281403
Kosikalan - हाईवे पर अनियंत्रित ट्रोला डिवाइडर से टकराया, दीवार टूटी
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रेलवे पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रोला तेज गति से आते हुए डिवाइडर से टकरा गया। जिससे डिवाइडर की काफी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई । ट्रोला के टकराते ही तेज आवाज हुई । इससे आसपास के लोगों ने बाहर निकाल कर देखा तो ट्रॉला पुल के ऊपर दीवार के सहारे टिका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जहानाबाद में शराबी युवक 132 केवी टावर पर चढ़कर हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने बचाई जान
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां फिल्म शोले के वीरू स्टाइल में नशे में धुत एक युवक 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा करता रहा। युवक को टावर पर चढ़ा देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हालांकि, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना झुनाठी थाना क्षेत्र के सुजौला गांव के बधार की है। दरअसल मंगलवार को खेतों में धान की कटाई कर रहे ग्रामीणों की नजर अचानक एक ऊंचे बिजली टावर पर पड़ी। टावर के ऊपरी हिस्से पर एक युवक चढ़ा हुआ था और जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा कर रहा था। जिस टावर पर युवक चढ़ा था, वह टावर नंबर 33 है। इसी से होकर 132 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरती है, जो जहानाबाद ग्रिड से अरवल के अतौला ग्रिड तक बिजली की आपूर्ति करती है। युवक को इतनी ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। लोगों ने नीचे से आवाज लगाकर उसे उतरने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन नशे में धुत युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस पदाधिकारियों ने बातचीत के जरिए पहले उसे भरोसे में लिया और फिर सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी मशक्कत के बाद युवक धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पूछताछ में युवक की पहचान हिर्दनचक गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घर में बंटवारे को लेकर परिजनों के साथ उसका विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर उसने नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठा लिया और जान देने की नीयत से टावर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि पुलिस की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से युवक की जान बच गई, अन्यथा जरा सी चूक एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई और काउंसलिंग कर रही है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
कोटपूतली नगर परिषद ने फायर सेफ्टी उल्लंघन पर दो जगहें सीज कर दीं
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन KOTPUTLI.... इंट्रो: कोटपूतली.....नगर परिषद प्रशासन ने शहर में नियमों की अवहेलना करने वाले प्रतिष्ठानों और बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया। परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ओर जहां फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने पर होटल रॉयल फॉरेस्ट के बेसमेंट में संचालित बीयर बार को सीज कर दिया, वहीं दूसरी ओर डाबला रोड स्थित VST Core B पर UD (नगरीय विकास) टैक्स बकाया होने के कारण उसे भी सीज कर दिया गया। नोटिस के बावजूद नहीं की पालना नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक्सईएन (XEN) दीपक मीणा, RO हिमांशु अग्रवाल और FO अजय चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। टीम ने जब होटल रॉयल फॉरेस्ट का निरीक्षण किया, तो पाया कि होटल के बेसमेंट में बीयर बार का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान वहां अग्निशमन (फायर सेफ्टी) से जुड़ा कोई भी उपकरण या सुरक्षा व्यवस्था मौजूद नहीं मिली, जो सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन है। आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई अधिकारियों ने बताया कि संबंधित संचालकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और बकाया कर जमा कराने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, बार-बार नोटिस देने के बावजूद संचालकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, जिसके बाद परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्थानों को सीज करने की कार्रवाई की। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों और कर बकायादारों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी0
0
Report
फर्ज़ी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे 56 शिक्षक हुए बर्खास्त,जिले भर के शिक्षकों की हो रही जांच
