icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281403
Rahul SaxenaRahul SaxenaFollow25 Dec 2024, 06:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोंटा में पोलावरम से डूबने का डर, अस्तित्व बन गया चुनावी मुद्दा

Sukma, Chhattisgarh:कोंटा में चुनावी शोर के बीच ‘अस्तित्व’ का सवाल क्या बचेगा कोंटा लोकेशन- सुकमा/कोंटा। कॉन्टेंट: छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसे सुकमा जिले के कोंटा में नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। चुनाव में अब करीब दो महीने का वक्त बताया जा रहा है, ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लेकिन इसी चुनावी माहौल के बीच कोंटा में एक ऐसा सवाल उठ खड़ा हुआ है, जिसने स्थानीय राजनीति की दिशा ही बदल दी है—अगर पोलावरम परियोजना के चलते कोंटा और आसपास का इलाका डूब क्षेत्र में आता है, तो फिर चुनाव किसके लिए और किस भविष्य के लिए? कोंटा के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन जनता और उसके भविष्य की चिंता कौन करेगा? पोलावरम परियोजना कि सर्वे प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यदि परियोजना के कारण बैकवाटर का प्रभाव बढ़ता है, तो कोंटा सहित आसपास के गांवों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि 177 फीट पानी के स्तर की स्थिति में कोंटा और आसपास के बड़े हिस्से के जलमग्न होने की आशंका है। उनका कहना है कि इसका असर सिर्फ इंसानों पर नहीं, बल्कि गांवों, बस्तियों, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं तक पर पड़ेगा। वहीं कांग्रेस नेता सुधीर पांडे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोंटा के लोगों के भविष्य को लेकर सरकार को सबसे पहले स्पष्ट नीति बनानी चाहिए। जनता के सामने सबसे बड़ा सवाल चुनाव नहीं, बल्कि उनका घर, जमीन और भविष्य है। ऐसे में नगर पंचायत चुनाव की राजनीतिक तैयारियों से पहले सरकार को पोलावरम प्रभावित क्षेत्र को लेकर अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। भाजपा नेता पी. विजय ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप लगातार मामले पर ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि कोंटा के लोगों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को उनका हक दिलाया जाएगा और सरकार उनके हितों की रक्षा करेगी। नगर पंचायत चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कोंटा की राजनीति में अब सिर्फ सड़क, नाली, पानी, बिजली और विकास के मुद्दे ही नहीं, बल्कि पोलावरम परियोजना और संभावित बैकवाटर का खतरा भी बड़ा चुनावी मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है।
0
0
Report

जी न्यूज प्रसारण के बाद फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर पेंशन लेने पर मुकदमा

Fatehpur, Uttar Pradesh:जी न्यूज की खबर का दमदर असर, नटवरलाल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से पेंशन लेने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर जी न्यूज में खबर चलने के बाद हरकत में आया प्रशासन फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर दिव्यांग पेंशन का लाभ लेने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई आरोपियों में अर्जुन सिंह, सुमित सिंह और सुनीता शामिल अर्जुन सिंह पर 27000, सुमित सिंह पर 45,500 और सुनीता पर 24,000 के सरकारी धन का गबन का मामला जांच में दिव्यांग प्रमाण पत्र जाली पाए जाने का उल्लेख संबंधित पेंशन तत्काल प्रभाव से बंद करने की कार्रवाई दिव्यांग दफ्तर के बाबू शशांक कुमार की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा सदर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
0
0
Report

