281403
Kosikalan - कोसी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला के राष्ट्रीय राजमार्ग पर वरुण बेवरेज फैक्ट्री के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी । जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन मौका देखकर फरार हो गया । वहीं स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया । उसके जेब में रखे कागजात के अनुसार उसकी पहचान वाले निवासी गोकुल के रूप में हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM विधानसभा पहुँचे, सियासी हलचल तेज
Jaipur, Rajasthan:CM पहुंचे विधानसभा0
0
Report
हर साल बरसात में डूबी रपटा पुल, गांव वालों ने स्थायी पुल बनवाने की मांग
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ ग्राम पंचायत पुटूकछार में खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर बना रपटा पुल लगातार चार दिनों से नदी के पानी में डूबा हुआ है। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण गांव का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जो चार दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ते ही हर साल रपटा पुल डूब जाता है और गांव का संपर्क बाधित हो जाता है। इस समस्या की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों तक की जा चुकी है, लेकिन अब तक यहां बड़े पुल के निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार आवागमन बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं राशन और अन्य जरूरी सामान गांव तक पहुंचने को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि चार दिनों से स्कूल नहीं जा पाने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि रपटा पुल की जगह बड़े और स्थायी पुल का निर्माण जल्द कराया जाए, ताकि बरसात में गांव का संपर्क न टूटे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।0
0
Report
ईफिल पाम विस्टा का लखनऊ में भव्य शुभारम्भ, डिज़ाइन व सुविधाओं से आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति आईफिल इन्फ्राडेवलपर्स प्रा. लि. ने देवां रोड, मटियारी में अपने प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट ‘आईफिल पाम विस्टा’ का किया शुभारंभआईफिल इंफ्राडेवलपर्स प्रा. लि. ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट‘आईफिल पाम विस्टा’का भव्य शुभारंभ19 अगस्त 2026को किया। इस अवसर पर परियोजना का भूमि पूजन एवं शिलान्यासश्री अनिल कुमार (आईएएस), पूर्व अध्यक्ष, बोर्डऑफरेवेन्यू उत्तर प्रदेशके करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह अवसर आईफिल ग्रुप की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक बना।देवा रोड, मटियारी, लखनऊके तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में स्थितआईफिल पाम विस्टाआधुनिक वास्तुकला और समकालीन जीवनशैली का उत्कृष्ट संगम है। इस प्रीमियम आवासीय परियोजना में विशाल बालकनियाँ, आकर्षकस्काई डेक, हरित एवं सुव्यवस्थित लैंडस्केप, सामुदायिक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान, अत्याधुनिक जिम, वाई-फाई ज़ोन सहित अनेक आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जो निवासियों को खुला, आरामदायक और उच्चस्तरीय जीवन अनुभव प्रदान करेंगी।इस भव्य शुभारंभ समारोह मेंआईफिल ग्रुपकेचेयरमैन श्री एस. के. गर्ग, डायरेक्टर श्रीमती आशा गर्गएवंमैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती शिवानी गर्ग बंसलसहित आईफिल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापार जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, चैनल पार्टनर्स, सहयोगीगण तथा मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।इस अवसर परआईफिल ग्रुपके नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया किआईफिल पाम विस्टाअपनी उत्कृष्ट डिज़ाइन, विश्वस्तरीय सुविधाओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ विशेष रूप से तेजी से विकसित हो रहेदेवा रोड कॉरिडोरतथा लखनऊ के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेगा। कंपनी ने गुणवत्ता, पारदर्शिता, नवाचार और समयबद्ध निर्माण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों को श्रेष्ठ आवासीय अनुभव प्रदान करना उनका सर्वोच्च लक्ष्य रहेगा।इस महत्वपूर्ण अवसर पर कंपनी ने यह भी घोषणा की किदो और महत्त्वाकांक्षी परियोजनाएँवर्तमान में योजना के अंतिम चरण में हैं। इन आगामीआवासीय एवं वाणिज्यिक परियोजनाओंकी विस्तृत0
0
Report
Advertisement
चीनी की कीमतें तेज़ी से बढ़ीं, पटना के बाजारों में परेशानियाँ बढ़ीं
Noida, Uttar Pradesh:देशभर में चीनी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसका असर पटना के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। पिछले एक महीने में चीनी के दाम तेजी से बढ़े हैं। सामान्य चीनी 65 से 68 रुपये किलो, जबकि ब्रांडेड पैक्ड चीनी करीब 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सैलरी नहीं बढ़ रही, लेकिन रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि चीनी के स्टॉक में कोई कमी नहीं है। कालाबाज़ारी और जमाखोरी करने वाले कुछ लोग स्टॉक की कमी का माहौल बनाकर कीमतों बढ़ा रहे हैं। दुकानदारों का भी कहना है कि बाजार में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन कुछ बड़े कारोबारी कृत्रिम कमी दिखाकर मनमाने तरीके से दाम बढ़ा रहे हैं। उनका दावा है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में चीनी 70 रुपये के पार भी जा सकती है।0