Mau, Uttar Pradesh:मऊ- मऊ जनपद में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की एटीएस के द्वारा जांच की जा रही है जिसमें फर्जी दस्तावेज नौकरी करने वाले 56 शिक्षकों को अब तक बर्खास्त किया जा चुका है जबकि तमाम शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच चल रही है। इस पूरे मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने मीडिया कर्मियों को दी है। मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर पूरे प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की जांच हो रही है। जिसमें मऊ जनपद में फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले 56 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। साथ ही अन्य जिले भर के शिक्षकों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया जाएगा। वही कहा कि जिले भर के सभी शिक्षकों को शिक्षा विभाग में अपने पूरे दस्तावेजों को जमा करना है और जो लोग अपने दस्तावेजों को जमा नहीं करेंगे या फिर आना काली करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
आगरा में संपत्ति विवाद: बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या, पुलिस जांच जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग संपत्ति विवाद में खून के रिश्ते हुए कलंकित बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का लगा आरोप एक प्लॉट को लेकर भाइयों के बीच चल रहा था विवाद मंगलवार को महिलाओं के बीच विवाद के बाद, मृतक शाहिद जा रहा था थाने आरोप है कि बड़े भाई अफजल कुरेशी ने अपने अन्य साथियों के साथ भाई पर किया हमला झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था शाहिद को कराया अस्पताल भेजा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मृतक के बेटे ने अपने ताऊ और अन्य लोगों पर हत्या का लगाया आरोप मामले पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी थाना न्यू आगरा क्षेत्र के सुरेश नगर का मामला0
0
Report
रायबरेली: मिठाई दुकानों के सैंपल फेल, खाद्य सुरक्षा की बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली। मिठाई की दो दुकानों के सैंपल हुए फेल। खाद्य सुरक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में दशहरे से पहले सितंबर महीने में लिए गए थे दो मिठाई की दुकानों से सैंपल। बूंदी के लड्डू और राजभोग कलर के सैम्पल की आई नेगेटिव रिपोर्ट। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त ने दी जानकारी。0
0
Report
पुष्कर मेले में 760 किलो भैंसा काला बादल युवाओं का आकर्षण बना
Ajmer, Rajasthan:विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले में विशालकाय भैंसा काला बादल लोगों के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ... मात्र 22 महीने का यह भैंस काला बादल है ....यह अपने भारी भरकम शरीर की वजह से मेले में खासी आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है ...इस भैंस के मालिक शैलेंद्र चौधरी की बात पर यकीन किया जाए तो मध्य प्रदेश का यह भैंस लगभग 760 किलो का है.. और इतनी कम उम्र में इसका इतना वजन पशुपालन के क्षेत्र में बड़े आश्चर्य का सबब बना हुआ है... बात की जाए इसके खाने-पीने की तो रोजाना यह लगभग 35 लीटर दूध पिता है... इसी के साथ शैलेंद्र बताते हैं कि इस भैंस की डाइट को लेकर वह बिल्कुल भी चिंतित नहीं.. जैसे परिवार के सदस्य को पेट भर खाना खिलाया जाता है इस तरह इस भैंस का भी विशेष ध्यान रखा जाता है ..आमतौर पर भूसा खल हरा चारा इत्यादि जो इनका परंपरागत खाद्य पदार्थ है उसके साथ ही इसे मक्खन और सूखे मेवे भी खिलाए जाते हैं.. पुष्कर मेले में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु इस भैंस को देखने के लिए लालायित दिखाई दिए तो वहीं कई लोग इसके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखे गए ... आमतौर पर भैंस का रंग काला होता है यह भी काला है लेकिन इसकी चमड़ी चमकदार होने के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.. भैंसे के मालिक शैलेंद्र का कहना है कि मध्य प्रदेश में यह भैंसा अपने आप में एक अलग पहचान लिए हुए हैं ..संभावित प्रदेश में ऐसा भैंसा दूसरा नहीं है .. फिलहाल पुष्कर मेले में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
सहरसा में मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने बच्चों के लिए नया चिल्ड्रेन पार्क उद्घाटन किया
Saharsa, Bihar:सहरसा में बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद सहरसा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के समीप वार्ड नम्बर - 13 स्थित 1 करोड़ 35 लाख की लागत से बने बच्चों के चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। चिल्ड्रेन पार्क के उद्घाटन करने के पश्चात मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद ने अधिकारियों के साथ शहर के संजय गांधी उद्यान और जय प्रकाश नारायण उद्यान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री जी ने कहा कि सहरसा में पहली बार छोटे-छोटे बच्चों के खेलने कूदने के लिए चिल्ड्रेन पार्क निर्माण करवाया गया है, इससे बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास होगा। खास बात यह है कि यहाँ आने वाले बच्चों के लिए यह पार्क निशुल्क रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोसी इलाके में कहीं भी ऐसी जमीन खाली पड़ी हो तो उसका ब्यौरा दें ताकि उसमें आम लोगों के घूमने फिरने के लिए पार्कों का निर्माण हो सके। बाइट - डॉ रामचन्द्र प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री0
