे लोकतंत्र का सुनहरा दिन और जश्न मनाने का दिन करार दिया अहंकार की हार बताया एनडीए को पूंजीपतियों की सरकार छात्रों और किसानों पर अत्याचार सीमांचल की अनदेखी, सीमांचल के लिए विशेष मांगें, विपक्ष की मजबूत भूमिका वीआईपी संस्कृति पर तंज बांकीपुर और दतिया की जनता ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन जैसे नेताओं के उस अहंकार को करारा जवाब दिया है, जिसमें वे सोचते थे कि वे जिसे चाहें, उसे चुनाव जिता सकते हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अडानी और अंबानी की दरबारी बनकर रह गई है। आदिवासी भाइयों की जमीनें हड़पी जा रही हैं और कोयला खदानें बेची जा रही हैं। उन्होंने नीट के छात्रों, लड़कियों, मासूम किसानों और आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। साथ ही, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 37 दिन बाद इस्तीफे का भी जिक्र किया। डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। बाढ़ की तबाही से सीमांचल त्रस्त है, पुल-पुलिया नहीं बन रहे हैं और किसी भी विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है। दरभंगा में एम्स के साथ-साथ सीमांचल के कटिहार, बलरामपुर, किशनगंज और अररिया में मेडिकल कॉलेज खोलने और सीमांचल के लिए स्पेशल पैकेज की पुरजोर मांग उठाई। उन्होंने एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान की तारीफ करते हुए कहा कि जिस बेबाकी से वे विपक्ष की आवाज उठाते हैं, उसी तरह अब प्रशांत किशोर से भी उम्मीद है कि वे जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने सम्राट चौधरी, विजय चौधरी, संजय झा और ललन सिंह जैसे नेताओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्सपेयर्स के करोड़ों रुपये प्रधानमंत्री और मंत्रियों के बड़े-बड़े काफिलों और चार्टर्ड प्लेन पर बर्बाद किए जा रहे हैं, जबकि आम जनता परेशान है अगस्त के महीने को आजादी का महीना बताते हुए कहा कि जिस तरह देश की जनता ने अंग्रेजों को भगाया था, उसी तरह अंग्रेजों के भेष में बैठी इस सरकार को भी देश की जनता हराएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2027, 2028 और 2029 के चुनावों में भी इस सरकार को इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा और उनका अहंकार टूटेगा।0
0
Report
जमुई में अवैध हथियारों के कब्जे के साथ दो गिरफ्तार, तीन देसी कट्टे बरामद
Jamui, Bihar:जमुई जिले में अपराध और अवैध हथियारों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत सिकंदरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के प्रशिक्षण पर जाने के बाद साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार को सदर एसडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रभार संभालने के बाद से ही वे कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सक्रिय हैं और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि特 विशेष अभियान के तहत कैयार गांव जाने वाले मार्ग पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान मानपुर निवासी छोटन यादव, पिता रामदेव यादव के रूप में हुई है। इसी रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पचमहुआ गांव के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पचमहुआ निवासी सूरज कुमार, पिता बाल्मीकि यादव को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी में एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद हथियारों के स्रोत और इनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े संभावित संबंधों की भी गहन जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को जमुई न्यायालय भेज दिया गया。0
0
Report
डमरू कांवड़ ने सावन की पहली सोमवारी में आस्था का नया नजारा दिखाया
Munger, Bihar:डमरू रूपी कांवड़ बना आस्था का आकर्षण, पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा मुंगेर: सावन की पहली सोमवारी पर असरगंज का कच्ची कांवरिया पथ पूरी तरह भगवामय नजर आया। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। लाखों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच झारखंड के धनबाद से आए शिवभक्त अजय विश्वकर्मा अपने अनोखे डमरू रूप के कांवड़ के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन गए, श्रद्धालुओं की भीड़ उनके डमरू आकार के कांवड़ को देखने के लिए उमड़ पड़ी। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, तो कई श्रद्धालु इस अनोखे कांवड़ को बनाने की जानकारी लेते नजर आए। शिवभक्ति, आस्था और लोककला का यह अनूठा संगम पूरे कांवरिया पथ पर चर्चा का विषय बना रहा। धनबाद के भूली निवासी अजय विश्वकर्मा ने बताया कि वे पिछले सात वर्षों से लगातार सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की पदयात्रा करते आ रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने भगवान शिव के प्रिय डमरू के स्वरूप में कांवड़ तैयार करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस कांवड़ को बनाने में काफी समय और मेहनत लगी, लेकिन श्रद्धालुओं से मिल रहे प्रेम, सम्मान और उत्साह ने उनकी सारी मेहनत को सफल बना दिया बाइट कांवरिया बाइट कांवरिया सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ी आस्था की इस भीड़ में डमरू रूपी कांवड़ ने न सिर्फ श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा, बल्कि यह संदेश भी दिया कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण के साथ की गई भक्ति हमेशा लोगों के दिलों को छू लेती है।0
0
Report
Advertisement
