281403
Kosikalan: 38वें क्रिकेट आमंत्रण टूर्नामेंट का शुभारंभ, मथुरा और मुंबई की टीमों के बीच मैच
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला के हिंदू इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे 38वें क्रिकेट आमंत्रण टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को मथुरा और मुंबई की टीम के बीच मैच हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमल किशोर वार्ष्णेय ने टॉस उछालकर किया। इस अवसर पर गोल्डन क्रिकेट के अधिकारियों ने कमल किशोर वार्ष्णेय का दुपट्टा पहनाकर और शील्ड देकर स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपालदतिया उपचुनाव पर गरमाई सियासत: कांग्रेस बनाम भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालदतिया उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा बीजेपी ने जिस तरीके से षड्यंत्र के तहत राजेंद्र भारती को हटवाया और देर रात विधानसभा खोल करके उनकी सदस्यता समाप्त करने का काम किया अब दतिया की जनता कांग्रेस पर भरोसा करेंगी और एक सहानुभूति के तौर पर चाहे राजेंद्र भारती की पत्नी चुनाव में आए या फिर कांग्रेस पार्टी जिसको उम्मीदवार बनाएगी जनता उसे वोट करेगी.... भाजपा प्रवक्ता अजय धवले ने कहा ऐसे व्यक्ति के लिए सहानुभूति चाहती है जो फ्रॉड के केस में निष्कासित किए गए हैं जनता को सब कुछ पता है.... कांग्रेस के किसी प्रकार का षड्यंत्र नहीं चलेगा और दतिया यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी....0
0
Report
नीमकाथाना में सैनिक कल्याण समिति ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना में सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने सबसे पहले छावनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद नगर पालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों को पट्टे, जन्म प्रमाण पत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र वितरित किए। इसके बाद बाजोर ने श्यामनगर उप स्वास्थ्य केंद्र, बिहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पाटन स्थित मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। सभा को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देशभर में व्यापक विकास हुआ है। बाजोर ने दावा किया कि इस दौरान एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ और न ही किसी मंत्री या सांसद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, इसलिए सरकार के पास विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नीमकाथाना क्षेत्र में पेयजल समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां फ्लोराइड युक्त पानी बड़ी समस्या है, लेकिन जल्द ही यमुना नहर का पानी क्षेत्र तक पहुंचेगा। इससे सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर जल्द काम शुरू होने वाला है। इस दौरान बाजोर ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया था, जिसका भाजपा ने कभी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार है, इसलिए विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी भाजपा सरकार ही करेगी।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख,उपखंड अधिकारी राजवीर यादव,पालिका ईओ रणजीत सिंह,सुमित गुर्जर,भाजपा नेता महेंद्र गोयल,नगर अध्यक्ष इंद्राज सैनी डॉ हरिसिंह,शाकिर अली,श्रवण सेनी,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।0
0
Report
राम मंदिर दान घोटाले पर मदन राठौड़ का पलटवार: विपक्ष पर करारा निशाना
Jaipur, Rajasthan:जिनकी राम में आस्था नहीं वो सवाल उठा रहे हैं, राम मंदिर में गड़बड़ी पर बोले मदन राठौड़ अयोध्या में राम मंदिर में दान चोरी के मामले में देशभर में सियासत जारी है। कांग्रेस के सवालों के जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया। मदन राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन्होंने राम को काल्पनिक माना, कोर्ट में राम के अस्तित्व को नकार दिया। जो राम मंदिर के शिलान्यास और उद्घाटन में नहीं गए। जिनकी भगवान राम में आस्था ही नहीं वो अब मामला उठा रहे हैं। यह हास्यास्पद स्थिति है। राठौड़ ने कहा कि राम मंदिर में जो चढ़ावा आया, उसमें जो कुछ भी आभूषण आए थे, उन्हें दिखा दिया गया है, वो सब ठीक है। हालांकि दान राशि में कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो दोषी को सजा दी जाएगी। माफ नहीं करेंगे, मामले की जांच में कोई भी बच नहीं पाएगा। वरिष्ठ लोग निर्दोष साबित हो जाएंगे। मदन राठौड़ ने कहा कि मंदिर के इस मामले से इनका कोई मतलब नहीं है, इन्हें क्या पड़ा है। जिन्होंने मंदिर के लिए कभी कुछ किया नहीं, अब वो सवाल उठा रहे हैं0
