281403
Kosikalan: एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक पीने से आधा दर्जन लोग बीमार, एक की हालत गंभीर
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:कृष्ण विहार कॉलोनी में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक पीने से करीब छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से चार को चिकित्सकों ने इलाज के बाद ठीक कर दिया, लेकिन एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ितों के परिजनों ने कोसीकलां थाने में दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरेली में डॉक्टर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक,पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में तीन तलाक का मामला सामने आया है। डॉक्टर पति ने कोर्ट परिसर में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के मुताबिक पति ने यूसीसी को मानने से इनकार कर दिया। कहा कि वह शरीयत को मानता है।दहेज में एक करोड़ रुपये नहीं मिलने पर उत्तराखंड के डॉक्टर ने बरेली न्यायालय परिसर में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस दौरान उसने कहा कि वह यूसीसी कानून को नहीं, इस्लामिक शरीयत को मानता है। पत्नी ने डॉक्टर और उसके परिजनों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।कैंट इलाके की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसका निकाह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव सुल्तानपुर अदमपुर निवासी मुस्तकीम से हुआ था।0
0
Report
अलवर के बुर्जा बाईपास पेट्रोल पंप पर नकाबपोश ने सेल्समैन पर गोली चलाई
Alwar, Rajasthan:अलवर बुर्जा बाईपास पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन पर चलाई गोली पेट्रोल पंप पर नकाब पोश बाइक सवार युवक पेट्रोल भरवाने आया तभी पेट्रोल भरने के बाद सेल्समैन ने मांगे पैसे तो युवक ने जेब से कट्टा निकाला और कर दी फायरिंग कंधे को पार करते हुए गोली निकली बाहर गोली कांड के बाद मौके पर लोगों की भीड़ हो गई जाम पुलिस को दी गई सूचना सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर तुरंत की नाकेबंदी पेट्रोल पंप मालिक सेल्समैन को लेकर घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसका उपचार जारी बाइक सवार नाका पोस्ट बदमाश ने भरवारा था बाइक में ₹800 का पेट्रोल पेट्रोल भरवाने के बाद सेल्समैन ने मांगे थे पेट्रोल के पैसे नहीं देने पर कट्टा निकाल कर की फायरिंग नाकेबंदी में पुलिस ने आरोपी को किया डिटेन0
0
Report
राम मंदिर चंदे में हेराफेरी: मनोज तिवारी बोले, जो गलत किया उसे लौटाकर देंगे
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद, गुजरात: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "अफसोस सभी को है। जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। वे लोग जितना ले गए हैं, उससे ज्यादा ही देकर जाएंगे."0
0
Report
Advertisement
आमिर खान की तीसरी हिन्दू महिला से शादी पर बड़ा बवाल, बयान गर्म
Aligarh, Uttar Pradesh:अभिनेता आमिर खान की तीसरी हिन्दू महिला से शादी पर विवाद आमिर खान की शादी पर अलीगढ़ के AIMIM जिलाअध्यक्ष का बड़ा बयान गरीब करे तो लव जिहाद 'हिंदुओं' ने खान को बनाया जीजा हिंदूवादी संगठन और बजरंग दल को अब आपत्ति क्यों नही-यामीन अब्बासी गरीब 1 भी कर ले तो लव जिहाद है, नेता-अभिनेता के लिए कानून अलग क्यों-यामीन अभिनेता की तीसरी हिन्दू महिला से शादी पर छिडा है विवाद अलीगढ़ AIMIM के जिलाध्यक्ष हैं यामीन अब्बासी.0
0
Report
ऑपरेशन क्रिमिनल डिस्टिंग: 37 चोरी की मोटरसायकलें बरामद, 5 वाहन चोर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:ऑपरेशन क्रिमिनल डिस्टिंग" : कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी भूमिका, 37 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार एंकर कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाए गए "ऑपरेशन क्रिमिनल डिस्टिंग" के तहत दोपहिया वाहन चोर गिरोहों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं तथा 5 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। इस विशेष अभियान में इटावा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपलब्ध विवरण के अनुसार थाना इटावा क्षेत्र से चोरी हुई 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा रामगंजमंडी थाना क्षेत्र से 5 मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। शेष वाहन कोटा ग्रामीण, कोटा शहर, बूंदी, झालावाड़, बारां एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं सुनसान क्षेत्रों में खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि इस अभियान में रामगंजमंडी, इटावा, मोड़क थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्य किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं तथा उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। वाहन चोरी पर कोटा ग्रामीण पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने वाली बड़ी सफलता मानी जा रही है।0
