Mathura - गोवर्धन क्षेत्र में हुई दलित महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:दो दिन पूर्व मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र ग्रामीण में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दलित महिला की हत्या के आरोप में हरीश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है,जो महरौली का निवासी है। घटना में महिला की हत्या सिर पर ईंट से प्रहार कर की गई थी। वहीं घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला अपने काम के लिए खेतों में गई थी। आरोपी हरीश ने उसे वहां मजदूरी के पैसे देने का झांसा दियाऔर फिर खेतों में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भा.ज.पा. जनकल्याण मंच से जंगबहादुर सिंह प्रधान बने अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव मुकारामपुर के रहने वाले समाजसेवी व गौ रक्षक समिति में विभिन्न पदों पर रहे जंग बहादुर सिंह प्रधान को भाजपा जन कल्याण मंच से उत्तर प्रदेश का अनुसूचित मोर्चे से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया इसके बाद उनके चाहने वालों मैं खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कहते हैं अगर नियत साफ हो तो मंजिल मिल ही जाती है वही जंग बहादुर सिंह प्रधान का कहना है मेरे खादर क्षेत्र वासियों की दुआएं हैं और मेरे क्षेत्र वासियों का मेरे सर पर आशीर्वाद है जिसकी बदौलत आज मुझे यह मुकाम मिला है यह मेरे क्षेत्र वासियों की दुआओं और और स्वर्गीय मेरे पिताजी शिक्षा और आशीर्वाद से 10 वर्ष से मैं मेहनत और लगन अपने लक्ष्य की तरफ मैदान में डाटा रहा जिसकी बदौलत भाजपा जन कल्याण मंच की ओर से अनुसूचित मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मेरा मान पढ़कर अपने क्षेत्र वासियों की सेवा करने का मौका दिया जिसको मैं पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।
