281403
Kosikalan:आर्य समाज कोसीकला में महर्षि स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर शिविर का आयोजन
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:आर्य समाज कोसीकला द्वारा महर्षि स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर एक शैक्षिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। आर्य नगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जुबीन गर्ग की मौत के सालभर: असम में भाईचारे की मिसाल और न्याय की मांग
Guwahati, Assam:असम गौरव तथा हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल जुबीन गर्ग की मौत का आज 1 साल पूरा हो चुका.. कुरान तिलावत तथा दुआ भी मांगी गई.. खास तौर से गुवाहाटी के जुबिन गर्ग के घर के पास के मुस्लिम इलाके दक्षिण गांव में जुबीन गर्ग के मौत के 1 साल होने पर आज कुरान तिलावत और दुआ के साथ-साथ बंटी जलाने का खास प्रोग्राम रखा गया। इस खास प्रोग्राम में स्थानीय मौलाना और स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर कुरान त Tilावत में शामिल हुआ और खास जुबीन गर्ग के लिए दुआ भी मांगी गई । देखा जाए तो इस प्रोग्राम में SI JONMONI RAVA जिसकी पुलिस ऑन ड्यूटी में हत्या की गई थी उसकी मां भी मौजूद रही। देखा जाए तो आज इस प्रोग्राम के बाद स्थानीय मौलाना ने भी जुबीन गर्ग को लेकर कहा कि जुबीन गर्ग हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल थी सभी गरीबों के दिल की आस्था था जुबीन गर्ग सभी को मदद करता था जुबीन गर्ग इसलिए आज उनके लिए दुआ भी मांगी गई। खासतौर से उसके बाद सब इंस्पेक्टर जूनमनी मां ने भी बातचीत के दौरान कहा कि मेरी बेटी का भी न्याय नहीं मिला और जुबीन गर्ग को भी आज तक न्याय नहीं मिला आज इसी जगह से मैं जुबीन गर्ग की न्याय और मेरी बेटी का न्याय भी मांग कर रहा हूं। इस दौरान देखा गया कि स्थानीय स्कूल से छात्र-छात्राओं कि इस प्रोग्राम में पहुंचे और जुबीन गर्ग के फेमस संगीत भी छात्र-छात्राओं ने गया देखा जाए तो असम में सरकार के तरफ से भी तरह-तरह के प्रोग्राम रखे गए जुबीन गर्ग को लेकर。0
0
Report
HPPS के तीन अधिकारियों के तबादला-तैनाती में आंशिक संशोधन, स्थिति स्थिर
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने तीन HPPS अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। गौरी दत्त HPPS (2020) का DSP (Chief Security Officer) HPU Shimla से SDPO ठियोग, जिला शिमला के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। अब वह एचपीयू शिमला में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर ही बने रहेंगे। नितिन चौहान, HPPS (2021), जो वर्तमान में DySP (HQ) हमीरपुर के पद पर तैनात हैं, का SDPO Sundernagar, जिला मंडी के लिए किया गया तबादला संशोधित किया गया है। अब उन्हें Deputy Superintendent of Police (Leave Reserve), हमीरपुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, भारत भूषण, HPPS (2023) का SDPO सुंदरनगर, जिला मंडी से DySP (Chief Security Officer), HPU Shimla के पद पर किया गया तबादला भी रद्द कर दिया गया है। अब वे सुंदरनगर में SDPO के पद पर ही बने रहेंगे।0
0
Report
बुंदेलखंड की बांध परियोजनाओं में भ्रष्टाचार, रॉयल्टी चोरी के आरोप—गुणवत्ता पर भी सवाल
Panna, Madhya Pradesh:बुंदेलखंड की बांध परियोजनाओं के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार, खनिज की रॉयल्टी गायब करने का खेल, गुणवत्ता भी खराब खनिज विभाग ने रायल्टी जमा न करने की बात कही, जबकि जलसंसाधन विभाग रॉयल्टी ले रहा है, सरकारि खजाने को पलाक़ी कौन लगा रहा है...??? जलसंसाधन विभाग के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल? पन्ना जिले के खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताय कि Majhgaaye बांध परियोजना में बोल्डर पत्थर का व्यापक स्तर पर उपयोग किया गया है, लेकिन खनिज विभाग के लिए इसकी रॉयल्टी राजस्व जमा नहीं किया गया है जो बड़ी खामी है बाइट — रवि पटेल खनिज अधिकारी पन्ना वाइस ओवर — वही जब इस बारे में जल संसाधन विभाग के SD0 से बात की गई तो Hazari Lal Prajapati ने बताया कि जल संसाधन विभाग के द्वारा रॉयल्टी काटी जा रही है, और रॉयल्टी काटकर ही ठेकेदार को भुगतान किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जब ठेकेदार से र Royality काटी जा रही है और खनिज विभाग को यह रॉयल्टी पहुंची नहीं है, तो आखिर करोड़ों रुपए की इस राशि का कौन उपयोग कर रहा है? और इस अमानत में खयानत का कौन दोषी होगा...??? बाइट — Hazari Lal Prajapati SDO Jal Sansadhan Vibhag Panna वाइस ओवर — विस्थापन और पुनर्वास में फंसे सरकारी तंत्र का जल संसाधन विभाग पर्याप्त लाभ उठा रहा है। जहां एक ओर रॉयल्टी की चोरी की बातें सामने आ रही हैं, वहीं बांध निर्माण में पिचन (बांध की भीतरी दीवार में बोल्डर पत्थर सेट करना) का कार्य हुआ है वह गुणवत्तापूर्ण दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों نے पिचन में लगे भारी भरकम पत्थरों को उलट पलट कर दिखाया और बताया कि बड़े-बड़े पत्थर लगाए गए हैं; कहीं बहुत छोटे पत्थर लगाए गए हैं। इनमें लगभग एकरूपता से व्यवस्थित रूप से पत्थर जमाये जाने थे। अब देखना होगा कि अरबों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इन बांध परियोजनाओं में फैले भ्रष्टाचार में मध्यप्रदेश सरकार क्या कार्रवाई करती है..?0
