281403
Kosikalan: घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार धीमी, यात्री परेशान
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:वर्ष के तीसरे दिन अचानक कोहरा छा गया जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोसी स्टेशन पर यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने से वे समय पर अपने काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, शाम को घर लौटने में भी काफी देरी हो रही है। कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर: 1.5 करोड़ के फर्जी ऋण वितरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ शासन द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं में कुल 1.5 करोड़ का ऋण स्वीकृत कराकर, फर्जी वितरण कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन द्वारा थाना-लाइन बाजार, जौनपुर में वांछित अभियुक्त जोगेन्द्र प्रसाद उर्फ योगेन्द्र प्रसाद की गिरफ्तारी EOW की टीम द्वारा जनपद जौनपुर से की गई। गिरफ्तारी अभियुक्त द्वारा तत्कालीन शाखा प्रबन्धक से मिलीभगत कर बैंक नियमों के विपरीत स्वयं के लाभ के लिये विभिन्न योजनाओं में ऋण स्वीकृत कर फर्जी वितरण किया गया। बैंक की संयुक्त उत्तरदायी समूह योजना, क्रेडिट कार्ड योजना , स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना, कारीगर क्रेडिट कार्ड योजना, अपना उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना एवं ग्रामीण क्रेडिट कार्ड योजना के क्रियान्वयन हेतु कुल 1.50 करोड़ का धन आवंटित किया गया था। किन्तु अभियुक्तगण, तत्कालीन शाखा प्रबन्धक, तत्कालीन कैशियर एवं द्वारा आपस में आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी तरीके से गबन किया गया0
0
Report
Mehta's clarification: apology over Mira-Bhayander controversy
Mira Bhayandar, Maharashtra:*कोणत्याही समाजाला दुखावण्याचे उद्देश नाही,कोणाचे मन दुखावले असेल तर दिलगिरी व्यक्त करतो..* "मिरा-भाईंदर जैनांची नगरी’ वक्तव्यावर नरेंद्र मेहता यांची प्रतिक्रिया." "‘हे शहर आगरी-कोळ्यांचेच: नरेंद्र मेहतांचे स्पष्टीकरण* मिरा भाईंदर :- ठाणे मध्ये जैन समाजाच्या कार्यक्रमांमध्ये जैन समाजाचा कार्यक्रम असल्यामुळे त्यादृष्टीने संबोधित करत असताना काहीक वक्तव्यांचा दुरुपयोग करण्याचा प्रयत्न काही राजकीय लोकांनी केला.याबत कोणाचेही मन दुखावले असेल त्याबद्दल दिलगिरी व्यक्त करतो असे वक्तव्य गुरुवारी झालेल्या पत्रकार परिषदेमध्ये आमदार नरेंद्र मेहता यांनी केले. मिरा-भाईंदर शहरात सर्व जाती धर्माचे लोक गुण्यागोविंदाने अनेक वर्षापासून राहत आहेत.हे शहर मूळ आगर, कोळी,मराठी माणसाचे आहे.सर्व समाजाच्या मी आदर करतो. कोणाचेही मन दुखवण्याचा माझा प्रयत्न नव्हता, मात्र काही राजकीय पक्षांनी आपली पोळी भाजण्याचा प्रयत्न केला. मिरा-भाईंदर शहरात सर्व जाती धर्माचे लोक राहत आहेत,सर्व समाजांना भारतीय जनता पक्षाने स्थान दिले आहे.मिरा-भाईंदर शहराच्या विकासात सर्व समाजाचे योगदान राहिले आहे. मी जे वक्तव्य केले ते एका धार्मिक कार्याक्रमांच्या वेळी केले होते. त्याचा कोणीही चुकीचा अर्थ काढू नये.” पुढे ते म्हणाले, “महाराष्ट्राने मला खूप काही दिले आहे. मराठी माणसाने मला मतदान करून लोकप्रतिनिधि म्हणून निवडून दिले आहे, याची मला पूर्ण जाणीव आहे.माझ्या वक्तव्यामुळे कोणत्याही समाजाच्या किंवा धर्माच्या भावना दुखावल्या असतील, तर मी त्याबद्दल दिलगिरी व्यक्त करतो.” असे मेहता यांनी स्पष्ट केले आहे.... byte - नरेंद्र मेहता, भाजप आमदार0
0
Report
मुफस्सिल थाना केस में गड़बड़ी: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी
Munger, Bihar:मुंगेर : शराब से जुड़े मामले में केस के तथ्यों में गड़बड़ी करना मुफस्सिल थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों पर भारी पड़ गई। जांच में गंभीर लापरवाही और तथ्यों में फेरबदल के साक्ष्य मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद ने आठ पुलिसकर्मी सहित एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार को भी निलंबित करने की अनुशंसा डीआइजी से की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब मामलों में केस दर्ज करते समय तथ्यों में गड़बड़ी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल पुलिस निरीक्षक से जांच कराई गई। शुरुआती जांच में सब इस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा और दारोगा नुरैन अंसारी की भूमिका सामने आई। दोनों को 26 सितंबर को निलंबित कर दिया गया। मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी डीएसपी मुख्यालय को दी गई। टीम ने थाने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, अभिलेखों की जांच की और छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। जांच में केस के तथ्यों में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले। इसमें कई पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आई। इस मामले में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा, नुरैन अंसारी, वीरेंद्र कुमार, सिपाही मन्नु कुमार, क्यूआरटी हसनपुर