मथुराः केडी मेडिकल कॉलेज के पास रात में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, शव की अभी तक नहीं हो पायी शिनाख्त
Mathura, Uttar Pradesh:थाना जैत के दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित केडी मेडिकल कॉलेज के समीप एक अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। घटना रात में घटी जिसके कारण जानकारी नहीं लग सकी। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने युवक को रोड के किनारे पड़ा देखा, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