0
Report
Advertisement
बंदर के रिएक्शन से पलटा सीन, लड़के ने पानी में डूबकर बचाई जान – वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:रील बनाने के चक्कर में एक लड़के ने नदी किनारे बैठे बंदर की नकल शुरू कर दी...लेकिन मजाक धीरे-धीरे भारी पड़ गया...शांत दिख रहा बंदर अचानक ऐसे रिएक्ट करता है कि पूरा सीन पलट जाता है और लड़के को जान बचाकर पानी में डुबकी लगानी पड़ जाती है...कैमरे में कैद यह मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है....जिसे देखकर लोग इसे 'रील का रियल एक्शन' बता रहे हैं 'मंकेश भाई' से पंगा, पड़ गया महंगा! लड़के ने तैरकर बचाई अपनी जान0
0
Report
कांग्रेस ने देरी के आरोपों के बीच चुनाव टालने के पीछे बीजेपी पर हमला
Jaipur, Rajasthan:निकाय-पंचायत चुनावों में देरी को लेकर कांग्रेस OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा, कोर्ट के आदेश के बाद भी चुनाव टालने का काम किया जा रहा है। चुनाव टालकर संविधान के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस का अच्छा माहौल है, इसलिए बीजेपी की सरकार चुनाव टाल रही है।0
0
Report
भजनपुरा में 35 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच जारी
New Delhi, Delhi:भजनपुरा में लगभग 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी उत्तर-पूर्वी दिल्ली भजनपुरा थाना क्षेत्र के गामड़ी रोड स्थित पंप हाउस के पास करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भजनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बाइट - स्थानीय निवासी राकेश चावला उत्तर पूर्वी जिला0
0
Report
Advertisement
खेत से जानवर भगाने के लिए पाइप और थालों से टिकाऊ नया जुगाड़ वायरल
Noida, Uttar Pradesh:पहले खेत से जानवरों को दूर रखने के लिए पुतलों का सहारा लिया जाता था...लेकिन जैसे -जैसे दुनिया आगे बढ़ रही वैसे-वैसे किसान भी नए-नए जुगाड़ निकालकर सामने ला रहे हैं....वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि खेत में चिड़िया और जानवरों को भगाने के लिए क्या जबरदस्त तरीका अपनाहा गया है... कैसे पाइप और 2 थाली का इस्तेमाल कर टिंग-टिंग की आवाज से जानवरों को दूर भगाने का नया तरीका खोज निकाला है0
0
Report
जयपुर के नंदपुरी में युवक की शव मिलने पर पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर के नंदपुरी इलाके में मिली युवक की लाश अमानीशाह नाले के जाल में मिली लाश सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर मृतक युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त, मामले की जांच जारी शव लगभग सड़ने की हालत में0
0
Report
HTET-2026: डायल-112 ने 18 अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया
Panchkula, Haryana:हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। परीक्षा के दौरान राज्यभर में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित परीक्षा के दौरान हरियाणा पुलिस की डायल-112 सेवा ने राज्यभर में कुल 18 आपात सहायता मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। इन मामलों में ट्रैफिक जाम, वाहन खराब होना, सड़क दुर्घटना, गलत बस में बैठ जाना, परीक्षा केंद्र का रास्ता भटक जाना तथा परिवहन के साधन उपलब्ध न होना जैसी परिस्थितियां शामिल रहीं। सूचना मिलते ही इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) की टीमों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, जिससे वे निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट निर्देश थे कि एचटेट-2026 परीक्षा के दौरान यदि कोई अभ्यर्थी परिवहन संबंधी समस्या, आपात स्थिति या अन्य किसी कारण से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हो, तो हरियाणा पुलिस उसे हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए और यह सुनिश्चित करे कि कोई भी अभ्यर्थी केवल परिस्थितियों के कारण परीक्षा से वंचित न रहे। फतेहाबाद: रतिया बस स्टैंड