281001
लोकसभा स्पीकर ने गोवर्धन में की गिर्राज महाराज की पूजा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा की धार्मिक नगरी गोवर्धन में आज लोकसभा स्पीकर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गिर्राज महाराज की दूध, दही, घी और सक़्कर पंचामृत से पूजा-अर्चना की और मनोकामना मांगी। लोकसभा स्पीकर, जो राजस्थान के कोटा से लगातार तीन बार सांसद रहे हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गिर्राज जी की आध्यात्मिक नगरी में आकर उन्हें मन की शांति मिलती है। बीजेपी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष का माला और दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जींद में न्यायिक अधिकारी के आवास पर हमला: आरोपी कार लेकर फरार
Jhanj Kalan, Haryana:जज के आवास पर हमला, तोड़फोड़ के बाद कार लेकर फरार हुए हमलावर जींद। शहर के सेक्टर-8 में रविवार को एक न्यायिक अधिकारी के आवास पर कथित हमले और कार ले जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ करते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और वहां से कार लेकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 519 की है। यहाँ एक न्यायिक अधिकारी रहते हैं। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने आवास में घुसकर या परिसर में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की और खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से एक कार लेकर फरार हो गए। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में जींद के सिविल लाइन थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय न्यायिक अधिकारी या उनके परिवार के सदस्य आवास में मौजूद थे या नहीं। किसी के घायल होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
पीपीगंज में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, 315 बोर कारतूस बरामद – पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 12-10-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 पीपीगंज में तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार。 गोरखपुर में अवैध असलहों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पीपीगंज में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को .315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विनय कुमार पुत्र जयसिंह निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है。 गोरखपुर के पीपीगंज में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ एक युवक पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त विनय कुमार के पास से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले में पीपीगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 381/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
नवरात्र में रुदौली के मां कामाख्या धाम में 251 मीटर चुनरी यात्रा, भक्तों की बड़ी भीड़
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या से करीब 70 किलोमीटर दूर रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम मंदिर स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। असम के गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर की तरह ही रुदौली के इस कामाख्या धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली, जिसमें तकरीबन 40 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चुनरी यात्रा के बाद मां कामाख्या को चुनरी अर्पित की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मां कामाख्या धाम के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है। कई परिवार मां को अपनी कुलदेवी मानते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मांगी गई मुराद पूरी होती है। इसी विश्वास के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भक्त यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार के आते ही मंदिर परिसर के विकास और कायाकल्प को गति मिली है। अब यह धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान के रूप में भी उभर रहा है। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है。0
0
Report
Advertisement
बहराइच: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस भवन का घेराव, पुलिस ने बैरिकेडिंग की तैनाती