यमुनानगर के सम्मेलन में कांग्रेस ने बेरोजगारी और MSP को चेताया, सरकार पर हमला

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के ऊंचा चंदना इलाके में ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन हुआ। जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा मुख्य रूप से शामिल हुई। इस अवसर पर बोलते हुए राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा में लोग सुरक्षित नहीं है यहाँ तक की विधायक, पूर्व विधायक और सांसद भी सुरक्षित नहीं है। उन्हें गैंगस्टरों द्वारा जेल से और विदेशों से फिरौती की धमकियां दी जा रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री पंजाब के इलाकों के दौरे पर रहताे हैं, उन्हें कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। मीडिया से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में ना तो एमएसपी पर फसल खरीदी जा रही है ना ही किसानों को गन्ने का उचित भाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि धान की फसल तैयार है 15 सितंबर से धान की खरीद हो जानी चाहिए। राव नरेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष…… राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, नौकरियां नहीं मिल रही, परीक्षाओं में नकल हो रही है, 100 से अधिक परीक्षाओं में पेपर लीक हो चुके हैं और सरकार संविधान को कमजोर करने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी इन सबके लिए आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। अब तक उनके खिलाफ 38 मामले दर्ज किया जा चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी इन मुकदमों से घबराने वाले नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने का वादा किया है, बीजेपी सरकार को कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए, उन्हें पक्का करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गंदगी फैल रही है बीमारियां फैलेंगी। उन्होंने कहा कि कभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके चरण धोते थे, इन्हें चरण नहीं धुलवाने इन्हें रेगुलर किया जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा की जनता ही संतुष्ट नहीं है हम कैसे संतुष्ट होंगे। उन्होंने कहा कि यहां ग्रामीण, शहरी सभी दुखी हैं, उद्योगों की बदहाली हो रही है ,किसानों को गन्ने की कीमत नहीं मिल रही, और बीजेपी धर्म जाति के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है। Last वीओ : यमुनानगर में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के अन्य के नेताओं के अलावा कांग्रेस के दोनों जिला अध्यक्षों शहरी एवं ग्रामीण ने भी भाग लिया और लोगों को संबोधित किया.
0
0
Report
Advertisement

गोटमार मेले की तैयारी तेज, पत्थरबाजी के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ी

Chhindwara, Madhya Pradesh:गोटमार मेले से पहले जाम नदी के किनारे पत्थरों का ढेर, 11 सितंबर को होगा गोटमार मेला. पांढुरना और सावरगांव के लोग एक दूसरे पर बरसायेंगे पत्थर. पिछले साल लगभग एक हजार से ज्यादा लोग घायल थे. अब तक 13 लोग जान गंवा चुके हैं. पांढुर्णा में 11 सितंबर को होने वाले गोटमार मेले की तैयारियाँ अंतिम दौर में हैं. मेले से पहले ही जाम नदी के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में पत्थरों के ढेर नजर आने लगे हैं. पांढुर्णा और सावरगांव की ओर तैयारियां तेज हो गई हैं. गोटमार मेले में पांढुर्णा और सावरगांव के लोग जाम नदी के दोनों किनारों से एक दूसरे पर पत्थर बरसाते हैं. सदियों पुरानी यह परंपरा मेले को देशभर में अलग पहचान देती है. चंडी माता मंदिर और जाम नदी का क्षेत्र मेले का मुख्य केंद्र रहता है. चंडी माता मंदिर सहित मेला स्थल पर अंतिम व्यवस्थाएं की जा रही हैं. नदी के दोनों किनारों पर पत्थरों के ढेर पहले से दिखाई देने लगे हैं. मेले के दौरान इन्हीं पत्थरों का इस्तेमाल दोनों पक्षों की ओर से किया जाता है. शुक्रवार को परंपरा के अनुसार दोनों ओर से पत्थरों की बौछार होगी. बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचकर मेले में शामिल होंगे. गोटमार के दौरान पत्थरबाजी से हर साल कई लोग घायल होते हैं. इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है. पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की जा रही है. पिछले साल लगभग एक हजार से ज्यादा लोग घायल थे जबकि अब तक 13 लोग जान गंवा चुके हैं.
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर के चलते मीटर रीडरों का रोजगार संकट

Bemetara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में तकनीकी बदलाव के बीच बिजली मीटर रीडरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। बेमेतरा विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर, प्रीपेड मीटर और ऑटो पंचिंग व्यवस्था लागू होने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। संघ के मुताबिक जिले में करीब 200 मीटर रीडर हैं, जिनमें कई कर्मचारी 15 से 20 वर्षों से मीटर रीडिंग का काम कर रहे हैं। रीडरों ने मांग की है कि तकनीकी बदलाव के नाम पर उनका रोजगार न छीना जाए। उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर उन्हें अन्य विभागीय कार्यों में समायोजित किया जाए, ताकि लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित रह सके।
0
0
Report

रेवाड़ी पुलिस लाइन में 24 फ्लैट्स और जिओ रेजिडेंस का उद्घाटन, जवानों के लिए बड़ा तोहफा

