281001
Mathura - द्वारकाधीश मंदिर में बसंत पंचमी पर उड़ा अबीर- गुलाल
Mathura, Uttar Pradesh:विश्व प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अबीर- गुलाल उड़ाया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया,ब्रज में चलने वाले 40 दिन होली महोत्सव की शुरुआत हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त घायल, अवैध तमंचा-कारतूस व कार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना में वांछित अभियुक्त के साथ हुई पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद। उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद श्री दीपक कुमार की बाइट0
0
Report
जयपुर NOTA ने रिकॉर्ड बना दिया: वार्ड 66 सबसे अधिक
Jaipur, Rajasthan:एंकर-चुनाव में वोट अक्सर किसी को जिताने के लिए दिया जाता है...लेकिन जयपुर में 27 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने वोट तो दिया, पर पसंद किसी को नहीं किया। सबसे दिलचस्प कहानी वार्ड 66 की है। जहां मतदान के दिन NOTA की टेबल लगी और नतीजे में NOTA ने यहीं शहर का रिकॉर्ड बना दिया। अकेले इस वार्ड में 767 लोगों ने सभी प्रत्याशियों को नकार दिया। वहीं सांगानेर में पूरे शहर के सबसे ज्यादा 5,490 NOTA वोट पड़े। यानी इस चुनाव में प्रत्याशियों की जीत-हार के बीच 27 हजार वोट ऐसे भी हैं, जो किसी के साथ नहीं...बल्कि सबके खिलाफ गए। NOTA के इन आंकड़ों में सबसे दिलचस्प कहानी वार्ड 66 की है। मतदान के दिन इसी वार्ड के महात्मा गांधी स्कूल मतदान केंद्र के बाहर NOTA के समर्थन में टेबल लगाकर वोट देने की अपील की गई थी। नतीजे आए तो पूरे जयपुर में सबसे ज्यादा 767 वोट भी NOTA में इसी वार्ड में निकले। यह आंकड़ा कितना असामान्य है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि NOTA के मामले में दूसरे नंबर पर रहे वार्ड 90 में 428 वोट पड़े। यानी वार्ड 66 ने दूसरे वार्ड से भी 339 ज्यादा NOTA वोट दिए। विधान सभा क्षेत्रवार तस्वीर देखें तो सांगानेर NOTA का सबसे बड़ा केंद्र बनकर सामने आया। यहां 21 वार्डों में 5,490 लोगों ने किसी प्रत्याशी को नहीं चुना। यह जयपुर में पड़े कुल 27,099 NOTA वोटों का करीब 20.3% है। यानी शहर में NOTA दबाने वाले हर पांच मतदाताओं में लगभग एक सांगानेर के वार्डों से था। इसके बाद बगरू में 3,674, विद्याधर नगर में 3,248, मालवीय नगर में 3,235 और सिविल लाइंस में 2,976 NOTA वोट पड़े। शहर के 146 वार्डों के उपलब्ध नतीजों का विश्लेषण बताता है कि NOTA का असर हर इलाके में एक जैसा नहीं था। 53 वार्डों में 200 या इससे ज्यादा मतदाताओं ने NOTA चुना। इनमें 18 वार्ड ऐसे रहे, जहां आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया। इसके उलट 26 वार्डों में NOTA 100 वोट भी हासिल नहीं कर सका। सबसे कम वार्ड 11 में केवल 30 लोगों ने NOTA दबाया। वार्ड 125 में 39, वार्ड 93 और 126 में 53-53 तथा वार्ड 118 में 54 वोट ही NOTA के खाते में आए। आंकड़ों का एक और दिलचस्प पहलू है। आमेर विधानसभा क्षेत्र के उपलब्ध तीन वार्डों में कुल मिलाकर 426 NOTA वोट पड़े। इसके मुकाबले अकेले वार्ड 66 में 767 वोट NOTA को मिले। यानी वार्ड 66 ने आमेर के इन तीनों वार्डों के कुल NOTA से 341 वोट ज्यादा दिए। इसी तरह वार्ड 66 के 767 और सबसे कम NOTA वाले वार्ड 11 के 30 वोटों में 25 गुना से भी ज्यादा का अंतर है। टॉप-5 वार्ड : यहां सबसे ज्यादा NOTA वार्ड संख्या::::::नोटा वोट:::विधानसभा क्षेत्र वार्ड 66 — 767 — बगरू वार्ड 90 — 428 — सिविल लाइंस वार्ड 52 — 419 — सांगानेर वार्ड 50 — 405 — सांगानेर वार्ड 142 — 399 — हवामहल बॉटम-5 वार्ड : यहां सबसे कम NOTA वार्ड संख्या::::::नोटा वोट:::विधानसभा क्षेत्र वार्ड 11 — 30 — विद्याधर नगर वार्ड 125 — 39 — आदर्श नगर वार्ड 93 — 53 — सिविल लाइंस वार्ड 126 — 53 — आदर्श नगर वार्ड 118 — 54 — आदर्श नगर विधान सभा वार NOTA सांगानेर — 5,490 बगरू — 3,674 विद्याधर नगर — 3,248 मालवीय नगर — 3,235 सिविल लाइंस — 2,976 झोटवाड़ा — 2,535 हवामहल — 2,199 आदर्श नगर — 1,933 किशनपोल — 1,383 अमेर — 426 कुल — 27,099 बहरहाल, चुनाव में जीत-हार प्रत्याशियों की हुई, लेकिन 27 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपना फैसला किसी उम्मीदवार के पक्ष में नहीं, बल्कि सभी उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज कराया। सबसे दिलचस्प तस्वीर उस वार्ड से निकली, जहां मतदान के दिन NOTA की बाकायदा टेबल लगी थी और नतीजे में वहीं NOTA पूरे शहर में नंबर-1 हो गया। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