के प्रशांत कुमार, निलेश कुमार पासवान, सूरज कुमार, विनोद सिंह यादव और मुफस्सिल थाना के चौकीदार कृष्णदेव पासवान को निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया की पुलिस का काम विश्वाश पर चलता है इस तरह की कोई थाना प्रभारी गड़बड़ी करता है उससे जनता का विश्वाश धूमिल होता है और पुलिस पर विश्वास खत्म हो जाता है, उन्होंने बताया की इस मामले में मुफसिल थाना क्षेत्र में दो केस दर्ज हुए थे जिसमे अगस्त और सितंबर माह में ,दोनों जो मामले दर्ज हुए थे उसमे पब्लिक और सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली थी की जो प्रथामिकी दर्ज की गयी उसमे थानाप्रभारी और कर्मियों द्वारा गड़बड़ी की गयी थी। इसी मामले में मुफिसल थाना के सर्किल इंस्पेक्टर से जांच की गयी जहां जाँच में पाया की प्रथामिकी दर्ज में गड़बड़ी की गयी इसी आलोक में मुफसिल थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान, कर्मचारी और चौकीदार पर कार्यवाही की गई है।0
0
Report
Advertisement
Tribal schemes to empower tribal farmers: BakarI farming boosts income in Katihar
Katihar, Bihar: ट्राइबल सब-प्लान से बदलेगी जनजातीय किसानों की तकदीर… वैज्ञानिक बकरी पालन से बढ़ेगी आमदनी बिहार के 11 जिलों में चल रही अनुसूचित जनजाति योजना, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ -- वैज्ञानिक कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र की अनोखी पहल से बकरी पालन के द्वारा महिलाओं का किया जा रहा है सबलीकरण बकरी पालन में अब नहीं चलेगा पारंपरिक तरीका, कृषि विज्ञान केंद्र सिखा रहा है वैज्ञानिक गुर बिहार में अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों के उत्थान, आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा विशेष योजनाएं ब्लैक बंगाल प्रजाति की बकरियां किसानों के लिए है लाभदायक बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अपेक्षाकृत कम पूंजी और सीमित संसाधनों के साथ महिला किसानों ने किया शुरुआत कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार द्वारा किसानों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र द्वारा अनुसूचित जनजाति योजन' के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान करना है। इसके तहत केंद्र द्वारा किसानों को कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न उपादान उपलब्ध कराए जाते हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस बार किसानों को बकरी पालन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बकरियों का वितरण किया गया है। इसके अंतर्गत 10 महिलाओं के एक समूह को 10 बकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि बकरी पालन के जरिए यह महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज में अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर सकेंगी। डॉ. वर्मा ने बताया कि अनुसूचित जनजातি समुदाय के लोग पारंपरिक रूप से बकरी पालन, गोपालन और मुर्गी पालन जैसे कार्यों से जुड़े रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा इनपुट के रूप में दी जा रही बकरियां किसानों की आजीविका में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही हैं। उन्होंने बताया कि एक बकरी वर्ष में औसतन दो बार बच्चों को जन्म देती है और अमूमन कम से कम दो बच्चे होते हैं। इस प्रकार एक साल के भीतर एक बकरी से बढ़कर इनकी संख्या लगभग पाँच तक पहुँच जाती है। अगले दो से तीन वर्षों में पशुपालकों के पास बकरियों की एक अच्छी खासी संख्या तैयार हो जाती है। डॉ. वर्मा के अनुसार, किसान आवश्यकता और समयानुसार बकरियों की बिक्री कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इससे न सिर्फ उनका आर्थिक उन्नयन हो रहा है, बल्कि समाज में भी उनकी एक मजबूत पहचान बन रही है। इस पहल के जरिए वे मुख्यधारा के समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ पा रहे हैं। बकरियों का स्वभाव खुले में चरने और ऊंचाई पर चढ़कर पत्तियां खाने का होता है। इस तरह चरने से उनका शरीर सुडौल और स्वस्थ बना रहता है। टीकाकरण अत्यंत जरूरी: पशुपालकों को सलाह दी गई है कि बकरियों को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पीपीआर का टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं। बाढ़ या खराब मौसम के समय जब बकरियों को खुले में चराना संभव न हो, तब उन्हें घर में रखकर दाना और पौष्टिक आहार देकर उनका प्रबंधन करना चाहिए। यदि बकरियों में किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखें, तो निकटतम पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सक से तुरंत संपर्क कर उचित दवाओं और उपचार का प्रबंध करें। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. मृणाल वर्मा ने इस योजना के विस्तार के बारे में बताया कि बिहार के लगभग 11 जिलों में अनुसूचित जनजाति योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा इन जिलों का चयन वहां अनुसूचित जनजाति वर्ग की जनसंख्या की बहुलता के आधार पर किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत कटिहार, पूर्णिया, अररिया सहित कई ऐसे जिले शामिल हैं, जहां आदिवासी आबादी अधिक है। इन जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं और संसाधनों से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसान भाई सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।0
