281001
Mathura: जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची नन्ही सी बच्ची, छुट्टी को लेकर DM ने पूछे सवाल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचे गोवर्धन निवासी रिंकू की 5 साल की बेटी खुशी ने सबका ध्यान खींचा। DM ने बच्ची से उसका नाम और स्कूल के बारे में पूछा। जब डीएम ने मजाक में छुट्टी करने का सुझाव दिया तो खुशी ने मना करते हुए कहा कि उसे स्कूल जाना अच्छा लगता है। बच्ची के इस जवाब पर DM ने उसे दो चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश के शतगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान तीन युवक डूबे, SDRF तलाश
Noida, Uttar Pradesh:Siddharthnagar (Uttar Pradesh): In Shatgarh village, three people—Shiva Chauhan (17), Ravi Varun (18) and Monu Varun (18)—drowned while bathing during a funeral. SDRF teams and local villagers are conducting a search operation to retrieve their bodies, and an investigation is underway to determine the cause of the incident. स्रोत एएनआई 23 जुलाई 2026 को शतगढ़ तहसील के बैडोली गांव में, अंतिम संस्कार के दौरान नहाते समय तीन लोग—शिवा चौहान (17), रवि वरुण (18) और मोनू वरुण (18)—डूब गए। उनके शवों को निकालने के लिए SDRF की टीम और स्थानीय ग्रामीण मिलकर खोज अभियान चला रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी की जा रही है.0
0
Report
नीमकाथाना में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा ने भक्तों में उत्साह मचा दिया
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई. रथ यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर सामाजिक धार्मिक व्यापारिक सहित अन्य संगठन के लोगों ने किया स्वागत. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद. सीकर जिले के नीमकाथाना में भगवान जगन्नाथ की भक्ति रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हरें कृष्ण संकीर्तन और भक्ति नृत्य के साथ पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा संकटमोचन बालाजी मंदिर से शुरू होकर श्याम मंदिर भूदोली रोड, खेतड़ी मोड़, कपिल हॉस्पिटल, कपिल मंडी और सुभाष मंडी होते हुए पुनः संकटमोचन बालाजी मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ रथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग में सामाजिक, धार्मिक और महिला संगठनों सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर रथ का भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा में इस्कॉन मुंबई, कोटा, हनुमानगढ़, चौमू, सीकर, श्रीमाधोपुर, वृंदावन और जयपुर से आए वैष्णव भक्त शामिल हुए। श्रद्धालु \"हरे कृष्ण\" संकीर्तन और भजन-कीर्तन पर नृत्य करते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा महारानी और उनके भाई बलभद्र 24 फीट ऊंचे आकर्षक रथ पर विराजमान रहे। रथ को रंग-बिरंगे फूलों और नवीन वस्त्रों से विशेष रूप से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.0
0
Report
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर बहस: बैकग्राउंड जानना जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा | अपनी भूख हड़ताल खत्म करने पर YouTube पर एक बयान जारी करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक कहते हैं, "छात्रों के लिए 26 दिनों तक उपवास रखने, शरीर का 11 किलोग्राम वज़न कम होने (जिसमें मेरी मांसपेशियों का द्रव्यमान भी कम हुआ और मेरे अंग और मस्तिष्क अपूरणीय क्षति की कगार पर पहुँच गए थे), और लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आकर दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में यह सब करने के बाद, क्या मुझे किसी से इस बात का चरित्र प्रमाण पत्र लेने की ज़रूरत हैं? कि मेरा उपवास कितना पवित्र था, मैंने इसे किसके हाथों तोड़ा, या मैंने कोई समझौता किया या नहीं?... ऐसे लोगों को पैदा करने वाले देश पर शर्म आती है, जिनसे ऐसे घटिया विचार निकलते हैं। मैं किसी को दोष नहीं देता क्योंकि आप में से अधिकांश को इस बात की जानकारी नहीं हैं? कि मैं किन परिस्थितियों से गुज़रा हूँ, पिछले एक या दो हफ़्तों में मेरा परिवार किन परिस्थितियों से गुज़रा है... इसलिए किसी की बात सुनने से पहले, उनके बैकग्राउंड को ज़रूर देखें। क्या वे कोई द्वेष रखते हैं? क्या वे किसी ऐसी राजनीतिक पार्टी से हैं? जो किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी के प्रति द्वेष रखती है, या वे एक निष्पक्ष व्यक्ति हैं? यदि वे निष्पक्ष हैं, तो निश्चित रूप से उनकी बात सुनें..."0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के नबी करीम थाने पर हमला: ASI हिमेंद्र राठी समेत कई घायल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के नाबी करीम पुलिस