icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम..श्रद्धा और उत्साह से गूंजी गलियां

Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, संजीव मिश्र समेत कई गणमान्य लोग व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर के हाइडिल कॉलोनी, चक्र सुदर्शन मंदिर, संगत व शीतला माता मठिया मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर सजे हनुमान विग्रहों की पूजा-अर्चना हुई। वहीं बाजार स्थित गोल्डी ज्वेल्स पर केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया और मालीपुर रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास भंडारे में भारी भीड़ उमड़ी। कोतवाल अजय प्रताप यादव के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। नगरभर में हुए इन आयोजनों से हनुमान जन्मोत्सव का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बनारहा।
0
0
Report

सड़क पर सख्ती: गंगाघाट में पुलिस का पैदल मार्च, नियम तोड़ने वालों पर सिकंजा

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। तीन ऑटो, दो ई-रिक्शा, एक टेंपो सहित कई मोटरसाइकिलों के चालान किए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कोतवाली प्रभारी ने सब्जी मंडी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया, जहां सड़क पर दुकान लगाए दुकानदारों को सफेद लाइन के पीछे दुकान लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। इसके अलावा गंगाघाट स्थित शराब ठेकों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गश्त के साथ नगर पालिका परिषद गंगाघाट के कर्मचारी भी मौजूद रहें, तो राजधानी मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में हनुमान जन्मोत्सव: विशाल कलश यात्रा और भक्तिमय माहौल

Sikar, Rajasthan:हनुमान जन्मोत्सव पर नीमकाठाना में हुए अनेक कार्यक्रम। प्राचीन घुघाड़ी धाम पर विशाल कलश यात्रा का हुआ आयोजन। बिहारी दास महाराज को घोड़ी पर बैठाकर कर डीजे की धुन के साथ कलश यात्रा के साथ लाया गया। इस दौरान कलश यात्रा का ग्रामीणों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत。 हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नीमकाथाना क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच प्राचीन घुघाड़ी धाम पर विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महावा बालाजी मंदिर से जीवंत झांकियों के साथ विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने धार्मिक भजनों पर झूमते हुए प्राकृतिक सौंदर्य के बीच यात्रा को आगे बढ़ाया, जो घुघाड़ी धाम स्थित राम झरोखा दरबार पहुंची। कलश यात्रा में श्री श्री 108 श्री अवध बिहारी दास महाराज को घोड़ी पर विराजित कर डीजे की धुन के साथ लाया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा कर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान राम झरोखा दरबार के सामने कृष्ण दास जी महाराज, जयपुर द्वारा मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
0
0
Report

बूंदी के अभय नाथ महादेव मंदिर में महाआरती और दो नंदी की खास परंपरा

Noida, Uttar Pradesh:दो नंदी वाले 1100 साल पुराने अभय नाथ महादेव मंदिर में गूंजे जयकारे, हुई भव्य महाआरती बूंदी की हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या और चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर छोटी काशी बूंदी स्थित ऐतिहासिक श्री अभय नाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नाथ संप्रदाय के इस लगभग 1100 वर्ष प्राचीन मंदिर में आयोजन श्री अभय नाथ प्रबंध कार्यकारिणी के सचिव पंडित शक्ति प्रकाश ओझा के नेतृत्व में विधि-विधान से संपन्न हुआ。 मंदिर की अनूठी पहचान मंदिर की विशेषता बताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि यह प्राचीन धरोहर बूंदी शहर की स्थापना से भी पहले की मानी जाती है। देश के अधिकांश शिव मंदिरों में जहां एक ही नंदी विराजमान होता है, वहीं इस मंदिर में महादेव के समक्ष दो नंदी विराजमान हैं, जो इसे विशेष बनाते हैं। इसके अलावा यहां एक दुर्लभ प्रतिमा भी स्थापित है, जिसमें ऋषि मार्कंडेय नंदी को बांह से पकड़े हुए दर्शाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध कांक्लेव समाप्त, बुद्ध मार्ग से विश्व शांति का आह्वान