Rewari, Haryana:रेवाड़ी पुलिस लाइन को मिली आधुनिक आवासीय सौगात....ADGP डॉ. सीएस राव ने किया 24 फ्लैट्स और 'GO रेजिडेंस' का भव्य उद्घाटन....पुलिस जवानों और उनके परिवारों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: ADGP डॉ. सीएस राव...उद्घाटन समारोह में साउथ रेंज IG ओम प्रकाश नरवाल और SP हेमेंद्र कुमार मीणा रहे मौजूद...एंकर -रेवाड़ी जिला पुलिस लाइन में तैनात पुलिस जवानों और अधिकारियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए 24 आधुनिक फ्लैट्स और 'जिओ रेजिडेंस' पुलिस विभाग को समर्पित कर दिए गए हैं। होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस के कमांडेंट जनरल एडीजीपी डॉ. सीएस राव ने नवनिर्मित बहुमंजिला आवासीय टावर का विधिवत उद्घाटन किया। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किए गए इन अत्याधुनिक फ्लैट्स से पुलिसकर्मियों को आवासीय सुविधाओं के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।ვიो -रेवाड़ी पुलिस लाइन परिसर में आयोजित भव्य समारोह में होम गार्ड्स एवं सिविल डिफेंस के कमांडेंट जनरल एडीजीपी डॉ. सीएस राव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में साउथ रेंज के आईजी ओम प्रकाश नरवाल विशेष अतिथि रहे, जबकि रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार और औपचारिकताओं के बीच एडीजीपी ने रिबन काटकर बहुमंजिला आवासीय टावर और 'जिओ रेजिडेंस' का लोकार्पण किया। इसके बाद अधिकारियों ने नए बने परिसरों का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया।हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किए गए इस आवासीय टावर में कुल 24 आधुनिक फ्लैट्स बनाए गए हैं। जवानों और उनके परिवारों की सहूलियत के लिए इसमें आधुनिक लिफ्ट, अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, सुरक्षित पार्किंग और 24 घंटे निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था की गई है। वहीं, राजपत्रित अधिकारियों के लिए तैयार 'जिओ रेजिडेंस' में प्रशासनिक आवश्यकताओं और पारिवारिक सुविधाओं का पूरा तालमेल रखा गया है।कार्यक्रम में एएसपी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार, हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई विकास शर्मा और एक्सएन राजेश कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

एएमयू में मानसिक तनाव: आत्महत्या रोकथाम मार्च से जागरूकता बढ़ी

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सुसाइड प्रीवेंशन डे पर मार्च निकाला. एमएमयू 6 महीने के अंदर तकरीबन पांच छात्रों ने आत्महत्या की है. छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए यह मार्च निकाला गया. मार्च में एएमयू की वीसी नईमा खातून के साथ प्रोफेसर, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इस दौरान छात्रों से तनाव या किसी भी तरह की परेशानी को अकेले न सहने और परिवार, दोस्तों व शिक्षकों से बातचीत कर समस्या साझा करने की अपील की गई. एएमयू में निकले सुसाइड प्रीवेंशन मार्च का उद्देश्य छात्रों को मानसिक तनाव के प्रति जागरूक करना रहा. वीसी नईमा खातून ने कहा कि छात्रों का आत्महत्या की ओर जाना सिर्फ एएमयू की समस्या नहीं है, बल्कि तमाम शिक्षण संस्थानों में ऐसी घटनाएं सामने आती हैं. उन्होंने कहा कि हर मामले की वजह पढ़ाई का दबाव ही हो, यह जरूरी नहीं है; व्यक्तिगत परेशानियां भी तनाव का कारण हो सकती हैं. ऐसे में परिवार को बच्चों को डांटने के बजाय उनका साथ देना चाहिए; शिक्षक, दोस्त और परिजन तनाव में चल रहे छात्र से बात कर उसकी मदद कर सकते हैं. छात्राओं ने भी कहा कि आपस में बातचीत कर तनाव कम किया जा सकता है, इसलिए जागरूकता के लिए यह मार्च निकाला गया.
0
0
Report
Advertisement

हाईवे पर ब्लॉक कर्मी को टक्कर: CCTV में कैद हादसा

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर— हाईवे पार कर रहे ब्लॉक कर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर। जोरदार टक्कर लगने से सड़क पर काफी दूर तक घिसटकर गिरा ब्लॉक कर्मी। हादसों में गंभीर रूप से घायल हुआ कर्मचारी, स्थानीय लोगों ने घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। रोड पार करते समय हुए हादसे में कर्मचारी के दोनों पैर फ्रैक्चर, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कर्मचारी को सदर अस्पताल किया रेफर। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक भी हाईवे पर गिरकर घायल हुआ। कर्मचारी को टक्कर मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। सुमेरपुर थाना कस्बे के ब्लॉक कार्यालय के सामने का मामला।
0
0
Report

हापड़ के सरस्वती अस्पताल इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार किया जाए के लिए प्रदर्शन

