281001
Mathura - संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 15 वर्षीय बच्चे की मौत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत गांव आझई में एक 15 वर्षीय किशोर सुनील की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अश्विन कुमार ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध अवस्था में प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा ,वहीं बच्चे के ताऊ ने बताया कि उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है और अभी वहीं उसका लालन पोषण कर रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुलताई कॉलेज में फीस घोटाला: ABVP-NSUI के बीच हंगामा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Betul, Madhya Pradesh:Betul जिले के मुलताई स्थित मुलतापी महाविद्यालय में अवैध फीस वसूली के आरोपों पर भारी बवाल हुआ। ABVP ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और संचालक के साथ तीखी झड़पें हुईं। वीडियो में ABVP का आरोप है कि सीएलसी राउंड में तय 30 हजार रुपये की जगह अपात्र छात्रों को सवा लाख रुपये में सीट बेची जा रही हैं। कर्मचारियों की कमी और नियमों के अनुसार व्यवस्थाओं के अभाव से छात्रों का भविष्य खतरे में बताया गया। कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी का आरोप और भारी रकम वसूली की बातें सामने आईं। पुलिस और कलेक्टर से शिकायत कर कॉलेज की मान्यता रद्द करने की मांग की गयी। विवाद में NSUI भी कूद पड़ी और ABVP पर अभद्रता व गुंडागर्दी के आरोप लगे। दोनों छात्र समूह आमने-सामने आ गए, प्रशासन क्या कदम उठाता है यह देखने वाली बात है।0
0
Report
ग्वालियर में गड्ढेदार सड़कों ने शहर की पहचान बना ली, निर्माण रोक गया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर की पहचान यहां के बड़े-बड़े विकास कार्यों से नहीं बल्कि अब यहां की बदहाल और गड्ढेदार सड़कों से होने लगी है,ताजा मामला ग्वालियर के चंद्रवदनी नाका स्थित निर्माणाधीन सड़क से सामने आया है जहां पर लगभग 60 फीट से ज्यादा लंबाई में सड़क में गहरा गड्ढा हो गया,इस दौरान कई वाहन भी इस घटना का शिकार बने। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद सड़क से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया,लेकिन शहर के प्रमुख एंट्रेंस वाली सड़क होने के चलते एक ओर जहां पास की सड़क पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया, तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के अंदर आक्रोश भी देखने के लिए मिला,क्योंकि सड़क निर्माण को लेकर बीते 1 साल से स्थानीय लोग इंतजार कर रहे हैं,उम्मीद की जा रही थी की बारिश के मौसम से पहले सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा,लेकिन वह नहीं हो सका,जिसका खामियाजा अब बीते 24 घंटे से ग्वालियर में हो रही बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।0
0
Report
संभल हिंसा: न्यायीक आयोग की रिपोर्ट में पूर्व नियोजित साजिश का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में खुलासा आयोग ने सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत कई लोगों की भूमिका का ज़िक्र किया रिपोर्ट के अनुसार, सर्वे को लेकर मुस्लिम समुदाय में गलत जानकारी फैलाई गई, 24 नवंबर 2024 को मस्जिद के बाहर बड़ी भीड़ जुटी, फिर हिंसा भड़क गई पथराव, गोलीबारी और आगजनी में चार लोगों की मौत हुई थी आयोग ने कहा, मृतकों को लगी गोलियां पुलिस की नहीं थीं हिंसा में 28 पुलिसकर्मी घायल हुए, सात को गोली लगी उपद्रवियों ने पुलिस के हथियार और सामान लूटने की भी कोशिश की आयोग ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी और संयमित बताया आयोग ने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अदालत के आदेशों के सम्मान और कानून के पालन पर जोर दिया है0
0
Report
Advertisement
अलवर में आर्थिक तंगी से युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Alwar, Rajasthan:अलवर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आर्थिक तंगी और तनाव बना कारण अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रताप बास में एक 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शुभम सेन के रूप में हुई है, जो पूर्व पार्षद स्वर्गीय सुरेंद्र सेन का पुत्र था。 जानकारी के अनुसार, शुभम पहले राशन डीलर का काम करता था, लेकिन कोरोना काल के लॉकडाउन के दौरान उसका व्यवसाय बंद हो गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद वह टैक्सी चालक के रूप में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम शुभम ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुभम का बड़ा भाई दिल्ली में निजी नौकरी करता है, जबकि परिवार में उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने के लिए एसएफआई का ज्ञापन प्रदर्शन
Hanumangarh, Rajasthan:राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग,एसएफआई ने सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ में आज राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एसएफआई हनुमानगढ़ ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम राजकीय नेहरू मेमोरियल पीजी महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं। इन चुनावों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और उन्हें अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का अवसर मिलता है। लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी प्रभावित हुई है। राज्य सरकार को जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल कर विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष मोहित इंशा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह छात्रों की आवाज को मजबूती देने का मंच भी हैं। प्रदेश के लाखों विद्यार्थी छात्रसंघ चुनाव बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि सरकार जल्द इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो एसएफआई प्रदेशभर में व्यापक छात्र आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।0