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - विश्व शांति कामना के साथ तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट कांक्लेव का समापन - तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट कांक्लेव में विश्व शांति के लिए बुद्ध मार्ग पर चलने का आह्वान - समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे - समापन सत्र को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी किया संबोधित - कांक्लेव में बौद्ध संस्कृति और वैश्विक शांति पर हुआ मंथन - बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में निवेश लाने पर हुई चर्चा - विश्व के बुद्धिस्ट देशों से कुशीनगर को जोड़ने का हुआ प्रस्ताव - भगवान बुद्ध के जीवन चरित को प्रदर्शित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए प्रस्तुत - महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में चल रहा था कार्यक्रम
0
0
Report

गोंडा में छुट्टा सांड के हमले से 12 वर्षीय अमन यादव की मौत

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर (कांधी) गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है और छुट्टा जानवर के हमले में हुई मासूम के मौत की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जी हां गांव में कृपाराम के घर के बाहर खेल रहे उनके 12 वर्षीय पुत्र मासूम अमन यादव पर अचानक एक छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया और अमन को उठा करके पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अमन कृपाराम का पुत्र था और घटना के समय घर के पास ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक हुए इस हमले से गांव में चीख-पुकार मच गई परिजन बदहवास हालत में मौके पर reached लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्योंकि परिजन खेत में गए हुए थे और मृतक अमन गांव के ही बच्चों के साथ खेल रहा था उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रह जाएगा। मृतक अमन यादव घर में सबसे बड़ा था जबकि छोटे भाई की उम्र 8 साल है और उसका नाम अजय यादव। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए हल्का लेखपाल समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया है। वहीं ग्रामीणों ने स्थानीय करनैलगंज पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लंबे समय से छुट्टा पशुओं का आतंक बना हुआ है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
0
0
Report

CAPF बिल 2026 लोकसभा में पारित; कांग्रेस वॉकआउट के बीच बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KIREN RIJIJU (UNION PARLIAMENTARY AFFAIRS MINISTER) ON CENTRAL ARMED POLICE FORCES (GENERAL ADMINISTRATION) BILL, 2026 PASSED IN LOK SABHA. CONGRESS/ PARLIAMENT TO RECONVENE FOR WOMEN’S RESERVATION BILL. दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हमने बजट सेशन 16 अप्रैल तक बढ़ा दिया है क्योंकि हम ज़रूरी बिल पेश करने जा रहे हैं। जब CAPF बिल पास हुआ, और इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने वॉकआउट किया, तो उन्होंने खुद को एक्सपोज़ कर दिया। वे इसलिए एक्सपोज़ हो गए क्योंकि यह बिल, जिसे इतने बैलेंस के साथ बनाया गया था और आज पास किया गया, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज़ की सभी मौजूदा कमियों को ध्यान में रखता है, और सभी की चिंताओं को दूर करता है: जो सीनियर स्केल से आ रहे हैं, जो कांस्टेबल के रैंक से आ रहे हैं, और जो डेप्युटेशन पर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बस इस मुद्दे को पॉलिटिकलाइज़ करने की कोशिश की..."
0
0
Report
Advertisement

डांग इलाके में युवक की हत्या, शव जंगल में मिला—पुलिस जांच शुरू

Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) डांग इलाके में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका, स्थानीय ग्रामीणों को जंगल में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, ग्रामीणों ने घटना की पुलिस को दी सूचना, सूचना पर गढ़ी बाजना थाना अधिकारी श्यामलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे मौके पर, पुलिस मौके पर मौजूद ग्रामीणों से ले रही घटना की जानकारी, फिलहाल मृतक युवक की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने एफ़एसएल, एमओबी एवं डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया मौके पर, पुलिस टीमों के पहुंचने के बाद मौके से जुटाए जाएंगे अहम साक्ष्य, गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के कौड़ापुरा व वैदपुरा गांव के डांग क्षेत्र की बताई है घटना।
0
0
Report