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच भाजपा महिला मोर्चा महिला कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा पीपल तिराहा स्थित कांग्रेस कांग्रेस भवन का घेराव कांग्रेस भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात लगाई पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग बीजेपी महिला नेत्रियों ने एक कचौड़ी दो समोसा राहुल गांधी तेरा क्या भरोसा के लगे नारे महिला पुलिसकर्मी से कथित दुर्व्यवहार महिला मोर्चा का आरोप है दिल्ली में विपक्षी दलों INDIA ब्लॉक के एक हालिया प्रदर्शन के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑन-ड्यूटी महिला पुलिस अधिकारियों के साथ किया धक्का-मुक्की और अशोभनीय व्यवहार बीजेपी नेत्रियों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है0
0
Report
सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव: 21 वार्डों में 44 नामांकन, एसटी महिला प्रधान आरक्षित
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव 21 वार्डों में 44 नामांकन प्रस्तुत प्रधान पद एसटी महिला के लिए आरक्षित, सुमेरपुर पंचायत समिति चुनाव को लेकर सुमेरपुर के 21 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी कालूराम कुमार के समक्ष 43 आवेदन जमा हुए। इससे पहले जमा एक आवेदन सहित अब तक कुल 44 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। नामांकन के आंकड़ों के अनुसार भाजपा की ओर से 25 आवेदन जमा हुए, जिनमें 14 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस के 15 आवेदनों में 9 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 आवेदन जमा करवाए, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इस प्रकार कुल 44 आवेदनों में 25 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं। सुमेरपुर पंचायत समिति में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा और कांग्रेस की आधिकारिक प्रत्याशी सूची जारी होने का इंतजार है। ऐसे में नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है। 14 अक्टूबर को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी होगी जबकि 22 अक्टूबर को मतदान होगा, तथा 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी。0
0
Report
दिल्ली की दुर्गा ई-ऑटो योजना का पोर्टल लॉन्च, 1300 गुलाबी ई-ऑटो पहले चरण में आवंटित
New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया दुर्गा ई-ऑटो योजना का डिजिटल पोर्टल, पहले चरण में 1,300 गुलाबी ई-ऑटो किए जाएंगे आवंटित दुर्गा ई-ऑटो योजना से महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मिलेगा सम्मानजनक स्वरोजगार, सुरक्षित परिवहन को भी मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मेट्रो स्टेशनों पर चार्जिंग सुविधाओं से लेकर महिला कॉलेजों के पास स्टैंड बनाने तक, दुर्गा ई-ऑटो चालकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर योजना के लाभार्थी ईवी नीति के अंतर्गत निर्धारित खरीद प्रोत्साहनों का लाभ भी उठा सकेंगे: परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में दुर्गा (ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फॉर वुमेन/ट्रांसजेंडर ई-ऑटो) योजना का डिजिटल पोर्टल (https://evsubsidy.delhi.gov.in/DurgaScheme) लॉन्च किया।0
0
Report
Advertisement
तखतगढ़ के भेरू चौक पर गरबा महोत्सव का शुभारंभ, बच्चे महिलाएं गरबा करतीं
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ के भेरू चौक में गरबा महोत्सव का शुभारंभ, नन्हीं बालिकाओं और महिलाओं ने किया गरबा शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर तखतगढ़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुमेरपुर के भेरू चौक में श्री भेरू चौक नवयुवक मंडल समिति की ओर से गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गरबा पंडाल में छोटी-छोटी बच्चियां और महिलाएं गरबा नृत्य करती नजर आईं।0
0
Report
कैबिनेट मंत्री ने गौशाला का लोकार्पण कर गौसेवा का आह्वान किया
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने श्री गणेश गौशाला में नवीन भवन का किया लोकार्पण, भामाशाह बसंती लाल रावत का समारोह में किया स्वागत, मंत्री चौधरी ने गौ सेवा को बताया सबसे पुनीत कार्य, आमजन से गौ सेवा को लेकर आगे आने का किया आह्वान, गौशाला के विकास एवं विस्तार को लेकर शहर के गणमान्य लोगों के साथ की चर्चा, इस दौरान समाज सेविका राधा देवी चौधरी पालिका अध्यक्ष संत कुमार जैन जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर भरत लाल सैनी रहे मौजूद, **[सूचनात्मक बिंदू हटाए गए: जिला संवाददाता, इनफॉर्मर, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया हैंडल को हटाया गया]**0
0
Report
तखतगढ़ में 25 वार्डों के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू; आमजन से सहयोग की अपील