0
Report
तेंदुहा आश्रम में 50 सीट के बावजूद सिर्फ चार बच्चे, व्यवस्था पर सवाल
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के आदिवासी अंचल से शिक्षा व्यवस्था की एक तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। व्यौहारी विकासखंड के तेंदुहा स्थित अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम शाला में जब Z मीडिया की टीम पहुंची, तो 50 सीटर आश्रम में क्लास के अंदर केवल चार बच्चे मिले। हैरानी की बात यह रही कि मीडिया टीम के पहुंचने के बाद शिक्षक और कर्मचारी भी आनन-फानन में आश्रम पहुंचे। आश्रम में न साफ-सफाई, न शौचालय की समुचित व्यवस्था और न ही पेयजल की बेहतर सुविधा दिखाई दी। यह तस्वीरें हैं शहडोल जिले के व्यौहारी विकासखंड के तेंदुहा स्थित अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम शाला की… यह आश्रम आदिवासी वित्त एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित होता है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार यह 50 सीटर आश्रम है, जहां आदिवासी बच्चों को रहकर शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। लेकिन जब Z मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो क्लास में केवल चार बच्चे पढ़ाई करते मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मीडिया टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही शिक्षक और चपरासी आनन-फानन में आश्रम पहुंचे। शुरुआत में टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। पूछताछ में अतिथि शिक्षक ने बताया कि यह 50 सीटर आश्रम है, लेकिन रजिस्टर में केवल 26 बच्चों का नाम दर्ज मिला, जबकि मौके पर सिर्फ चार बच्चे ही मौजूद थे। आश्रम की व्यवस्थाओं की बात करें तो हालात और भी चिंताजनक नजर आए। परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं दिखी, वहीं साफ पेयजल की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में नजर आई। अर्थात जिन बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देने के लिए आश्रम बनाए गए हैं, वहां मूलभूत सुविधाएं तक पूरी नहीं दिखाई दीं। सबसे हैरानी की बात तब सामने आई जब आश्रम में पदस्थ शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी गई। लेकिन वे स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए। जब आश्रम में पदस्थ शिक्षक ही बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी नहीं दे पाए, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर यहां बच्चों की देखरेख किस तरह हो रही है। आश्रम में तीन शिक्षक और दो चपरासी पदस्थ हैं। यानी स्टाफ की कोई कमी नहीं है, लेकिन जिन बच्चों को पढ़ाना है, वे ही नजर नहीं आए। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आखिर सरकारी धन से संचालित इस आश्रम में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति कितनी है और उनके नाम पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ किसे मिल रहा है। सरकार आदिवासी अंचलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन तेंदुहा आश्रम की यह तस्वीरें बताती हैं कि जमीनी स्तर पर व्यवस्था कितनी लचर है। अब देखना होगा कि इस ग्राउंड रिपोर्ट के सामने आने के बाद आदिवासी वित्त एवं विकास विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और जिम्मेदारों पर क्या जवाबदेही तय होती है।0
0
Report
Advertisement
बल्लभगढ़ में पीएम मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षम arpण
Faridabad, Haryana:मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर बल्लभगढ़ में हुआ वृक्षारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत बल्लभगढ़ में सौजन्य से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक भवन में किया गया。 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया。 इस अवसर पर पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की。 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।0
0
Report
ग़ैर मुस्लिम सदस्यता से हिंदू मंदिर ट्रस्टों में समानता की मांग: शाहनवाज़ आलम