0
Report
भरहुत नगर में व्यावसायिक गतिविधियाँ रोकने के लिए हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई से तनाव बढ़ा
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई ने सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। बोर्ड अब तक 6 मकानों की लीज निरस्त कर चुका है, जबकि 24 भवन मालिकों को व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को प्रभावित लोग डोर-टू-डोर संपर्क कर समर्थन जुटाते नजर आए। लोगों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड की सख्ती के बाद उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं। उनका दावा है कि भरहुत नगर में करीब एक हजार भवनों में किसी न किसी रूप में व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। यदि सभी को कार्रवाई की जद में लिया गया तो करीब एक हजार परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी और उनसे जुड़े करीब 10 हजार लोगों पर इसका असर पड़ेगा। 40 साल पुरानी कॉलोनी, नगर निगम ले रहा टैक्स प्रभावित लोगों का कहना है कि भरहुत नगर करीब 40 साल पुरानी कॉलोनी है। यहां नगर निगम सड़क और अन्य व्यवस्थाओं का रखरखाव करता है, कमर्शियल टैक्स लेता है और व्यापार के लाइसेंस भी जारी करता रहा है। वहीं, हाउसिंग बोर्ड के नियमों में 10 साल पुरानी संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का प्रावधान होने के बावजूद उन्हें अब तक मालिकाना हक नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि सतना का नया मास्टर प्लान नहीं बनने से इन प्रतिष्ठानों को सेमी-कमर्शियल लैंड यूज का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उनका तर्क है कि शहर की कई आवासीय कॉलोनियों में घरों से ही व्यापार संचालित हो रहा है। ऐसे में सिर्फ भरहुत नगर में कार्रवाई होने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। विधायक ने कार्रवाई को बताया निंदनीय बुधवर को विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे सरकार का निंदनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां लोग स्वरोजगार कर रहे हैं। अचानक कार्रवाई से दुकानदारों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हाउसिंग बोर्ड ने भरहुत नगर में करीब 50 एकड़ में कॉलोनी विकसित की थी। यहां एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कुल 858 आवासीय मकान बनाए गए हैं। बोर्ड के मुताबिक इनमें से कई मकानों के मूल स्वरूप में बदलाव कर स्कूल, शोरूम, रेस्टोरेंट, क्लीनिक, नर्सिंग होम और कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं। संपदा अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि व्यावसायिक उपयोग बंद करने के लिए पहले 24 भवन मालिकों को नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने पर पहले चरण में 6 मकानों की लीज निरस्त की गई है। अन्य मामलों में भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।0
0
Report
आदिवासी परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने दर्द भरा संदेश दिया
Bhopal, Madhya Pradesh:आदिवासी परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने किया पोस्ट सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने लिखा अपने बच्चों को खोने से बड़ा दुःख और कोई नहीं होता - बालाघाट के ये आदिवासी परिवार आज उसी दर्द से गुज़र रहे हैं : राहुल गांधी एक ऐसी त्रासदी, जिसे टाला जा सकता था - लेकिन BJP सरकार की उपेक्षा और लापरवाही ने इन मासूमों की जान ले ली अपनी संवेदना व्यक्त की - न्याय और बदलाव के लिए लंबी बातचीत हुई।0
0
Report
Advertisement
आहोर में डोटासरा का जन्मदिन, विशेष बच्चों के बीच सेवा का संदेश
Jaipur, Rajasthan:आहोर में डोटासरा का जन्मदिन विशेष बच्चों के बीच मनाया, फल बांटकर सेवा का दिया संदेश आहोर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन समारोह को औपचारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय विशेष बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया और फल वितरित किए। शहर के राजपुरोहित छात्रावास में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने मंदबुद्धि बच्चों के साथ समय बिताया। आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटकर और फल वितरित कर मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना तथा उनके हित में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सरोज चौधरी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के बीच मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ी खुशी है और इनके अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें。0
0
Report
धान खरीदी के विवाद में किसान ने आत्महत्या का प्रयास, मंडी में हंगामा
