281001
मथुरा की वृंदावन पुलिस की लूट करने वाले अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़
Mathura, Uttar Pradesh:थाना वृंदावन पुलिस की टीम और एसओजी ने लूट करने वाले अपराधियों के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई तिजोरी, चांदी का गिलास, दो तमंचे, तीन कारतूस, और एक एक्टिवा बरामद की। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ADG नवीन अरोड़ा का जौनपुर दौरा: शिकायत निस्तारण पर कड़ा निर्देश
Jaunpur, Uttar Pradesh:अचानक जौनपुर पहुंचे एडीजी, एसएसपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; जनशिकायतों के निस्तारण पर जताई नाराजगी जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की हकीकत परखने के लिए वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा सोमवार को अचानक जौनपुर पहुंच गए। एडीजी के औचक दौरे की जानकारी अधिकारियों को पहले से नहीं थी। उन्होंने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मीडिया से बातचीत में एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि उनका जौनपुर दौरा पूरी तरह आकस्मिक था। उनके पहुंचने से पहले किसी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कुछ अधिकारी होमगार्ड भर्ती की तैयारियों में व्यस्त हैं, जबकि कुछ अधिकारी शासकीय कार्य से जिले से बाहर गए हुए थे। एडीजी के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद बाहर गए अधिकारी भी वापस लौट आए। जनशिकायतों के निस्तारण पर उठाए सवाल एडीजी ने फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में पुलिस अधिकारी शिकायतों को केवल राजस्व टीम के साथ जांच कर कार्रवाई करने के लिए संबंधित थानों को भेज रहे हैं। एडीजी ने इस व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि इस तरह की शिकायतों के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी स्तर से अलग टीम गठित की जानी चाहिए और उसकी रिपोर्ट सीधे तलब कर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधिकारियों को और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। कार्यालयों में जरूरत से ज्यादा कर्मचारी मिले एसएसपी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों में आवश्यकता से अधिक पुलिसकर्मी तैनात मिले। एडीजी ने इस पर भी संज्ञान लेते हुए एसएसपी को निर्देश दिया कि अतिरिक्त कर्मचारियों को आवश्यकता वाले अन्य स्थानों पर अटैच किया जाए, ताकि पुलिस बल का बेहतर इस्तेमाल हो सके। संगठित अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में एडीजी ने संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता से काम करने को कहा। एडीजी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ जिले के सभी थानों की पुलिस को भी यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना होगा。 औचक निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान एडीजी नवीन अरोड़ा कई व्यवस्थाओं को लेकर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने बातचीत के दौरान अपने असंतोष को बार-बार जाहिर किया और पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। बाइट—नवीन अरोड़ा, एडीजी वाराणसी जोन0
0
Report
संभल में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 महिलाएं मृत, कई घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में भीषण हादसा । मृतक के शव को अंतिम संस्कार को ले जाने के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 महिलाओं की मौत । 1 दर्जन से अधिक लोग घायल . हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ..सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल अचानक टूटने से ट्रैक्टर ट्राली पलटने पर हुआ हादसा । हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के रहटो ल गाँव के समीप का हादसा ।0
0
Report
अयोध्या के महंत सीताराम दास और विष्णुदास महंत पर ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:सीताराम दास महंत अयोध्या विष्णुदास महंत अयोध्या0
0
Report
Advertisement
कृष्णनगर में गणपति बप्पा पूजा 15 साल पहले शुरू, उत्साह से मनाई जा रही है