से मनोहर मेमोरियल कॉलेज तक पहुंचाया फतेहाबाद निवासी निशा परीक्षा देने के लिए रतिया बस स्टैंड पहुंची थीं, लेकिन परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्हें कोई साधन नहीं मिल रहा था। समय तेजी से निकल रहा था और उन्हें परीक्षा छूटने की चिंता सताने लगी। ऐसे में उन्होंने डायल-112 पर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और निशा को रतिया बस स्टैंड से मनोहर मेमोरियल कॉलेज, फतेहाबाद स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाया। निशा ने कहा, "मैं काफी घबरा गई थी क्योंकि मुझे लगा कि अब मेरी परीक्षा छूट जाएगी। डायल-112 की टीम ने बिना देर किए मेरी मदद की और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। हरियाणा पुलिस की इस संवेदनशीलता के लिए मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।" भिवानी: समय पर सहायता मिलने से राहत की सांस ली उर्मिला देवी ने भिवानी की उर्मिला देवी परीक्षा के लिए निकली थीं, लेकिन समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर संपर्क किया। ईआरवी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यू बस स्टैंड, भिवानी से महाराजा नीमपाल कॉलेज, भिवानी स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। उर्मिला देवी ने कहा, "मैं बहुत परेशान थी कि कहीं परीक्षा छूट न जाए। पुलिस की त्वरित सहायता से मैं समय पर परीक्षा दे सकी। हरियाणा पुलिस की यह मदद मैं कभी नहीं भूलूंगी"। हिसार: सड़क दुर्घटना के बाद हरियाणा पुलिस बनी सहारा हिसार में योगेश अपनी पत्नी दिव्या को परीक्षा दिलाने के लिए दोपहिया वाहन से परीक्षा केंद्र लेकर जा रहे थे। रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया, जिससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दोनों काफी परेशान हो गए क्योंकि परीक्षा का समय नजदीक था। सूचना मिलते ही डायल-112 की ईआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस टीम ने दिव्या को गंगवा स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया, जबकि योगेश क्षतिग्रस्त वाहन की व्यवस्था में वहीं रुके। दिव्या ने कहा, "दुर्घटना के बाद मुझे लगा कि मेरी सालभर की मेहनत बेकार हो जाएगी। लेकिन हरियाणा पुलिस ने कुछ ही मिनटों में पहुंचकर मुझे परीक्षा केंद्र पहुंचाया। यह मदद मेरे लिए कभी न भूलने वाली है। मैं पूरी हरियाणा पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद करती हूं।" झज्जर: गलत बस में बैठने के बावजूद समय पर पहुंची परीक्षा केंद्र झज्जर की निशा अनजाने में गलत बस में बैठ गईं और बेरी बस स्टैंड पहुंच गईं। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो परीक्षा का समय निकट था और उनके पास परीक्षा केंद्र पहुंचने का कोई साधन नहीं था। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बेरी बस स्टैंड से संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास (झज्जर) स्थित परीक्षा केंद्र तक समय पर पहुंचाया। निशा ने कहा, "गलत बस में बैठने के बाद मुझे लगा कि मेरी परीक्षा अब नहीं हो पाएगी। लेकिन हरियाणा पुलिस ने तुरंत मेरी मदद की और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर मेरी चिंता खत्म कर दी। इसके लिए मैं पूरी टीम की आभारी हूं।" रोहतक: डायल-112 की तत्परता से समय पर पहुंचीं स्वीटी रोहतक की स्वीटी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। सूचना मिलने पर ईआरवी टीम ने उन्हें नेकीराम कॉलेज, रोहतक से किशोरी कॉलेज, रोहतक स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। स्वीटी ने कहा, "डायल-112 की त्वरित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के सहयोग ने मुझे समय पर परीक्षा दिलाई। हरियाणा पुलिस ने वास्तव में अभिभावक की भूमिका निभाई है।" गुरुग्राम: अमृता के लिए मददगार बनी हरियाणा पुलिस गुरुग्राम की अमृता समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पा रही थीं। उन्होंने डायल-112 पर सहायता मांगी। ईआरवी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उन्हें सेक्टर-21 हुडा मार्केट, गुरुग्राम से डीएलएफ-2, फेज-5, सेक्टर-19 स्थित परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाया। अमृता ने कहा, "समय कम था और मैं काफी घबराई हुई थी। हरियाणा पुलिस ने तुरंत मदद कर