icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पसमांदा मुस्लिम समाज के हालात और समाधान के लिए यूपी में पहल

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में पसमांदा मुस्लिम समाज का हालत, समस्या समाधान,को लेकर कार्यक्रम, आज लखनऊ में अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच की तरफ से पसमांदा मुस्लिम समाज को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में पसमांदा मुस्लिम समाज के हालात, समस्या समाधान को लेकर आने वाले मुसलमान से एक फॉर्म भराया गया उसे फॉर्म में इतनी भी समस्याएं हैं मुसलमान की उसमें इसका जिक्र किया इस फॉर्म को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और जो भी समस्या है उनकी है उसका समाधान किया जाए इस फॉर्म में लिखा गया है कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री दानिश आजाद अंसारी राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम मंच के की कार्यकर्ता अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हज कमेटी के सदस्य शामिल हुए, उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में मुसलमान को जागरूक करने का काम इस कार्यक्रम में किया गया मुसलमान का कहना है कि भाजपा सरकार लगातार मुसलमान के लिए काम कर रही है पसमांदा मुसलमान को आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है बाकी सरकारों से मुसलमान का वोट लिया और काम कुछ नहींv किया है बाइट.. रिजवान (मुस्लिम) सिंगल आईडी पर बाइट है (दाढ़ी है) बाइट.. अहमद (मुस्लिम) सिंगल आईडी पर बाइट है, वाइट कुर्ते में है कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच जावेद मलिक ने बताया कार्यक्रम के जरिए मुसलमान की समस्याओं को सरकार को अवगत कराया जायेगा मुसलमान को जागरूक किया जा रहा है भाजपा सरकार वालों के लिए काम कर रही है और हम लोग आप अपने हकदारी की बात सरकार में करेंगे TT..जावेद मलिक (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच ) खड़े होकर मंच पर TT कर रहे हैं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार की अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि लगातार उत्तर प्रदेश सरकार भाजपा सरकार मुसलमान के हित में काम कर रही है अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ने का काम हमें सरकार ने किया है तमाम योजनाओं का लाभ हमारी सरकार ने दिया है चाहे कौशल विकास योजना हो, मुसलमान को पक्के घर दिए, पेंशन दी जा रही है सिलेंडर मुफ्त में दिए जा रहा है इस सरकार ने मैं खुद अंसारी हूं मुझको मंत्री बनाया आगे भी सरकार लगातार अल्पसंख्यकों के लिए काम करेगी बाइट... दानिश आजाद अंसारी (उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक राज्य मंत्री) WKT.... कार्यक्रम को बताते हुए WKT.... फॉर्म को दिखाते हुए इस फार्म के जरिए अपनी समस्याओं को मुसलमान भरकर केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी
0
0
Report

दीपावली से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का सट्टेबाजी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक: 13 गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:दीपावली के पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का सट्टेबाजी के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, छापेमारी के दौरान मौके से 1 लाख 72 हजार कैश के साथ 13 सट्टेबाज गिरफ्तार. मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर दीपावली पर्व को देखते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध सट्टेबाजी और जुआ के खिलाफ विशेष अभियान चलाई जा रही है. इसी क्रम में मिठनपुरा थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में मिठनपुरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकबासू मोहल्ला में देर रात छापेमारी करते हुए 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया. जिनके पास से लगभग 1 लाख 72 हजार रुपए कैश बरामद किए गए. गिरफ्तार सभी सट्टेबाजों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर सट्टा जुआ लॉटरी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाई जा रही है. इसी दौरान देर रात तकरीबन 12 बजे मिठनपुरा थाना पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के चकवासु मोहल्ला में सट्टेबाजी चल रही है. मामले में सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टे के अड्डा पर छापेमारी कर मौके से 13 सट्टेबाजों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तकरीबन 1 लाख 72 हजार रूपए कैश बरामद किया है. जिसके बाद गिरफ्तार सभी सट्टेबाजों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बाइट - मोहिबुल्लाह अंसारी, सीटी एसपी
0
0
Report