Krishnanagar, West Bengal:১৫ বছর আগে শুরু হয়েছিল কৃষ্ণনগরের গণপতি বাপ্পা,বা গণেশ পুজো, কৃষ্ণনগর নবজাগরণ ক্লাব সদস্য দুই জন তারা ১৫ বছর আগে মুম্বাই গিয়ে এই গণেশ পূজো দেখে এসে শুরু করেছিল কৃষ্ণনগর শহরে গণপতি বাপ্পা পূজা। আজ ধীরে ধীরে দুটো একটা পুজো হতে হতে সরকার বদল-এর পর এ বছর প্রচুর গণপতি বাপ্পা পূজা হচ্ছে কৃষ্ণনগর শহরে।0
0
Report
बेगूसराय पावर हाउस में मेंटेनेंस के दौरान आग, ट्रांसफॉर्मर-स्विचयार्ड धधक उठा
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिजली विभाग के पावर हाउस परिसर में मेंटेनेंस कार्य के दौरान भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हाई वोल्टेज लाइन के पास पेड़ की तहनियों की छंटाई के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद जोरदार धमाके के साथ ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पावर हाउस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना बेगूसराय के पावर हाउस परिसर की है। जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग की टीम मेंटेनेंस कार्य के तहत हाई वोल्टेज लाइनों के आसपास फैली पेड़ की टहनियों की छंटाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक तारों के बीच जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट के बाद पावर हाउस परिसर में तेज धमाका हुआ और बरौनी-2 फीडर से जुड़े पावर ट्रांसफार्मर और स्विचयार्ड में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। धमाके और धुएं को देखकर पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पावर ग्रिड स्ट्रक्चर के बीच से उठती आग की लपटों और धुएं पर दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक ट्रांसफॉर्मर का बड़ा हिस्सा और स्विचयार्ड क्षतिग्रस्त हो चुका था। हादसे के बाद बरौनी-2 ब्रेकर में आई खराबी और स्विचयार्ड के रखरखाव को देखते हुए एहतियातन सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके कारण इलाके में बिजली पूरी तरह ठप है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बिजली विभाग की तकनीकी टीम मौके पर जुटी हुई है और व्यवस्था को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि बिजली आपूर्ति पूरी तरह कब तक बहाल होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, हादसे को लेकर जब बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई, तो अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।0
0
Report
कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे पर बुलडोजर; विधायक गुर्जर के रिश्तेदार हाजी सलमान जेल में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने वाले हाजी सलमान के रिश्तेदार कल्लु बेग के अवैध कब्जे पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर। कब्रिस्तान की ज़मीन पर की हुई थी बाउंड्री। हाजी सलमान के जीजा और हाजी सलमान ने मिलकर किया था कब्जा। विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के मामले में हैं हाजी सलमान जेल में बंद。0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी: बुजुर्ग के साथ मारपीट व संपत्ति विवाद पर परिवार ने दिया पक्ष
Mainpuri, Uttar Pradesh:स्लग - बुजुर्ग से मारपीट और पैर तोड़ने के आरोपों पर मैनपुरी निवासी परिवार का सामने आया पक्ष, जी मीडिया की टीम ने घर पहुंचकर की पड़ताल रेकॉर्डिंग: खरपरी मोहल्ले के रहने वाले 80 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं खबर के बाद जी मीडिया की टीम उनके घर खरपरी पहुंची और मामले की वास्तविकता जानने के लिए परिवार से बातचीत की। वीरेंद्र सिंह के बेटे राजपाल सिंह घर पर नहीं मिले, लेकिन उनकी पत्नी डॉली सिसोदिया और बेटे दीपक ने कैमरे पर परिवार का पक्ष रखा। परिवार ने बुजुर्ग के साथ मारपीट और कमरे में बंद रखने के आरोपों को निराधार बताया। पुत्रवधू डॉली सिसोदिया ने बताया कि वीरेंद्र सिंह के पैर में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने खुद इसे हल्की चोट बताते हुए ज्यादा दर्द नहीं होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में वीरेंद्र सिंह रहते थे, वहां स्थायी पंखा नहीं लगा था और जरूरत के अनुसार फर्राटा पंखा लगाया जाता था। परिवार का कहना है कि वीरेंद्र सिंह को पहले से सर्दी की शिकायत रहती थी, इसलिए वह पंखे का इस्तेमाल नहीं करते थे। डॉली ने यह भी बताया कि वीरेंद्र सिंह ने काफी जमीन पहले ही बेच दी थी और उन पर परिवार द्वारा संपत्ति हड़पने के लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। उनकी बेटी नोएडा से आई और अपने पिता को अपने साथ ले गई, जिसे परिवार ने नहीं रोका। वहीं वीरेंद्र सिंह के नाती दीपक ने मकान की संपत्ति को लेकर भी अपना पक्ष रखा। दीपक के मुताबिक, गांव की जमीन बेचने के बाद वीरेंद्र सिंह के पास मौजूद रकम खर्च हो रही थी। इसके बाद पंचायत में बेटे के लिए एक प्लॉट दिलाने की बात हुई। दीपक का दावा है कि वीरेंद्र सिंह की सहमति से प्लॉट उनके नाम कराने की बात हुई थी और प्रॉपर्टी डीलर भानु प्रताप के माध्यम से सीधे दीपक के नाम बैनामा कराया गया। फिलहाल वीरेंद्र सिंह अपनी बेटी के साथ नोएडा में उपचार करा रहे हैं। परिवार के दोनों पक्षों के दावों के बीच अब बुजुर्ग की चोट कैसे लगी और संपत्ति का बैनामा किन परिस्थितियों में हुआ, यह जांच का विषय है। जी मीडिया की टीम ने परिवार के पक्ष को भी कैमरे पर रिकॉर्ड किया है।0
0
Report
महोबा में परोल पर आए पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी
Mahoba, Uttar Pradesh:बुंदेलखंड के महोबा में सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसमें खाने बाले पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी । पैरोल पर आए उम्र कैद की सजा काट रहे पति ने धारदार हथियार से 48 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की बजह पत्नी पर जहर देने का शक था और मानसिक रूप से बीमार हत्यारे पति ने बारदात को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके में पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्म के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रगौलिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले 50 वर्षीय ब्रजगोपाल उर्फ़ कल्लन रैकबार ने अपनी 48 वर्षीय पत्नी चम्पा की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। बताया जाता है कि कल्लन रैकबार ने अपनी 10 महीने की नातिन की पत्थर से पटककर हत्या कर दी थी इस मामले में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी । कल्लन के बड़े बेटे संतोष 4 साल पहले फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उसका छोटा बेटा मुन्ना दिल्ली में रहकर काम करता है पति को उम्र कैद की सजा होने के बाद मृतका चम्पा भी अपने बेटे के साथ दिल्ली में रहती थी । बताया जाता है कि कल्लन पैरोल पर अपने घर आया था और उसकी पत्नी चम्पा अपने पति से मिलने गांव आई थी । बताया जाता है कि कल्लन को अपनी पत्नी चम्पा पर जहर देकर मारने का शक था जिसके चलते उसने इस बारदात को अंजाम दे डाला । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची अपर पुलिस अधीक्षक सहित फॉरेन्सिक और फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही में जुट गई है । फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है । बाईट जयराम (परिजन) वी/ओ- अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची थी और आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । बाईट- वंदना सिंह (एएसपी महोबा) फाइल फोटो- मृतिका चम्पा0
0
Report
कोटा चुनाव: बीजेपी 55+ सीटों के साथ बड़ी पार्टी, कांग्रेस 35+ पर मजबूत हालत
Kota, Rajasthan:कोटा। शहर में चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ होती नजर आ रही है। कुल 94 सीटों का आंकड़ा फाइनल हो गया है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार बीजेपी ने 55 से अधिक सीटों पर बढ़त/जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 35 से अधिक सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 4 सीटों पर बाजी मारी है। सीटों का गणित: बीजेपी — 55+ कांग्रेस — 35+ निर्दलीय — 4 कुल 94 सीटों के इस आंकड़े के सामने आने के बाद कोटा के राजनीतिक समीकरणों को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिखाई दे रही है, जबकि कांग्रेस भी मुकाबले में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 14 में गुरनायब सिंह की जीत पर CPM ने जमकर जश्न मनाया
