Kosikalan: नगर पालिका अध्यक्ष का ब्राह्मण सभा द्वारा भव्य स्वागत
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ब्रहमान चौक सब्जी मंडी के लिए आवंटित 16 लाख की धनराशि को लेकर ब्राह्मणों में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर कोसीकला ब्राह्मण सभा ने एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल का भव्य स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के समस्त पदाधिकारी और अनेक विप्रजन उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि वह विप्रजनों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
