icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में दो रंग: उत्तर में भारी बारिश, दक्षिण में उमस भरी गर्मी

Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा -पटना - बिहार में आज मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी。 मौसम विभाग ने अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है。 इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर समेत 22 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है。 वहीं, राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के 17 जिलों में आज तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर रहेगा। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
0
0
Report

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा की नई ट्रेनिंग: AI और फिजिकल ट्रेनिंग से आतंकी ताकत बढ़ी

Jammu, पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की नई रणनीति का खुलासा हुआ है। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में शामिल राणा मोहम्मद अशफाक इन दिनों सिर्फ आतंकियों को हथियार चलाने की नहीं, बल्कि उन्हें शारीरिक और तकनीकी रूप से भी तैयार करने में जुटा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में लश्कर-ए-Taैयबा की पोलिटिकल विंग पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के बैनर तले कई शहरों में युवाओं के लिए अलग-अलग तरह के JEहादी ट्रेनिंग कैंप चलाए जा रहे हैं। इन कैंपों में युवाओं का सिर्फ धार्मिक या वैचारिक तौर पर ब्रेन वाश नहीं किया जा रहा बल्कि फिजिकल और टेक्निकल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। तस्वीरों के मुताबिक, भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी राणा मोहम्मद अशफाक खुद स्विमिंग पूल में उतरकर तैराकी कर रहा है। लेकिन यह सिर्फ उसकी व्यक्तिगत ट्रेनिंग नहीं है। दावा है कि उसके नेतृत्व में युवाओं को तैराकी सिखाई जा रही है ताकि वे पानी के रास्ते आने-जाने, कठिन परिस्थितियों से निकलने और विशेष अभियानों के लिए तैयार हो सकें। यही नहीं, पाकिस्तान के कई शहरों में युवाओं को जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, कुश्ती और शारीरिक व्यायाम की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। वीडियो में युवा मार्शल आर्ट की तकनीक सीखते, मुकाबले की प्रैक्टिस करते और कठिन शारीरिक अभ्यास करते दिखाई देते हैं। इस पूरी ट्रेनिंग का मकसद ऐसे प्रशिक्षित युवाओं की एक टीम तैयार करना बताया जा रहा है जो हर तरह की चुनौती का सामना कर सके। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब लश्कर की नजर सिर्फ शारीरिक ताकत पर नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक पर भी है। जानकारी के मुताबिक, महिला सदस्यों को स्किल डेवलपमेंट के नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग अलग-अलग शहरों में विशेष ट्रेनिंग कैंप चला रही है। बताया जा रहा है कि इन कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा भागीदारी महिलाओं की है। उन्हें नई तकनीकों, डिजिटल टूल्स और AI से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। एक वीडियो में राणा मोहम्मद अशफाक खुद यह कहते हुए दिखाई देता है कि "दुश्मन तकनीक के मामले में काफी आगे है, इसलिए मुजाहिदों को भी आधुनिक तकनीक सीखनी होगी." सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन दावों की पुष्टि होती है, तो यह संकेत है कि आतंकी संगठन अब पारंपरिक आतंकवाद के साथ-साथ तकनीकी, साइबर और सूचना युद्ध की दिशा में भी अपनी तैयारी बढ़ा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन ट्रेनिंग सेंटरों में युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए लश्कर के बड़े आतंकी भी लगातार पहुंच रहे हैं और उन्हें संगठन से जुड़ने तथा कथित "मिशन" के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इस तरह की ट्रेनिंग का इस्तेमाल भविष्य में पानी के रास्ते घुसपैठ, साइबर हमलों, सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा फैलाने और तकनीक आधारित गतिविधियों में किया जा सकता है। हालांकिया, इन वीडियो और दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान में चल रही ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इसे संभावित सुरक्षा चुनौती के तौर पर देख रही हैं। कुल मिलाकर, पाकिस्तान में आतंकी संगठन अब केवल बंदूक और बारूद के सहारे नहीं, बल्कि फिजिकल ट्रेनिंग, आधुनिक तकनीक और AI जैसे नए माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी इस बदलती रणनीति को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं.
0
0
Report