Noida, Uttar Pradesh:नवाब आसिफ़ुद्दौला ने गोरखनाथ पीठ और औरंगज़ेब ने उज्जैन के महाकाल और कामाख्या मंदिरों को किया था ज़मीन वक़्फ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने यूपी वक़्फ़ बोर्ड में ग़ैर मुस्लिमों की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए हिंदू ट्रस्टों में भी ग़ैर हिंदुओं की नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे सभी समुदायों में आपसी सौहार्द मजबूत होगा। शाहनवाज़ आलम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वक़्फ़ संशोधन क़ानून में वक़्फ़ बोर्ड में दो ग़ैर मुस्लिमों को सदस्य के बतौर नियुक्ति का प्रावधान है। अगर यह वक़्फ़ के लिए उचित है तो इसी तर्क के आधार पर मंदिरों, मठों, गुरुद्वारों और चर्चों में भी यह नियम लागू होना चाहिए। अगर वक़्फ़ में यह पारदर्शिता के लिए ज़रूरी है तो मंदिरों और मठों में ऐसा न करके सरकार वहाँ क्यों अपारदर्शिता को बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद तो यह और भी ज़रूरी हो जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस्लामी परंपरा के तहत कोई ग़ैर मुस्लिम भी धर्मार्थ के लिए ज़मीन दान यानी वक़्फ़ कर सकता है। जैसे अधिकतर जगहों पर बंटवारे के बाद पंजाब में रह गए मुसलमानों के लिए कब्रिस्तान की ज़मीनें सिखों ने वक़्फ़ की हैं। उसी तरह अतीत में बहुत सारे मुस्लिम शासकों ने मंदिरों के लिए ज़मीनें और जागीरें वक़्फ़ की हैं। जिसमें सबसे अहम गोरखपुर के गोरक्षनाथ पीठ को अवध के नवाब आसिफ़ुद्दौला द्वारा 18 वीं सदी में किया गया वक़्फ़ है। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय इतिहास की प्राथमिक किताबों को पढ़ना चाहिए। इससे उन्हें जनता में सांप्रदायिक सौहार्द विकसित करने की परंपराओं की समझ बढ़ेगी। उन्हें यह जानकारी भी मिलेगी कि कैसे औरंगज़ेब ने बनारस के जंगमबाड़ी मठ, असम की कामाख्या मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर, मध्य प्रदेश के चित्रकूट में स्थित बालाजी मन्दिर और असम के उमानंदा मंदिर को ज़मीन वक़्फ़ की थी। उन्हें औरंगज़ेब से यह भी सीखने को मिलेगा कि प्रशासनिक नियुक्तियों में धार्मिक आधार पर भेदभाव करना राजधर्म के ख़िलाफ़ है। क्योंकि इसी राजधर्म के तहत औरंगज़ेब ने अपने प्रशासन में 32 प्रतिशत अधिकारी हिंदू रखे थे।0
0
Report
पटना के सरकारी बंगला शिफ्टिंग तेज, मंत्री नंद किशोर राम ने किया निरीक्षण
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास में शॉफ्टिंग का कार्य तेज हो गया है। मंत्री नंद किशोर Ram जल्द होंगे आवास में शिफ्ट। आवास के अंदर और बाहर युद्ध स्तर पर किया जा रहा काम। राबड़ी देवी,लालू यादव ने खाली किया था बंगला। बदला जा रहा सरकारी बंगले का रंग। साथ ही बंगला का मुख द्वारा का रंग भी बदला जा रहा है। हरा रंग से बदल कर गेट रंग भगवा किया जाएगा। कल मंत्री नंद किशोर राम ने किया था बंगले का निरीक्षण।0
0
Report
Advertisement
मंत्री महाजन: संजय राऊत यांना मुख्यमंत्री बनवण्याचे अधिकार कोण दिले?
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव , जामनेर मंत्री गिरीश महाजन ऑन संजय राऊत संजय राऊत यांना मुख्यमंत्री बनवण्याचे अधिकार कोणी दिले? आमच्या दिल्लीच्या नेत्यांनी पक्षाचे सर्वाधिकार हे संजय राऊत यांना दिले असं वाटतं मला वाटत नेत्यांनी सर्वाधिकार त्यांना दिले आहेत असं वाटतं... सर्व देशाचा कारभार संजय राऊत हेच बघता आहेत असं मला वाटतं.. उद्धव ठाकरे यांना देशाचे पंतप्रधान बनवत आहेत मुख्यमंत्री पदासाठी बावनकुळे यांचे नाव घेता आहेत.... कोणाला मुख्यमंत्री बनवायचा आणि कोणाला नाही असे सर्व अधिकार भाजपने आमच्या दिल्लीचे नेत्यांनी संजय राऊत यांना दिले असं मला वाटतं. मुख्यमंत्री बावनकुळे होतील तर यात काय वाईट आहे पण मला वाटतं संजय राऊत यांना हे अधिकार कोणी दिले, संजय राऊत यांना शुभेच्छा आहेत मला देखील संजय राऊत यांना भेटावे लागेल ऑन सुप्रिया सुळे दोन मतदार संघातून निवडणूक लढवणार मला वाटतं लोकसभांच्या निवडणुकांना अद्याप बराच वेळ बाकी आहे. पुढच्यावेळी निश्चित बघा की काय निकाल लागतो कसा निघाला लागतो, हे आपल्याला कळेल त्यांनी कुठल्या मतदारसंघात उभे राहावं किंवा उभे राहू नये हा त्यांचा प्रश्न आहे. आणि तोपर्यंत काय काय होतं हे देखील बघणं महत्त्वाचं आहे. उद्धव ठाकरे यांना नागपूरला जाऊ द्या मुंबईला जाऊ द्या किंवा रामटेकला जाऊ द्या. यााचा काही उपयोग होणार नाही. ज्यांनी रामाला विरोध केला त्या काँग्रेसच्या मांडीवर ते जाऊन बसले. ते कुठे गेले तरी लोक त्यांना स्वीकारणार नाहीत.. त्यामुळे उद्धव ठाकरे यांना नागपूरला जाऊ द्या किंवा इतर कुठे जाऊ द्या काही फरक पडणार नाही on एकनाथ खडसे घरवापसी एकनाथ खडसे यांना माझ्या शुभेच्छा आहेत... त्यांना कुठेही जाऊ द्या.. मला काहीच माहित नाही त्यांना कोण बोलवत आहे किंवा ते कोणाला बोलवता आहे हे मी तुमच्या माध्यमातूनच बघतो आहे मला त्यांच्याशी काही घेणं देणं नाहीये ते दिल्लीला देखील नेहमी जातात.. आता मातोश्री कडे देखील जात आहेत सध्या पवार साहेबांकडे ते आहेत सर्व पक्षीय नेते आहेत ते सध्या.. एकनाथ खडसे यांना तर मोठी जबाबदारी दिली तर मला आनंद आहे? पक्ष वाढेल आमचा.. हे सर्व वरिष्ठांच्या हातात आहे माझ्या हातात काही नाही तर ठरवतील कुणाला काय जबाबदारी द्यायचे ते..? असेलही त्यांची मोठी लाईन ते नेहमी म्हणतात की माझे डायरेक्ट लाईन आहे हॉट लाइन आहे.. त्यामुळे असू शकतं मोठी जबाबदारी मिळेल त्यांना.. मी फारच छोटा माणूस आहे आम्ही शेपटी हलवणारे आहोत . आले तर त्यांचा स्वागत करू ना. बाईट मंत्री गिरीश महाजन..0