BA प्रथम वर्ष में सप्लीमेंट्री के कारण छात्राओं का धरना

Sagar, Madhya Pradesh:गर्ल्स डिग्री कॉलेज के बाहर छात्राओं का हंगामा, 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई सप्लीमेंट्री... एंकर/ सागर के गर्ल डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के बाद छात्राओं ने कॉलेज के बाहर हंगामा करते हुए धरना दिया। छात्राओं का आरोप है कि बड़ी संख्या में छात्राओं को एक साथ सप्लीमेंट्री आने से परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल बीए प्रथम वर्ष की करीब 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है। इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के सप्लीमेंट्री आने की जानकारी मिलते ही छात्राओं में नाराजगी फैल गई। छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्रित हुईं और धरने पर बैठकर मामले की जांच कराने की मांग की। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ परीक्षा दी थी, लेकिन परिणाम में बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने से वे परेशान हैं। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से परिणाम की दोबारा जांच कराने और यदि मूल्यांकन में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसे दूर करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने जांच टीम गठित कर दी है। टीम द्वारा छात्राओं के परीक्षा परिणाम और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं को सप्लीमेंट्री आने के पीछे क्या कारण रहा। बाइट/ आनंद तिवारी (प्राचार्य, गर्ल्स डिग्री कॉलेज सागर)
0
0
Report
Advertisement

नक्सलियों के पोस्टर से दहशत, जमीन कारोबारी को मौत की धमकी; IG जाँच के आदेश

Gaya, Bihar:नक्सलियों ने जमीन कारोबारी को दिया धमकी, परचा चिपका कर दिया धमकी, परचा में सजाए मौत का फरमान किया जारी,नक्सलियों के द्वारा जारी किया गया फरमान पर आईजी ने दिए जाँच के आदेश।\n\nबिहार के गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के मरदुआ गांव निवासी व जमीन कारोबारी अजय यादव को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की ओर से कथित तौर पर मौत की सजा सुनाए जाने का मामला सामने आया है। जँहा नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर अजय यादव के साथ उनके सहयोगी और रिश्तेदार वीरेंद्र यादव के खिलाफ भी कार्रवाई का फरमान जारी किए जाने की बात कही है।\n\nदरसअल नक्सलियों के द्वारा अजय यादव के पैतृक गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में दुल्हा बिगहा नहर के पास पीएनबी बैंक के समीप नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया। वंही पोस्टर में अजय यादव पर जमींदारी की परती जमीन को बेचने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में कथित तौर पर माओवादी नेता संकेत जी और आजाद जी के नाम से यह फरमान जारी किए जाने की बात सामने आई है। वंही नक्सलियों के द्वारा चिपकाए गए पोस्टर सामने आने के बाद अजय यादव और उनका परिवार दहशत में है।\n\nइस संबंध में अजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मामले की गंभीरता से निगरानी करने और आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।\n\nअजय यादव का कहना है कि वह कोई बड़े जमीन कारोबारी नहीं हैं, बल्कि छोटी-मोटी जमीन की खरीद-बिक्री का काम करते हैं।\n\nइस संबंध में मगध रेज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस को 3 अक्टूबर को सुबह में सूचना मिली कि एक पोस्टर चिपकाया गया है।जिसमें कुछ बातें लिखी गई है और उग्रवादी संगठन का भी नाम बताया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है और पुलिस पूरी जाँच करेंगी। अभी आम तौर पर वँहा कोई नक्सल गतिविधि नही है। किसने लगाया क्यों लगाया इन सभी बिंदुओं पर जाँच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।\n\nबरहाल अब देखना यह है कि पोस्टर वास्तव में किसने चिपकाए और उसमें लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है, इसकी आधिकारिक जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल नक्सलियों के द्वारा जारी पोस्टर और उन से जुड़े नामों की जाँच शुरू करने का निर्देश जारी कर दिया गया।अब देखना यह होगा कि नक्सलियों के द्वारा जारी इस फरमान पर पुलिस को क्या सफलता प्राप्त होता है।
0
0
Report

गंगा-दमोदर एक्सप्रेस से शराब के साथ एक यात्री गिरफ्तार

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार की देर रात आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की सभी बोतलों पर FOR SALE IN WB ONLY अंकित था। धनबाद की स्पेशल टास्क टीम और सीआईबी/डीएचएन के जवान सोमवार की देर रात स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रहे थे।इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच की जा रही थी।जांच के दौरान एसी कोच के बर्थ नंबर 30 पर बैठा एक यात्री आरपीएफ टीम को देखकर घबरा गया। संदेह होने पर जवानों ने जब उससे पूछताछ की तो यात्री ने अपना नाम अमित कुमार बिहार नालंदा का रहने वाला बताया।यात्री के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतलें बरामद हुईं. सभी बोतलों पर FOR SALE IN WB ONLY लिखा पाया गया।जिसकी किमत 6940 रुपया बतलाया जा रहा है इसके बाद शराब की तस्करी के आरोप में अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार के द्वारा लिखित शिकायत के साथ उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में विपक्ष एक जुट, लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करने की तैयारी