हनुमान मंदिर के चरणों में कांग्रेस ने मांग-पत्र सौंपा, चोरी पर आक्रोश

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु हनुमान के चरणों में सौंपा मांग-पत्र कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर, बद्रीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में हुई चोरी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु हनुमान से प्रार्थना की कि दोषियों को शीघ्र दंड मिले तथा देश के सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि जिन लोगों के नाम मंदिर चोरी की घटनाओं में सामने आ रहे हैं वे विभिन्न समाचारों और सार्वजनिक चर्चाओं के अनुसार भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े होने तथा उनके senior नेताओं के संपर्क में रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो जनता के मन में यह स्वाभाविक प्रश्न उठ रहा है कि क्या ऐसे लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई हो पाएगी। जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं प्रभु हनुमान के चरणों में अपना मांग-पत्र समर्पित किया है। अब हमारा विश्वास प्रभु हनुमान के न्याय पर है। हमें विश्वास है कि बजरंगबली दुष्टों को उनके कर्मों का दंड देंगे।
0
0
Report
Advertisement

कैथल के अमित: हाथ से कला को 40 साल से जीवित रखने वाले आखिरी आर्टिस्ट

Kaithal, Haryana:“हम पेंटर नहीं, आर्टिस्ट हैं” — 40 साल पुरानी कला के आखिरी सिपाही :अमित ग्रोवर एंकर: डिजिटल युग में जहां फ्लेक्स और प्रिंटिंग मशीनों ने हर गली-मोहल्ले में अपनी जगह बना ली है, वहीं हाथ से पेंटिंग और लिखाई की पारंपरिक कला अब धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर है। इसी बदलते दौर में भी कैथल के अमित आर्टिस्ट पिछले 40 वर्षों से इस कला को जीवित रखने में जुटे हुए हैं। अमित बताते हैं कि उन्होंने यह हुनर अपने पिता से सीखा, जो अग्रसेन चौक, कोठी गेट में “मोहन पेंटर” के नाम से मशहूर थे। उस समय हर बोर्ड, बैनर और दीवारों पर लिखाई हाथों से ही होती थी, जो एक अलग पहचान बनाती थी। आज के समय में, जब हर काम कंप्यूटर और मशीनों से हो रहा है, अमित जैसे कलाकारों की कला को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके बावजूद वह पूरे समर्पण के साथ अपनी कला को जिंदा रखे हुए हैं। उनका कहना है, “हम सिर्फ पेंटर नहीं, बल्कि आर्टिस्ट हैं। यह काम केवल रंग भरना नहीं, बल्कि एक कला है।” वीडियो में में देखा जा सकता है कि अमित एक सार्वजनिक स्थान पर बोर्ड पर लिखाई करते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके वर्षों के अनुभव और हुनर को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी पारंपरिक कलाओं को संरक्षित करने की जरूरत है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस अनोखी कला से रूबरू हो सकें। अंत में हम कह सकते हैं मशीनों के दौर में भी जिंदा है हाथों की कला बाइट अमित कुमार (मोहन पेंटर)
0
0
Report

बेगूं में नमस्ते डे सेलिब्रेशन: सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ शहर सेवा शिविर के दौरान आयोजित नमस्ते डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका के 19 सफाई कर्मियों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी एवं तहसीलदार गोपाल जीनगर, विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, चेची मंडल अध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़ सहित नगर पालिका के कर्मचारी और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
0
0
Report

आरसेटी से तीन दर्जन आदिवासी महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ातीं