0
Report
Advertisement
बैतूल के आठनेर में चक्रवाती तूफान से मक्का फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजा माँगा
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के आठनेर विकासखंड के ग्राम कावला क्षेत्र में तेज बारिश और चक्रवाती तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक आई प्राकृतिक आपदा से खेतों में खड़ी मक्का की फसल देखते ही देखते आड़ी हो गई और कई खेतों में फसल बिछी नजर आई। किसानों को बुवाई के बाद से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण पहले ही उत्पादन प्रभावित होने की आशंका थी। जैसे-तैसे लागत लगाकर फसल तैयार की, लेकिन चक्रवाती बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फसल खराब होने से किसानों के सामने बैंक और कृषि दुकानों से लिए कर्ज की चिंता भी बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल का तत्काल सर्वे कराने और पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।0
0
Report
ग्रामीणों ने खाट से गर्भवती महिला को नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया; सवाल सेवाओं पर
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में सरकारी योजनाओं और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच धरमजयगढ़ क्षेत्र से सामने आई तस्वीर व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। ग्राम पंचायत पेलमा के आश्रित मोहल्ला दर्रापारा में देर रात एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। अस्पताल पहुंचाने के लिए न सड़क पर वाहन मिल सका और न ही नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल था। ऐसे में ग्रामीणों ने खाट को ही एंबुलेंस बनाया और महिला को कंधों पर उठाकर नदी पार कराई। मिली जानकारी के मुताबिक दर्रापारा में महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन बस्ती तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण वाहन पहुंचना मुश्किल था। इसके बाद अस्पताल जाने के रास्ते में नदी भी बड़ी बाधा बन गई। समय की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने खाट की व्यवस्था की। महिला को खाट पर लिटाकर कई ग्रामीणों ने उसे कंधों पर उठाया और रात के अंधेरे में नदी पार कराई। पानी के बीच बेहद सावधानी से ग्रामीण महिला को दूसरी ओर लेकर पहुंचे। इसके बाद उसे पेलमा की मुख्य बस्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। संकट की घड़ी में ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया जा सका। लेकिन तस्वीर व्यवस्था पर बड़ा सवाल छोड़ गई है। जब किसी दुर्गम बस्ती में आधी रात गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाए और वहां एंबुलेंस या अन्य वाहन पहुंचने की व्यवस्था न हो, तो ऐसे हालात में स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आखिर कैसे सुनिश्चित होगी? दर्रापारा की यह घटना सिर्फ ग्रामीणों के साहस की कहानी नहीं, बल्कि सड़क, पुल और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत को भी सामने लाती है। सवाल यही है कि क्या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए हर बार ग्रामीणों को खाट को ही एंबुलेंस बनाना पड़ेगा?0
0
Report
आज शाम 9:30 बुलेटिन के प्रमुख समाचार
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
आगरा में पानी की समस्या पर हंगामा: मेट्रो पुल पर युवक-लोगों का प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा पवन धाकड़ आत्महत्या की धमकी देने से मौके पर मचा हड़कंप 10 साल से पानी की समस्या का दावा, हजारों परिवार परेशान समर्थन में महिलाएं और पुरुष एमजी रोड पर उतरे प्रदर्शन के चलते एमजी रोड पर लगा भीषण जाम मेट्रो कार्य के चलते एक माह से पाइपलाइन बंद होने का आरोप दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होने का लोगों ने लगाया आरोप मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम, युवक को समझाने का प्रयास जारी आगरा0
0
Report
हमीरपुर में ब्राह्मण महासभा ने फर्जी एससी-एसटी के आरोपों पर ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ सौपा ज्ञापन, पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, गाँव के एक युवक पर फर्जी एससी एसटी एक्ट में फसाने की धमकी देने का आरोप, ग्रामीणों ने युवक पर आएदिन गाली-गलौज करने और परेशान करने का लगाया आरोप, विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप, अधिकारियों को ज्ञापन सौंप मामले की जाँच करा कर कार्रवाई की माँग, बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव का मामला।0
0
Report
