281001
MATHURA-थाना माट क्षेत्र में नहाते हुए किशोरी का युवक ने बनाया वीडियो, भाभी ने मुकदमा कराया दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:थाना माट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का नहाते हुए पड़ोस के ही युवक ने वीडियो बना लिया ,जानकारी होने पर विरोध किया तो युवक मोबाइल लेकर भाग गया ,इसको लेकर किशोरी की भाभी ने थाना शरीर में मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा: अज्ञात वाहन से टकराने पर सरकारी शराब से भरे कंटेनर में आग, चालक-खलासी झुलसे
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ाअज्ञात वाहन से टकराया सरकारी शराब से भरा कंटेनर, केबिन में लगी आग चालक और खलासी झुलसे, दुकानदारों व पुलिसकर्मी ने मशक्कत कर बाहर निकाला कोटपूतली से भीलवाड़ा की ओर सरकारी शराब से भरा कंटेनर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर नानकपुरा स्थित कंचन फैक्ट्री के सामने कंटेनर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया。 टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के केबिन में आग लग गई। हादसे में कंटेनर चालक और खलासी करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और नानकपुरा चौकी मांडल पुलिस को सूचना दी。 सूचना पर चौकी से हेड कांस्टेबल देवेंद्र मौके पर पहुंचे। दुकानदारों के सहयोग से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की चपेट में आए चालक और खलासी को कंटेनर के केबिन से बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया गया。 मांडल थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह नरूका ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाते हुए मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
MSP 2900 पर बाजरे की खरीदी की मांग, हरेंद्र सिलाना का धरना जारी
Jhajjar, Haryana:बाजरा खरीद में किसानों को घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ दिलाने की मांग को लेकर झज्जर अनाज मंडी के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना का धरना और भूख हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सिलाना ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को बाजरे का उचित भाव नहीं मिलता, तब तक वे किसानों के साथ मिलकर सरकार पर दबाव बनाते रहेंगे। हरेंद्र सिलाना ने कहा कि सरकार ने बाजरे के लिए 2900 रुपये प्रति क्विंटल का भाव घोषित किया है। ऐसे में किसानों से इसी भाव पर बाजरे की खरीद सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार किसानों से 2900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा नहीं खरीदती है और किसानों को आर्थिक नुकसान होता है तो वह किसानों के नुकसान की भरपाई अपनी निजी जेब से करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके हक का भाव दिलाने के लिए जरूरत पड़ी तो मंडी के किसानों को साथ लेकर आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा। सिलाना ने यह भी कहा कि यदि खरीद प्रक्रिया में किसी कारण से किसानों को घोषित भाव नहीं मिल पाता है तो भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से किसानों के नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। पिछले सीजन में भी बाजरा उत्पादक किसानों को करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ा था। उनका कहना है कि इस बार किसी भी सूरत में किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और किसानों के हित में हर संभव स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही खेती की बढ़ती लागत, मौसम की अनिश्चितता और बाजार की परिस्थितियों से जूझ रहा है। ऐसे में यदि उसे घोषित समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता है तो उसकी आर्थिक स्थिति पर और दबाव पड़ेगा। मंडी में गुटबाजी का भी आरोप लगाया गया। हरेंद्र सिलाना ने मार्केट कमेटी सचिव और मार्केट कमेटी अध्यक्ष पर मंडी में आढ़तियों के बीच गुटबाजी पैदा करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि अधिकारियों और मंडी प्रशासन से जुड़े लोगों की कथित गुटबाजी के कारण मंडी का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सिलाना ने कहा कि उनका धरना किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों के हित और उनके अधिकार के लिए है। उन्होंने दोहराया कि किसानों को किसी भी सूरत में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और 2900 रुपये प्रति क्विंटल के घोषित भाव को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।0