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा स्थित सरस्वती अस्पताल में देर रात एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया. अस्पताल के मुख्य गेट पर एप्रन पहने करीब 150 इंटर्न जुटे और वर्तमान मानदेय के विरोध में जमकर आवाज बुलंद की. इंटर्न डॉक्टरों की सीधी मांग है कि उन्हें मिल रहे 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड को तत्काल बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया जाए. ​प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि एमबीबीएस पूरा करने के बाद इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पताल के वार्डों, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं में दिन-रात मुस्तैद रहकर पूरी जिम्मेदारी संभालते हैं. इसके बावजूद उन्हें जो मानदेय मिल रहा है, वह मौजूदा महंगाई और उनकी कड़ गर्म मेहनत के सामने बेहद कम है. काम के अनुरूप स्टाइपेंड न मिलना सीधे तौर पर उनके श्रम की अनदेखी है. ​छात्रों ने बताया कि स्टाइपेंड का यह मुद्दा नया नहीं है, वे पहले भी प्रबंधन के सामने अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ. देर रात एक बार फिर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इंटर्न ने अस्पताल प्रशासन को अपनी समस्याएं गिनाईं और साफ किया कि सम्मानजनक मानदेय उनका हक है. डॉक्टरों ने प्रबंधन से जल्द से जल्द सकारात्मक रुख अपनाते हुए 25 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड लागू करने की मांग दोहराई है. छात्रों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सरस्वती मेडिकल कॉलेज के गार्डों ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसमें छात्रों के कपड़े भी फटे हैं.
0
0
Report

Amritsar थाना वायरल वीडियो पर तलबीर बोले: डायलिसिस के लिए पुलिस से बात

Ludhiana, Punjab:अमृतसर में थाने की वायरल-वीडियो पर तलबीर बोले:जिसने जैसे बात की, मैंने भी वैसे जवाब दिया, शराब वाली बात पर मजीठिया को जवाबअमृतसर में मजीठा रोड थाने की वीडियो वायरल होने के बाद AAP नेता तलबीर सिंह ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। तलबीर सिंह ने कहा कि वह मजीठा हलके के गांव शाम नगर के रहने वाले हरपाल सिंह के पीछे थाने गए थे, क्योंकि वह उस हलके के सेवादार हैं。 हरपाल की पत्नी के फोन के बाद मिली थी जानकारी उन्होंने बताया कि करीब उस दिन डेढ़ बजे हरपाल सिंह की पत्नी का बार-बार फोन आया। उस समय वह गांवों में कार्यक्रम कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि हरपाल सिंह उनके घर आया था और घर से निकलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलबीर सिंह ने अपने बेटे से भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उनके पास घर की वीडियो भी है, जिसमें हरपाल सिंह उनके घर आता दिखाई दे रहा है。 तलबीर सिंह ने कहा कि हरपाल सिंह 2022 का पीओ था, लेकिन वह किडनी का मरीज है और उसका डायलिसिस चलता है। वह उसे छुड़ाने नहीं, बल्कि डायलिसिस करवाने के लिए पुलिस से बात करने गए थे। उन्होंने एसएचओ और पुलिस कमिश्नर से बात करने की कोशिश की और कहा कि पंचायत की जिम्मेदारी पर डायलिसिस करवाने के बाद हरपाल सिंह को पुलिस के सामने पेश किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शाम नगर की पंचायत भी थाने पहुंची थी और सरपंच ने लिखित तौर पर जिम्मेदारी लेने की बात कही थी। इसके बाद सरपंच के कहने पर वह थाने पहुंचे। वहां एसएचओ और डीएसपी से उनकी बात हुई। इसी दौरान एक आईपीएस अधिकारी वहां आया और आते ही उसने कहा कि इन्हें पहले अंदर दो। इस बात पर मै हाइपर हो गया और मैंने कहा कि लोगों के पीछे लोग थाने नहीं आ सकते, ऐसा किस किताब में लिखा है। इसके बाद करीब पांच मिनट तक विवाद हुआ, लेकिन बाद में माहौल शांत हो गया। तलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि वह किसी व्यक्ति को छुड़ाने नहीं आए हैं, उन्हें पता है कि हरपाल सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह सिर्फ यह पूछने आए थे कि कम से कम कोई अधिकारी फोन पर बात तो करे और बताए कि मामला क्या है। उन्होंने कहा कि उन्हें फोन पर यह भी बताया गया था कि हरपाल सिंह को दवा तक नहीं देने दी जा रही। शराब वाली पोस्ट पर तलबीर का मजीठिया को जवाब मजीठिया की फेसबुक पर शराब को लेकर डाली गई पोस्ट पर कहा कि किसी के कुर्सी से गिर जाने का मतलब यह नहीं कि उसने शराब पी रखी थी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कहीं भी गिर सकता है। तलबी​र ने उदाहरण देते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पगड़ी शाहकोट चुनाव के दौरान तार में फंसकर उतर गई थी, तो क्या इसका मतलब यह है कि उन्होंने उस समय शराब पी रखी थी। उन्होंने गायक दिलजीत का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह स्टेज पर नाचते-नाचते गिर गए थे, तो क्या इसका मतलब यह है कि उन्होंने शराब पी रखी थी। तलबी​र ने कहा कि अगर उनके साथ कोई घटना हो जाए और लोग यह कहना शुरू कर दें कि वह शराब पीकर गए थे, तो यह गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी शराब के नशे में नहीं, बल्कि एक किडनी मरीज के पीछे गए थे और आगे भी लोगों तथा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। मजीठिया को पुरानी घटना याद दिलाई उन्होंने मजीठिया को पुरानी घटना याद दिलाते हुए कहा कि उनके साथ समय वह रात करीब 11 से 11:30 बजे थाने जाकर लड़के को छुड़ाकर लाए थे। तब मजीठिया ने उनके इस काम की तारीफ की थी। तलबी​र ने कहा कि आज वही व्यक्ति उनके थाने जाने को गलत बता रहा है। अधिकारियों के रवैये पर भी तलबीर ने दी प्रतिक्रिया तलबी​र ने कहा कि आने वाले दिनों में वह मजीठिया की कही सभी बातों ka जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन अधिकारियों ने उनसे सम्मान से बात की, उन्होंने भी सम्मान से बात की, जबकि जिन अधिकारियों ने उनके साथ खराब रवैया अपनाया, उन्हें उन्होंने उसी तरह जवाब दिया。
0
0
Report
Advertisement