चंदौली में CRPF गेट के पास पेड़ पर 10 फीट अजगर का रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के गेट पर आम के पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखने से मचा हड़कंप - चिड़ियों की चहचहाहट के बीच स्थानीय लोगों की नजर पेड़ की डाल पर पड़ी, जहां अजगर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। - अजगर दिखाई देने पर लोगों ने सीआरपीएफ और वन विभाग को दी सूचना - सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और अजगर के रेस्क्यू का अभियान शुरू किया। - कड़ी मशक्कت के बाद वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतारा और बोरे में सुरक्षित रखा। - रेस्क्यू के बाद अजगर को वन्यजीव सेंचुरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। - चकिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल पहाड़ी के समीप स्थित सीआरपीएफ गेट नंबर-3 के पास की घटना: बाइट: अश्विनी चौबे, क्षेत्रीय वन अधिकारी, चकिया, चंदौली.0
0
Report
Advertisement
कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम में गंगा मेले की तैयारी का निरीक्षण किया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पहुंचीं मुरादाबाद मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह, गंगा मेले की तैयारियों का लिया जायजा मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पहुंचकर आगामी गंगा मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेले क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तिगरी गंगा मेला क्षेत्र में पांटून पुल के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
पति की मौत के बाद बहू और बेटी को ससुराल ने घर से निकाला
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद बहू और उसकी 5 साल की मासूम बेटी को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने न्याय के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया, सीएम के आदेश के बाद पुलिस के साथ महिला ससुराल पहुंची। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी सास ने उसे घर में रखने और उसका हक देने से इनकार कर दिया और कमरों के ताले तक नहीं खोले। वहीं पीड़िता ने पति के नाम के बीमा राशि को कूतरचित दस्तावेजों के जरिए रकम निकालने का भी आरोप लगाया है। बहू न्याय की मांग को लेकर ससुराल के दरवाजे पर बैठ गई। दरअसल ग्राम ग्राम भंडरा निवासी नेहा की शादी करीब 7 साल पहले परवारीपुरा निवासी बासुदेव के साथ हुई थी। शादी के बाद वह गर्भवती हो गई, लेकिन बच्ची के जन्म से पहले ही उसके पति की मौत हो गई। उसका आरोप है कि पति की मौत के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह करीब पांच-छह वर्षों से अपने मायके में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपनी और अपनी बेटी की परवरिश कर रही है। पीड़िता ने न्याय के लिए कई बार अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने मुख्यमंत्री से मदद मांगी, इसके बाद पुलिस महिला को लेकर ससुराल पहुंची। तो सास ने उसे घर में रखने और उसका हक देने से मना कर दिया। सास अंगूरी देवी ने साफ शब्दों ने कहा नेहा हमारी बहू जब लगती थी अब वह कोई नहीं लगती है, अब बहू को नहीं रखना चाहते हैं, हमें केवल 5 साल की नातिन को दे दो तो उसे हम रख लेंगे। बाइट- नेहा...... पीड़ित बहू बाइट- अंगूरी देवी..... सास0
0
Report
बलरामपुर गैसड़,ी भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, 1.40 करोड़ से होगा विकास
Newal Garh, Uttar Pradesh:विकास खण्ड गैसड़ी के ग्राम पंचायत चरनगहिया में स्थित श्री श्री भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीपाटन पीठ के महंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग द्वारा 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से इस पीठ का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यह कार्य पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुआ है। प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि 1 करोड़ 40 लाख की लागत से मंदिर परिसर का विकास, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। मुख्य अतिथि महंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज ने कहा कि भियूरा बाबा पीठ इस क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके जीर्णोद्धार से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। यह स्थान आने वाले समय में देवीपाटन मंडल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' ने कहा कि भियूरा बाबा पीठ मेरे क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। लंबे समय से यहां के जीर्णोद्धार की मांग चल रही थी। मेरे प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने 1 करोड़ 40 लाख की योजना स्वीकृत की है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और चरनगहिया का नाम पर्यटन मानचित्र पर आएगा। क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर जगदंबा सिंह 'शक्ति', ग्राम प्रधान श्रेया सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, हरीश मिश्रा, विनय सिंह, इंद्रजीत साहू, रामजी मिश्रा, श्यामू चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