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर में इंडिया गठबंधन के प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, समाजवादी पार्टी और गठबंधन के अन्य दलों के साथ सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि शामिल हुए. दिल्ली की तर्ज में सभी विपक्षी दलों की ओर से छत्तीसगढ़ में भी लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करने की रणनीति पर चर्चा हुई, बैलट पेपर से वोटिंग और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सभी विपक्षी दल मिलकर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे बाईट- श्रीकुमार मेनन, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस बाईट- धर्मराज महापात्रा, नेता, इंडिया गठबंधन वहीं इंडिया गठबंधन के नेताओं के बैठक मामले को लेकर भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का बयान, साधा निशाना, कहा- अपनी दुर्गति पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस तरह की नाटक-नौटंकी कर रहे हैं. इस देश में लोकतंत्र, संविधान और व्यवस्था है. कोर्ट के निर्णय को सरकार और निर्वाचन आयोग मान रही है. जिस दल के नेताओं की आपस में नहीं बन रही, उनके घर की दीवारें ढह रही वो इस तरह की बात करते हैं बाईट- संजय श्रीवास्तव, नेता, भाजपा
0
0
Report

रीवा में 13 वर्षीय रवि सेन की मौत: हत्या की आशंका, चक्काजाम जारी

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां गजरी नदी में 13 वर्षीय किशोर रवि सेन का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर के शव की सूचना मिलते ही पनवार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किशोर की मौत को हत्या बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर रामबाग चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पनवार थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि रवि की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report
Advertisement

मोतिहारी में बहन की मौत संदिग्ध, ससुराल पर हत्या के आरोप वीडियो से सामने

Motihari, Bihar:मोतिहारी में एक महिला की उसके ससुराल में चचेरा देवर, चचेरी ननद और सास के द्वारा हाथ पांव बांधने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, घटना के कुछ देर बाद महिला का शव फंदे से लटकता हुआ है जिसे एक वर्ष पहले पुलिस ने बरामद किया था। पर अब जो वीडियो सामने आया है जिसमें दो महिला और एक पुरुष घर की बहु को पकड़कर पांव में रस्सी बांध रहे हैं तो कोई दूसरी तरफ से पूछ रहा है मर गई, जिसे देखने और सुनने के बाद एक वर्ष पूर्व की आत्महत्या अब हत्या में तब्दील होता हुआ दिखाई दे रहा है। मोतिहारी के संग्रामपुर में करीब एक वर्ष पहले एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में उसके भाई गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झाखरा गांव निवासी पूरन कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर चचेरे देवर, ननद व चचेरी सास पर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में भाई पूरन बहन मनीषा देवी के साथ मारपीट करने, गले में फंदा लगाकर हत्या करने तथा घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया गया है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। आवेदनकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी बहन की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। उनके अनुसार घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जो परिजनों के हाथ लगा है, जिसमें कथित तौर पर उसकी बहन के साथ मारपीट किए जाने तथा बाद में गले में कपड़ा डालकर उसे लटकाने जैसी परिस्थितियां दिखाई देने का दावा किया गया है। आवेदन में ऋतिक कुमार चचेरा देवर, निकू कुमारी ननद व किरण देवी चचेरी सास तीनों पर मिलकर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। भाई का कहना है कि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से घटना के बाद शव का जल्दी जल्दी अंतिम संस्कार कर दिया गया और मायके वालों को आत्महत्या करने की बात बता दी गई। इधर वीडियो वायरल होने पर मृतिका के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से वीडियो की तकनीकी जांच, आरोपितों की पहचान, घटनास्थल की जांच तथा पोस्टमार्टम सहित सभी आवश्यक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। आवेदनकर्ता ने आशंका जताई है कि उनकी बहन की मौत को आत्महत्या बताकर वास्तविक घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया। हालांकि़या, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report
0
0
Report

हिसार के क्रिकेट ग्राउंड पर ठेकेदार हत्या: 15-16 राउंड फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hisar, Haryana:हिसार के कैमरी रोड स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार 4 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे ठेकेदार की हत्या और अंधाधुंध फायरिंग की वारदात हुई थी। बता दें कि वारदात से कुछ देर पहले इसी ग्राउंड पर क्रिकेट मैच हुआ था, जिसके बाद बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने करीब 15 से 16 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित चार टीमों में से पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ देर पहले जी मीडिया से बातचीत में हिसार के एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ में पूरे मामले का पर्दाफाश हो सके। शहर में डर के माहौल को खारिज करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से पिछले साल के मुकाबले अपराध में भारी कमी आई है। मामले में फिलहाल प्रारम्भिक जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