स्टेशन में तैनात ASI हिमेंद्र राठी कहते हैं, "20 जुलाई को मैं सुबह 4 बजे से ACP सुनील भारद्वाज के साथ ड्यूटी पर था। पुलिस स्टेशन के बगल वाली एक बिल्डिंग में हममें से करीब 20-25 लोग रिज़र्व में तैनात थे... सुबह करीब 11 बजे, सात-आठ सौ लोग पिछले गेट से बिल्डिंग में घुस आए... उनके पास पत्थर और टाइल के टुकड़ों से भरे बैग थे। उन्होंने हमें चारों तरफ से घेर लिया, छत पर चढ़ गए और अचानक पत्थर फेंकने लगे। उनमें से एक बड़ा पत्थर, जिसका वज़न करीब दो किलो था, मेरे चेहरे पर लगा और एक स्लैब मेरी कमर पर लगा जिससे फ्रैक्चर हो गया; मेरे चेहरे पर भी तीन फ्रैक्चर हुए। मुझे करीब तीन घंटे बाद लेडी हार्डिंग अस्पताल में होश आया... उस रात करीब 9-10 बजे मेरे परिवार और पत्नी को पता चला, तो वे मुझे नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल ले गए... मैंने देखा कि आस-पास (लेडी हार्डिंग में) करीब 15-20 अन्य अधिकारी भी घायल पड़े थे... जो लोग वहां थे, वे मुझे छात्र नहीं लगे, क्योंकि छात्र कभी भी अपने बैग में इस तरह पत्थर, कंकड़ और टाइल के टुकड़े नहीं रखते..." (24.07)0
0
Report
मध्य प्रदेश में 20 IAS अधिकारियों के बड़े तबादले, कई कमिश्नर-कलैक्टर बदले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश में 20 IAS अधिकारियों के तबादले भास्कर लक्षकार बने इंदौर के कमिश्नर अजय कटेसरिया बने रतलाम के कलेक्टर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई अब संभालेंगे Global Investors Summit 2027 की कमान मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर हुए IAS अफसर के तबादले0
0
Report
जंतर-मंतर के पास सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैरिकेड्स को मज़बूत ज़ंजीरों से जोड़ा गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त बैरिकाड्स लगाए हैं, जिन्हें मज़बूत ज़ंजीरों से आपस में जोड़ा गया है और वेल्डिंग करके मज़बूत किया गया है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, कांवड़ यात्रा से पहले
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली कांवड़ यात्रा से पहले रायबरेली में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान। मुंशीगंज में मार्ग पर बनी मीट और मुर्गा काटने की दुकानों पर कार्रवाई। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में चला अभियान, पुलिस बल रहा तैनात। कांवड़ मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की सख्त कार्रवाई। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में हुई कार्यवाही0
0
Report
दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों की सेवाएं कल सुबह 7:30 से बंद; इंटरचेंज जारी
Noida, Uttar Pradesh:नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशन कल (25 जुलाई, 2026) सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालाँकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरियट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 1. लोक कल्याण मार्ग 2. राजीव चौक 3. पटेल चौक 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग 5. बाराखंभा रोड 6. सुप्रीम कोर्ट 7. सेवा तीर्थ 8. जनपथ 9. मंडी हाउस 10. सेंट्रल सेक्रेटेरियट 11. ITO 12. दिल्ली गेट 13. इंद्रप्रस्थ 14. खान मार्केट 15. जोर बाग 16. शिवाजी स्टेडियम 17. झंडेवालान 18. नई दिल्ली होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।0
0
Report
चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बैटरी-इनवर्टर बरामद
Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह (देवरिया) स्थानीय पुलिस ने चोरी के एक मामले बीएनएस) के संबंध में प्रकाश में आए आरोपी असगर (24) ग्राम अवरही, थाना महुआडीह को शुक्रवार को हेतिमपुर चौकी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां, एक इनवर्टर तथा एक चाकू बरामद - किया गया है। चाकू मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। महुआडीह थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 176/2026 के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और एक इनवर्टर बरामद किया। तलाशी के दौरान एक चाकू भी मिला, जिसके आधार पर थाना महुआडीह में मुकदमा संख्या 177/2026 धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अलग से फेस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय,हेतिमपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेश चौरसिया, कांस्टेबल रणजीत सिंह और कांस्टेबल मनीष चौहान शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
चाचा के तलवार हमले से भतीजे की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर
Damoh, Madhya Pradesh:चाचा ने भतीजे पर किया तलवार से हमला गंभीर घायल जबलपुर रेफर. एंकर/ दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक चाचा ने अपने भतीजे पर तलवार से जानलेवा हमला किया है और गंभीर हालत में युवक को जबलपुर रेफर किया गया है। दरअसल मगरोन के 26 साल के सत्येंद्र राजपूत का अपने चाचा से पुराना विवाद है और बीती रात उसका चाचा शराब के नशे में चूर होकर आया और गालिया देने लगा , इस बात का विरोध किया तो बबलू ने सत्येन्द्र पर तलवार से हमला कर दिया, इस हमले में युवक को गंभीर चोट आई है जिसे जिला अस्पताल लाया गया और वहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया है। घायल की मां सियारनी के मुताबिक उनका देवर उन्हें कई सालों से परेशान कर रहा है और इसी टेंशन में उनका एक बेटा दुनिया छोड़ चुका है और अब बबलू दूसरे बेटे को भी मारना चाहता है। आज फिर उसने ये वारदात की है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बाइट/ सियारानी (घायल युवक की मां) बाइट/ डॉ सुरेन्द्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिलाअस्पताल दमोह)0
0
Report
मंदिर के प्रशासक विजय सिंह आर्य ने प्रेसवार्ता कर लगाए आरोप
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़, आर्य समाज मंदिर में लाखों का घोटाले का आरोप, मंदिर के प्रशासक विजय सिंह आर्य ने प्रेसवार्ता कर लगाए आरोप, 77 लाख रूपये की हेराफेरी का आरोप, हेराफेरी करने वालों को आजीवन के लिए किया गया निष्काषित, FIR दर्ज कराकर होगी आरोपियों से रिकवरी : विजय सिंह आर्य, पदाधिकारियों ने अपने व बेटे व पत्नी के नाम से दुकानें कराई है एलॉट, नगर कोतवाली के आर्य समाज मंदिर का मामला,0
0
Report
दरभंगा में 32 उपद्रवी गिरफ्तार, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
Darbhanga, Bihar:दरभंगा गुरुवार को दरभंगा छात्र आंदोलन मामले में अब तक 32 उपद्रवी गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी; SDPO बोले– किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा दरभंगा में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पत्थरबाजी, हंगामे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दरभंगा पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अब तक 32 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की आड़ में हिंसा, पत्थरबाजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से कृपा की प्रार्थना, सृष्टि के लिए आशीर्वाद
Noida, Uttar Pradesh:सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः। मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥ भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे। सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।0
0
Report
कालीशिला में हार्ट अटैक; हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु की जान बची
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग के दुर्गम कालीशिला क्षेत्र में दर्शन के लिए पहुंचे गुजरात के एक श्रद्धालु को अचानक हृदयाघात आने पर प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियों के समन्वय से श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजा गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना मिली कि कालीशिला में दर्शन के दौरान गुजरात निवासी 44 वर्षीय पर्वत भाई अचानक हृदयाघात के कारण अचेत हो गए हैं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया। डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान लगातार बदलते मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बड़ी चुनौती बनी रही। यूकाडा, जिला आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से सुरक्षित लैंडिंग स्थल तैयार किया गया। इसके बाद शाम 4 बजकर 10 मिनट पर फाटा से हेलीकॉप्टर कालीशिला पहुंचा और श्रद्धालु को सुरक्षित एयरलिफ्ट कर शस्त्रधारा, देहरादून उपचार के लिए भेज दिया गया। पूरे अभियान के दौरान डीडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया।0
0
Report
गल्ला मंडी बाजार में मारपीट: वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली की गल्ला मंडी में बीच बाजार जमकर चले लाठी डंडे। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट। मारपीट से बाजार में मची अफरा-तफरी, लोग भागते नजर आए। घटना का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल। दुकानदारों और ग्राहकों में फैली दहशत। सूचना मिलते ही बैढ़न कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू। कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मुताबिक, पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। फुटेज की जांच कर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस विवाद की असली वजह का भी पता लगा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
Advertisement
