281403
कोसीकला में बलदेव गंजे से निकासा तक नई सड़क का लोकार्पण
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकला नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों के तहत बलदेव गंजे से निकासा तक नई सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष ने किया। उन्होंने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से चल रही थी जिसे अब समाधान किया गया है। इस नई सड़क से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे ही अन्य विकास कार्यों पर भी काम जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर की मिठाई दुकानों में पैकेट जानकारी गायब, 78 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 मिठाई के नाम पर पैकेटों में नियमों की अनदेखी! दीपावली से पहले नामी मिठाई प्रतिष्ठानों पर शिकंजा。 रावत और जोधपुर मिष्ठान्न भंडार पर विभाग की कार्रवाई。 मिठाई की मिठास के बीच नियमों की कड़वी हकीकत आई सामने。 बड़े नाम, लेकिन पैकेटों पर जरूरी जानकारी अधूरी。 कहीं पैकर पंजीकरण नहीं, तो कहीं पैकेटों से अनिवार्य घोषणाएं गायब。 जयपुर में तीन विशेष टीमों की जांच में खुली अनियमितताओं की पोल。 रावत मिष्ठान्न भंडार के तीन आउटलेट जांच के घेरे में。 मालवीय नगर के गौरव टावर आउटलेट पर 5 हजार का जुर्माना。 ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैक पर जरूरी जानकारी नहीं मिली。 पोलोविक्ट्री आउटलेट पर नमकीन, गजक और मठरी के पैकेट जब्त。 जगतपुरा आउटलेट पर मिठाई के पैकटों में मिली अनियमितताएं। जोधपुर मिष्ठान्न भंडार पर भी नियमों की अनदेखी पड़ी भारी。 खातीपुरा मोड़ स्थित प्रतिष्ठान पर 15 हजार का जुर्माना。 निर्माण नगर, अरहम स्वीट्स पर भी कार्रवाई, 10 हजार रुपए का जुर्माना。 प्रदेशभर में 78 प्रतिष्ठानों की जांच, 1.54 लाख का जुर्माना。 मिठाई खरीदने से पहले पैकेट की जानकारी जरूर जांचें。 MRP, शुद्ध वजन और पैकिंग की जानकारी देना अनिवार्य。 सवाल-जब नामी प्रतिष्ठानों पर ऐसी अनियमितताएं, तो छोटे दुकानदारों की निगरानी कैसे?0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा स्थगित: सीएम धामी विपक्ष पर निशाना, बजट-नीतियों पर चर्चा के साथ सुर्खियां
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है। विधानसभा सत्र स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मीडिया से कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। देखिए ये रिपोर्ट । वीओ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा गैरसैंण में एक वर्ष में दो विधानसभा सत्रों का आयोजन राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार गैरसैंण के विकास और प्रदेश की जनभावनाओं के सम्मान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में विधानसभा सत्रों के आयोजन को विशेष महत्व दिया गया है। सरकार का प्रयास रहा है कि प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा हो तथा जनहित में आवश्यक निर्णय लिए जाएं। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड वीओ मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण मंच है, जहां जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़े विषयों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ उठाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदन में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। सदन की कार्यवाही बाधित करने और अनावश्यक हंगामा करने से जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा प्रभावित होती है। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड वीओ मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को जनहित के विषयों पर सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन के भीतर और बाहर जनसमस्याओं पर सार्थक चर्चा करने के बजाय विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रदेश के विकास और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए。 बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड वीओ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त भू-कानून बनाने तथा शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में आवश्यक सुधारों की दिशा में कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जनता के समक्ष रखे गए दृष्टिपत्र के अनुरूप सरकार ने विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश की आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप आगे भी निर्णय लिए जाते रहेंगे。 मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने सामाजिक समानता और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर पहले अनेक आशंकाएं व्यक्त की गई थीं, लेकिन सरकार ने व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए इस कानून को लागू किया। मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में किए गए बदलावों का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड वीओ मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थागत सुधार किए हैं। सरकार का उद्देश्य जनहित में निर्णय लेना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 7,844.18 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। इसमें बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, कृषि तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। विधानसभा सत्र के दौरान अनुपूरक बजट सहित विभिन्न विधेयक पारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के समग्र विकास के साथ ही दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गैरसैंण सहित पूरे प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास और जनता के हितों से जुड़े विषय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे।0