नरवाना मंडी में तालाबंदी: जीरी भरने के लिए जगह नहीं, आढ़तियों ने सरकार को चेताया

Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना मंडी में तालाबंदी जीरी की खरीद-उठान ठप, नरवाना मंडी के गेट पर आढ़तियों ने जड़ा ताला मंडी में एक इंच जगह नहीं, बारदाना भी गायब—आढ़तियों का सरकार को अल्टीमेटम जमीदार अपनी जीरी लेकर कहां जाए —समस्या हल नहीं हुई तो नहीं खुलेगा मंडी गेट नरवाना अनाज मंडी में जीरी की खरीद और उठान को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आढ़तियों एसोसिएशन के प्रधान जयदेव बंसल की अगुवाई में आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। आढ़तियों का कहना है कि करीब 70 प्रतिशत किसानों का पोर्टल नहीं चल रहा। पिछले पांच दिनों से खरीदी गई जीरी का बारदाना नहीं मिला और मंडी में जीरी रखने के लिए एक इंच जगह भी खाली नहीं है। आढ़तियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि आखिर जमीदार अपनी जीरी लेकर कहां जाए। उनका आरोप है कि मंडी में महज करीब 5 प्रतिशत जीरी की आवक के बाद ही मंडी पूरी तरह भर गई है, ऐसे में आगे आने वाली जीरी कहां रखी जाएगी। आढ़तियों का कहना है कि ताला लगाने के बाद इंस्पेक्टर का फोन जरूर आया, लेकिन पांच दिन तक उनकी समस्या पर ठोस सुनवाई नहीं हुई। आढ़तियों ने साफ कहा कि जब तक जीरी रखने की जगह, बारदाना और खरीद-उठान की समस्या का समाधान नहीं होता, मंडी का गेट बंद रहेगा।
0
0
Report

गडरवारा स्थित विंध्यवासिनी شुगर मिल में मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत, सुरक्षा नियमों पर सवाल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के गाडरवारा क्षेत्र के मडगुला गांव स्थित निर्माणाधीन विंध्यवासिनी शुगर मिल में बड़ा हादसा हो गया। मिल में काम कर रहे आमगांव छोटा निवासी 32 वर्षीय मजदूर पुष्पेंद्र वर्मा की करीब 60 फीट ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मजदूर बिना पर्याप्त सेफ्टी उपकरणों के ऊंचाई पर काम कर रहे थे। हादसे के बाद मृतक के परिजन गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है और चक्काजाम की तैयारी की जा रही है। अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन मौजूद हैं, वहीं पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मिल प्रबंधन से मांग की है कि मृतक की मां के जीवन-यापन की जिम्मेदारी उठाई जाए और परिवार को आर्थिक मदद दी जाए。
0
0
Report

बालोद में एसिड अटैक: प्रेमी- दोस्त की साजिश 8 घंटे में उजागर, गिरफ्तार

Raipur, Chhattisgarh:बालोद शहर के पॉश इलाके सिंचाई कॉलोनी में सोमवार दोपहर लाइब्रेरी से घर लौट रही एक छात्रा पर हुए एसिड अटैक के मामले को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस खौफनाक वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़िता का कथित प्रेमी ही निकला। शादी से इनकार और अन्य जगह अफेयर के शक में अंधे होकर उसने अपने जिगरी दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिलवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शादी से इनकार पर तीन माह पहले बनी थी खौफनाक साजिश पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के अनुसार, पीड़िता पर 5 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे अज्ञात युवक ने अचानक एसिड फेंक दिया और फरार हो गया। झुलसी छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित विशेष जांच दल ने जब शहर के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य खंगाले, तो संदेह की सुई कुंदरूपारा निवासी यश कुमार सोनकर (20 वर्ष) पर जा टिकी। कड़ी पूछताछ में यश टूट गया और उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी ने कबूला कि युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर उसने करीब तीन महीने पहले ही अपने बीजापुर निवासी स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम (20 वर्ष) के साथ मिलकर एसिड अटैक की पटकथा लिख ली थी। झांकी में टला, सूनी सड़क पर किया हमला योजना के तहत यश ने करण को 26 सितंबर को ही बालोद बुला लिया था। दोनों ने गणेश विसर्जन झांकी की भीड़ में हमला करने के लिए तेजाब भी खरीदा, लेकिन चाक-चौबंद सुरक्षा के डर से कदम पीछे खींच लिए। आखिरकार 5 अक्टूबर को मौका पाकर करण ने सूनी सड़क पर छात्रा को निशाना बनाया और तांदुला डैम के रास्ते कोंडागांव भाग निकला। कोंडागांव से दबोचा गया मुख्य हमलावर यश की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मुख्य हमलावर करण कुंजाम को कोंडागांव से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त एसिड और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं या युवतियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा छेड़छाड़ की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें। बाइट - किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक बालोद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top