Pali, Rajasthan:तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड संख्या 1 से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा और अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा ने अभियान का शुभारंभ किया, अभियान के तहत सभी 25 वार्डों में सफाई करवाई जाएगी। प्रत्येक वार्ड को दो दिन दिए गए हैं। नालियों और नालों की सफाई के साथ बबूल की झाड़ियों की कटाई कर कचरा हटाया जाएगा। ईओ महेंद्र कुमार बंजारा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ बनाना है। अध्यक्ष जय श्री नामा ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कचरा सड़कों और नालियों में न डालें, बल्कि ऑटो टिपर में डालकर नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें。0
0
Report
Advertisement
अंबरनाथ में नवजात बाळ के विक्री की कोशिश, 5 गिरफ्तार
Ambernath, Maharashtra:अंबरनाथमध्ये नवजात बाळाच्या विक्रीचा प्रयत्न झाला. बाळाचं अपहरण केल्याप्रकरणी 5 जणांना अटक. बाळ चोरी प्रकरणाचं गुजरात कनेक्शन. पालकांनो सावधान, तुमच्या मुलांकडे लक्ष ठेवा. अंबरनाथमध्ये एका नवजात बाळाच्या विक्रीचा प्रयत्न झाल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला. हे बाळ अवघं 25 दिवसांचं असून आईच्या इच्छेविरूद्ध या बाळाला तिच्यापासून दूर नेऊन त्याची विक्री करण्याचा प्रयत्न झाल्याचं समोर आलंय. या प्रकरणी पोलिसांनी 5 जणांना अटक केली असून बाळाची सुखरूप सुटका केलीय. या बाळाची गुजरातमध्ये विक्री केली जाणार होती असंही पोलीस तपासात समोर आलंय. 10 ऑक्टोबरला बाळ चोरीचा हा प्रकार घडलाय. आपल्या 25 दिवसांच्या बाळाला आईपासून दूर नेऊन नातेवाईकांमार्फत त्याची विक्री करण्याचा प्रयत्न सुरू असल्याची तक्रार बाळाचे वडील संतोष वाघे यांनी 11 ऑक्टोबरला पोलिसांत दिली होती. त्यानंतर पोलिसांनी गुन्हा नोंदवून तपास सुरू केला. तपासादरम्यान, एका मूकबधिर महिलेनं हे बाळ पळवून ते सोनी गणेश नावाच्या महिलेकडे दिल्याची माहिती समोर आली. अंबरनाथमधील स्वामी नगर परिसरात सोनी गणेश हिच्याकडे ते बाळ देण्यात आल्याचं समजलं. या प्रकरणात पार्वती नावाची संबंधित महिला, तिचा काका भक्तिवेल आणि सोनी गणेश यांना पोलिसांनी अटक केलीय. दरम्यान, हे बाळ रुक्सार नावाच्या महिलेकडेही देण्यात आल्याची माहिती पोलिसांना मिळाली. त्यानुसार पोलिसांनी मोबाईलच्या आधारे तपास करत रुक्सारचा शोध घेतला. तिला ताब्यात घेऊन तिच्याकडून बाळाचा ताबा घेत पोलिसांनी त्याची सुखरूप सुटका केली. बाळ चोरीच्या या प्रकरणामुळे अंबरनाथमध्ये खळबळ उडालीय. आता बाळचोरीच्या या प्रकरणामागे मोठी टोळी आहे का? याचा आता पोलीस शोध घेतायेत.0
0
Report
तालाबी जमीन का इकरारनामा कर 38 लाख रुपए ठगे,एसपी के निर्देश पर 9 के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज,रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र में ज़मीन खरीद-बिक्री के नाम पर 38 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की एसपी के जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्रापर्टी डीलर व विक्रेताओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी रामकुमार को कृषि योग्य ज़मीन की आवश्यकता थी। उन्होंने अपने रिश्तेदार मोलहे के जरिए ज़मीन के डीलरों—सुशील कुमार सोनी और प्रविश द्विवेदी से संपर्क किया। डीलरों ने पीड़ित को सुरक्षित और अविवादित ज़मीन दिलाने का झांसा देकर शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर में भूमि दिखाई। विक्रेता छंगा लाल, रोशन लाल, रामप्रकाश, कलावती, सुखमीलाल, और प्रमोद कुमार के साथ मिलकर 27 मार्च से 29 मई 2026 के बीच आरटीजीएस, चेक एवं नकद समेत विभिन्न माध्यमों से कुल 38 लाख रुपए ले लिए गए। 13 मई को महराजगंज में करीब सात बीघे जमीन का इकरारनामा भी निष्पादित करा दिया गया। इकरारनामे के एक महीने बाद जब पीड़ित रामकुमार खेत में जुताई कराने पहुंचे, तो आसपास के किसानों ने बताया कि उक्त ज़मीन तालाब श्रेणी की संरक्षित भूमि है। जब पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व अभिलेखों की जांच करवाई, तो पुष्टि हुई कि यह भूमि तालाबी है और इसका क्रय-विक्रय कानूनी रूप से नहीं हो सकता। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने डीलरों से अपने 38 लाख रुपये वापस मांगे, तो पहले टालमटोल किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महराजगंज के समक्ष हुई सुनवाई में डीलरों ने 38 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की, लेकिन धनराशि वापस करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अब आरोपी डीलरों द्वारा बुजुर्ग पीड़ित को धमकी दी जा रही है कि "न रुपया मिलेगा न ज़मीन, ज्यादा शिकायत की तो जान से हाथ धो बैठोगे"। पुलिस अधीक्षक के जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद एसपी के निर्देश पर महराजगंज कोतवाली पुलिस ने सभी नौ आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया छानबीन की जा रही है कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
शादी से पहले सूरज कुमार की मौत: हत्या या सड़क हादसा?
