281001
मथुरा में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर लूट का प्रयास करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा की गोविंद नगर पुलिस ने फर्जी ईडी अधिकारी बनकर सराफ के यहां लूट का प्रयास करने वाले गैंग के मुख्य आरोपी अंकुर चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है। अंकुर चौधरी गोंगा राया का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 74 में रह रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ज्ञानेश्वर शुक्ला बने भाजपा उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, केशव प्रसाद मौर्य समेत शीर्ष नेतृत
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज: नैनी, प्रयागराज निवासी ज्ञानेश्वर शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। वीडियो संदेश में शुक्ला ने बताया कि परसों दिनांक 26 अक्टूबर को केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं प्रयागराज के गौरव केशव प्रसाद मौर्य का हृदय से धन्यवाद देते हैं। शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के नाते प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और निचले स्तर तक जाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे।0
0
Report
NH-43 पर बतौली के पास भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, चालक गंभीर, आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार
Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर बतौली के चिरगा के पास एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। मार्ग पर खड़े एक अज्ञात ट्रक से तेज रफ्तार ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।Tragic Accident on NH-43 Near Batauli: Auto Collides with Parked Truck, Driver Critical as Truck Flees टैग्स (Tags): हिंदी: #बreadकंगन्यूज़ # # # # English: # # # # # #0
0
Report
कोटे की सील दुकान से 39 कार्डधारकों को राशन वितरण करने के मामले में कोटेदार से स्पष्टीकरण तलब
Khairhana, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। नगर के वार्ड-8 पैगंबर नगर के उचित दर विक्रेता जिया उल हक की सील दुकान से 39 राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरित करने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। बताते चलें कि जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर 14 अक्टूबर को पूर्ति निरीक्षक महराजगंज, लालगंज, अमावां व नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी ने अनियमितताओं के आरोप में दुकान सील की थी। 15 अक्टूबर को नायब तहसीलदार वंदना वर्मा की मौजूदगी में सील खोलकर सत्यापन किया गया तो ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित कुमार, सुनीता समेत 39 कार्डधारकों को राशन वितरित दिखाया गया।जांच टीम ने कई कार्डधारकों के बयान भी दर्ज किए थे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के माध्यम से पूर्ति निरीक्षक मुकेश पांडेय की टीम ने रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान को भेजी। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कोटेदार से 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है, जवाब के बाद कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना मंजूरी दी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल केंद्र सरकार ने 1,856.67 करोड़ की खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को दी मंजूरी. CM डॉ. मोहन यादव ने फैसले के लिए प्रधानमंत्री का माना आभार. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,856.67 करोड़ के कुल परिव्यय वाली खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है. इस पहल से खेल उपकरण निर्माण, आधुनिक तकनीक और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. खिलाड़ियों को बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध होगी और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत होगी. खेलों के विकास, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और भारत को खेल उपकरण निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।0
0
Report
IAS शिखर अग्रवाल को APO, प्रशासनिक कारणों से पद परिवर्तन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान ब्यूरोक्रेसी से बड़ी खबर。 IAS शिखर अग्रवाल को किया APO, प्रशासनिक कारणों से किया गया एपीओ。 शिखर अग्रवाल 1993 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी。 वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के पद पर थे तैनात。 दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर एवं विशेष निवेश संवर्धन ब्यूरो की भी संभाल रहे थे जिम्मेदारी。 रीको के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का भी था अतिरिक्त जिम्मा विला और कॉटेज खरीदने के मामले में आये है सुर्खियों में।0
0
Report
MLC चुनाव में हंगामा: वाराणसी में काउंटिंग रुकी, बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह का बड़ा बयान
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। स्नातक खंड MLC चुनाव को लेकर वाराणसी में सियासी हलचल तेज है। बीजेपी के स्नातक खंड MLC प्रत्याशी केदारनाथ सिंह से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि प्रांजल यादव उनके ऑब्जर्वर नहीं है फिर भी धरने पर क्यों बैठे हैं, तो इस पर केदारनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। केदारनाथ सिंह ने कहा कि काउंटिंग को रोक दिया गया है। उनके इस बयान के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रांजल यादव द्वारा किए जा रहे धरने को लेकर प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने पत्रकारों के सामने अपना पक्ष रखा।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऋषुवर कुमार सिंह को अलीराजपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया दीपक कुमार शुक्ला को 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन से नर्मदापुरम एसपी बनाया गया साईकृष्ण थोटा को नर्मदापुरम एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया वीरेंद्र जैन को बैतूल एसपी से भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी बनाया गया निवेदिता नायडू को पन्ना एसपी से 10वीं वाहिनी विसबल, सागर भेजा गया अंकित जायसवाल को रेल एसपी भोपाल से हरदा एसपी बनाया गया अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय भोपाल से बैतूल एसपी بنایا गया सत्यसाची सराफ को सायबर, इंदौर से पन्ना एसपी बनाया गया समर वर्मा को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से अलीराजपुर एसपी बनाया गया अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर की जिम्मेदारी, साथ ही पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया श्रुतकीर्ति सोमवंशी को 21वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर की जिम्मेदारी, साथ ही 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया शशांक को हरदा एसपी से पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया0
