icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चोरी के आरोप पर 13 वर्षीय किशोर को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:चोरी का आरोप लगाकर 13 साल के किशोर को कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई। इस अमानवीय घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित किशोर जगत प्रकाश (13) की मां स्नेहलता पत्नी हरिओम शर्मा ने गंजडुंडवारा थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 8 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उसके पड़ोस के किताव सिंह, सत्यपाल शाक्य, नेकराम और दयाराम ने उसके छोटे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की。 घटना की जानकारी मिलने पर स्नेहलता मौके पर पहुंचीं। इसी दौरान गांव के कई लोग भी वहां एकत्र हो गए और किशोर को बंधन से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच और वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report

चकजलपा हाई स्कूल: दरवाज़े पर पढ़ाई, ब्लैकबोर्ड नहीं; वीडियो वायरल

Gaya, Bihar:ब्लैकबोर्ड नहीं, दरवाजे पर पढ़ाई! चकजलपा उच्च माध्यमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर उठे सवाल, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय चकजलपा में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड की सुविधा नहीं होने की बात सामने आई है। विद्यालय की तस्वीर और वीडियो में शिक्षक बच्चों को ब्लैकबोर्ड की जगह स्कूल के बंद दरवाजे पर लिखकर पढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैकबोर्ड जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो पढ़ाई किस तरह संचालित हो रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विद्यालय में बेंच की सुविधा को लेकर भी परेशानी है। वहीं, मध्याह्न भोजन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नामांकित बच्चों में से कुछ बच्चे दोपहर के समय स्कूल का भोजन नहीं करते और घर जाकर खाना खाते हैं। इन मामलों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। विद्यालय की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय का नियमित निरीक्षण होता, तो ब्लैकबोर्ड जैसी बुनियादी सुविधा की कमी पहले ही दूर की जा सकती थी। अब स्थानीय लोगों की उम्मीद प्रशासन से जुड़ी है। लोगों ने शेरघाटी के नए एसडीएम जतिन कुमार से उच्च माध्यमिक विद्यालय चकजलपा का स्वयं निरीक्षण करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विद्यालय में ब्लैकबोर्ड की कमी, बेंच की व्यवस्था, मध्याह्न भोजन और रखरखाव से जुड़ी सुविधाओं की जांच की जानी चाहिए। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि सवाल केवल एक विद्यालय का नहीं है, बल्कि उन बच्चों के भविष्य का है, जो हर दिन बेहतर शिक्षा की उम्मीद लेकर स्कूल पहुंचते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

धौलपुर वार्ड 22 में मतदान अव्यवस्था, गर्मी से मतदाताओं को परेशान

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: वार्ड 22 में अव्यवस्था, धूप में बेहाल मतदाता धौलपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 में मतदान के दौरान अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है। तेज धूप और भीषण गर्मी में मतदाता पसीना-पसीना हो रहे हैं और परेशान हो रहे हैं। मतदाताओं की एक ही शिकायत है कि पोलिंग बूथ पर छाया की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मतदाता कड़कड़ाती धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। लाइन में लगे बुजुर्ग, महिला और युवा मतदाता धूप से बचने के लिए रुमाल और दुपट्टे से मुंह ढकते नजर आए। इतना ही नहीं, बूथ पर पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। गर्मी के कारण कई मतदाताओं को चक्कर आने जैसी शिकायत भी सामने आई है। मतदाताओं का कहना है कि प्रशासन को कम से कम टेंट और पानी की व्यवस्था करनी चाहिए थी। अव्यवस्था के कारण मतदान प्रक्रिया भी धीमी पड़ गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं बाइट 1 मतदाता बाइट 2 मतदाता बाइट 3 मतदाता
0
0
Report
Advertisement

हलिया में युवक के अपहरण-मारपीट वीडियो वायरल; निष्पक्ष जांच की मांग

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर हलिया में युवक के अपहरण और मारपीट का वीडियो वायरल मिर्जापुर / हलिया थाना हलिया क्षेत्र में एक युवक को बाजार से अगवा कर जंगल में ले जाकर मारपीट करने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों ने एसपी मीरजापुर से मामले में निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद में रामगंगा-ढेला नदी बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, पुलिया बंद, फसलें डूबीं

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे रामगंगा और ढेला नदी में आई बाढ़ के चलते आधा दर्जन से ज्यादा गांव के हजारों लोग हुए प्रभावित, इस्लामनगर - पीपलसाना लिंक रोड पर बह रहा है 3 से 4 फिट के करीब बाढ़ का पानी, पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना कर रहे है इलाके के ग्रामीण, खैय्या खदर की पुलिया को एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने कराया बंद, दोनों तरह बॉस बल्लियो से बेरिकेट लगा कर रास्ता किया गया है बंद, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिया ऊंची करके बनवाई जाने की रखी है मांग, सैकड़ो बीघा धान और गन्ने की फसल हो रही है बर्बाद, कई जगह तो सड़के बीच मे से टूटी बाइक लेकर निकल रहे लोग गिरने से बाल बाल बचे, बाढ़ के पानी से टूटी सड़क से पति मासूम बच्चे कों बाइक से निकल रहा व्यक्ति भी बाल बाल गिरने से बचा, जान जोखिम में डाल कर बाढ़ के पानी से निकलने को मजबूर....पशुओं के लिए चारा लाने निकल रहे है ग्रामीण, ग्रामीण बोले फसल कों खत्न हो गयी लेकिन अब जानवरो कों चारा नहीं लाकर खिलाएंगे तो क्या करेंगे।
0
0
Report

बीकानेर में नगर निगम चुनाव: 1800 से अधिक पुलिस तैनाती, 448 बूथों पर कड़ी निगरानी

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी चुनावी खबर नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान जारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग पर तमाम मतदान केंद्रों का जायजा लेकर ग्राउंड जीरो पर मॉनिटरिंग SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमें एक्टिव मोड पर ASP सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ खुद टीमों के साथ कर रहे पेट्रोलिंग मुक्त प्रसाद, नया शहर, कोतवाली, सदर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार राउंड करीब 1800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, 448 मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर खास तौर पर करीब 25 प्रतिशत संवेदनशील बूथों पर विशेष मॉनिटरिंग शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट, अधिकारी लगातार फील्ड में
0
0
Report

अलीगढ़ के भमोरी खुर्द में जर्जर स्कूल भवन को लेकर अभिभावकों का हंगामा

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में जैन अल्फा ने किया जोरदार प्रदर्शन, सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत को लेकर जैन अल्फा का प्रदर्शन, जैन अल्फा ने स्कूल की जर्जर इमारत गिरने से अप्रिय घटना की जताई आशंका, छात्रों के परिजन बोले बच्चों को मरवाना नहीं है बिल्डिंग की हालत है बहुत खराब, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की विधानसभा में पड़ता है गांव भमोरी खुर्द, आज तक मंत्री ने नहीं लिया गांव का जायजा, परिजनों का आरोप, सरकार प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए दे रही है जोर, लेकिन स्कूल का लेटर गिर जाए और बच्चों के साथ अप्रिय घटना हो जाए तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा, अभिभावकों ने कहा कि मजबूरी में बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने को है मजबूर, थाना दादों क्षेत्र के भमोरी खुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top