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- भारत सरकार की सकारात्मक पहल पर आरसेटी बीओआई के द्वारा तीस आदिवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल करने का काम किया जा रहा है। कभी शराब बेचकर तो कोई मजदूरी कर परिवार का पेट पालने का काम करने वाली महिलाओं अब आत्मसम्मान के साथ जीना सीख रही है। मशीन में हाथ की कलाकारी और पांव के झूलने से ही इनके भविष्य का निर्धारण तय होता जा रहा है। ब्लाउज, पेटिकोट, स्कूली ड्रेस, पैंट, बच्चों के कपड़े सहित कई कई वस्त्र बनाने का गुर ये महिलाएं सीख रही हैं। तीन दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन्हें सहयोग प्रदान कर व्यवसाय बढ़ाने का काम किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि बड़ी कठिनाई के साथ जीवन जीने का काम इनके द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में इनका यह प्रशिक्षण मील का पत्थर साबित होगा। वही आरसेटी के निदेशक का कहना है कि महिलाएं सम्मान के साथ अपने कार्य को पूर्ण करते हुए आर्थिक रूप से सबल होगी।
0
0
Report
Advertisement

गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से जियो बैग बांध धसा, ग्रामीण दहशत

Bettiah, Bihar:Anchor _________ बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर में जियो बैग से बना बांध धस गया है गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से बांध धस गया है कल गंडक बराज से दो लाख 21 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है बांध धंसने से सिसवा खाप टोला सहित तीन चार गांव के ग्रामीण दहशत में है गंडक नदी का पानी तेजी से गांव की तरफ फैल रहा है तीन करोड़ से बना जियो बैग का बांध धंस गया है फिर एक बार ग्रामीणों में बाढ़ कटाव का भय सताने लगा है ग्रामीण जल संसाधन विभाग के कटाव रोधी कार्य पर सवाल खड़े कर रहे है इसी साल जियो बैग से बांध बनाया गया था मात्र दो लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने पर ही धंस गया है
0
0
Report

राम मंदिर दान घोटाला: SIT जांच, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर के लिए मिले दान में चोरी के आरोप लगे हैं; अनुमान है कि लगभग ₹3 करोड़ की चोरी हुई है, हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह रकम ₹14 करोड़ तक हो सकती है। चांदी और दूसरी कीमती चीज़ों की चोरी से इनकार किया गया है। बोलने वाले ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और AAP के अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी पार्टियों की आलोचना की है और उन पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने और सनातनियों की आस्था पर हमला करने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनके धैर्य और मामले की जांच के लिए SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाने के लिए तारीफ़ की गई है, साथ ही यह भरोसा भी दिलाया गया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी ज़ोर दिया गया है और उम्मीद है कि इससे स्थिति साफ़ हो जाएगी। इसके अलावा, मथुरा में पोस्टर वॉर का भी ज़िक्र है जिसमें राम मंदिर के बारे में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के पुराने बयानों का हवाला दिया गया है, और अखिलेश यादव से कृष्ण जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण का समर्थन करने की अपील की गई है। मंदिर ट्रस्ट के लिए CEO की नियुक्ति को भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए एक सकारात्मक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

छात्रों की सुरक्षा: शराबी रिक्षाचालक का वीडियो वायरल, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर शहरात विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षेचा प्रश्न पुन्हा एकदा ऐरणीवर आला आहे. शाळकरी विद्यार्थ्यांची वाहतूक करणारा रिक्षाचालक मद्यधुंद अवस्थेत असल्याचा एक व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाला आहे. हा व्हिडिओ शहरातील शहागंज परिसरातील एका पेट्रोल पंपावरील असल्याचे सांगितले जात आहे. व्हिडिओ व्हायरल झाल्यानंतर संबंधित रिक्षाचालकावर तातडीने कारवाई करून अटक करण्याची मागणी नागरिकांकडून होत आहे. या घटनेमुळे शालेय विद्यार्थ्यांच्या सुरक्षित प्रवासाचा मुद्दा पुन्हा चर्चेत आला असून प्रशासनाची भूमिका काय असणार, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report

