281001
Mathura - ट्रैन पर चढ़ते हुए महिला का पैर फिसला , लगी चोट
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा रेलवे जंक्शन पर एक महिला की चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसल गया और वह रेल तथा प्लेटफार्म के बीच फंस गई . इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया . परंतु जब तक महिला घायल हो गई और पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जो की मथुरा वृंदावन जयपुर से दर्शन करने के बाद वापसी जयपुर जा रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेलंगाना बीजेपी ने हैदराबाद में 500 पोस्टर लगाकर कांग्रेस के 1000 दिन पर आलोचना की
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD: MOTHA ROHITH (CONGRESS) ON BRS TO RELEASE CHARGE SHEET AGAINST THE CONGRESS GOVERNMENT'S 1000 DAYS OF GOVERNANCE IN THE STATE हैदराबाद - तेलंगाना बीजेपी ने हैदराबाद में कई जगहों पर तेलंगाना कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में राज्य में सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर उसकी आलोचना की गई है। तेलंगाना बीजेपी ने TPCC मुख्यालय, तेलंगाना विधानसभा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास और अन्य प्रमुख जगहों पर लगभग 500 पोस्टर लगाए हैं।0
0
Report
तिसरी में 31 क्विंटल चना दाल खराब, राशन वितरण पर हंगामा
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में जनवितरण प्रणाली के तहत गरीबों को दी जा रही चना दाल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि करीब 31 क्विंटल चना दाल खराब हो चुकी है, और उसी सड़ी-गली दाल को पीडीएस दुकानों के माध्यम से लाभुकों के बीच बांटा जा रहा था. खराब दाल मिलने के बाद ग्रामीणों और कार्डधारियों में भारी नाराजगी है, ग्रामीण बोले - यह दाल खाने लायक नहीं, मिट्टी बन गई है. कार्डधारियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया है. उनका कहना है कि जो दाल दी जा रही है, वह पूरी तरह सड़ी हुई है, बदबूदार है और खाने योग्य बिल्कुल नहीं है. दाल सड़ कर मिट्टी और जहरीली बन चुकी है. ऐसी दाल से सेहत खराब होने का डर है. जब दाल खाने लायक ही नहीं है तो वे लेकर क्या करेंगे. भंडारी पंचायत के मुखिया पिंकेश सिंह ने खराब दाल के वितरण पर तुरंत रोक लगाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गरीबों के हक का राशन है, उन्हें खाने योग्य ही राशन दिया जाना चाहिए, सड़ा हुआ नहीं. डीएसओ ने कहा कि खराब दाल का उठाव कर विनष्ट किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
वायरल वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और DTC ड्राइवर पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस घटना में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है। इनमें दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल और DTC का एक ड्राइवर शामिल है। हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि DTC ड्राइवर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। DTC की ओर से उसके खिलाफ दुर्व्यवहार को लेकर विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
बेतिया राज की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद तेज, प्रशासन कर रहा मापी
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है बेतिया राज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद तेज कर दी गई है पश्चिम चंपारण में बेतिया राज की पंद्रह हजार पांच सौ छप्पन एकड़ जमीन है जो अब बिहार सरकार की हो गई है बेतिया राज की जमीन को चिन्हित कर मापी कराई जा रही है और उसका रिपोर्ट जिला प्रशासन को दिया जा रहा है बेतिया के बरवत फार्म की 15 एकड़ जमीन की मापी कराई गई बेतिया राज के प्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी के मौजूदगी में मापी कराई गई बेतिया राज के प्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि बेतिया राज की जमीन को मापी करा जिला प्रशासन को रिपोर्ट की जा रही है जो अब बिहार सरकार की होगी अवैध अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जा रहा है जिला के 15556 एकड़ जमीन को चिन्हित कर मापी करा रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जाएगी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा प्रशासन की इस कार्रवाई से जिला में हड़कंप मच गया है0
0
Report
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को नोटिस जारी किया; सियासी हलचल तेज