बीरेंद्र सिंह: कांग्रेस मजबूत, भाजपा की पैसे की राजनीति पर बड़ा हमला

Bhiwani, Haryana:भिवानी में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का राज्यसभा चुनाव पर बयान:बोले- संगठन ना होना कमजोरी, भाजपा की पैसों की राजनीति, कांग्रेस इतनी मजबूत कि 6 महीने भी राज ना करने दे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह वीरवार को भिवानी के पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के परिवार का ढांढस बंधाया। साथ ही बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे (जंगबीर सिंह) लंबी लड़ाई लड़ने में सक्षम थे। आज बहुत कम लोग हैं जो बिना यह सोचे कि मुझे कामयाबी मिलेगी या नहीं, उसके बावजूद संघर्ष करते रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा 12 साल तक जिस पार्टी में संगठन ना हो, संगठन ही किसी-ना-किसी रूप में पार्टी को मजबूती देता है। कमजोरी इसी बात की रही कि केवल एमएलए या एमपी बनने के लिए कांग्रेस में रहने वाले जो लोग थे, वे पार्टी की विचारधारा से या पार्टी हाईकमान से अलग इस बात से प्रेरित थे कि हमें राजनीति में जगह मिल सकती है किसी-ना-किसी रूप में कि हम कांग्रेस की टिकट लेने में सक्षम रहे। कमजोर तो इसलिए हैं, कि अगर संगठन हो तो पार्टी के साथ कोई दगा नहीं कर सकता। स्पष्ट रूप से कांग्रेस के साथ दगा किया है। क्रॉस वोटिंग करने वाले इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिन्होंने क्रास वोटिंग की है वे इस्तीफा दें और चुनाव लड़ें, जिस पार्टी को वोट दिया है, उससे लड़ लें। राज्यसभा चुनाव के अलावा नगर निकाय चुनाव में भी ऐसा प्रावधान हो तो कोई पार्टी से हटकर बात करता है तो उसको अयोग्य घोषित किया जाए। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई को लेकर कहा कि कांग्रेस की तरफ से अभी मीटिंग की जा रही है। कुछ तो विधायक यह भी कह रहे हैं कि हमने वोट दी है, कुछ ने जवाब ही नहीं दिया। पार्टी को एक राजनीतिक फैसला भी यह लेना चाहिए कि राज्यसभा चुनाव में भी वोट को सीक्रेट रखने के लिए या फिर सीक्रेट नहीं रखते तो अयोग्य घोषित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास आखिरी हथियार सस्पेंशन है, सस्पेंशन के बाद वे बिल्कुल आजाद हैं। फिर कांग्रेस का विप भी नहीं चलेगा, अगर विधानसभा में कोई वोटिंग हुई तो। यह फैसला इतना आसान नहीं हैं। इतना जरूर कहूंगा कि एक बड़ा फैसला ले लिया जाए। एक तो राजनीतिक रूप से कि यह पद्धति है, उसमें क्या बदलाव किया जाए। दूसरा जिन्होंने पार्टी से दगा किया है, उनको पार्टी से निकाल देना चाहिए। एमएलए 30 करोड़ मांगे तो भाजपा 50 करोड़ देती है: बीरेंद्र सिंह बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे बीजेपी में 10 साल रह चुके हैं। उनकी बता देता हूं, अगर मैं एमएलए हूं और यह कहूं कि 30 करोड़ में बिकुंगा तो वे 50 करोड़ देकर जाते हैं। पागल हो जाएगा आदमी, कि सौदा ही गलत हो गया। भाजपा इस प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में पैसे की राजनीति अगर करेगी तो प्रजातंत्र को बहुत बड़ा खतरा है। यह खतरा सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है। बिहार व उड़ीसा में क्या हुआ, पश्चिम बंगाम में क्या करने जा रहे हैं। अगर राजनीति दल इस पर खड़े हो गए तो आम आदमी भी इस पर खड़ा होगा। वह खड़ा हो गया तो चाहे नेपाल हो, चाहे श्रीलंका हो तो चाहे बंग्लादेश हो तो पार होगा। कांग्रेस इतनी मजबूत 6 महीने भी भाजपा का राज ना चले- केंद्रीय मंत्री उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इतनी मजबूत है कि 6 महीने के अंदर-अंदर बीजेपी की हिम्मत नहीं होगी कि वह राज ना चला ले। क्योंकि राज को तो खो दिया उन्होंने। यानी सारे बदमाशी के अड्‌डे, गुंडा एलिमेंट वह भी संगठित गुड्‌डें। युवाओं के लिए ना नौकरी और रोजगार। उन्होंने कहा कि पैसे व धर्म के नाम पर ऐसी रचना की है। इसको आम साधारण आदमी तोड़ेगा। यह तो टूट गई थी, लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था। गरीब आदमी समझ गया था, उसने बता दिया कि तुम 400 क्या 240 पर ही सिमट गए। थोड़ा सा जागृति में 5-7 दिन की कमी रह गई, वरना 160-170 पर आकर टिकते。
0
0
Report