0
Report
मौलाना शहाबुद्दीन का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा जवाब: संविधान पढ़ो, गजवा-भगवा नहीं
Bareilly, Uttar Pradesh:पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मौलाना शहाबुद्दीन से किए गए सवालों पर मौलाना शहाबुद्दीन अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जो भी कहा वह उसके जवाब में मौलाना शहाबुद्दीन ने धीरेंद्र शास्त्री को मशवरा देते हुए कहा कि उनको संविधान के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए या संविधान को पढ़ लेना चाहिए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि हमारा संविधान हमें किसी एक जाति धर्म में बांधने की अनुमति नहीं देता है बल्कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्रीपुर मशवरा देते हुए कहा कि वह एक बार संविधान को अवश्य पढ़ें ताकि उन्हें समझ में आ जाए कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गजवा ए हिंद और भगवा ए हिंद के सवाल पर मौलाना शहाबुद्दीन अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारा संविधान ना तो हमें गजवा ए हिंद बनाने की इजाजत देता है ना ही भगवा ए हिंद और जो भी इसकी मांग करते हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर की जानी चाहिए । मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि कभी भी भविष्य में ना कभी गजबा ए हिंद बनेगा ना भगवा ए हिंद बनेगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर प्रहार करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जो लोग कट्टरपंथी हैं वह गजबा ए हिंद की बात करते हैं और अब भगवा हिंद की बात को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी उन्हीं की राह पर चल निकले हैं धीरेंद्र शास्त्री के कावड़ कावड़ियों पर किए गए सवाल पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि कावड़ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है जिस पर नशेड़ी शराबी कहना बेहद गलत है और जो कांवड़ियों पर इस तरह की बात कहते हैं उनके खिलाफ शख्स से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए यहां तक की जो भी कांवड़ियों के लिए आप शब्द बोलते हैं उनको जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए, कांवड़ियों का पक्ष लेते हुए मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि जो भी अपने धर्म के लिए यात्रा करता है वह धर्म प्रिय होता है ना कि नशेड़ी और शराबी होता है जो भी कावड़ियों को पर इस तरह की टिप्पणी करते हैं उसको शक कार्रवाई से रूबरू होना पड़ेगा अगर कोई कावड़ियों पर टिप्पणी करता है तो वह उसकी व्यक्तिगत राय हो सकती है उसके बयान को उसके धर्म से जोड़ना बेहद गलत है मौलाना शहाबुद्दीन पंडित दिनेश शास्त्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कॉर्पोरेट की जिंदगी जीते हैं जो पूरी तरह से हवा हवाई होती है मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मैं एक फकीर धर्मगुरु हूं और मेरी कलम और दावात से याराना है ना कि कॉर्पोरेट जिंदगी से मैं अपनी सूफी जिंदगी सही बेहद खुश हूं मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री दो दिलो को तोड़ने का काम करते हैं और मैं लोगों के दिलो को जोड़ने का काम करता हूँ0
0
Report
डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से आग में गैस सिलेंडर तक हादसा टल गया
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा जिले के ग्राम मोड़ी में डायल 112 की तत्परता और सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, गांव में एक मकान की छत पर बने कमरे में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डायल 112 के पायलट शहजाद मंसूरी और और AS अनिल शर्मा की सूझबूझ से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। डायल 112 के स्टाफ की तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।0
0
Report
Advertisement
बरनाला बाजारों में पंजाब बंद, बंदी सिंहों की रिहाई की मांग तेज
Barnala, Bathinda, Punjab:पंजाब बंद की प्रभाव बरनाला के बाजारों में भी देखने को मिला, जेलों में अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से पंजाब बंद का आह्वान किया गया। इसका असर बरनाला के बाजारों में भी देखने को मिला, कौमी इंसाफ मोर्चा दोबारा पूरे शहर में एक मार्च निकाला गया और दुकानदारों से बाजार बंद की अपील की गई जहां सुबह करीब 10 बजे कई बाजार बंद नजर आए। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह मंडेर के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजारों में दुकानदारों और व्यापारियों से शांतिपूर्ण तरीके से बाजार बंद रखने की अपील की, साथ किसान संगठनों का भी समर्थन देखने को मिला, नेताओं ने कहा कि जो बंदी सिंह अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, उन्हें जेलों से रिहा नहीं किया गया। अगर डेरा सिरसा प्रमुख को बार-बार पैरोल मिल सकती है, तो अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई क्यों नहीं की जा रही। अगर सरकारें इस मामले को गंभीरता से लें तो विधानसभा और लोकसभा में इस मुद्दे को उठाकर सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई का रास्ता साफ किया जा सकता है। नेताओं ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आने वाले समय में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। फिलहाल बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा एक बार फिर पंजाब की सियासत और सामाजिक बहस के केंद्र में है। बरनाला में भी इस मांग को लेकर बाजार बंद करवाने की अपील की गई और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए सरकार से सजा पूरी कर चुके बंदियों की रिहाई की मांग उठाई गई।0
0
Report
पंजाब बंद: टांडा- मुकेरियां- दसूहा हाईवे जाम, बंदी सिंहों की रिहाई की मांग
Hoshiarpur, Punjab:होशियारपुर: बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया। इसी के तहत टांडा, मुकेरियां और दसूहा में सिख जत्थेबंदियों तथा किसान जत्थेबंदियों ने नेशनल हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बंदी सिंहों की जल्द रिहाई की मांग उठाते हुए कहा कि कई बंदी सिंह अपनी निर्धारित सजाएं पूरी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे लंबे समय से जेलों में बंद हैं। इस मौके पर अकाली दल अमृतसर के प्रदेश महासचिव मान दल मास्टर कुलदीप सिंह खालसा ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर पंजाब की जनता में लगातार रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब बंद को जिस तरह जनता का समर्थन मिला है, उससे सरकार को यह स्पष्ट संदेश मिल गया है कि लोग बंदी सिंहों की रिहाई चाहते हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जा सकता है और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। टांडा, मुकेरियां और दसूहा में हाईवे जाम होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।0
0
Report
खन्ना में पंजाब बंद के आह्वान पर रोष मार्च, बाजार दोपहर तक बंद
Khanna, Punjab:ਖੰਨਾ ’ਚ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਅਸਰ, ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਰੋਸ ਮਾਰਚ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਰੱਖਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਸਾਰੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਰਹੇ ਬੰਦ ਖੰਨਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਦਾ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਰੱਖਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਤਕਰੀਬਨ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਬਾਜ਼ਾਰ ਬੰਦ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਖੰਨਾ ਵਿੱਚ ਯੂਨਾਈਟਿਡ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਜਨਰਲ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਈਸੜੂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਆਪਣੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਰੱਖ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦihen ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਵਿੱਚ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਈਸੜੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ’ਤੇ ਸਿਆਸਤ ਨਹੀਂ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੈਦੀ ਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਜ਼ਾ ਪੂਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਰੱਖਣਾ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਦੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਧਰਮ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੋਵੇ, ਜੇਕਰ ਉਸ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਪੂਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਤਾਂ ਕਾਨੂੰਨ ਮੁਤਾਬਕ ਉਸ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के सयाजी होटल खाद्य सुरक्षा टीम ने उल्लंघन पाये, 66 किलोग्राम बिना डेट
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के प्रतिष्ठित सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पकड़ी हैं। दिल्ली की खाद्य विभाग की टीम के साथ इंदौर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने होटल के किचन स्टोरेज एरिया और खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग डेट के मिली। वहीं खाद्य सामग्री के गलत तरीके से स्टोरेज निर्धारित तापमान मेंटेन नहीं करने और स्वच्छता में लापरवाही जैसी कई खामियां भी सामने आईं। वीओ - खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जब सयाजी होटल के किचन और स्टोरेज एरिया में पहुंची, तो वहां खाद्य सामग्री के रखरखाव को लेकर कई सवाल खड़े करने वाली स्थिति सामने आई। निरीक्षण के दौरान करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग डेट के मिली। होटल में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री को एक ही कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। वहीं