Siwan, Bihar:सीवान: भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के कथित बयानों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 31 अगस्त 2026 को जारी नोटिस में पूर्व सांसद से छह दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार की ओर से जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ओम प्रकाश यादव पार्टी के नेताओं के विरुद्ध मीडिया में कथित तौर पर अनर्गल बयान दे रहे हैं। पार्टी ने उनके इस कथित आचरण को संगठन के अनुशासन के उल्लंघन और दल विरोधी गतिविधि से जोड़ते हुए जवाब मांगा है。 स्थानीय और प्रदेश नेतृत्व से नाराजगी की चर्चा ओम प्रकाश यादव को लेकर पिछले कुछ समय से सीवान भाजपा की सियासत में चर्चाएं तेज रही हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर के कुछ नेताओं से भी नाराज चल रहे हैं। इसी नाराजगी के बीच उन्होंने कई बार पार्टी और पार्टी नेताओं को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है। उनकी ओर से की गई कथित बयानबाजी को लेकर पार्टी संगठन के भीतर भी नाराजगी की स्थिति बनी। अब प्रदेश नेतृत्व की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद यह मामला खुलकर संगठनात्मक कार्रवाई के स्तर तक पहुंच गया है。 छह दिनों में देना होगा जवाब भाजपा की ओर से जारी नोटिस में ओम प्रकाश यादव से छह दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही उनसे यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए。 अब पूर्व सांसद के जवाब पर पार्टी नेतृत्व की नजर है। उनके स्पष्टीकरण के बाद भाजपा यह तय करेगी कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाए。 नोटिस के बाद सीवान भाजपा में बढ़ी हलचल कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद सीवान की राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। खासकर भाजपा के भीतर इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पार्टी के नोटिस की भाषा से संकेत मिलता है कि प्रदेश नेतृत्व इस मामले को केवल व्यक्तिगत असहमति के तौर पर नहीं देख रहा है, बल्कि इसे संगठनात्मक अनुशासन से जोड़कर गंभीरता से लिया जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि ओम प्रकाश यादव नोटिस का क्या जवाब देते हैं? क्या वह अपने बयानों को लेकर पार्टी नेतृत्व के सामने सफाई देंगे या फिर अपनी नाराजगी को लेकर खुलकर अपनी बात रखेंगे? अगर भाजपा उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो पूर्व सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में सीवान भाजपा की अंदरूनी राजनीति में और हलचल देखने को मिल सकती है। फिलहाल, भाजपा ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी को संगठन गंभीरता से ले रहा है। अब सबकी निगाहें पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के जवाब और उसके बाद प्रदेश भाजपा के अगले कदम पर टिकी हैं।0
0
Report
कृष्णानगर में युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में रिकॉर्ड हुआ हमला
Lucknow, Uttar Pradesh:कृष्णानगर में युवक पर जानलेवा हमला गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद सर्राफा चौकी के पास वारदात से हड़कंप 3 दोस्तो को 10 से 12 लोगो ने पीटा लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला तीनों लोकबंधु अस्पताल में भर्ती पूरी घटना CCTV में कैद0
0
Report
Advertisement
नेपाल त्रासदी से बोधगया के पर्यटन पर संकट, होटल कारोबारियों की चिंता बढ़ी
Gaya, Bihar:नेपाल की त्रासदी से बोधगया के पर्यटन पर संकट, होटल बुकिंग रद्द, कारोबारियों की बढ़ी चिंता नेपाल में आई भीषण त्रासदी का असर अब भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हर साल सितंबर में पितृपक्ष मेला और इसके बाद शुरू होने वाले बौद्ध पर्यटन सीजन को लेकर यहां के होटल, ट्रैवल्स और अन्य व्यवसायी तैयारी में जुट जाते हैं। इस बार तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रस्तावित आगमन से कारोबारियों को अच्छी आमद की उम्मीद थी, लेकिन नेपाल में आई तबाही ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं ने होटल बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी है, जिससे स्थानीय कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
लातेहार की महिला किसानों ने जीराफूल धान से दिखाया उन्नत खेती का कमाल
Latehar, Jharkhand:लातेहार झारखंड सरकार किसानो को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर नई - नई योजना चला कर उन्नत खेती को लेकर काफ़ी प्रयास कर रही है । उन्नत खेती को लेकर लातेहार डीसी संदीप कुमार लातेहार कृषि क्रांति को धरातल पर उतारने को लेकर कटिबद्ध है । लातेहार जिले के महुवाडाड प्रखंड क्षेत्र 2000 हजार एकड़ भूमि पर जिराफुल धान की खेती कराई गई थी । आखिरकार महिला किसानो मेहनत रंग लाई और बंफर उत्पन्न हुई प्रसिद्ध जीराफूल चावल दिल्ली-गुड़गांव के बाजार में अपनी खुशबू बिखेरेगा। जिले के किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। समाहरणालय परिसर से 6.70 मीट्रिक टन जीराफूल चावल की खेप लेकर वाहन को दिल्ली गुड़गांव के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद और डीपीएम जेएसएलपीएस संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। यह चावल महुआडांड़ एफपीसी (फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी) के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'किसान से' पर भेजा गया है। इस पूरी