0
Report
आप नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकले, इंडिया गेट के लिए रवाना
Noida, Uttar Pradesh:आप नेता और कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस से निकले, इंडिया गेट के लिए रवाना0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त सूरज यादव गिरफ्तार
Amethi, Uttar Pradesh:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार। शिवरतनगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज यादव को किया गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लूट के मुकदमे में वांछित था और गिरफ्तारी से बचकर चल रहा था फरार। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस हुआ बरामद। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अमेठी और बाराबंकी में हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट समेत चार मुकदमों में है नामजद। मामले में शिवरतनगंज पुलिस विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल।0
0
Report
डीडवाना के पास हादसे में 10 घायल, एक ही परिवार की कार पलटी
BIG डीडवाना - इंडोलाव की ढाणी के पास सड़क हादसे में 10 लोग घायल, मवेशी सामने आने से पल्टी कार, मेला देखने आए थे कार सवार एक ही परिवार के लोग, घायलों में 5 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल, निजी बस चालक ने सभी घायल को पहुंचाया बांगड़ अस्पताल, सभी घायलों का बांगड़ जिला अस्पताल में इलाज जारी, डीडवाना थाना पुलिस पहुंची मौक़े पर0
0
Report
फरीदाबाद में सूरजकुंड पहाड़ियों में गोमांस काटने के कथित मामले पर भारी विरोध
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग: सूरजकुंड की पहाड़ियों में कथित तौर पर गोमांस काटने का आरोप, बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने किया विरोध फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित पहाड़ियों में कथित तौर पर अवैध रूप से मांस काटे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर बजरंग दल, हिंदू रक्षा दल और गौ रक्षक मौके पर पहुंचे। संगठनों के लोगों का आरोप है कि मौके पर तीन से चार लोग गाय का मांस काट रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद बजरंग दल और गौ रक्षक संगठनों के लोगों को समझाने में जुटी हुई है। वहीं, विरोध के चलते सूरजकुंड रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है। फिलहाल, मांस की प्रकृति और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.0
0
Report
Advertisement
चिराग पासवान: यूपी-पंजाब में NDA के अनुरूप चुनाव तैयारी, छत्तीसगढ़ में विस्तार की रूपरेखा
Raipur, Chhattisgarh:यूपी और पंजाब विधानसभा चुनावों के साथ ही छत्तीसगढ़ में लोजपा (रामविलास) के विस्तार से जुड़ी बड़ी खबर. रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बड़ा बयान. कहा- चुनावी दृष्टि से जो संबंधित स्टेट फैसला लेगा, उसी के अनुरूप पार्टी का केंद्रीय बोर्ड फैसला लेगा. नागालैंड में अकेले हमने चुनाव लड़ा, झारखंड में गठबंधन में लड़ा. उत्तर प्रदेश में अगर अकेले चुनाव लड़ना पड़ा तो हमारी पार्टी लड़ेगी, हालांकि हमारी इच्छा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के अनुरुप उत्तर प्रदेश और पंजाब में गठबंधन में चुनाव लड़े. छत्तीसगढ़ में भी जो राज्य इकाई तय करेगा वैसा करेंगे, संगठन का विस्तार करेंगे, युवाओं से निरन्तर संवाद कायम करेंगे छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा- युवाओं के साथ निरंतरता अभी बहुत जरूरी है. यूथ बोले चैप्टर के तहत युवाओं से संवाद करना है, इसे लेकर संगठन के साथियों से बातचीत और बैठक है. आने वाले वक्त में पार्टी के विस्तार की रूपरेखा बनी है, हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है. छत्तीसगढ़ में भी राज्य इकाई संगठन को चुनावी दृष्टि से तैयार करना है. रोल-बोल कार्यक्रम आज युवाओं के साथ है, उनसे सकारात्मक संवाद करेंगे बिहार सरकार के कामकाज को लेकर पूछे सवाल पर पासवान ने कहा- बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश वासियों की चिंता बढ़ी, लेकिन ततपरता के साथ अपराधियों की धर-पकड़ हुई, इनकाउंटर करने का काम भी हुआ, इससे अपराधियों के