Karnal, Haryana:करनाल । घरौंडा अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद ने होने से परेशान किसान ने मंडी में किया आत्महत्या का प्रयास । गांव खेड़ी मुनक के किसान जितेंद्र का आरोप फसल में नमी की मात्रा 16 प्रतिशत होने बावजूद हेफ़ड के अधिकारियों ने जानबूझकर तंग किया । हंगामे के बीच किसान ने जहरीली दवाई की बोतल निकाल कर पीने ओर आत्महत्या का प्रयास किया । किसान के कदम से आधकारियों में मचा, मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को रोका । हंगामे के बाद एजेंसी ने किसान की फसल खरीदी ।0
0
Report
एशियन गेम्स में कबड्डी गोल्ड जीतकर पूजा हथवाला गांव पहुँची, मंत्री ने सम्मानित किया
Jhanj Kalan, Haryana:एशियन गेम्स जापान में गोल्ड जीतने के बाद गांव पहुंची पूजा हथवाला स्वागत समारोह में मंत्री कृष्ण पंवार ने किया सम्मानित एशियन गेम्स में कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर पूजा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा हथवाला को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूजा हथवाला हिंदुस्तान की शान है। उसने अपने काबिल खेल का प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसकी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। हर नागरिक को विजेता टीम और देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मान-सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को लगातार मेहनत करनी चाहिए और सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया और उसे बधाई दी। इस दौरान पूजा ने भी अपने समर्थकों और ग्रामीणों का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा की सफलता से गांव की बेटियों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर गांव व गांव के आसपास के सैकड़ों कि संख्या में शामिल हुऐ0
0
Report
Advertisement
महानदी विवाद का स्थायी समाधान: केंद्र की बैठक से सहयोग की उम्मीद
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में आज नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महानदी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने राज्यों का पक्ष रखा. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिव सहित केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में छत्तीसगढ़ का पक्ष रखते हुए कहा कि महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की सभ्यता, संस्कृति, कृषि और जनजीवन से जुड़ी जीवनधारा है। महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा को बांटने वाली नहीं, बल्कि दोनों राज्यों को जोड़ने वाली नदी है, इसलिए इसका समाधान भी प्रतिस्पर्धा या टकराव के बजाय सहयोग, विश्वास और सहमति की भावना से निकलना चाहिए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ न्यायपूर्ण, निष्पक्ष, वैज्ञानिक, पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान का पक्षधर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हीराकुंड जलाशय के हितों और उसके बेहतर संचालन के लिए जरूरी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने को तैयार है......0
0
Report
भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण, पेयजल-यातायात के साथ समय सारिणी की जाँच
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने रोडवेज बस स्टैंड का किया निरीक्षण,एडीएम ने ईओ रवि खन्ना के साथ बस स्टैंड का किया आकस्मिक निरीक्षण,पेयजल और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा,यातायात व्यवस्था और रोडवेज बसों की समय सारणी की जांच की,बस स्टैंड भवन की व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण,बुकिंग प्रभारी से जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। भीनमाल-जालोर भीनमाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. पूजा सक्सेना ने अधिशासी अधिकारी रवि खन्ना के साथ रोडवेज बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए उपलब्ध विविध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और रोडवेज बसों की समय सारणी की जानकारी ली। इसके साथ ही बस स्ट Stand भवन और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने बस स्ट Stand पर व्यवस्थाओं को लेकर बुकिंग प्रभारी कल्पेश कुमार जैन से जानकारी ली। उन्होंने बसों के संचालन और यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बस स्ट Stand की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए, एडीएम के आकस्मिक निरीक्षण से बस स्टैंड परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सक्रियता नजर आई।0
0
Report