0
Report
फोगड़ी में कोबरा डसने से महिला अस्पताल में भर्ती, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
एंकर - डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी गांव फोगड़ी में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई, जहां अपने ही घर में एक 39 वर्षीय महिला को जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। सर्पदंश के प्रभाव से महिला मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। उसे तत्काल राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, फोगड़ी निवासी प्रेम देवी अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान एक जहरीला कोबरा सांप घर के भीतर घुसने का प्रयास करने लगा। महिला ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत दरवाजा बंद कर दिया, लेकिन सांप दरवाजे के नीचे की जगह से अंदर दाखिल हो गया और महिला को डस लिया। डंसते ही महिला वहीं बेहोश हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सर्प मित्र सहदेव सिवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही सहदेव सिवाल मौके पर पहुंचे और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वे बिना समय गंवाए पीड़ित महिला को अपने निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक उपचार दिया और महिला को आगे के इलाज के लिए मेडिकल वार्ड में भर्ती कर लिया है। फिलहाल महिला चिकित्सकों की देखरेख में है और उसका उपचार चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
मृत महिला के नाम पर बैंक खाते से फर्जीवाड़ा: आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:मृत महिला के नाम पर बैंक खाते से फर्जीवाड़ा, आरोपी गिरफ्तार अलवर के कोतवाली थाना पुलिस ने मृत महिला के नाम पर बैंक खाता संचालित कर फर्जीवाड़ा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार नरूका निवासी काला कुआं हाउसिंग बोर्ड को गिरफ्तार किया है। यह मामला स्वर्गीय चंचल भाटिया के निधन के बाद उनके बैंक खाते और एफडी से हुए संदिग्ध लेन-देन से जुड़ा है। परिवादिया कामना भाटिया ने शिकायत में बताया कि उनकी माता का 16 अप्रैल 2023 को निधन हो चुका था, लेकिन चार-पाँच महीने बाद उनका खाता इंडियन ओवरसीज़ बैंक की अलवर शाखा से जयपुर की एमआई रोड शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि बैंक रिकॉर्ड में खाता स्थानांतरण का आवेदन मृतका के नाम से ही प्रस्तुत किया गया, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और गहरा गई। जांच में यह भी सामने आया कि खाते से आरटीजीएस के जरिए राकेश कुमार और पुष्पा कंवर के खातों में राशि ट्रांसफर की गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर लिया और आरोपी राकेश कुमार नरूका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब बैंक दस्तावेज, केवाईसी रिकॉर्ड और आरटीजीएस ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है, साथ ही इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों और संभावित बैंक कर्मचारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है。0
0
Report
शिक्षा मंत्री बोले वीरेंद्र के बयान पर चमड़ा सप्लायर्स की सच्चाई की जाँच होगी
Danapur, Bihar:भाई वीरेंद्र के द्वारा दिए गए बयान पर शिक्षा मंत्री ने कषातंज कहा भाई वीरेंद्र को बताना चाहिए कौन लोग चमड़ा के सप्लायर हैं ताकि हम लोग उसकी जांच करवा कर उनको जेल भेजे बिहार में चमड़ा की सप्लाई करना अच्छी बात नहीं0
0
Report
नरसिंहपुर के बारहखड़ा में ट्रैक्टर से फसल रौंद, आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर— नरसिंहपुर जिले के चीचली थाना क्षेत्र के बारहखड़ा गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खेत में ट्रैक्टर दौड़ता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी खड़ी फसल को जानबूझकर ट्रैक्टर से रौंदकर चौपट किया गया और विरोध करने पर उनके ऊपर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत देकर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
सांगोद में पेंथर ट्रैप में कुत्ता शेरू कैद, किसानों में दहशत
Kota, Rajasthan:सांगोद उपखण्ड क्षेत्र के सूड़किया गांव में पेंथर को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा बिछाया गया जाल देर रात उस समय नाकाम साबित हुआ, जब पेंथर की जगह पिंजरे में एक कुत्ता कैद हो गया। पूरी रात घात लगाकर बैठी वन विभाग की टीम जब सुबह पिंजरे के पास पहुंची, तो अंदर कुत्ते को बंद देखकर हैरान रह गई। सूड़किया में गाय के शिकार के बाद ग्रामीणों की मांग और ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर वन विभाग ने पेंथर को ट्रैप करने के लिए पिंजरा लगाया था। पेंथर को लुभाने के लिए पिंजरे में शिकार की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पेंथर की जगह गांव का ही कुत्ता (शेरू) पिंजरे में जा फंसा। एक तरफ सूड़किया में वन विभाग की कोशिश नाकाम रही, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को पास के कांगनिया गांव के खेतों में पेंथर के नए पगमार्क (पदचिह्न) देखे जाने से हड़कंप मच गया। पेंथर की मूवमेंट की जानकारी मिलते ही खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी और क्षेत्र में गहन छानबीन व जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पेंथर का दायरा आसपास के गांवों तक फैल रहा है, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ गया है। वन विभाग की टीम अब कांगनिया गांव के आसपास पगमार्क की जांच कर पेंथर की सही लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।0