अनंत प्रताप देव के बयान पर बवाल: ऑफिस में घुसकर मारने की चेतावनी
Narayanpur, Jharkhand:हेमंत सोरेन के कार्यकर्ताओं को तंग मत करो, नहीं तो ऑफिस में घुसकर मारेंगे... नगर उंटारी में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने बीडीओ और सीओ को खुले मंच से चेतावनी दी। केंद्र सरकार के एमएमडीआर बिल के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने अधिकारियों पर कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक अनंत प्रताप देव के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक ने बीडीओ और सीओ को कथित तौर पर ऑफिस में घुसकर मारने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करें और बुजुर्गों के लिए चल रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। विधायक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार जितना मंईयां सम्मान योजना को रोकने की कोशिश करेगी, हेमंत सोरेन की सरकार उतना ही लोगों को इसका लाभ देगी।दरअसल, केंद्र सरकार के एमएमडीआर बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को राज्यभर में जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया गया। गढ़वा सदर और नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय में भी बड़ी संख्या में जेएमएम के महिला-पुरुष नेता और कार्यकर्ता जुटे। सुबह करीब 10 बजे से ही कार्यकर्ता टेंट, झंडे और साउंड सिस्टम के साथ धरना स्थल पर मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर उंटारी प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे जेएमएम विधायक अनंत प्रताप देव ने एमएमडीआर बिल का विरोध करते हुए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों पर भी निशाना साधा। अपने भाषण के दौरान विधायक ने बीडीओ और सीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हेमंत सोरेन के कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करें, नहीं तो ऑफिस में घुसकर मारने की बात कही。0
0
Report
मथुरा-बरसाना मार्ग पर बड़ा हादसा: एक श्रद्धालु की मौत, 12 घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अकबरपुर फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। बरसाना से राधा रानी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो में अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार वैगनआर कार भी खुद को नियंत्रित नहीं कर सकी और पलटे हुए ऑटो से जा टकराई। इस दोहरे हादसे में ऑटो सवार रागिनी (निवासी सोम आश्रम, वृंदावन) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग शनिवार सुबह करीब 6 बजे बरसाना में राधा रानी के दर्शन करने के बाद ऑटो में सवार होकर मथुरा की ओर वापस लौट रहे थे। ऑटो में कुल 14 सवारियां बैठी थीं। ये सभी श्रद्धालु हरियाणा के रोहतक और उत्तर प्रदेश के कन्नौज, बदायूं व मथुरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक यात्रा पर ब्रज आए हुए थे। हादसा होते ही हाइवे पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर छाता थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी 12 घायलों को तुरंत नजदीकी केडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जहाँ कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतका रागिनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। *ये हुए घायल* (बदायूं निवासी) गिरीश (50 वर्ष), पुत्र उमाशंकर, निवासी गांव चुटमुरी, थाना दातागंज, बदायूं (गंभीर घायल)बबीता (45 वर्ष), पत्नी पुत्रपाल, निवासी समरेर, थाना दातागंज, बदायूं ईश्वरवती (30 वर्ष), पत्नी हरीश, निवासी समरेर, थाना दातागंज, बदायूं लोकेश (17 वर्ष), पुत्र पुत्रपाल, निवासी समरेर, थाना,दातागंज, बदायूं,सोनम पुत्री रजनेश तिवारी निवासी नायबपुर थाना ठठिया कन्नोज उम्र करीब 18 वर्ष,अनु पत्नी अर्पित अग्निहोत्री निवासी ठठिया कन्नौज, उम्रकरीब 23 वर्ष,अंजलि पुत्री राजेश तिवारी निवासी रसूलपुर थाना गुरसाईगंज कननोज उम्र 19 वर्ष, गौरीशंकर पुत्र चंद्रपाल निवासी सोमाश्रम संत कालोनी वृन्दावन मथुरा, मनीष पुत्र मुन्ना लाल निवासी मुजहाना थाना बिनावर बदायूं उम्र करीब 35 वर्ष,रिद्धि पुत्री गोपाल निवासी सोम आश्रम वृन्दावन उम्र करीब 11 वर्ष,विक्की पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी 916/13 निवासी फाड़ा थाना सब्जी मंडी जिला रोहतक उम्र करीब 28 वर्ष,जानू उर्फ ख्वाहिश पुत्र गगन निवासी रोहतक हरियाणा उम्र 18 वर्ष, इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।0
0
Report
चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने 2 इंचार्ज बदले, 43 इंचार्ज भविष्य में उम्मीदवार बनेंगे
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने कहा, "इनमें से हम दो इंचार्ज बदलेंगे। बाकी 43 इंचार्ज भविष्य में अपनी मेहनत से उम्मीदवार के तौर पर पार्टी की सेवा करेंगे और लोगों के बीच रहेंगे..."0
0
Report
Advertisement