Jamui, Bihar:जमुई घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। 9 दिसंबर को जिस सूरज कुमार के घर से बारात निकलनी थी, उससे पहले ही उसकी मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। 26 वर्षीय सूरज का शव सोमवार देर रात टाउन थाना क्षेत्र में ढंड से प्रतापपुर गांव जाने वाली सड़क किनारे झाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसकी बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना की संभावना जता रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान मंझवे गांव निवासी दशरथ मंडल के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। सूरज गांव में किराना दुकान चलाता था। वह छह भाइयों और दो बहनों में पांचवें स्थान पर था। मिस्त्री को छोड़ने निकला था सूरज मृतक के बड़े भाई चंचल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सूरज एक ट्रैक्टर मिस्त्री को अपने साथ लेकर आया था। पहले मिस्त्री का घर काकन गांव बताया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ने प्रतापपुर जाने की बात सामने आई। गांव दूर होने और हाल ही में वहां छेड़खानी की घटना सामने आने की वजह परिजनों ने सूरज को डांट-फटकार भी लगाई थी। हालांकि, उसने जल्द लौटने की बात कही और अपनी टीवीएस बाइक से मिस्त्री को छोड़ने चला गया। चंचल के अनुसार, सूरज शाम करीब 6:30 बजे घर से निकला था। रात करीब 7:30 बजे तक वापस नहीं आने पर उसके पिता ने फोन किया तो उसने जल्द घर पहुंचने की बात कही। करीब आधे घंटे बाद दोबारा फोन किया गया, लेकिन इस बार उसने कॉल रिसीव नहीं किया। कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं होने पर परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। रात में तलाश के बाद दो बजे झाड़ी में मिला शव परिजनों ने रात करीब 9 से 10 बजे तक उस सड़क के आसपास खोजबीन की, जहां बाद में सूरज का शव मिला है। उस समय उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रात करीब दो बजे परिजन दोबारा उसी सड़क की ओर गए। वहां सड़क किनारे झाड़ी में सूरज का शव दिखाई दिया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। टूटे हाथ और गले पर गहरे निशान, हत्या की आशंका चंचल कुमार ने आरोप लगाया कि सूरज के दोनों हाथ टूटे हुए थे। उसके गले पर दो जगह गहरे निशान थे और पैर में भी गंभीर चोट थी। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने आशंका जताई कि सूरज के साथ कहीं और मारपीट करने के बाद उसकी हत्या की गई और शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। परिजनों ने घटनास्थल के पास चिमनी भट्ठा होने का जिक्र करते हुए वहां भी घटना होने की आशंका जताई है। परिवार का कहना है कि सूरज की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वह शराब भी नहीं पीता था। पुलिस सड़क हादसे के एंगल से कर रही जांच सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक का शव सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा था, जबकि बाइक कुछ दूरी पर मिली। घटनास्थल के पास नीम के पेड़ पर बाइक की टक्कर के निशान मिले हैं। पुलिस प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना के कारण मौत होने की आशंका जता रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक जांच और पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गईं खुशियां सूरज की शादी आगामी 9 दिसंबर को गिद्धौर प्रखंड के धमना गांव में तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लड़की पक्ष की ओर से पूजा-पंडाल और खाने-पीने की व्यवस्था के लिए करीब दो लाख रुपये अग्रिम भी दिए जा चुके थे। लड़की के मामा ने इसकी जानकारी दी। लिहाजा, जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है। जिस युवक के विवाह की तैयारियां चल रही थीं, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बहरहाल, परिजनों के हत्या के आरोप और पुलिस की सड़क दुर्घटना की आशंका के बीच अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच अहम है। सूरज की मौत हादसा थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
दुबई में मजदूर सुनील होरो की मौत हार्ट अटैक से, परिजन चिंतित
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । खूँटी से फिर एक बार एक प्रवासी मजदूर की मौत विदेश की धरती पर हो गयी । जिससे उसके परिजन व्याकुल हैं और अपने बेटे के पार्थिव शरीर के आने का इंतिजार कर रहे हैं। ये घटना खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड क्षेत्र के सरगेला गाँव का है। जहां के निवासी 27 वर्षीय सुनील होरो का दुबई में हृदयाघात से मौत होने का मामला सामने आ रहा है। सुनील दुबई में शोभा कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी में टाइल्स मिस्त्री का कार्य करता था। जो कि कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षण पाकर उसे अपने राज्य में काम नहीं मिला और वो बेरोजगारी से तंग आकर रोजगार के लिए दुबई गया था। सुशील होरो की मौत की खबर उसके घर में आठ अक्टूबर को मिला। उसके बाद घर के लोगों की स्थिति खराब हो गयी। सुनील के पिताजी ने बताया कि दुबई में गुरुवार 8 अक्टूबर को उसके बेटे का निधन हो गया है ये उसी दिन समाचार मिला है। हार्ट अटैक से मौत की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में इकलौता कमाने वाला सुनील इसी वर्ष जनवरी महीने में दुबई गया था। सुनील कल्याण गुरुकुल चंद्रपुर डोडमा में प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद दुबई गया था.और पिछले 8 महीने से दुबई में रहकर।मजदूरी का कार्य करता था।ग्रामीण स्तर पर रोजगार उपलब्ध नहीं होने के कारण तोरपा प्रखंड क्षेत्र से लगातार भारत के विभिन्न राज्यों और दूसरे देशों में युवको का पलायन का सिलसिला जारी है। इकलौता बेटा को खोने वाले पिता लक्षु होरो प्रशासन और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से बेटे का शव को गाँव लाने मे मदद पहुंचाने की बात कही है। लक्षु ने अपना दर्द बयां कर बताया कि परिवार में अकेला कमाने वाला सुनील के भरोसे ही परिवार का भरण पोषण होता था।सुनील के निधन से पूरा परिवार बिखर गया है。0