0
Report
वाराणसी में JDU नेताओं की बड़ी बैठक, समाज की एकजुटता और चुनावी रणनीति पर मंथन
Nidaura, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वर्तमान मत्स्य आयोग के अध्यक्ष अजीत चौधरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक साथियों के साथ आत्मीय मुलाकात हुई। विशेष रूप से अशोक सिंह यादव (जिलाध्यक्ष, जदयू, बक्सर), सुशील कश्यप (उपाध्यक्ष, जदयू, उत्तर प्रदेश), संतोष चौधरी (बक्सर) एवं राजेश पटेल (अमरा खैरा), वरिष्ठ नेता ई अरविंद कुमार मझवार सहित अन्य नेता शामिल हुए। बीजेपी नेता अमित चौधरी ने बताया कि इस बैठक में समाज के विस्तार, एकजुटता और संगठन की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा हुई। काफी समय बाद समाज के हितों, अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और भविष्य की रणनीति को लेकर एक सकारात्मक पहल की गई। सभी साथियों ने समाज को संगठित करने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के विषय पर अपने विचारों को साझा किया।0
0
Report
धर्मेंद्र टिंडी के एनकाउंटर से पश्चिम यूपी गैंग की कमर टूट गई
Noida, Uttar Pradesh:ग़ाज़ियाबाद के डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया की पुलिस एनकाउंटर में मारे गए धर्मेंद्र टिंडी उर्फ टिड्डी, पश्चिम यूपी में बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहा था और आतंक का पर्याय बनता जा रहा था धर्मेंद्र के खात्मे के साथ ही इस बावरिया गिरोह कमर टूट गई है वह गिरोह के अपराध करने की एक तरीको होता है यह लूट पाठ के दौरान किसी व्यक्ति की मौजूदगी को समझते हुए उसकी हत्या तक कर देते हैं एक समय यह गिरोह चल में और बिहार सहित वाराणसी इलाहाबाद में भी आतंक फैलाते था0
0
Report
Advertisement
दबंग ने जमीन पर कार्य करने को लेकर मांगी रंगदारी जान से मारने की धमकी देते हुए की मारपीट
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दबंगों द्वारा जमीन पर जमीन मालिक के कार्य करने को लेकर अवैध रंगदारी मानते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने शिकायत पत्र को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित का मेडिकल कराते हुए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई0
0
Report
छत्तीसगढ़ में जब्त 4 करोड़ कैश के वीडियो से राजस्थान IAS मामले को जोड़ने पर राणा यशवंत पर उठे सवाल
Durg, Chhattisgarh:वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत की एक सोशल मीडिया पोस्ट (https://x.com/RanaYashwant1/status/2115312264790102339) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भिलाई (छत्तीसगढ़) के खुर्सीपार में दुर्ग पुलिस द्वारा बोलेरो पिकअप से जब्त की गई 4 करोड़ रुपये की नकदी के वीडियो को गलत तरीके से राजस्थान के एक आईएएस अधिकारी के परिवार से जुड़े मामले से जोड़ दिया। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह नकदी रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी और इसका राजस्थान से कोई संबंध नहीं है। भ्रामक पोस्ट को हटाने और माफी मांगने की मांग की गई है।0
0
Report
आम व्यक्ति ने खोला गांजा तस्करों के खिलाफ मोर्चा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के थाना नया क्षेत्र के मंडी चौकी के कपूर टेकरी पर अवैध मादक का शिकायत पत्र देते हुए समीर खान ने बताया कि विगत कई वर्षों से निरंतर खुलेआम बेचा जा रहा गंजा दबंग अवैध कारोबारी कई खाकी वर्दी धारी का मिल रहा संरक्षण जिस कारण कई वर्षों से निरंतर हो रहा यह अवैध कारोबार पुलिस के आया रडार पर झांसी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को किया आदेशित कार्रवाई के दिए निर्देश0
0
Report
Advertisement
क्राइम ब्रांच गाजियाबाद को मिली बड़ी सफलता ढेर हुआ कुख्यात अपराधी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:जी हां जिस शब्द को आप स्ट्रेचर पर देख रहे हैं यह कोई आम इंसान नहीं है यह वही आतंक का सरगना है जिसमें गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना अपराध का साम्राज्य काबिज किया था लेकिन गाजियाबाद पुलिस लगातार इस अपराधी का पीछा कर रही थी इसके बाद मोदीनगर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी के साथ आज पुलिस की मुठभेड़ होती है जिसमें यह पुलिस की गोली का शिकार होता है बताया जाता है यह अपराधी बावरिया गिरोह से संबंध रखता था जिसने दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने अपराध का साम्राज्य स्थापित किया था0
0
Report
गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक लाख का इनामी एनकाउंटर में ढेर
Modinagar, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्राइम ब्रांच गाजियाबाद लगातार अपराधियों के रोकथाम के लिए दबिश दे रही थी इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच को गुप्तचर की सूचना के आधार पर पता लगा बावरिया गिरोह का कुख्यात अपराधी जो एक लाख रुपए का इनामी था वह मोदीनगर के निवाड़ी क्षेत्र में एक आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए आने वाला है पुलिस ने लगातार उसे क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया जिसके बाद इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ शुरू हुई कई राउंड फायरिंग के बाद इनामी बदमाश हुआ पुलिस की गोली का शिकार।0
0
Report
शाहजहांपुर खुटार रेंज के सिल्हूआ में तेंदुआ देखे जाने से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले के खुटार वन रेंज के सिल्हुआ मोड़ के पास खेतों में तेंदुआ देखे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खेत में खुलेआम टहलते तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। वन दरोगा रोहित पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और लगातार क्षेत्र में कांबिंग व निगरानी कर रहे हैं। पदचिह्नों और वायरल वीडियो के आधार पर जानवर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं और पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। इससे पहले भी इस इलाके में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा था।0
0
Report
Advertisement