धूं-धूंकर जल गयी किराना की दुकान, परिवार के उपर संकठ

Manoj KumarManoj KumarFollow27m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:अचानक धूं-धूंकर जल गयी किराना की दुकान,दमकल ने पाया आग पर काबू।,लाखों का समान जलकर राख *सूचना पर बहन के साथ बाईक से दुकान पर आ‌रहा अजय बिजली के पोल से टकराया,बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती* चहनियां । स्थानीय बाजार के कीराना के प्रसिद्ध व्यापारी विजय गुप्ता व अजय गुप्ता दोनों सगे भाई की दुकान में बीती रात आग लग जाने के कारण लाखों का सामान जल के राख हो गया।आग लगने की कि सूचना पाकर विजय गुप्ता जो किसी काम से मुग़लसराय गए थे वापस आ रहे थे जिनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे विजय गुप्ता को गंभीर चोटें आई है विजय के साथ उनकी बड़ी बहन रिंकी गुप्ता भी साथ में थी उनको भी काफी चोट लगी है दोनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चहनिया लाया गया जहां कोई डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं था, स्वास्थ्य केन्द्र पर ड्यूटी डॉ.अनुराग यादव की थी जो मौके पर गायब थे, ग्रामीणों की मदद से विजय गुप्ता को वाराणसी किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक साथ दो घटना से आहत परिवार के लोग जली दुकान को ढककर अस्पताल में विजय का ईलाज करवा रहें हैं अजय गुप्ता,विजय गुप्ता पुत्र राजा गुप्ता खंडवारी रानेपुर के निवासी हैं जिनकी दुकान चहानियां कस्बा के सैदपुर रोड पर है बताया जा रहा है कि विजय शाम को दुकान बंद करने से पहले दीपक जलाकर घर चले गए थे लगभग 10:30 बजे रात को अचानक दुकान धूधूकर कर जलने लगी मौके पर पहुंचे कस्बा के लोग व स्थानीय पुलिस आग पर काबू पाने का प्रयास किया जब तक आग बुझती तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया लाखों की जली हुई सामान को लेकर परिवार के ऊपर आर्थिक स्थिति के लाले पड़ गए हैं वहीं सूचना पर बाइक से विजय अपनी बहन के साथ आ रहा था कि अचानक पोल से टकरा गया जो बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है
0
0
Report
Advertisement

UP की सभी 403 विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन: मिशन-2027 की तैयारी का बिगुल

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, मिशन-2027 के लिए रणनीति बनाना और चुनावी तैयारियों का जायजा लेना है। मिशन-2027 को लेकर पार्टी 22 जुलाई को प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं पर बूथ सम्मेलन कर चुनावी रणनीति एवं मुद्दों को मथेगी। बूथ अध्यक्षों का नाम और बूथ संख्या मोटे अक्षरों में लिखकर कुर्सी के ऊपर लगाकर बड़ा संदेश दिया जाएगा। पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय इकाई को भेजी जाएगी। प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को पत्र भेजकर उन्हें छह बिंदुओं पर तैयारी करने के लिए कहा गया है। बूथ सम्मेलन के लिए क्षेत्र एवं जिला स्तर पर महामंत्री या उपाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों में एक संयोजक और दो सह-संयोजक बनाए जाएंगे। प्रदेश की टीम क्षेत्रीय अध्यक्ष से बात करके सम्मेलन के लिए अतिथि का नाम फाइनल करेगी। विधान सभा स्तर पर एक कार्यक्रम संयोजक होगा, जो विधायक या 2022 के चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी से संवाद कर रणनीति बनाएगा। सम्मेलन की पूरी व्यवस्था वर्तमान विधायक या पिछले चुनाव के प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष द्वारा नामित जनप्रतिनिधि संभालेंगे, जहां इस बहाने बूथों की इकाइयां रिचार्ज करने का प्रयास होगा, वहीं सबके साथ बैठने से समन्वय भी बेहतर होगा। पार्टी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी कमजोरी, नेताओं की छवि और विपक्ष की रणनीति की भी जानकारी जुटाएगी। तीन चक्र का सर्वे किया गया है, ऐसे में बूथ सम्मेलनों के जरिए कमजोर एवं मजबूत सीटों की भी प्राथमिक जानकारी ली जाएगी। इस आयोजन के जरिए नए जिलाध्यक्षों की परीक्षा भी होगी, जिन्हें आने वाले दिनों में कई सम्मेलनों का प्रबंधन संभालना है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top