पहल में जिला प्रशासन और डीएमएफटी फंड का सहयोग मिला है। स्थानीय स्तर पर उत्पादित चावल को सीधे बड़े बाजार तक पहुंचाने से किसानों को बिचौलियों पर निर्भरता कम करने और अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जीराफूल चावल लातेहार के प्रमुख स्थानीय कृषि उत्पादों में शामिल है। इसकी मांग को जिले से बाहर बड़े बाजारों तक पहुंचाने की पहल से स्थानीय किसानों के लिए नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है। स्थानीय उत्पादों को संगठित तरीके से बाजार से जोड़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महिला किसानो ने बताया की लातेहार जिला अति पिछड़ा होने के कारण यहाँ के किसान खेती पर रुचि नहीं थी और रोजगार के लिए पलायन कर जाते थे । लेकिन लातेहार जेएसपीएल की टीम ने महिला किसानो को मोटिवेट कर खेती करने की प्रेरणा दी आज हमलोग खेती से जुड़कर अपनी आमदनी दुगनी कर रहे है । लातेहार डीसी संदीप कुमार ने बताया कि किसानो को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर कई योजना चला रही ताकि किसान खेती से जुड़कर अपनी आमदनी दुगनी कर रहे है । किसानो को दूसरे राज्य से लेकर विदेश भी भेजे जा रहे ताकि उन्नत खेती की जानकारी लेकर अपने खेतों में खेती कर सके ।0
0
Report
मीरगंज में पुलिस मुठभेड़, छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मीरगंज थाना पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छिनैती के 9,500 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक, 29 जुलाई की रात रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार बाइक से जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके कंधे से बैग झपटकर फरार हो गए थे। बैग में रुपये रखे थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मीरगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बलुपुरा चौराहे के पास दो बदमाश किसी वारदात की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।पुलिस ने घायल बदमाश रवि (26) निवासी शिवपुरी और उसके साथी विक्की (19) निवासी मालीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने 29 जुलाई को दुलीराम इंटर कॉलेज के पास छिनैती की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस अब उनके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
चिकित्सक की लापरवाही से मौत पर अस्पताल में भारी हंगामा; 4 हिरासत में
Ansar Nagar, Jharkhand:चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की मौत; सुई लगते ही गई जान, आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, डॉक्टर समेत 4 हिरासत में चतरा के इटखोरी स्थित सेफ जोन निजी अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही के कारण एक मरीज की जान चली गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और अस्पताल के साथ-साथ एक कार में भारी तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने डॉक्टर और नर्स सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है। परोका गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक राम को दर्द की शिकायत पर रात करीब 1:30 बजे भर्ती कराया गया था। सुबह तक सुधार न होने पर परिजनों ने हजारीबाग रेफर करने की मांग की। लेकिन डॉक्टर कुद्दुस के पिता रियाज मियां ने यह कहकर रोके रखा कि डॉक्टर साहब आ रहे हैं, घबराएं नहीं। इसी बीच एक नर्स ने मरीज को सुई लगाई, जिसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। मौत से भड़के परिजनों ने अस्पताल की खिड़कियों-दरवाजों और वहां खड़ी एक वैगनआर (WagonR) car के आगे-पीछे के शीशे चकनाचूर कर दिए। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने डॉ. कुद्दुस, उनके पिता और नर्स समेत 4 लोगों को सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह मौके पर मौजूद हैं और सड़क जाम की चेतावनी दे रहे लोगों को शांत कराने में जुटे हैं।0
0
Report
श्योपुर में नवजात बच्ची गोबर के ढेर से मिली, इलाके में हड़कंप
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर दुर्गापुरी चौकी क्षेत्र के हीरापुर गांव के पास मिली नवजात बच्ची; गोबर के कंडों के ढेर पर पड़ी थी बच्ची; पुलिस अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल श्योपुर के लिए रवाना, आसपास क्षेत्र में चर्चा और डर का माहौल0
0
Report
हिमाचल के छह विश्वविद्यालयों के वित्तीय नियंत्रण सरकार के हाथों में, भर्ती प्रक्रिया में भी सुधार