मन में डर बैठेगा, सम्राट चौधरी अपराध को नियंत्रण करने में सक्षम हैं, प्रशासन को भी साथ आने की जरूरत है एसआईआर और निर्वाचन आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से खड़े किए जा रहे सवालों के जवाब में कहा- क्या कांग्रेस के लोग सब सांसदों, अपने सांसदों के भी चुनाव को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, विपक्ष को सभी चिंताओं को लेकर आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वो मुद्दे उठाकर छोड़ देते हैं, कभी ईवीएम पर विश्वास नहीं था, अब एसआईआर पर नहीं है. चुनाव आयोग ने लोगों की शंकाओं को अच्छे से दूर किया, आगे भी अगर किसी को चुनाव आयोग पर शंका हो तो चुनाव आयोग अपनी बात रखें, किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए. अगर बड़ी तादाद में लोगों के नाम कटेंगे तो जाहिर से बात है लोग सामने आएंगे, लेकिन कौन نہیں चाहेगा कि घुसपैठियों के नाम कटे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग और जेन जी के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा- जेन जी मन मे विपक्ष के उकसावे की वजह से निर्वाचन आयोग पर संदेह गया है. कौन निष्पक्ष जेन जी हैं, और कौन इनकी आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है ये स्पष्ट होना जरूरी है. युवा के मन में संदेह होगा तो जरूर निर्वाचन आयोग स्थिति स्पष्ट करेगा बाईट- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री.....0
0
Report
आँगई थाने ने अवैध शराब और पत्थर ब्लॉक्स के माफिया को गिरफ्तार किया
Dholpur, Rajasthan:एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आँगई थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, वहीं दूसरी कार्रवाई में 56 पव्वे अवैध शराब सहित एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान चिलाचौंद गांव के पास की गई, जहां अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर रनपुरा गांव के पास की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 56 पव्वे अवैध शराब के साथ शराब माफिया को गिरफ्तार किया। आँगई थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई。0
0
Report
बाढ़ से बिहार में भारी नुकसान, हजारों प्रभावित, स्थायी समाधान की मांग
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। BJP की डबल इंजन सरकार बताए - पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? ज़मीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच / कैसरगंज, 4 अक्टूबर।* विकास खंड कैसरगंज के ग्राम त्रिभुवन दत्त पुरा में रविवार को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पार्टी ने बताया कि पुतला दहन सनातनी साधु-संतों एवं स्वदेशी के सम्मान और अधर्म के विरुद्ध सनातन धर्म की विजय के संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने पूर्व सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'माफी वीर' बताया और कहा कि सनातन संस्कृति का अपमान करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम में कृपाराम गौतम, देवा सिंह, अखिलेश सिंह, जयनू ठाकुर, बंशीलाल गौतम, हंसराज गौतम, बड़कऊ पाल, शिवकुमार सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह सरपंच, पंकज वर्मा, लवकुश चौरसिया, अदालत राम चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।0
0
Report
गैसड़ी में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, शैलू ने दिया आश्वासन
Ramdi, Lumbini Province:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, नगर पंचायत गैसड़ी ने रविवार को गैसड़ी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इंटरसिटी 15069/70, गोमतीनगर एक्सप्रेस 15009/10 और बनारस इंटरसिटी 15131/32 के ठहराव की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गैसड़ी 115 ग्राम पंचायतों का मुख्यालय है और नेपाल बॉर्डर से लगा बड़ा केंद्र है, इसके बावजूद यहां एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है, जिससे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी होती है। ज्ञापन लेने के बाद पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा, गैसड़ी के व्यापारियों की मांग बिल्कुल जायज है। यह बड़ा व्यापारिक केंद्र है, यहां ट्रेनों का ठहराव होना ही चाहिए। मैं इस मुद्दे को रेल मंत्रालय तक पहुंचाऊंगा और ठहराव सुनिश्चित कराने का हर संभव प्रयास करूंगा।" इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैजनाथ जायसवाल, महामंत्री राजेन्द्र पटवा, कोषाध्यक्ष जीशान नसीम, संरक्षक अवतार सिंह, मदनलाल जायसवाल, मो. सलीम, सचिन सोनी, अशोक ओझा, विजय गुप्ता, रशीद मिस्त्री, माता प्रसाद गुप्ता, ऐतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद उमर इदरीसी, धनपत सोनी, रवि सोनी, बृजेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।0
