281001
मथुरा की बच्ची ने मौत को मात देकर खुशी लौटाई!
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा की एक मासूम ने मौत को मात देकर अपने जीवन को बचाया है और अपने परिवार में खुशियाँ लौटाई हैं। जानकारी के अनुसार, एक परिवार नवरात्रि मनाने के लिए टीकमगढ़ जिले में अपने पैतृक गांव गया था। लौटते समय बच्ची चलती ट्रेन से गिर गई, लेकिन दो घंटे बाद उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। हालांकि, बच्ची के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चंदौली NH-19 पर 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक पुल हटाने के बाद आगे बढ़ा
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - हाईवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, 180 टन वजनी विशाल वेसल लेकर गुजर रहा ट्रांसपोर्टर - बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, झारखंड-बिहार होते हुए चंदौली पहुंचा - चंदौली से वाराणसी होते हुए NH-19 के रास्ते बलरामपुर ले जाया जा रहा विशाल औद्योगिक उपकरण - महाकाय ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़, वीडियो और रील भी वायरल - रास्ते में कम ऊंचाई वाले पुल और अन्य अवरोध बने चुनौती, रास्ता साफ कराने में जुटी टीम - पुल हटाने के बाद 308 पहियों वाले महाकाय ट्रांसपोर्टर को सुरक्षित आगे रवाना किया गया - क्रेन ऑपरेटर के मुताबिक पुल की ऊंचाई करीब 20 फीट, जबकि वेसल की ऊंचाई करीब 25 फीट बताई गई - ट्रांसपोर्टर के सुरक्षित आवागमन के लिए आगे भी रास्ते में आने वाले अवरोध हटाने की कवायद जारी - सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के पास NH-19 पर बने ऊपरगामी पैदल पुल को क्रेन की मदद से हटाया गया.0
0
Report
RAS के 66 प्रशिक्षु अधिकारी जिलों को आवंटित, 28 सितम्बर 2026 तक जॉइन निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 66 प्रशिक्षु अधिकारियों को जिलों का आवंटन। कार्मिक विभाग ने फील्ड ट्रेनिंग के लिए जारी किए आदेश। दो वर्ष की परिवीक्षाकालीन अवधि के दौरान फील्ड अटैचमेंट। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजे जाएंगे 66 प्रशिक्षु RAS अधिकारी। जयपुर जिले में भी कई प्रशिक्षु अधिकारियों को किया गया आवंटित। 28 सितंबर 2026 को आवंटित जिले में जॉइन करने के निर्देश। प्रशिक्षु अधिकारियों को संबंधित जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थिति देनी होगी。0
0
Report
Advertisement
चंदौली कलेक्ट्रेट में बुजुर्ग महिला ने न्याय की गुहार, मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचाने की चेतावनी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - चंदौली कलेक्ट्रेट में ‘न्याय दो या मौत दो’ का बैनर लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला... - डीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की लगाई गुहार... - महिला के पहुंचते ही कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों में मची हलचल... - एडीएम राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर महिला की शिकायत सुनी... - मीना देवी ने तीन लोगों पर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने का लगाया आरोप... - आरोप- जमीन बंधक रखकर कराया गया लोन, महिला के खाते में नहीं पहुंची रकम... - बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ महिला ने सौंपा लिखित प्रार्थना पत्र... - न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री दरबार पहुंचने की महिला ने दी चेतावनी... - चकिया तहसील क्षेत्र का मामला. बाइट: मीना देवी, पीड़िता...0
0
Report
उफनते नाले में फंसी यात्री बस: गरियाबंद पुलिस और डायल 112 ने 40 यात्रियों को सुरक्षित बचाया
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद: जिले में बीते 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के बीच धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। सरायीबदर और महुआजोरी नाले के तेज बहाव में करीब 40 यात्रियों से भरी एक बस फंस गई। सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस टीम और डायल 112 के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से 2-3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिलाओं और बच्चों सहित सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए नागरिकों से बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार न करने की अपील की है।0