Shimla, Himachal Pradesh:हimachal प्रदेश के सभी छह विश्वविद्यालयों से जुड़े वित्तीय फैसलों में अब राज्य सरकार की सीधी भूमिका होगी। विश्वविद्यालयों की फाइनेंस कमेटी के मुखिया अब प्रदेश सरकार के वित्त सचिव होंगे। इससे पहले फाइनेंस कमेटी की अगुवाई वाइस चांसलर या उनके नामित प्रतिनिधि करते रहे हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए विधानसभा के मानसून सत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026 पेश किया है। इस बिल पर बुधवार को सदन में चर्चा होगी。 सरकार ने यह भी तय किया है कि प्रदेश के सभी छह विश्वविद्यालयों में नई भर्तियां अब हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के माध्यम से की जाएंगी। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों में वित्तीय अनुशासन और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है。 इस दायरे में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री नौणी सोलन, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और अटल मेडिकल रिसर्च यूनिटरी नेरचौक मंडी शामिल हैं。 विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार, 1 सितंबर को कुल छह बिल सदन में पेश किए गए। सत्र अब केवल दो दिन का बचा है और 3 सितंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में इन सभी बिलों को दो दिनों के भीतर पारित करना होगा。 इसके अलावा सरकार ने भारतीय स्टाम्प अधिनियम, 1899 में संशोधन से जुड़ा बिल भी सदन में पेश किया है। इसके लिए वर्ष 2023 और 2026 में विधानसभा में रखे गए दो पुराने बिल वापस ले लिए गए हैं। नए बिल के जरिए स्टाम्प अधिनियम की अनुसूची-1 में संशोधन किया जाएगा और विभिन्न प्रकार के स्टाम्प शुल्क बढ़ाए जाएंगे। मानसून सत्र में कुछ महीने पहले जारी किए गए दो अध्यादेशों को भी बिल के रूप में सदन में रखा गया है। इनमें पंचायती राज एक्ट में चुनाव से पहले किया गया संशोधन शामिल है। इसके तहत यदि ससुर ने अवैध कब्जा किया है तो बहू को भी चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने का प्रावधान किया गया था। वहीं, शिमला रोड यूजर्स एक्ट में संशोधन कर परमिट फीस को 15 हजार रुपये से घटाकर 8 हजार रुपये किया गया था। इससे जुड़े प्रावधान वाला बिल भी सदन में पेश किया गया है। इसके अलावा मानसून सत्र में जीएसटी संशोधन से संबंधित बिल भी शामिल है। वहीं, हिमाचल प्रदेश युद्ध पुरस्कार अधिनियम, 1972 में संशोधन कर युद्ध जागीर की राशि को 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने से जुड़ा बिल भी सदन में रखा गया है。0
0
Report
Advertisement
बारिश से जलस्तर बढ़ा; शाही पुल पर सेल्फी खतरनाक, सुरक्षा व्यवस्था नदारद
Jaunpur, Uttar Pradesh:बारिश और बढ़ते जलस्तर के बीच शाही पुल बना सेल्फी प्वाइंट, बच्चों की जान से खिलवाड़; सुरक्षा इंतजाम नदारद जौनपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब गोमती नदी के जलस्तर पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से तटीय इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। होमतेश्वर मंदिर परिसर भी पानी में डूब गया है, जिसके चलते वहां होने वाली नियमित आरती फिलहाल बंद हो गई है। इसी बीच शहर के ऐतिहासिक शाही पुल और सद्भावना पुल पर लोगों की लापरवाही चिंता बढ़ा रही है। नदी में तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पुल के आसपास पहुंचकर सेल्फी और फोटो लेते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कई लोग अपने छोटे बच्चों को भी नदी के बेहद करीब लेकर पहुंच रहे हैं। तेज बहाव के बीच पुल की रेलिंग के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं है। थोड़ी सी असावधानी या पैर फिसलने की स्थिति में जानलेवा हादसा हो सकता है।यही नही पानी मे लेट कर सेल्फी ले रहे हैं स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदनशील परिस्थितियों के बावजूद मौके पर लोगों को नदी के पास जाने से रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। न तो प्रभावी बैरिकेडिंग नजर आ रही है और न ही पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती। बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शाही पुल, सद्भावना पुल और नदी के आसपास के संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते भीड़ को नदी से दूर किया गया तो किसी संभावित बड़े हादसे को टाला जा सकता है।0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, गोविंद गिरी महाराज के आवास के बाहर तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (UP): Ram Mandir Trust Meeting/Outside Visuals From Govind Giri Maharaj Residence राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक / गोविंद गिरी महाराज के आवास के बाहर के दृश्य0
0
Report
NGT ने भोपाल की झीलों पर शिकंजा, तीन महीने में अवैध निर्माण हटेंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालभोपाल की झीलों पर NGT का शिकंजा 3 महीने में हटेंगे अवैध निर्माण नालों पर लगेंगे कैमरे,लापरवाह अफसरों पर सख्ती भोज वेटलैंड में अतिक्रमण, अवैध निर्माण और सीवेज प्रदूषण पर एनजीटी की सख्ती एफटीएल से शहरी क्षेत्र में 50 और ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर तक निर्माण पर रोक रहेगी अवैध निर्माण तीन महीने में हटाने होंगे बिना उपचारित सीवेज रोकने के लिए शून्य-प्रवाह योजना बनेगी लापरवाही करने वाले अफसरों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय होगी0
0
Report
Advertisement