सी-फूड, चिकन और मटन को भी एक साथ स्टोर किया गया था। जांच में खाद्य सामग्री का निर्धारित तापमान मेंटेन नहीं किया जाना भी सामने आया। उबले हुए आलू पर एक्सपायरी डेट की टैगिंग मिली, जबकि कुछ टेट्रापैक लीक पाए गए। पैक्ड कुल्फी पर मैन्युफैक्चरिंग डेट एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दर्ज नहीं था। निरीक्षण के दौरान टीम को स्टोर में फ्रोजन डेजर्ट भी मिला जबकि होटल के मेन्यू में उसे आइसक्रीम के रूप में दर्शाया गया था। इसके अलावा कई खाद्य उत्पाद बिना लेबल के भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने जब किचन और स्टोरेज एरिया की स्वच्छता व्यवस्था देखी तो वहां भी कई कमियां सामने आईं। ड्राई स्टोरेज और नॉनवेज स्टोरेज में जंग लगी सामग्री मिली फूड प्रिपरेशन प्लेटफॉर्म पर भी रस्ट पाया गया। किचन और स्टोरेज एरिया में कॉकरोच और चूहों मिलने के साथ ही चूहे भी पाए गए। ड्राई स्टोरेज की दीवार और फर्श में दरारें मिलीं। वहीं स्टोर में सड़े हुए टमाटर और आलू के साथ मूंगफली में फंगस भी पाया गया। Investigations ने यह भी बताया कि कई खाद्य सामग्री दीवार से सटाकर रखी गई थी और बड़ी मात्रा में सामग्री बिना पैलेट के सीधे जमीन पर रखी गई थी। पैलेट के नीचे भी गंदगी मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान सामने आई इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लिया है। अब विभाग द्वारा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद होटल की खाद्य सामग्री के स्टोरेज, स्वच्छता और फूड सेफ्टी मानकों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर अब नजर रहेगी।0
0
Report
लखनऊ में जापान और भारत के विद्यार्थियों के बीच अहम मुलाकात—खबर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों से भेंट0
0
Report
आँगई थाने ने 280 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार किया
Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सरमथुरा (धौलपुर) आँगई थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 280 ग्राम अवैध गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी के दौरान जगदीश कॉलेज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 280 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्कर जीतेंद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद गांजा जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आँगई थाना अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि इलाके में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
चमोली की आशा वर्कर ने बारिश में गर्भवती को बचाकर जीवन दान दिया
Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड के चमोली के इरानी गांव से एक तस्वीर ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। भारी बारिश और भूस्खलन से सड़कों के बंद रहने के बीच गर्भवती महिला हिमा देवी के लिए आशा वर्कर ने मसीहा बनकर मदद की। गांववासियों ने मलबा, उफनते गदेरे और खिसकती चट्टानों के बीच बहादुरी के साथ हिमा देवी को अस्पताल तक पहुँचाया। एक चूक पल चाहती तो मौत हो सकती थी, लेकिन आशा वर्कर के जज्बे और ग्रामीणों के सहयोग ने दोनों जिंदगियाँ बचा लीं। यह खबर पहाड़ों की कड़वी वास्तविकता को दिखाती है कि मानसून में सड़कें अक्सर बंद हो जाती हैं। सलाम है इरानी गांव की इस आशा वर्कर को जिसने सही समय पर निर्णय लेकर जीवन बचाया!0
0
Report
मथुरा के ओमेक्स मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 1 घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा 3मजदूरों की मौत मथुरा में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल मथुरा: थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के रुक्मणी विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल (कमर्शियल साइट) में सुबह करीब 7 बजे शटरिंग अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हादसे के समय मौके पर नाइट शिफ्ट का काम चल रहा था और कई मजदूर वहाँ मौजूद थे। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 1 मजदूर गंभीर रूप से घायल है。0
0
Report
कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पाप के घड़े से बीजेपी पर निशाना लगाया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - सदन परिसर में कांग्रेस विधायक हाथ में तख्ती लेकर नारेबाजी कांग्रेस एक घड़ा (मटका ) लेकर पहुंची है विधानसभा इस घड़े पर लिखा गया बीजेपी के पाप विधायक एक एक बार अलग अलग मुद्दे से जुड़े पर्चे डाल रहे इस घड़े में प्रतीकात्मक तरीके से पाप का घड़ा भरने की बात कह रही कांग्रेस कांग्रेस ने दिया नारा चंदा चोर कहाँ मिलेंगे बीजेपी के बाड़े में कांग्रेस ने प्रतिकात्मक पाप के घड़े को फोड़ा अब कांग्रेस विधायक जा रहे सदन के अंदर CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई पर बोले हिंसा किसी भी चीज का तरीका नहीं होता कोई भी अगर स्कूलों की सच्चाई दिखाने जाए तो ये माहौल तानाशाही बाइट - गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बाइट - टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
Advertisement
