281403
मथुराः ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर के आगे फिसला बाइक सवार
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला बुखारी मार्ग पर गांव खरोट के पास ईटों से भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार ट्रैक्टर के आगे आते ही फिसल गया और घायल हो गया। वही ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही अचानक ब्रेक मारी तो ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया । आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों घायलों को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोसीकला पुलिस को दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश मौसम में मौसमी रोग रोकथाम के लिए चिकित्सा मंत्री ने समीक्षा बैठक की
Jaipur, Rajasthan:बारिश के मौसम में बढ़ने वाली मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने स्वास्थ्य भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस, वायरल बुखार और जलजनित रोगों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई। मंत्री ने अस्पतालों में दवाइयों, जांच किट, बेड, ऑक्सीजन और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी, फॉगिंग, एंटी लार्वा गतिविधियां और साफ-सफाई पर जोर दिया। बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बाबूलाल गोयल, निदेशक IEC डॉ. टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक RCH डॉ. मधु रतेश्वर सहित मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इलेक्ट्रिकल और फायर ऑडिट की भी समीक्षा की गई।0
0
Report
केतन अग्रवाल मौत केस: चेतन चौधरी के वकील ने पुलिस कस्टडी का विरोध
Noida, Uttar Pradesh:PUNE: ADVOCATE RAM SHAHANE (DEFENCE LAWYER REPRESENTING CHETAN CHOWDHARY) ON KETAN MURDER CASE केतन अग्रवाल की मौत का मामला - आरोपियों में से एक, चेतन चौधरी की ओर से पेश वकील राम सहाने कहते हैं, "...हमने पुलिस कस्टडी का पुरज़ोर विरोध किया और हमारी दलीलों पर विचार करते हुए कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया0
0
Report
तमिलनाडु खेल नीति: 10 ओलंपिक अकादमी, ओलंपिक मेडल का नया लक्ष्य
Noida, Uttar Pradesh:चेन्नई - तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन कहते हैं, "...पिछले सौ सालों में हमने कोई ओलंपिक मेडल नहीं जीता है। हमारे पास खेलों के लिए कोई साफ़ विज़न नहीं है, इसीलिए हमारे युवा ड्रग्स और शराब की लत में फंस रहे हैं। इसलिए, मुख्यमंत्री और नई सरकार को खेलों के विकास पर, और खासकर ड्रग्स की समस्या को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। यह एक बहुत ज़रूरी मुद्दा है, और जहाँ पुलिस सफ़ाई का काम संभालेगी, वहीं सामाजिक सुधार की शुरुआत स्कूल स्तर से होनी चाहिए। इसके लिए खेल सबसे अच्छा समाधान हैं। हम खेलों के लिए एक नया ढांचा बनाने जा रहे हैं, खासकर 8 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर केंद्रित एक खेल नीति। हमारा लक्ष्य ओलंपिक मेडल जीतना है। हम ज़मीनी स्तर पर विकास की योजना बना रहे हैं। हम योजना बनाना शुरू करेंगे और पूरे तमिलनाडु में 10 ओलंपिक अकादमी स्थापित करेंगे..."0
0
Report
Advertisement
चिकित्सा मंत्री ने अस्पतालों में फायर ऑडिट और सुरक्षा उपकरण कड़े निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मौसमी बीमारी के साथ साथ सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मीटिंग चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर ने सभी अस्पतालों में इलेक्ट्रिकल और फायर ऑडिट की समीक्षा फायर alार्म, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी एग्जिट और सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने के निर्देश बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बाबूलाल गोयल, अतिरिक्त मिशन निदेशक NHM एवं निदेशक IEC डॉ. टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक RCH डॉ. मधु रतेश्वर सहित मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अधीक्षक, CMHO और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद चिकित्सा मंत्री ने कहा- मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त0
0
Report
अलीगंज अग्निकांड पर अखिलेश पर तीखा हमला: डिप्टी सीएम ने राजनीति नहीं चलेगी कहा
Noida, Uttar Pradesh:2306ZUP_LKO_DY_CM_BT मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को दी मौत पर सियासत न करने की सलाह - कहा- 15 लोगों की जान गई और अखिलेश एसी कमरे में बैठकर कर रहे राजनीति - प्लॉट आवंटन से लेकर बिल्डिंग निर्माण और नक्शा पास कराने में शामिल रही अखिलेश की मशीनरी - सील होने के बावजूद आखिर किस दबाव में अखिलेश सरकार ने ध्वस्तीकरण का आदेश रद करने का काम किया - सीएम योगी हर पल ले रहे घटना पर अपडेट, चार अफसर हो चुके हैं सस्पेंड, एसआईटी जांच में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड पर विपक्ष द्वारा राजनीति किए जाने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा है कि यह हादसा आपकी सरकार के कुकृत्यों का नमूना है। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में 15 लोगों की जान गई है और आप एसी कमरे में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने अलीगंज अग्निकांड को अखिलेश सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना बताते हुए कहा कि प्लॉट आवंटन से लेकर इस अवैध बिल्डिंग का निर्माण का कार्य आपकी ही सरकार के दौरान हुआ था। आपने इसे सील करके सील खोलने का काम किया था। ध्वस्तीकरण के आदेश को रद करने का काम किया था। ये दर्दनाक घटना आप के ही सरकार के कुकृत्यों का यह नतीजा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सारे कार्यक्रम रद करके स्वयं तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें न्याय दिलाने के लिए रात में ही कार्रवाई शुरू कर दी गई। चार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। जितने भी लोग इस घटना में जवाबदेह पाए जाएंगे सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने एसआईटी का गठन भी कर दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, उनके दर्द को समझते हुए सरकार हर संभव मदद और न्याय सुनिश्चित करेगी।0
0
Report
हुड्डा का दावा: हरियाणा में लोकतंत्र पर बड़ा वार, गलत वोट नहीं होंगे
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कि कॉन्फ्रेस SIR से बीजेपी कर रही है बड़ा लोकतंत्र पर वार एक भी गलत वोट बनने नहीं देंगे और सही वोट कटने नहीं देंगे - हुड्डा दूसरे प्रदेशो में बीजेपी ने जो खेल SIR के द्वारा किया है उसे हरियाणा में नहीं होने देंगे बैंक घोटाले में जिस अधिकारी कि गिरफ्तारी हुई है वो राज्यसभा चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर बनाया था, जिसका मैंने उस वक़्त विरोध किया था ये सरकार घोटालों कि सरकार है एक नहीं कई बड़े घोटाले हुए है हरियाणा पहले अपने हिस्से का पानी तो लेले उसके बाद राजस्थान को पानी देने कि सोचे आजतक एसआईएल का पानी बीजेपी हरियाणा को नहीं दिला पाई है जबकि केंद्र और प्रदेश दोनों जगहों पर बीजेपी कि सरकार है कांग्रेस विधानसभा में हर मुद्दों को तथ्यों के आधार पर उठाती है, बीजेपी के पास किसी भी सवाल का जवाब नहीं होता है हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब जाकर बखान करते है जबकि हरियाणा कि हालात खराब है0
0
Report
Advertisement
त्रिपुरा CM ने ऑल त्रिपुरा इंटर-डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:AGARTALA (TRIPURA): त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ऑल त्रिपुरा इंटर-डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के उद्घाटन पर कहा, 'पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि फिट होना चाहिए, फिट इंडिया और खासकर हमारा जो युवा पीढ़ी (18-35 साल तक) ये हमारा मानव संसाधन है पूरा दुनिया जितना मानव संसाधन है यंग यूथ, ये भारत में 65% है और किसी देश में नहीं है। पीएम मोदी के लिए ये आशा और अखंड का विषय है। हमारे त्रिपुरा में भी यही है। हमेशा पीएम मोदी युवा, खिलाड़ियों से बात करते हैं...इसका मतलब आप खेल-कूद में ज्यादा शामिल रहोगे तो आपका रक्त संचार अच्छा रहेगा। जिससे आप अच्छा सोच सकते हैं। आप फिट रहोगे तो आपको कोई बीमारी नहीं होगी इसलिए आप देखोंगे जहां भी स्वस्थ लोग और स्वस्थ युवा हैं वो देश आगे बढ़ रहा है... आज मैं ऑल त्रिपुरा इंटर-डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए आया जो तीन दिन तक चलेगा। इसमें मैंने बच्चों को बताया कि फिट रहोगे तो आप पढ़ाई में भी अच्छे रहोगे और बच्चे ड्रग्स की लत से भी दूर रहेंगे।'0
0
Report
रेउसा में अंतिम बड़े मंगल पर विशाल भंडारा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह ‘झीन बाबू’ ने श्रद्धालुओं को वि
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में अंतिम बड़े मंगल पर विशाल भंडारा, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह ‘झीन बाबू’ ने श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद रेउसा, सीतापुर। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर रेउसा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक महेंद्र सिंह ‘झीन बाबू’ के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दिनेश प्रताप सिंह, सीताराम यादव, श्यामजी शुक्ला, अनिकेत बाजपेई, राहुल सिंह, भोला श्रीवास्तव, धर्मेंद्र पोरवाल, गुंजन यज्ञसैनी, अनूप सिंह, कपिल, सभाजीत सिंह, अरुण सिंह, शिवम वर्मा, गौरव मिश्र तथा आशीष दीक्षित सहित अनेक लोगों ने भंडारे की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और लोगों में सेवा व सहयोग की भावना मजबूत होती है। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल बताया।0
0
Report
मुरादाबाद DM-SP ने सभी संस्थानों के लिए आग-शमन नियम कड़ाई से पालन के निर्देश दिए
Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ अग्नि कांड के बाद एक्शन मे मुरादाबाद के डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल, जिले के सभी हॉस्पिटल, होटल, कोचिंग, रेस्टोरेंट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालको के साथ की मीटिंग, सभी कों दिए अग्नि शमन उपकरण के नियम पुरे करने के सख्त निर्देश, एक ओर डीएम मुरादाबाद डॉ राजेंद्र पेंसिया ने सभी कों नियमो के प्रति चेताया और साफ शव्दो मे कहा की हर संस्थान मे ऑडिट किए जायेंगे और जिस संस्थान मे कमी मिलेगी उसके खिलाफ होगी सख्त और कड़ी कार्यवाही, तो वहीँ दूसरी तरफ एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी कों अग्निकांड से होने वाली जनहानियों कों लेकर चेताया, एसएसपी सतपाल अंतिल ने मीटिंग के दौरान सभी कों समझाया की अग्निकांड मे कभी भी कोई भी चपेट आ सकता है ये भूल जाए की हमारा कोई लपेटे मे नहीं आ सकता तो हर किसी का परिजन कहीं ना कहीं होटल रेस्टोरेंट और कोचिंग या कैफ़े कही भी हो सकता है तो आज से अपनी भी जिम्मेदारी समझकर खुद से नियम पुरे करें।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में अग्नि सुरक्षा अभियान तेज, कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जाँच शुरू
Moradabad, Uttar Pradesh:लखनऊ अग्निकांड के बाद बिजनौर में सघन निगरानी एंकर --लखनऊ में एनीमेशन एवं कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश के प्रशासन को झकझोर दिया है। इसी कड़ी में बिजनौर प्रशासन ने भी एहतियाती कदम उठाते हुए जिले भर में विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है। विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कोचिंग सेंटरों, एनीमेशन संस्थानों, लाइब्रेरी और अन्य भीड़भाड़ वाले शिक्षण केंद्रों की जांच की जा रही है। साथ ही गेमिंग जोन और ऐसे स्थानों को भी निरीक्षण के दायरे में लाया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में युवा और बच्चे पहुंचते हैं। यह अभियान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू हुआ है और इसका नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग की टीमों ने बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, चांदपुर और धामपुर क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ --अभियान के दौरान कुल 26 संस्थानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग, सुरक्षा संकेतक और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। जिन स्थानों पर सुधार की आवश्यकता महसूस हुई, वहां संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। सिर्फ जांच तक सीमित न रहते हुए अग्निशमन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया। इस दौरान 547 विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया समझाई गई और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश बड़े हादसों में जान-माल का नुकसान केवल आग की वजह से नहीं बल्कि धुएं, घबराहट और समय पर निकासी न होने के कारण होता है। इसलिए सुरक्षा उपकरणों के साथ-साथ लोगों का प्रशिक्षित और जागरूक होना भी बेहद जरूरी है। लखनऊ की घटना के बाद बिजनौर प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता। बिजनौर मे आकाश कोचिंग सेंटर सहित कई कोचिंग सेंटरो का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सभी के यहां फायर सेफ्टी को लेकर कमियाँ पाई गयी जिनको नोटिस दिए गए है। यही कारण है कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य सार्वजनिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मनोरंजन केंद्रों की भी फायर सेफ्टी जांच की जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना को रोकने की दिशा में एक गंभीर प्रयास है। अधिकारियों ने संस्थान संचालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।0
0
Report
विष्णु देव साय ने ओलंपिक दिवस पर वृक्षारोपण के साथ खिलाड़ियों को सम्मानित किया
Noida, Uttar Pradesh:RAIPUR (CHHATTISGARH): VISHNU DEO SAI (CHHATTISGARH CM) ON INTERNATIONAL OLYMPIC DAY TREE PLANTATION AND FELICITATION OF SPORTSPERSONS / ACTION AGAINST ILLEGAL SAND MINING / DISCOVERY OF FIVE DIAMONDS IN BALODA-BELMUNDI AREA OF MAHASAMUND DISTRICT रायपुर (छत्तीसगढ़): अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर वृक्षारोपण और खिलाड़ियों के सम्मान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "छत्तीसगढ़वासियों को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की बहुत बधाई और शुमकामनाएं और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का बहुत आभार उन्होंने इस दिवस को यादगार बनाने के लिए यहां पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया और साथ ही साथ प्रदेश के सभी खेलो के जो उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं उनको पुरस्कार देने का भी काम किया है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का बहुत आभार और धन्यवाद....यहां 2036 वृक्षों का यहां पर वृक्षारोपण किया गया है। 2036 में हमारे देश में ओलंपिक हो इसके लिए निवेदन किया गया है उसके प्रतीक रूप में आज यहां पर 2036 वक्षारोपण किया गया है। "0
0
Report
न्यायालय के आदेश पर रोड रोलर से अवैध शराब का बड़ा निस्तारण, 90 लाख कीमत की शराब नष्ट