0
Report
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डायर रिसाइकलिंग फैक्ट्री में आग, दमकल लगी नियंत्रण की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डायर रिसाइकलिंग फैक्ट्री में लगी आग, आग पर काबू पाने की कोशिश; फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर.0
0
Report
Advertisement
पटना में फॉरेंसिक साइंस किताब का तीसरा संस्करण लॉन्च
Patna, Bihar:फॉरेंसिक साइंस से जुड़ी पुस्तक के तीसरे संस्करण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर FSL विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ज्यूडिशरी और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। FSL विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शैहवाज आलम ने बताया कि इस पुस्तक का पहला संस्करण वर्ष 2013 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद वर्ष 2016 और 2019 में इसके संस्करण प्रकाशित किए गए। अब वर्ष 2026 में पुस्तक का नया संस्करण जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक खास तौर पर NET-JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। इसमें फॉरेंसिक साइंस से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और अभ्यास सामग्री दी गई है। इसके अलावा FSL में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली योग्यता परीक्षाओं की तैयारी में भी यह पुस्तक मददगार होगी। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के तहत होने वाली परीक्षाओं के लिए भी इसे महत्वपूर्ण बताया गया है। पुस्तक का मुख्य उद्देश्य फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और अभ्यास के लिए एक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराना है। बाइट--शैहवाज आलम डिप्टी डायरेक्टर FSL0
0
Report
डुमरियागंज घटना पर आप का हमला, इमरान लतीफ बोले- राजनीति को किया शर्मसार,सपा बुजदिल नजर आ रही
Basti, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने डुमरियागंज तहसील में हुई घटना को राजनीति के लिए शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि डिबेट के दौरान विकास कार्यों की बात छोड़कर मामला मारपीट तक पहुंच गया। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित आप पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान संघर्ष रही है, लेकिन डुमरियागंज में सपा के लोग बुजदिल नजर आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कल की घटना की वीडियो भाजपा और सपा के लोग डिलीट करा रहे थे। पार्टी अध्यक्ष ने आगे कहा कि डुमरियागंज में सपा के कार्यकर्ता न केवल मार खा रहे हैं, बल्कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं। सपा की विधायक की ओर से अब तक इस घटना को लेकर एक शब्द भी नहीं कहा गया है। इमरान लतीफ ने विपक्षी दलों से अपील की कि डुमरियागंज में जितनी भी विपक्षी पार्टियां हैं, वे सभी एक साथ आएं और भाजपा की गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ाई लड़ें।0
0
Report
इनरवा बार्डर पर वाहनों की रोक से नेपाल-भारत सीमा पर प्रदर्शन
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ इनरवा बार्डर पर तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के रोक पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है नेपाल की तरफ बार्डर पुलिस तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है जिससे सीमावर्ती नेपाल और भारत के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया है प्रदर्शनकारियों ने टायर जला विरोध प्रदर्शन किया है प्रदर्शनकारियों का कहना है भारत नेपाल के इनरवा बार्डर पर सीमावर्ती स्थानीय लोगो को परेशानी हो रही है बार्डर के लोगों की मांग है कि भंसार की सुविधा बहाल की जाय ताकि छोटे छोटे व्यवसायों को राहत मिल सके नेपाल के साथ रोटी बेटी का रिश्ता है आने जाने में परेशानी हो रही है0
0
Report
Advertisement
