लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गिर्राज दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना की
Mathura, Uttar Pradesh:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मथुरा स्थित गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध गिर्राज महाराज की दूध, दही, घी, और सक्कर से पूजा अर्चना की। उन्होंने गिर्राज जी की आध्यात्मिक नगरी में आकर मन को सुकून मिलने की बात कही। राजस्थान के कोटा से तीन बार सांसद रह चुके बिरला का बीजेपी नेताओं ने माला और दुप्पटे से स्वागत किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