ब्रजेश पाठक ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में स्ट्रोक यूनिट उद्घाटन किया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में स्ट्रोक यूनिट, सुपर-स्पेशियलिटी OPD और न्यूरोसर्जरी वार्ड का उद्घाटन किया और नई स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत की。 उन्होंने कहा, "आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलोजी और न्यूरोलॉजी के जो मरीज आते थे, उन्हें तत्काल उच्चकोटि की चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित हो इसके लिए लोहिया विज्ञान संस्थान और सिविल अस्पताल के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। वहां के चिकित्सक यहां आकर मरीजों को उच्च कोटि की चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे..."
0
0
Report

दानापुर बाढ़ राहत में सियासत: नावों पर राजद के झंडे दिखे

Danapur, Bihar:दानापुर में बाढ़ राहत पर सियासत, RJD के झंडों से सजी नावों पर पहुंचा राहत राशन, राहत सामग्री से ज्यादा नजर आए पार्टी के झंडे, बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत के साथ RJD का शक्ति प्रदर्शन, पटना के दानापुर में बाढ़ की त्रासदी के बीच अब राहत सामग्री बांटने का सियासी अंदाज भी देखने को मिल रहा है । राजद नेता दीना यादव की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नावों का सहारा लिया गया। लेकिन इन नावों की तस्वीरें चर्चा का विषय बन गई हैं क्योंकि नाव पर सिर्फ राहत सामग्री ही नहीं, बल्कि राजद के झंडे भी प्रमुखता से नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ लोग पानी के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राहत सामग्री लेकर निकली नावों पर पार्टी के झंडे और राजनीतिक पहचान साफ नजर आ रही है राजद नेता दीनानाथ यादव ने बताया कि हम लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए सूखा राशन लेकर दानापुर दियारा जा रहे हैं सरकार के द्वारा जो राशन दिया जा रहा है वह पर्याप्त नहीं है इसलिए हम लोग 6 पंचायत के लोगों को यह सुख राशन जो जरूरी होता है वह पहुंचाने जा रहे हैं
0
0
Report

बारां के अटरू, मांगरोल और छबड़ा में कल मतदान, सुरक्षा-प्रशिक्षण तेज

Baran, Rajasthan:बारां। जिले में निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के तहत अटरू, मांगरोल और छबड़ा नगरपालिका में कल मतदान होगा। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए आज मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने मतदान कर्मियों को संबोधित किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी मतदान कर्मी चुनाव आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी और कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top