मुझे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। मैं हरियाणा पुलिस की इस सेवा और संवेदनशीलता को हमेशा याद रखूंगी।" मुख्यमंत्री के निर्देशों पर हरियाणा पुलिस की संवेदनशील पहल, डायल-112 ने 18 एचटेट अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अजय सिंघल ने डायल-112 एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों को पूरी संवेदनशीलता और निष्ठा के साथ धरातल पर लागू किया। डीजीपी श्री सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता के समय उसकी मदद करना भी है। एचटेट-2026 के दौरान डायल-112 की टीमों द्वारा 18 आपात सहायता मामलों में अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाना इसी सेवा-भावना और संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक परीक्षा किसी भी अभ्यर्थी के भविष्य और वर्षों की मेहनत से जुड़ी होती है। ऐसे समय में यदि पुलिस की तुरंत सहायता से किसी युवा का भविष्य संवरता है, तो इससे बड़ी संतुष्टि पुलिस बल के लिए और कोई नहीं हो सकती। हरियाणा पुलिस के जवानों ने यह साबित किया है कि वे केवल सुरक्षा के प्रहरी ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे सहयोगी और संरक्षक भी हैं।डीजीपी श्री सिंघल ने कहा कि डायल-112 सेवा आज आमजन के लिए भरोसे का प्रतीक बन चुकी है। किसी भी आपात स्थिति में हमारी प्राथमिकता तुरंत प्रतिक्रिया, संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हरियाणा पुलिस इसी प्रतिबद्धता के साथ नागरिकों की सेवा करती रहेगी तथा 'सेवा, सुरक्षा और सहयोग' के अपने मूल मंत्र को पूरी निष्ठा से निभाएगी。0
0
Report
Advertisement
मिर्च की खेती कर गया रहे अच्छा मुनाफा
Khandwari, Uttar Pradesh:मिर्चा के खेती में इतिहास रच रहे हैं रईया के विकास *नये युवाओ के लिए क़ृषि क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रेरित करने का प्रयास दिख रहा है सफल* चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के रईया के विकास मौर्या पुत्र बलन्त मौर्या खेती के क्षेत्र में इतिहास रचते नज़र आ रहे हैं। इनके द्वारा उपजाया गया मिर्च न सिर्फ अपने देश ,प्रदेश में खपत हो रहा है बल्कि यह विदेश तक भी निर्यात होता है। विदेश में इनके मिर्च की खूब मांग है। विकास छः वर्ष से मिर्च की खेती कर रहे हैं और हर वर्ष 30-40 एकड़ मिर्च की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। साथ 100-150 महीला पुरूष को रोजगार भी दे रहे हैं। युवा किसान यदि इस क्षेत्र में आकर अपना भविष्य बनाना चाहें तो उनकी मदद करते हुए मिर्च की खेती करना, रखरखाव ,दवा आदि के साथ बिक्री तक साथ निभाते हैं। इनका रईया में पालि हाऊस है जिसमें मिर्च का पौधा यानी मिर्च की नर्सरी तैयार हो गया है। लाखों रुपए में पौधा बेच कर मुनाफा तो कमायेंगे ही बिक्री के बाद बचे पौधे को स्वयं द्वारा तैयार खेत में लगायेंगे। जो दो से तीन माह में मिर्च निकलने लगता है जिसे स्थानीय मंडी से लेकर विदेश तक पहुंचाया जाता है। विकास मौर्या ने बताया नये युवाओ अगर सब्जियों की खेती कर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो मिर्च व महरूम की खेती कर अपना भविष्य तो बना ही सकते अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। मिर्च के खेती में रोपाई से लेकर निराई, गुड़ाई,दवा का छिड़काव, मिर्च की तोड़ाई के लिए काफी मात्रा में मजदूर की आवश्यकता होती है। जहा काफी मात्रा में लोगों को काम मिलता है। नये लोगों का जरूरत के अनुसार मदद भी की जाती है और मेरे द्वारा प्रेरित भी किया जाता है। इस समय मिर्च की नर्सरी तैयार है नये लोग सम्पर्क करके मिर्च के खेती की शुरुआत कर सकते हैं0
0
Report
MD R-419 सड़क चौड़ीकरण में तनाव के बीच पथराव, पुलिस ने लाठीचार्ज