0
Report
मधुबनी में लोहट चीनी मिल चालू कराने के लिए हजारों लोग सड़कों पर
Madhubani, Bihar:मधुबनी के लोहट चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन, समाहरणालय के सामने जमकर की नारेबाजी। मधुबनी में बंद पड़ी लोहट चीनी मिल को चालू करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी मांग को लेकर मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और समाहरणालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोहट चीनी मिल को जल्द चालू करने की मांग की। प्रदर्शन के कारण समाहरणालय के सामने मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहा। सड़क जाम होने से मधुबनी-दरभंगा मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, जाम हटाने पहुंची पुलिस को भी प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति को देखते हुए समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया और वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। इस दौरान गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के बीच भी तीखी बहस और दुर्व्यवहार की स्थिति देखने को मिली। फिलहाल चार दशक से बंद पड़े लोहट चीनी मिल को चालू करने की मांग को लेकर इलाके के हजारों लोगों के प्रदर्शन ने जिला प्रशासन और सरकार के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों की माने तो चुनाव के समय बड़े -बड़े नेताओं ने मिल को चालू कराने के बड़े बड़े दावे किए थे लेकिन एनडीए की जीत के बाद मामला ठंढा पड़ गया। यह इलाका मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है और कभी हजारों परिवार का भरण पोषण इसी मिल से होता था。0
0
Report
अररिया के वार्ड पार्षद के साथ गाली-गलौज व गोली मारने की धमकी, जांच शुरू
Forbesganj, Bihar:अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पार्षद ने आरएस थाना में लिखित शिकायत देकर चार लोगों को नामजद किया है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रविवार की शाम वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल अपनी स्कूटी से घर के बगल स्थित भगवती स्थान के पास बने छठ घाट का जायजा लेने गए थे, घाट का निरीक्षण कर जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी स्कूटी को चारों ओर से घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी गंदी-गंदी गालियां देने लगे और जब पार्षद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम दोबारा छठ घाट पर नजर आए तो गोली मार देंगे। इसी बीच सुबोध मंडल ने कथित तौर पर पिस्टल निकाल ली व गोली मारने की धमकी दी जिसके बाद वार्ड पार्षद किसी तरह से वहां से भागकर अपने घर पहुंचे। मामले को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष समेत सभी वार्ड पार्षदों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है0
0
Report
Advertisement
जयपुर के कैफे में आग, शॉर्ट सर्किट से नुकसान, सुरक्षा चूक के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu बाबा हरिश्चंद्र मार्ग पर कैफे में लगी आग सोमवार देर रात कैफे में लगी थी आग, अंदर रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक आग की लपटें उठती देख कॉलोनीवासियों ने कंट्रोल रूम को दी सूचना सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू प्रारम्भिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही आशंका कॉलोनीवासियों का आरोप अवैध रूप से संचालित हो रहा था कैफे कैफे में फायर सेफ्टी के इंतजाम और सुरक्षा उपकरण तक नहीं0
0
Report
पटना में गोपाष्टमी के अवसर पर गौआश्रम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना गोपाष्टमी के मौके पर डॉक्टर प्रेम कुमार पहुंचे गौआश्रम गोपाष्टमी के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार पहुंचे गौआश्रम। जहां पर गौ माता का पूजा अर्चना की। वहीं पूरे बिहार वासियों को गौ अष्टमी की बधाई दी। डॉ प्रेम कुमार ने कहा गौ अष्टमी हमारी संस्कृति में गौ माता के प्रति श्रद्धा, सम्मान, सेवा और संरक्षण का प्रतीक पर्व है। भारतीय संस्कृति में गाय को केवल एक पशु के रूप में नहीं देखा गया बल्कि उसे माता का दर्जा दिया गया है हमारे देवी देवताओं ऋषि मुनियों और भारतीय सभ्यता के इतिहास में गौ माता का विशेष स्थान रहा है। बाइट — प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा0
0
Report