Churu, Rajasthan:न्यायलय के आदेश पर पुलिस और आबकारी पुलिस ने अवैध शराब पर चलाया रोलर लगभग तीन वर्ष में पकड़ी गई 90 लाख लाख रुपए शराब की नष्ट दो हजार से अधिक कार्टूनों में भरी शराब नष्ट कर शराब तस्करों पर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार सादुलपुर स्थानीय पुलिस और आबकारी पुलिस ने मंगलवार को गत दो तीन वर्षों में पकड़ी गई लाखो की अवैध शराब पर रोड़ रोलर चला कर नष्ट करने की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और आबकारी पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की पालना में करीब 90 लाख रुपए मूल्य की दो हजार 197 कार्टून अवैध शराब को नष्ट कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी और कारोबार पर करारा प्रहार माना जा रहा है। जिला सहायक अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस की ओर से दर्ज प्रकरण संख्या 258/2023, 309/2023 एवं 427/2021 सहित कुल चार मामलों में जब्त की गई 1477 कार्टून शराब तथा आबकारी थाना के एक प्रकरण में जब्त 720 कार्टून शराब को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 2197 कार्टून शराब का निस्तारण किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया न्यायालय के आदेशानुसार की गई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराया गया। तथा संबंधित दस्तावेजी औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। इस अवसर पर आईपीएस अधिकारी अभिजित पाटील, जिला सहायक अधिकारी सुमेर सिंह, थानां अधिकारी राजेश सिहाग, ए ई ओ प्रवीण कुमार, लोकल प्राधिकारी राजेश कुमार, आबकारी थाना अधिकारी विद्याधर पूनिया सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जब्त अवैध शराब का समय-समय पर निस्तारण किया जाता है। इससे मालखानों में लंबे समय से रखी जब्त अवैध शराब का निष्पादन होता है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
चिकित्सा मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक: डेंगू, मलेरिया और स्क्रब टाइफस पर तेज तयारीय
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रीति तंवर मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा मंत्री की हाईलेवल बैठक प्रदेश में डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस और वायरल बुखार से निपटने की तैयारियों की समीक्षा चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अधिकारियों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश अस्पतालों में पर्याप्त दवा, जांच किट, बेड, ऑक्सीजन और स्टाफ उपलब्ध रखने के निर्देश संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी और त्वरित उपचार व्यवस्था के आदेश जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और सवाई माधोपुर में डेंगू पर विशेष फोकस प्रतापगढ़, सलूंबर, बाड़मेर, उदयपुर, बांसवाड़ा में मलेरिया की निगरानी कोटा, बूंदी, बारां, जयपुर और झालावाड़ में स्क्रब टाईफस को लेकर अलर्ट साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा गतिविधियों और पेयजल गुणवत्ता पर जोर0
0
Report
अयोध्या के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा चेकिंग तेज, पंजीकृत संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत
Ayodhya, Uttar Pradesh:लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड और 15 छात्रों की मौत के बाद रामनगरी अयोध्या में भी अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा मानकों की जांच के लिए अग्निशमन विभाग की दो टीमों ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई छापेमारी से कई कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ संचालक अपने संस्थान बंद कर मौके से फरार हो गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम.पी. सिंह ने बताया कि विभाग में 36 कोचिंग सेंटर पंजीकृत हैं और सभी को निर्धारित मानकों की जांच के बाद ही एनओसी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि समय के साथ कई फायर सेफ्टी उपकरण काम करना बंद कर देते हैं, इसलिए उनकी नियमित जांच जरूरी है। एम.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि जो संचालक कोचिंग सेंटर बंद कर जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं, वे कब तक ऐसा करेंगे। विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी संस्थानों की जांच पूरी होने तक नहीं रुकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत कोचिंग सेंटरों के साथ-साथ बिना पंजीकरण संचालित संस्थानों की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान और तेज किया गया है।0
0
Report
FSSO कमलेंद्र सिंह CM योगी को पत्र: CFO के अधिकार स्पष्ट करें
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ से बड़ी खबर लखनऊ अग्निकांड मामले में निलंबित FSSO कमलेंद्र सिंह ने CM योगी को लिखा पत्र। छोटे स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई की गई यह अन्यायपूर्ण है ,मेरा कार्यक्षेत्र सीमित है। CFO के पास सारे अधिकार हैं , उनकी जिम्मेदारी तय की जाये ,NOC, CFO देते हैं , दमकल देर से पहुंची , इसके लिए CFO जिम्मेदार हैं। कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाये。0
0
Report
Advertisement