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा लोकेशन – जहाज़पुर एमडीआर-419 सड़क चौड़ीकरण के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दो युवक डिटेन जहाज़पुर थाना क्षेत्र के धौड़ गांव में मंदिर धर्मशाला की दीवार हटाने को लेकर विवाद, प्रशासन और ग्रामीण आमने-सामने जहाज़पुर एमडीआर-419 सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत धौड़ गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। मंदिर की धर्मशाला की दीवार हटाने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक दल पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान तहसीलदार रवि कुमार मीणा, एसआई देवराज सहित पुलिस एवं प्रशासनिक लवाजमा मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो जनों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मोर्य भी मौके पर पहुंचे गौरतलब है कि एमडीआर-419 सड़क का चौड़ीकरण कार्य नेशनल हाईवे-52 स्थित देवा का खेड़ा से धौड़ होते हुए नेशनल हाईवे-148डी तक लगभग 22 किलोमीटर लंबाई में प्रगतिशील है। इसी परियोजना के तहत सड़क सीमा में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
हिरण ने 5 फीट लंबे सांप को निगल डाला, वीडियो ने मचा दिया हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:अक्सर हम बचपन से यही सुनते और पढ़ते आए हैं कि हिरण एक शांत और शाकाहारी जीव है, जो सिर्फ घास-फूस खाकर अपना गुजारा करता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक हिरण बड़ी फुर्ती के साथ करीब 5 फीट लंबे सांप को चबाकर निगल रहा है. इस क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं घास खाने वाला हिरण बना मांसाहारी? सांप निगलते देख लोग रह गए दंग0
0
Report
Advertisement
कसारा घाट में भारी बारिश से दराड़, 1 घंटे में रास्ता साफ, ट्रैफिक बहाल
Thane, Maharashtra:कसारा घाट अपडेट.. पावसामुळे कसारा घाटात महामार्गावर दरड कोसळली. मोठ्या प्रमाणात माती-गारा रस्त्यावर आली. वाहतूक ठप्प झाली. पण शहापूर आपत्ती व्यवस्थापन टीमने तातडीने मदतकार्य सुरू करत 1 तासात रस्ता सुरळीत केला. मुसळधार पावसामुळे कसारा घाटातील डोंगराचा भाग खचला. मोठी दरड कोसळून माती, दगड, गारा महामार्गावर पसरली. रस्ता पूर्णपणे बंद झाला होता. अखेर JCB मशीनने माती हटवण्याचे काम सुरू करण्यात आले. रस्त्यावर चिखल आणि पाणी साचलेल काढण्यात आले. मदतकार्यासाठी शहापूर आपत्ती व्यवस्थापन टीम तातडीने दाखल झाली. टीममध्ये कसाराचे शाम धुमाळ, दत्ता वाताडे, लक्ष्मण वाघ यांच्यासह कसारा पोलीस आणि राष्ट्रीय महामार्गाचे कर्मचारी उपस्थित होते. सर्वांनी एकत्रितपणे 1 तासात माती आणि दरड साफ करून रस्ता वाहतुकीसाठी खुला केला. कसारा घाटात पाऊस सुरू असल्याने दरड कोसळण्याचा धोका कायम आहे. वाहनचालकांनी सावधपणे, हळू गतीने वाहन चालवावे. प्रशासनाने नदीकाठ, डोंगरकड्यांपासून दूर राहण्याचा इशारा दिला आहे.0
0
Report
सिमडेगा में बिजली तार की चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक की मौत, आक्रोश फैल गया
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- ठेठईटांगर प्रखंड में बिजली के गिरे तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक रात में मोबाइल नेटवर्क के लिए घर से बाहर निकला था और अंधेरे में खेत के पास गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया। पूरी रात उसका शव खेत में पड़ा रहा, जिसका पता मंगलवार सुबह ग्रामीणों को चला। मृतक की पहचान जिलिंगा गौरीडुबा निवासी असीत बरवा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची ठेठईटांगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा, मामले की जांच, गांव में मोबाइल टावर लगाने तथा झूलते बिजली तारों की तत्काल मरम्मत की मांग की है。0
0
Report
खुटगांव में कोटवार नियुक्ति मामले ने गरियाबंद के गांव में भारी हलचल मचा दी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद में कोटवार नियक्ति में गड़बड़ी को लेकर गांव लामबद्ध हो गया है। मामला देवभोग तहसील के ख़ुटगांव ग्राम पंचायत का है, जहां नए कोटवार की नियुक्ति को लेकर तहसीलदार और ग्रामीण आमने सामने हो गए हैं। 100 से भी ज्यादा ग्रामीण इस नियुक्ति के विरुद्ध में तहसीलदार दफ्तर पहुंच नाराजगी व्यक्त किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार ने अपात्र महिला को कोटवार बना दिया है जबकि तत्कालीन कोटवार गुलाब बघेल के मृत्यु के बाद कोटवार भी इसी परिवार से नियुक्त किया जाना था। पंचायत ने ग्राम सभा आयोजित कर वास्तविक उत्तराधिकारी का नाम दिया था पर दूसरे परिवार के सदस्य को नियम विरुद्ध नियुक्ति करने का आरोप है। एक तरफ जहां ग्राम सरपंच मामले को लेकर कमिश्नर और अदालत तक जाने की बात कह रहे हैं वही तहसीलदार ने पूरी नियुक्ति नियंतं और प्रदत्त अधिकार के तहत विधिवत करने की बात कह रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