भगदड़ के बाद नालंदा में राजनीतिक भूचाल, आरोप-प्रत्यारोप तेज

Pariaunna, Bihar:ऐंकर:31 मार्च को दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित मां शीतला मंदिर में पूजा के दौरान हुई भगदड़ की घटना अब राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है। इस हादसे की गूंज अब सियासी गलियारों में तेज हो गई है। लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इधर, स्थानीय ग्रामीणों की पहल पर मंदिर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का मुख्य द्वार खोल दिया गया है और एक बार फिर पूजा-पाठ शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अब उन्हें पूजा करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है, क्योंकि मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की निगरानी में ही अब पूजा-अर्चना कराई जा रही है।हालांकि, घटना के बाद गांव में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीच जन अधिकार पार्टी के नेताओं ने भी मंदिर परिसर का दौरा कर घटना की जानकारी ली। पार्टी नेताओं ने इस हादसे के लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।जाप नेताओं ने कहा कि मघड़ा गांव में हुई यह घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है, जिसमें अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने इसे हादसा नहीं बल्कि “हत्या” करार दिया। साथ ही धार्मिक न्यास बोर्ड पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बोर्ड को यह तक स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कितने मंदिर और मठ रजिस्टर्ड हैं।
0
0
Report
Advertisement

बिहार MLC सीटों पर NDA क्लीन स्वीप का दावा, विपक्ष ने हमला बोला

Patna, Bihar:बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू NDA ने कहा कि करेंगे क्लीन स्वीप तो महागठबंधन ने कहा लोकतंत्र में यदि लोकतंत्र की हत्या करके सत्ता हथियाना है, तब तो क्लीन स्वीप होना कोई बड़ी बात नहीं है बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद यानी MLC चुनाव को लेकर सियासी गणित बैठाया जा रहा है जून 2026 में खाली होने वाली 9 सीटों और 2 उपचुनाव सीटों को मिलाकर कुल 11 सीटों पर चुनाव होना है, जिन्हें लेकर NDA और महागठबंधन दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं एनडीए के किले में सीटों का बंटवारा बिहार विधान परिषद के इस चुनाव में एनडीए पूरी तरह से ‘रिलैक्स’ मोड में दिख रहा है आंकड़ों के जादू ने नीतीश कुमार और भाजपा की राह आसान कर दी है संभावित हिस्सेदारी की बात करें तो 11 में से 10 सीटें एनडीए के पाले में जाती दिख रही हैं जेडयू के MLC खालिद अनवर ने साफ तौर कहा की राज्यसभा में एनडीए क्लीन स्वीप किया विधान परिषद की जो 11 सीटों पर चुनाव होने और महागठबंधन के अंदर इतनी नाराजगी है उसको देखकर लगता है कि जीरो पर महाकाल बंधन आउट होगी तेजस्वी यादव अपने पार्टी को लोगों को समेट नहीं पा रहे हैं क्योंकि तेजस्वी यादव के पास राजनीतिक समझ नहीं है पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा लोकतंत्र में यदि लोकतंत्र की हत्या करके सत्ता हथियाना है, तब तो क्लीन स्वीप होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन जिस दिन जनता ने ठान लिया कि भाजपा को सत्ता से बाहर करके क्लीन स्वीप करना है, उस दिन बचना मुश्किल होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top