ब Bulandshahr में झगड़े के बाद युवक ने नहर में छलांग, बचाव टीम ने जान बचाई
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: मां-बेटे के झगड़े के बाद नशे में धुत युवक ने नहर में लगाई छलांग。 सूचना मिलते ही PRV-8848 मौके पर पहुंची, तुरंत चलाया गया बचाव अभियान。 युवक को डूबता देख PRV चालक नितिन यादव ने स्थानीय गोताखोर संग नहर में लगाई छलांग。 पुलिसकर्मियों ने डूब रहे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला。 पुलिस के रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल。 पीड़ित शैलेंद्र पुत्र जयकिशन, निवासी सनौटा गुलावठी का बताया गया。 PRV-8848 की तत्परता से युवक की जान बच सकी, गुलावड़ी के सनौटा का मामला।0
0
Report
Advertisement
हज़रतगंज के मेराज कैफे में दो पक्षों की मारपीट CCTV वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:हज़रतगंज के मेराज कैफे में आपस में हुई जमकर मारपीट। दोनों पक्ष बताते जा रहे एक दूसरे के परीचित。 घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल。 वायरल वीडियो में इमरान गाजी और अली हसीब मारपीट करते हुए आए नजर।0
0
Report
भिवंडी में रात्रि तक गणपति विसर्जन, प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के साथ व्यवस्था की
Thane, Maharashtra:भिवंडी में रात्री उशिरापर्यंत दीड दिवसांच्या गणपती बाप्पांचे विसर्जन पार पडले. शहरातील नदीवरीवरील गणेश घाट, तालाव घाट आणि ओढे या ठिकाणी बाप्पांचे विसर्जन करण्यात आले. गणेश घाटावर मोठ्या संख्येने भक्तांनी गर्दी करत रात्री उशिरापर्यंत बाप्पाला निरोप दिला. पालिका प्रशासनाने विसर्जनासाठी उत्तम व्यवस्था केली होती आणि जागोजागी कृत्रिम तलावांची सोय देखील केली होती. विसर्जन घाटावर कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी चोख पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला होता.0
0
Report
यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप से स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने जारी किया बयान। आइये 17 सितंबर को सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध भारत के शिल्पी यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद दीप’ प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करें।0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस घोषित किया; पंकज चौधरी का बयान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी किया बयान। 17 सितंबर को पूरा देश हमारे प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाता है। मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की ये यात्रा केवल सत्ता की नहीं बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की अविरल यात्रा है। 25 वर्षों की यह तपस्या केवल राजनीतिक नहीं है बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सवारने का महायज्ञ रही है। आइए 17 सितंबर की शाम को उन्हीं करोड़ों अनुभवों और भावनाओं को एक दीप की रोशनी दें। उत्तर प्रदेश के हर घर में हमारे कार्यकर्ता और सभी सम्मानित नागरिक एक साथ मिलकर आशीर्वाद का दिया जलाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करें。0
0
Report
अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनवा रहे भव्य धर्मशाला, नक्शे की मंजूरी प्रक्रिया चालू
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: अभिनेता अमिताभ बच्चन अयोध्या में एक भव्य धर्मशाला का निर्माण कराएंगे, जिसके लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में नक्शा दाखिल कर दिया गया है। इस प्रस्तावित धर्मशाला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 से अधिक कमरे बनाए जाएंगे। फिलहाल नक्शे पर आपत्तियों की सुनवाई और तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है, जिसे सभी नियमों के तहत मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ाया जाएगा। अयोध्या, यूपी: विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने कहा, "अमिताभ बच्चन के ट्रस्ट के द्वारा यहां पर एक धर्मशाला के निर्माण के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण में मानचित्र स्वीकृति हेतु एप्लीकेशन दिया गया है। वर्तमान में इसमें आपत्ति सुनवाई के लिए इसका पेपर में प्रकाशन कराया गया है। जैसे ही इसकी समय सीमा पूरी होगी तो नियमानुसार हम लोग परीक्षण करते हुए उस नक्शे की स्वीकृति को प्रदान करेंगे..."0
0
Report
नवादा: पकरीबरावां-वारिसलीगंज मार्ग पर गोली से युवक घायल, इलाज के लिए विम्स रेफर
Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पकरीबरावां-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान वारिसलीगंज प्रखंड निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मुकेश अपनी नानी के घर पूजा का प्रसाद पहुंचाकर देर रात वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसपर गोली चला दिया गोली उसके दाहिने पैर में लगी और हड्डी तोड़ते हुए अंदर फंस गई। वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नवादा सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि गोली लगने के बाद काफी देर तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती रही। बाद में एक्स-रे में पैर की हड्डी टूटी हुई और गोली अंदर फंसी होने की पुष्टि हुई। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स, पावापुरी रेफर कर दिया। इस संबंध में पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार मुकेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में पति-पत्नी की आत्महत्या: बच्चों के लौटते ही पुलिस ने जांच शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: नॉर्थ DCP अमित कुमार आनंद ने लखनऊ पति-पत्नी मौत मामले पर कहा, आज दिनांक 15 सितंबर को ग्राम मदारपुर थाना बीकेटी में सूचना प्राप्त हुई थी कि पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पति का नाम आशीष प्रजापति, पत्नी का नाम क्षमता प्रजापति। मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि पति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है, पत्नी का शव खटिया पर लेटा पड़ा है। इसमें ज्ञात हुआ कि इनके दोनों बच्चे जब स्कूल से वापस आये तो इस अवस्था में उनको पाया गया है, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई...0
0
Report
मेरठ में Pallavpuram थाने के पीछे क्लोरीन गैस लीक, अभी तक कोई जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ (उत्तर प्रदेश): सौरभ गंगवार (नगर आयुक्त) Pallavpuram थाने के पीछे क्लोरीन गैस लीक पर / अभी तक कोई जनहानि नहीं / क्लोरीन गैस लीक पर प्रतिक्रिया0
0
Report
हल्दिया में नामांकन को लेकर शुभेंदु अधिकारी की जोरदार रैली
Haldia, West Bengal:শুভেন্দু অধিকারীর হলদিয়াতে nomination করতে যাওয়া নিয়ে র্যালি0
0
Report
Advertisement
हांडिया में गोली से हत्या, परिजन मुआवजे और सुरक्षा की मांग कर रहे
Noida, Uttar Pradesh:आज शाम लगभग 5:30 बजे थाना हांडिया के अंतर्गत कस्बा हांडिया में अपीलर नंबर 52 के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। अस्पताल पहुँचने पर मृत्यु की पुष्टि हुई; मृतक पवन यादव पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम मुंगराव हैं, पूर्व प्रधान बताए गए। घटना के कारणों की जांच जारी है; मौके से CCTV फुटेज मिले हैं और साक्षी جمع किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो रही है ताकि मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। शांति व्यवस्था कायम है और आरोपी पकड़े जाने व कानून के अनुसार کارروائی की जाएगी। घटना के बारे में स्थानीय प्रशासन से स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस संदर्भ में विधायक मान सिंह यादव ने कहा कि अपराधियों को पकड़कर उनके एनकाउंटर की मांग है; परिवार के लिए उचित मुआवजा और सुरक्षा की मांग भी उठाई जा रही है।0
0
Report
इमलिया में फायरिंग: पुलिस ने दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:कल दिनांक चौदह सितंबर को थाना अत्रस जंक्शन के ग्राम इमलिया में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक पंजीकृत किया गया। आज दिनांक पंद्रह सितंबर को मुख्य द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम इमलिया में फायरिंग की घटना कारित करने वाले कुछ लोग नगला अलीया बम्बा से भागने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा नगला अलीया बम्बा पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइकों पर चार सवार आते हुए दिखाई दिए। पुलिस पार्टी द्वारा रोकने पर बाइक सवा द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू की गई। जवाबी आत्मरक्षा फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। बाइक सवारों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, चार तमंचे, तीन खोखा कारतुच तथा चार जिंदा कारतुच बरामद किए गए हैं। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बिहार की भीषण बाढ़ में जनहानि, शोक और राहत कार्य तेज करने का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।0
0
Report
Advertisement