0
Report
बारां के मनिहारा तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान बालक डूबा; तलाश जारी
Baran, Rajasthan:बारां में मनिहारा तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, बालक डूबा तलाश जारी बारां। शहर के मनिहारा तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान एक बालक के डूबने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। तालाब में बालक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विसर्जन के दौरान अफरा-तफरी में बालक गहरे पानी में चला गया। फिलहाल बालक का कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। पुलिस और सिविल डिफेंस टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बारिश से पेड़ गिरा, हाईवे पर जाम
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: दो दिन से लगातार हो रही बारिश बनी मुसीबत। भारी बारिश के कारण बबूल का पेड़ सड़क पर गिरा। पेड़ गिरने से हाइवे पर यातायात हुआ प्रभावित। रास्ता बंद होने से लगा कई किमी लम्बा जाम। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर गिरा पेड़। पेड़ कटवा कर रास्ता खुलवाने में जुटे लोग। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज टोल के पहले का मामला।0
0
Report
जमुई टाउन में अवैध शराब निर्माण पर कार्रवाई, 50 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर और मड़वा पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट कर दी। पुलिस ने मौके पर संचालित दो शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त किया। कार्रवाई में धीरज, धनंजय, विक्रम और उदय समेत पुलिस टीम शामिल रही। इलाके में शराब भट्ठी तोड़े जाने की पुष्टि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जमुई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भी की गई है। दरअसल, बीते 19 सितंबर को मड़वा पहाड़ी इलाके में नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ी हुई है। पुलिस की ओर से लगातार गश्ती और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट कहा है कि मामले में अभी और धाराएं जोड़ी जा रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया हैंडल्स की भी लगातार पहचान की जा रही है। जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स की भूमिका सामने आ रही है, उनके खिलाफ साइबर थाना में लगातार एफआईआर दर्ज की जा रही है। हालांकि, पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद इलाके में अवैध शराब निर्माण और तस्करी का खेल पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है। पुलिस जंगल और सुनसान इलाकों में अभियान चलाकर शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर रही है तथा मौके पर बरामद अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर रही है। स्थानीय स्तर पर इस इलाके में अवैध शराब के साथ-साथ अवैध बालू खनन की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। लिहाजा पुलिस की ओर से ऐसे इलाकों में निगरानी और गश्ती बढ़ाई गई है। बहरहाल, पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।0
0
Report
जयपुर के धातु खदानों में सुरक्षा कार्यशाला: विशेषज्ञ OHSWC कोड पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर। जयपुर में धातु खदानों की सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित। OHSWC Code और केंद्रीय नियमों पर विशेषज्ञों ने की चर्चा। खान सुरक्षा महानिदेशालय अजमेर क्षेत्र-1 ने कराया आयोजन। कॉन्श्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में हुआ कार्यशाला आयोजन। निदेशक श्याम सुंदर सोनी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उपनिदेशक दिनेश कुमार मीना ने सुरक्षा मार्गदर्शन दिया। खदान दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा हुई। सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर दिया जोर। लगभग 60 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में सहभागिता की। खदान मालिक, एजेंट, प्रबंधक और कर्मी रहे उपस्थित। राजस्थान स्टोन क्रशर एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्ष पवन शर्मा, लोकेन्द्र रावत, गौरव मोदी, सुरेश सारस्वत, अनिल