चीन ईवी में आपातकाल में बैटरी निष्कासित करने वाले सिस्टम परीक्षण कर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:China is testing EVs in emergencies in order to promote driver safety.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल तिलहर में आगामी 19 नवंबर से 07 दिसंबर 2026 तक संचालित होने वाले आईडीए (IDA) अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकासखंड तिलहर के तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी (वीबीडी), उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तिलहर, जिला मलेरिया अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान, कोटेदार, लेखपाल एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि जनपद के एकमात्र ब्लॉक तिलहर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 19 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर घर जाकर पात्र व्यक्तियों को उनकी आयु एवं लंबाई के अनुसार फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को दवा खिलाई जाएगी।0
0
Report
पुष्कर मेले की भव्य शुरुआत: मंत्रोच्चार और राष्ट्रगान के साथ रंगीन उत्सव
Ajmer, Rajasthan:पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रगान के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मेला मैदान में ध्वजारोहण किया। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र बाकोलिया, जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला सहित अधिकारी मौजूद रहे। करीब 200 विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। बालिकाओं के चरी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी की टीम में शामिल विदेशी कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। मंत्री रावत ने स्वयं नगाड़ा बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। राजस्थान पुलिस के हॉर्स शो में घुड़सवारों ने रोमांचक करतब दिखाए। महिला कांस्टेबल एकता कुमारी ने भी प्रदर्शन किया। हालांकि शो के बीच दो बेसहारा गायें मैदान में घुस गईं, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। घटना ने नगर परिषद की तैयारियों पर सवाल खड़े किए। मांडणा प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया। उपलब्ध परिणाम के अनुसार पुष्कर स्वयं सहायता समूह प्रथम और श्रीराम स्वयं सहायता समूह द्वितीय रहा। स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के बीच फुटबॉल मैच भी खेला गया। देसी टीम का नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष बाकोलिया ने किया। अमेरिका से आए जॉन ने कहा कि छह सप्ताह की भारत यात्रा में पुष्कर का अनुभव सबसे यादगार रहा। ओरेगन के पोर्टलैंड से आईं मैरी जेन ने यहां के रंगों और लोगों के आत्मीय व्यवहार की सराहना की। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि पशुपालकों के लिए इस बार ऑनलाइन भूमि आवंटन की व्यवस्था की गई है। सरोवर और मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम आम दर्शकों के लिए खुले हैं। एसपी अग्रवाला के अनुसार मेले में करीब 2500 पुलिसकर्मी, 40 आरपीएस अधिकारी और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो अस्थायी पुलिस थाने बनाए गए हैं। जनाना घाट पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं और स्नान के दौरान फोटोग्राफी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंदिरों में सादे कपड़ों में भी जवान तैनात किए गए हैं। नो-एंट्री, वन-वे और पार्किंग व्यवस्थाएं लागू हैं। श्रद्धालुओं से बच्चों और सामान का ध्यान रखने की अपील की गई। मंत्री रावत ने कहा कि प्रस्तावित ब्रह्मा कॉरिडोर से पुष्कर की पहचान और मजबूत होगी।0
0
Report
डूंगरपुर: गले से सोने की चेन झपटने वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी; रैकेट उजागर
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के सीआई हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि भंडारिया निवासी माया भोई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें बताया था कि 10 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:35 बजे जब वह अपनी बहू अश्विनी और पड़ोसी आशा बाई के साथ घर के अंदर स्थित अपनी किराना दुकान पर बैठी थीं, इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दो लड़के आए, जिनमें से एक ने सुपारी मांगी। जैसे ही पीड़िता ने काउंटर से सुपारी दी, आरोपी ने गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी सुनील उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लूटी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की थी। अनुसंधान के बाद पुलिस ने अब मामले में दो अन्य आरोपी गोपाल कृष्ण व दिनेश खराड़ी को गिरफ्तार किया है। शातिर और आदतन अपराधी हैं आरोपी। यह आपसी मिलीभगत से मोटरसाइकिल पर घूमकर महिलाओं और सूने मकानों को निशाना बनाते हैं, मौका पाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो जाते हैं तथा चोरी की वारदातों से प्राप्त राशि को अपने मौज-शौक व ऐशो-आराम पर खर्च करते हैं। इनके विरुद्ध डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और चेन स्नेचिंग के कई प्रकरण दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