ANTF की बड़ी कार्रवाई: जालोर में चाय दुकान के पीछे नशीला पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:चाय की आड़ में नशीले पदार्थों का कारोबार: ANTF की बड़ी कार्रवाई, एमडीएमए, स्मैक और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तारजालोर राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जालोर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जालोर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चाय की दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए, स्मैक और गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के तहत ANTF महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशन में की गई। खुफिया इनपुट पर हुई त्वरित कार्रवाई ANTF टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुरा कॉलोनी (गोडीजी) निवासी सतीश जीनगर, पुराना बस स्टैंड के सामने स्थित अपनी चाय की स्टॉल की आड़ में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहा है। पक्की सूचना मिलने पर ANTF टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ स्टॉल पर काम कर रहा सतीश पुलिस टीम को देखकर घबराने लगा। टीम ने आरोपी को डिटेन कर तुरंत स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ और बिक्री की राशि बरामद हुई। बरामद सामग्री और जब्ती पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमडीएमए (मौली)- 19.99 ग्राम, स्मैक: 24.70 ग्राम, गांजा: 35.02 ग्राम जब्त की, साथ ही बिक्री की रूपए 1060 (अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित), इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थों की पैकिंग और बिक्री में इस्तेमाल होने वाली छोटी प्लास्टिक की पन्नियां भी मिली हैं। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पुलिस ने आरोपी रामपुरा कॉलोनी के गोडीजी निवासी सतीश जीनगर ( 33)पुत्र दीपाराम जीनगर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लायर्स के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय दौरे में ललन सिंह ने विकास के नए प्रस्तावों का एलान किया
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय। केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एनडीए कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन से फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कजरा-चानन क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कई अहम बातें कहीं। ललन सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में ‘सबका साथ, समान विकास’ की नीति के तहत बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कजरा में बैंक शाखा खोलने की मांग पर जल्द पहल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसानों की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए नहर विस्तार का प्राक्कलन तैयार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लखीसराय के कई पिछड़े इलाकों में पहले की तुलना में काफी विकास हुआ है और अब चानन-कजरा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ललन सिंह ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका इस्तेमाल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में जदयू विधायक रामानंद मंडल, जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री,भारत सरकार。 लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट。0
0
Report
गोपालगंज-शीतलपुर में बाढ़ प्रभावितों के लिए बांध निर्माण की मांग तेज
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में कमी आ रही है डुमरिया घाट में पानी एक फिट नीचे उतर गया है वही बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूटने के बाद 4 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है बack_unit_placeholder बैकुंठपुर विधायक सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचे उन्होंने गमहारी,बंजरिया ,डुमरिया गांव में निरीक्षण किया वही सामुदायिक रसोई में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शीतलपुर, बंजरिया ,महारानी सहित आधा दर्जन गांव जो नदी के पेट मे है वहाँ के लोगो की मांग है कि प्रोटेक्शन बांध बनाया जाये ,बाढ़ के बाद अधिकारियों की टीम बुलाई जाएगी व निरीक्षण किया जायेगा प्रयास किया जायेगा कि बांध बने अभी हमे आपदा से निपटना है सबको मिलकर साथ काम करना है बाइट- मिथिलेश तिवारी,शिक्षा मंत्री ,बिहार सरकार0
0
Report
मुजफ्फरपुर साहेबगंज में रिंग बांध टूटने के बाद DM ने बांधों का निरीक्षण किया
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में नारायणी-गंडक के रिंग बांध टूटने के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी कुमार गौरव माधोपुर हजारी ने रिंग बांध और मुख्य बांध का निरीक्षण किया, ताकि बाढ़ एवं जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया जा सके. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिंग बांध की वर्तमान स्थिति, बांध की सुरक्षा और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से बांध की स्थिति, जलस्तर तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिंग बांध की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में बालू भरे बोरे, मिट्टी और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षा कार्य किया जा सके. उन्होंने स्थानीय स्तर पर जलस्तर एवं बांध की स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया.0
0
Report
Advertisement