माथुर, प्रहलाद राय टॉक सहित अन्य प्रतिनिधि रहे मौजूद। AME Sushubhash Dangिी भी कार्यशाला में शामिल हुए। सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए किया जागरूक। सुरक्षित कार्य संस्कृति बढ़ाना रहा कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में दुल्हे के रूप में अंतिम विदाई, 42 साल के प्रेम की मिसाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से भावुक कर देने वाली खबर पत्नी को दुल्हन बनाकर, खुद दूल्हे के वेश में पति ने दी अंतिम विदाई गाजे-बाजे और रामनाम संकीर्तन के साथ श्मशान तक पहुंची अंतिम यात्रा 42 साल के वैवाहिक जीवन की यादों ने हर کسی की आंखें नम कर दीं पति-पत्नी के प्रेम और अंतिम विदाई का अनोखा दृश्य बना चर्चा का विषय बीकानेर के गंगाशहर में भावुक कर देने वाला रहा अंतिम विदाई का नजारा बीकानेर में 42 साल के दांपत्य प्रेम की ऐसी अंतिम विदाई देखने को मिली जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने अपनी पत्नी अमिता जोशी को दुल्हन का श्रृंगार करवाकर और खुद दूल्हे के वेश में गाजे-बाजे के साथ अंतिम विदाई दी। 63 वर्षीय अमिता जोशी का गुरुवार रात गुर्दे की बीमारी के चलते निधन हो गया था शुक्रवार को गंगाशहर के बाफना स्कूल के सामने स्थित गली से उनकी अंतिम यात्रा निकली बैंड-बाजे और रामनाम संकीर्तन के साथ अमिता जोशी को गंगाशहर के श्मशान ले जाया गया अंतिम यात्रा के दौरान बैंड पर विदाई के गीतों की धुनें बजती रहीं। सड़क से गुजर रहे लोग भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए। पति-पत्नी के बीच 42 साल के रिश्ते और प्रेम की चर्चा हर किसी की जुबान पर थी राजेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि 18 फरवरी 1984 को अमिता श्रीनगर, उत्तराखंड से विवाह के बाद बीकानेर आई थीं करीब 42 वर्षों तक उन्होंने परिवार और सामाजिक दायित्वों को निभाया। अमिता अपने पीछे दो पुत्र, दो पोते और एक पौत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं पत्नी को अंतिम विदाई देते वक्त राजेंद्र जोशी अपनी 42 साल की वैवाहिक यात्रा की यादों को साझा करते नजर आए। उनके परिचित, रिश्तेदार और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े पूर्व कार्मिय भी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एक पति की ओर से अपनी जीवनसंगिनी को दी गई ये अंतिम विदाई बीकानेर में दांपत्य प्रेम की एक भावुक तस्वीर छोड़ गई。 बाईट - राजेंद्र प्रसाद जोशी -सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी0
0
Report
जमुई कांड में सीएम सम्राट चौधरी पर कार्रवाई की मांग तेज
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की परिजनों संग पहचान उजागर कर गंभीर अपराध किया है। लगभग 24 घंटे बीतने के बाद भी बिहार पुलिस, समाज कल्याण विभाग, महिला आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग, विधि विभाग इत्यादि संबंधित विभागों ने मुख्यमंत्री पर कोई कारवाई नहीं की है और ना ही मुख्यमंत्री ने माफ़ी माँगी है। यदि मुख्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो फिर पॉक्सो अधिनियम-2012 की धारा 23 के अंतर्गत हम कानूनी विकल्प तलाश सभी पक्षों को कठघरे में खड़ा करेंगे।0
0
Report
बस्तर में चक्रवाती तूफान अर्नब से भारी बारिश, सड़कें-हवाई सेवाएं प्रभावित
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में शुक्रवार को चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर देखने को मिला, लगातार बारिश की वजह से जगदलपुर को जोड़ने वाले सभी मार्ग प्रभावित हुए, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सोनारपाल चपका के बीच काकड़ी घाट में मार्कंडे नदी का पानी सैलाब बन कर पहुंचा, वहीं जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ, शहर के निचली बस्तियों से लेकर प्रमुख मार्गो में बारिश के पानी ने लोगों के दिनचर्या को प्रभावित किया, वहीं उड़ीसा में इंद्रावती नदी के गेट खोले जाने से इंद्रावती नदी के आस पास बसे गांवों में बाढ़ का कहर देखने को मिला, SDRF ने तोमर फार्म हाउस से 5 और नगरनार के बोड़ना गांव से 20 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया, भारी बारिश के चलते हैदराबाद और रायपुर की उड़ानें भी रद्द कर दी गई, वहीं केके रेललाइन में भूस्खनन होने से जगदलपुर विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली पैसेंजर नाइट एक्सप्रेस, एवं जगदलपुर राउलकेला एक्सप्रेस, भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस और समलेश्वरी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को भी प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है。0