0
Report
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है.. प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 626 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई.. मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि अब तक इस योजना के तहत 18 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है.. उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाएं घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, बचत और अन्य आवश्यक कार्यों में राशि का उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं..0
0
Report
एटा में बिजली करंट से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मातम
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग... एटा में विद्युत करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम. बुजुर्ग को परिजन लेकर पहुंचे एटा मेडिकल कॉलेज, चिकित्सक ने मृत घोषित किया. घटना से परिजनों में कोहराम, रो-रोकर हुआ बुरा हाल. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग खेत पर घास लेने गए थे तभी विद्युत पोल के सहारे लगे अर्थिंग तार में करंट उतरने से मौत हो गई. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी. थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला बाचा की घटना.0
0
Report
Advertisement
थराली में भारी बारिश से भूस्खलन, सड़कें बाधित, हालात गंभीर बने
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:थराली जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई हैं, जबकि नदी-नाले उफान पर हैं। खासकर थराली क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं, जहां लोगों ने पूरी रात भय के साये में गुजारी। देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते थराली-देवाल मोटर मार्ग घाघली गधेरे के पास भारी मलबा आने से बंद हो गया। सड़क पर मलबा जमा होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि बाद में संबंधित विभाग ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग पर आवाजाही बहाल कराई। वहीं थराली-कुराड़-प्राथा मोटर मार्ग भी घाघली गधेरे में भारी मलबा आने के कारण फिलहाल बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राड़ीबगड़ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि घाघली गधेरे में बढ़ते मलबे और तेज बहाव के कारण पूरी रात दहशत का माहौल बना रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सिंचाई विभाग समय रहते गधेरे के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण कर देता, तो आज ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द स्थायी सुरक्षा कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचा जा सके।0
0
Report
बीजेपी प्रवक्ता के बयान में अनुशासन और कार्यकर्ता निष्ठा पर जोर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया मामले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव का बयान बीजेपी कैडर आधारित दल सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा नेतृत्व के द्वारा लिए गए निर्णय के साथ लंबे समय से किसी जनप्रतिनिधि से जुड़ाव होने के कारण ऐसा होना स्वाभाविक किसी भी प्रकार की कोई मतभेद जैसी स्थिति नहीं भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को मानता है मां ज्यादा जुड़ाव हो जाने के बाद कार्यकर्ताओं की निष्ठा अलग तरीके से हो जाती है व्यक्त बीजेपी में अनुशासन सर्वोपरि.. सभी प्रकार की जानकारी संगठन के पास कांग्रेस में नहीं अनुशासन, प्रत्याशी तक अच्छा बाजी के चलते नहीं कर पा रहे तय कांग्रेस अपने परिवार की करें चिंता0
0
Report
सीएम धामी देहरादून में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में आयोजित सेवा, सुशासन, समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देहरादून के सहसपुर स्थित SGRR पब्लिक स्कूल में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम सेवा, सुशासन और समर्पण की थीम पर आधारित है。0
0
Report
Advertisement