0
Report
अलवर जेल उपद्रव: मुख्य आरोपी वसीम खान अजमेर जेल से गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अलवर जेल उपद्रव मामला: मुख्य आरोपी वसीम खान अजमेर से गिरफ्तार अलवर केंद्रीय कारागार में बंदियों के साथ मारपीट और उपद्रव के चर्चित मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी वसीम खान को अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार वसीम खान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा सहित करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के समय वह भी केंद्रीय कारागार में बंद था और जांच के दौरान उसकी भूमिका सामने आने पर उसे अजमेर जेल से हिरासत में लिया गया। कोतवाली थाना पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आरोपियों से संबंधों के साथ पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
LIC में विनिवेश पर विरोध: डीडवाना के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया
Didwana, Rajasthan:केंद्र सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में विनिवेश के लिए लाए गए OFS (ऑफर फॉर सेल) के निर्णय के विरोध में डीडवाना के एलआईसी कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में भोजनावकाश के दौरान एकत्रित होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मंडल उपाध्यक्ष व शाखा अध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा 3 अगस्त को OFS के जरिए एलआईसी की 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला लिया गया है, जिसे मार्च 2027 तक बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की योजना है। संगठन ने इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। शाखा सचिव सौरभ तिवाड़ी ने कहा कि एलआईसी देश की आर्थिक रीढ़ है और इसकी हिस्सेदारी बेचना या निजीकरण करना पूरी तरह जनहित के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान हेमंत मीणा, राहुल शर्मा, सुधीर जोशी, मोहित, नीरज पारीक सहित कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
तवाराफी स्कूल: आपदा के बाद जर्जर, सुरक्षा दीवार बनना अभी बाकी
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:मंडी जिला के तवाराफी_PRIMARY स्कूल और मिडिल स्कूल वर्षो से प्राकृतिक आपदाओं के कारण बदहाली का सामना कर रहे हैं। दोनों स्कूल दो-दो बार आपदा का दंश झेल चुके हैं, लेकिन आज तक सुरक्षा दीवार नहीं लग पाई। 2023 की आपदा के दौरान स्कूल परिसर के साथ लगा नाला उफान पर आया और सुरक्षा दीवार ध्वस्त हो गई थी, जिसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका। एसएमसी प्रधान खोविंद्र ठाकुर और स्थानीय निवासी बालक राम ने बताया कि तवाराफी स्कूल से नेशनल खिलाड़ी तक निकले हैं, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण स्कूल और मैदान आज खंडहर जैसा प्रतीत होते हैं। प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक मंच भी बदहाली में हैं। ग्रामीणों के अनुसार सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए पंचायत के पास दो लाख रुपये उपलब्ध थे, पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। शिक्षा विभाग ने कहा कि बरसात के बाद स्थानीय पंचायत सुरक्षा दीवार लगाएगी, जिसकी लागत छह लाख रुपए होगी।0
0
Report
श्री गंगानगर में महिला सुरक्षा के लिए डीआईजी ने महिलाओं से संवाद; वाहन रैली रवाना
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर संवाद पुलिस लाईन पहुंची डीआईजी श्वेता धनखड़ पुलिस लाइन में डीआईजी श्वेता धनकड़ महिलाओं से कर रही है संवाद महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर दिया सशक्त संदेश एसपी हरिशंकर ASP दीपक शर्मा ,डीएसपी कैलाश दान, प्रियंका और RI अनिल कुमार मौजूद कुछ ही देर में रवाना होगी महिला सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली महिला सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प0
0
Report
पटना में फर्जी PA बनकर मंत्री के नाम पर कैदी के ट्रांसफर की साज़िश, युवक गिरफ्तार
Patna, Bihar:फर्जी PA बनकर जेल आईजी को फोन कर कैदी को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने की सिफारिश करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। वह मेहंदिया का रहने वाला है और मेडिकल लाइन से जुड़ा बताया जा रहा है। पोलिस के अनुसार, नीरज ने कुछ दिन पहले जेल महानिरीक्षक को फोन कर खुद को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बताया। उसने कहा कि एक कैदी को दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका रिश्तेदार भरत सिंह जमीन विवाद के मामले में जेल गया था और उसे बेऊर जेल से भागलपुर जेल भेज दिया गया था। वह उसे दोबारा बेऊर जेल लाने के लिए पैरवी कर रहा था। आरोपी ने यह भी दावा किया कि वर्ष 2024 में वह करीब एक-दो महीने तक केंद्रीय मंत्री के साथ रह चुका है.. सिटी एसपी सेंट्रल ममता कल्याणी ने बताया कि जेल महानिरीक्षक के आप्त सचिव की सूचना पर मामले की जांच की गई। केंद्रीय मंत्री से सत्यापन कराया गया, जिन्होंने ऐसे किसी PA को अधिकृत करने से इनकार किया। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर सचिवालय थाना क्षेत्र से आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है। बाइट--ममता कल्याणी सेंट्रल एसपी पटना0
0
Report
Advertisement