0
Report
Advertisement
सुसनेर के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थकों का प्रचार तेज, भाजपा गुटबंदी पर एकजुट
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा- सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह का बयान, चुनाव के पहले आपके सामने 4 विधायक खड़े है, क्योकि बात इस चुनाव में परिषद अध्यक्ष का नहीं है एक एक चुनाव का परिणाम 2028 व 2029 के चुनाव को तय करेगा, दतिया चुनाव में बीजेपी में 40 करोड़ रुपए खर्च किये थे, लेकिन परिणम में भाजपा के धनबल की हार हुई और कांग्रेस के जनबल की जीत हुई है, एक तरफ भाजपा है जो एक नहीं 5 गुटों में बंट गई है, एक मामा की भाजपा है, एक मोहन यादव जी की भाजपा है, एक सिंधिया जी की भाजपा है, एक नाराज भाजपा एक महाराज भाजपा, वहीं कांग्रेस एक है, वोट के लिए जो आपके नाम जोड़ रहें है, वो आगर भोपाल में नहीं कर रहे है, मोदी जी का दलाल दिल्ली में बैठकर यह तय कर रहा है कि किसको वोट करना है किसको नहीं, सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे कांग्रेसी नेता, विधायक महेश परमार, दिनेश जैन बॉस, भैरो सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसीओ में जगह जगह पहुंचकर किया प्रचार0
0
Report
महिला प्रतिनिधियों से क्राइम पैटर्न और सुरक्षा पर वेस्टर्न रेंज के संयुक्त अधिकारी का संवाद
Delhi, Delhi:वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने महिला जनप्रतिनिधियों से क्राइम पैटर्न और सुरक्षा के मुद्दों पर सीधा संवाद किया। पिंक बूथ ज़रूरी हेल्पलाइन 7इमरजेंसी 112, महिलाओं की मदद के लिए 181, बच्चों की मदद के लिए 1098 और साइबर क्राइम की शिकायतों के लिए 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी जनता पुलिस की आंख और कान बनें पश्चिमी जिला के पुलिस हैड क्वॉर्टर में आज सायं वेस्टर्न रेंज ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने महिला जनप्रतिनिधियों से क्राइम पैटर्न और सुरक्षा के मुद्दों पर सीधा संवाद किया। पार्टिसिपेंट्स को दिल्ली के हर पुलिस स्टेशन पर मौजूद पिंक बूथ के बारे में बताया गया, जहाँ महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की शिकायतें सुनती हैं और मदद करती हैं। उन्हें ज़रूरी हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया: इमरजेंसी के लिए 112, महिलाओं की मदद के लिए 181, बच्चों की मदद के लिए 1098 और साइबर क्राइम की शिकायतों के लिए 1930 हेल्पलाईन के बारे में जानकारी दी गयी अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने इलाकों में किसी भी पब्लिक सेफ्टी की चिंता के बारे में तुरंत जानकारी शेयर करके पुलिस की आंख और कान बनें। महिलाओं और बच्चों की सेफ्टी, हैरेसमेंट की रिपोर्टिंग और साइबर सावधानियों से जुड़े पैम्फलेट बांटे गए। इस बातचीत से महिला प्रतिनिधियों को सीनियर अधिकारियों के सामने सीधे लोकल चिंताएं उठाने और जनता और पुलिस के बीच कम्युनिकेशन को मजबूत करने का एक प्लेटफॉर्म मिला।0
0
Report
मौसम अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा सुचारु, भारी बारिश पर रोक की संभावना
Routhiya, Uttarakhand:मौसम विभाग के अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि फिलहाल केदारनाथ यात्रा सुचारु रूप से चलेगी, लेकिन अत्यधिक बारिश की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोका जा सकता है。 मौसम विभाग से मिले अलर्ट के बाद केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा सुचारु रूप से संचालित की जाएगी। हालांकि, अत्यधिक बारिश होने पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। मौसम की स्थिति सामान्य होने और अनुकूल होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग के लैंडस्लाइड जोन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं, जबकि जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे यात्रा मार्ग की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति के अनुरूप ही यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