Hanumangarh, Rajasthan:वार्ड 14 से गुरनायब सिंह की जीत पर सीपीआईएम ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़कर लगाए गुलाल हनुमानगढ़ नगरपरिषद चुनाव में वार्ड 14 से सीपीआईएम प्रत्याशी रहे गुरनायब सिंह की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। सीपीआईएम नेता रघुवीर सिंह ने कहा कि हमें खुशी है कि संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना विश्वास जताया है और यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। रघुवीर सिंह ने कहा कि नगरपरिषद में निर्दलीयों का बोर्ड बनने जा रहा है। उन्होंने निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के समर्थन से बोर्ड बनने की बात भी कही। कार्यकर्ताओं ने गुरनायब सिंह को जीत की बधाई दी और इसे पार्टी के संघर्ष की जीत बताया। जश्न के दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।0
0
Report
नरसिंहपुर पुलिस ने चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर 11 मोटरसाइकिलें चोरी रोक दी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-अवा़ध गतिविधियों को रोकने के लिए नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है नरसिंहपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले चाचा और भतीजे को पकड़ते हुए चोरी की 11 मोटरसाइकिल जप्त की है, पुलिस की माने तो नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाना अंतर्गत मुड़िया गांव के रहने वाले अखिलेश रजक और बालकृष्ण रजक दोनों मोटरसाइकिल चुराते थे, और फिर उन्हें अनजान व्यक्तियों को बेच दिया करते थे, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ते हुए चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की गई 11 मोटरसाइकिल जप्त कर ली है0
0
Report
पर्यावरण-मैत्री गणेश स्थापना: मंत्री संजय सावकारे के घर पर आरती और आशीर्वाद
Jalgaon, Maharashtra:जळगांव भुसावळ महाराष्ट्र राज्याचे वस्त्रोद्योग मंत्री संजय सावकारे यांच्या निवासस्थानी गेल्या १५ वर्षांपासून सुरू असलेल्या परंपरेनुसार आराध्य दैवत बाप्पाच्या शाळू मातीच्या मूर्तीची विधिवत स्थापना करण्यात आली. यंदा बाप्पाची आरास पैठणी आणि रेशीम किड्याच्या अंडकोषाचा वापर करून पर्यावरणपूरक पद्धतीने करण्यात आली आहे. बाप्पाला मंत्री संजय सावकारे यांनी साकडे घालत, परमेश्वराने दिलेली कृपादृष्टी कायम राहू दे, अशी प्रार्थना केली. तसेच गणेश मंडळांनी पर्यावरणपूरक पद्धतीने उत्सव साजरा करावा आणि डीजेचा आवाज मर्यादित ठेवावा, असे आवाहन त्यांनी केले. गणेश स्थापना झाल्यानंतर सावकारे कुटुंबीयांनी सहकुटुंब बाप्पाची आरती केली. बाईट मंत्री संजय सावकारे बाईट रजनी सावकारे0
0
Report
Advertisement
पूर्व सांसद कपिल पाटील के घर गणेश उत्सव: कई गणमान्य लोग पहुंचे
Thane, Maharashtra:माजी खासदार कपील पाटील यांच्या घरी बाप्पाचे आगमन, मान्यवरांची हजेरी... माजी खासदार कपील पाटील यांच्या घरी सालाबादप्रमाणे यंदाही मोठ्या भक्तिभावाने गणपती बाप्पाची स्थापना करण्यात आली आहे. यावेळी विविध क्षेत्रातील मान्यवरांनी दर्शनासाठी गर्दी केली होती. माजी खासदार कपील पाटील यांच्या निवासस्थानी गणेशोत्सवाचा उत्साह पाहायला मिळाला. विधिवत गणेश पूजनानंतर आरती करण्यात आली आणि नैवेद्य दाखवण्यात आला. यानंतर आलेल्या सर्व गणेशभक्तांसाठी महाप्रसादाचे वाटप करण्यात आले. या प्रसंगी राजकीय, सामाजिक, धार्मिक आणि शैक्षणिक क्षेत्रातील अनेक मान्यवर उपस्थित होते आणि त्यांनी बाप्पाचे दर्शन घेतले.0
0
Report
स Sukma में मवेशी मुआवजे के आरोप: 6 हजार रुपये मांगना वायरल वीडियो में दिखा?
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा। मवेशियों की मौत के बाद मुआवजा प्रकरण में ₹6 हजार रुपये मांगने का आरोप, पशु चिकित्सक पर ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोपण और पशु चिकित्सक के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीण का कहना है कि दो मवेशियों की मौत के बाद परिवार पहले ही आर्थिक नुकसान झेल रहा है और मुआवजा प्रकरण तैयार कराने के लिए 6 हजार रुपये की मांग उनके लिए गंभीर परेशानी है। ग्रामीण ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में पशु चिकित्सक टिकेश्वर कंवर या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में वायरल वीडियो और ग्रामीण द्वारा लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
अयोध्या के उदया चौराहे पर गौशाला जमीन अवैध कब्जे के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के उदया चौराहे पर गौशाला जमीन अवैध कब्जे के खिलाफ ज्ञापन सौंपा0
0
Report
Advertisement