0
Report
जोधपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति के नामांकन तीसरे दिन भारी संख्या में
Jodhpur, Rajasthan:जिला परिषद में तीसरे दिन 39 प्रत्याशियों ने 41 नामांकन और पंचायत समिति में 165 नए नामांकन आए मंगलवार दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत हो सकेंगे नाम निर्देशन पत्र जोधपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अंतर्गत जोधपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया का तीसरे दिन सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 39 अभ्यर्थियों ने किए 41 नामांकन प्रस्तुत जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार तीसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 39 अभ्यर्थियों द्वारा 41 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक जिला परिषद सदस्यों के लिए तीन दिनों में कुल 42 प्रत्याशियों के 44 नामांकन प्रस्तुत किये है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे दिन 165 नामांकन जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में तीसरे दिन कुल 165 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसमें सोमवार को पंचायत समिति चांबा से 26 अभ्यर्थियों ने 26 , पंचायत समिति शेरगढ से 29 अभ्यर्थियों ने 29, पंचायत समिति आगोलाई से 30 अभ्यर्थियो ने 30, पंचायत समिति सेखाला से 30 अभ्यर्थियों ने 30, पंचायत समिति बालेसर से 27 अभ्यर्थियो ने 27 तथा पंचायत समिति चामू से 23 अभ्यर्थियो ने 23 नामांकन प्रस्तुत किए है। पंचायत समिति चाबा से 28 अभ्यर्थियों द्वारा 28, शेरगढ़ से 29 अभ्यर्थियों द्वारा 29, आगोलाई से 31 अभ्यर्थियों 31, सेखाला से 30 अभ्यर्थियों द्वरा 30, बालेसर से 27 अभ्यर्थियों द्वारा 27 तथा चामू से 23 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नामांकन प्रस्तुत किये गये है। कल दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत हो सकेंगे नाम निर्देशन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर)( पंचायत) आलोक रंजन ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के लिए समस्त 43 वार्डों एवं प्रथम चरण में आने वाली 6 पंचायत समितियों के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार है। इस दिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र लिये जायेंगे।0
0
Report
रूपनगर में नशा छुड़ाओ केंद्र के विरोध में वासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
Rupnagar, Punjab:Ropar ਰੂਪਨਗਰ ’ਚ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦਾ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ, ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ ਤੇ ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਪੌਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਦੀ ਨੇੜਤਾ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਹਵਾਲਾ ਰੂਪਨਗਰ, — ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਰਾਮਬਾਗ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕਾਲਜ ਰੋਡ ’ਤੇ ਖੋਲ੍ਹੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਇਕ ਨਿੱਜੀ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ سਬੰਧੀ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਰੂਪਨਗਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਥਾਂ ’ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਾ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸਤਾਵਿਤ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ ਰੂਪਨਗਰ ਸਥਿਤ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਲੜਕੀਆਂ ਦਾ ਪੌਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ ਕਿ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ’ਤੇ ਮਾੜਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪੈ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਇਤਰਾਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਇੱਥੇ ਕੇਂਦਰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇੱਥੇ ਕੇਂਦਰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਤਿੱਖਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨਗੇ। ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ : ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਰੂਪਨਗਰ ਡਾ. ਵਿਵੇਕ ਕਟਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਊ ਕੇਂਦਰ ਖੋਲ੍ਹਣ ਲਈ ਨਿਰਧਾਰਤ ਨਿਯਮਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਰਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੈ। ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮੌਕੇ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਨਿਯਮਾਂ ਅਤੇ ਨਿਰਧਾਰਤ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਦੇਣ ਸਬੰਧੀ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀ ਨੂੰ ਕੋਈ ਇਤਰਾਜ਼ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਦਫਤਰ ਆ ਕੇ ਆਪਣੀ ਗੱਲ ਰੱਖ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਬਾਈਟਾਂ : ਮੁਹੱਲਾ ਵਾਸੀ ਅਤੇ ਡਾ. ਵਿਵੇਕ ਕਟਾਰੀਆ, ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਰੂਪਨਗਰ.0
0
Report
Advertisement