0
Report
चक्रवाती तूफान अर्नब: रायपुर के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर ब्रेकिंग- चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर. कल रायपुर के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित. सरकार और प्राइवेट स्कूलों के साथ ही कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टी. रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश......0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के पेहवा विधानसभा में धान घोटाला पर FIR, जांच शुरू
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की विधानसभा पेहवा में किसान कई दोनों से मुद्दा उठा रहे थे धान को लेकर वही कराह साहब (पिहोवा ) धान घोटाला मामले में आढ़ती (मिलर ) पर FIR दर्ज । जाँच शुरू0
0
Report
झारखंड राजद ने संगठन मजबूत करने की योजना की घोषणा की
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित झारखंड राजद प्रदेश कार्यकाल में पार्टी की बैठक आयोजित किया गया ,जिसमें मुख्य रुप से पार्टी के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित सभी जिला अध्यक्ष और पूर्व जिला प्रभारी शामिल हुए। बैठक के बाद नेता विधायक दल सुरेश पासवान ने बताया राज्य में संगठन को धार दार बनाने के लिए रणनीति बनी। पार्टी की प्राथमिक है पंचायत से प्रखंड, प्रखंड से जिला और जिला से राज्य तक संगठन को मजबूत करना है। छठ पूजा के बाद युद्ध स्तर पर पूरे राज्य में पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है । आने वाला समय झारखंड में राजद का उज्ज्वल भविष्य रहेगा। दिल्ली में एक नवंबर को होनी वाली रैली में झारखंड राजद की तरफ से भी 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होगें। केंद्र सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन दिखेगा।0
0
Report
सूरजपुर के सभी स्कूलों में अर्णव चक्रवात के कारण एक दिन की छुट्टी
Surajpur, Chhattisgarh:सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित है. 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे. अर्णव चक्रवात के चलते भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने फैसला लिया. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर का बड़ा निर्णय लिया गया. कलेक्टर सूरजपुर ने आदेश जारी किया.0
0
Report
Advertisement
एटा ब्रेकिंग एटा - कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने भाजपा पर साधा निशाना,
Parauli Suhagpur, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा - कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सांसद सत्या बहन ने भाजपा पर साधा निशाना, देश में वोटों की चोरी हो रही, लोकतंत्र को किया जा रहा है कमजोर। मुख्य इलेक्शन कमिशन ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के अभियान का समर्थन, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महाअभियान में पहुंचने की अपील। ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग से विपक्षी नेताओं को डराने का भारतीय जनता पार्टी कर रही प्रयास- *सत्य बहन* राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर नेतृत्व की सराहना की। राम मंदिर चंदे के मामले और ईवीएम की निष्पक्षता पर भी उठाए सवाल। एटा - थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी मार्केट स्थित सत्या बहन के आवास का है पूरा मामला, रिपोर्ट - दीपक कुमार सोनू मोबइल -63983203750
0
Report
चित्रकूट एसपी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर ली गई जनसमस्याओ की जानकारी
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनप्रतिनिधियों से जनपद में आमजन को होने वाली समस्याओं एवं कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा बेहतर कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु उनके सुझाव लिये गये।0
0
Report
अजमेर की पुरानी दुकान: चोर शब्द जो व्यवसाय को बना रहा चर्चा का विषय
Ajmer, Rajasthan:व्यापार में यदि नाम के आगे चोर शब्द जुड़ जाए तो नतीजा क्या होगा? आपने सही सोचा लेकिन अजमेर में एक बहुत पुरानी दुकान है जो गर्व से खुद को चोर कहती है लेकिन काम साहूकारी का होता है... खास खबर: चोर बनिए की दुकान0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के विकास कार्यो में बरती जा रही भारी अनियमितता
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:पैसा कमाने के फिराक में चित्रकूट में ठेकेदार ने भ्रष्टाचार की लिखी मिसाल । कीचड़ में ही शुरू कर दिया डामरीकरण । ठेकेदार की इस कार्य सैली से गणमान्य नागरिकों में आक्रोश । सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऐसे घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार पर क्या कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे आला अधिकारी ! उक्त संपर्क मार्ग कामतानाथ बाईपास का है ।0
0
Report
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का MLC वोट गिनती में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UP) BJP WORKERS PROTEST IN VARANASI OVER RIGGING IN MLC ELECTION VOTE COUNTING0
0
Report
करवा चौथ से पहले सेक्टर 19 के बाजार में त्योहारी खरीदारी देखने को मिल रही है
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: MARKETS IN SECTOR 19 WITNESS FESTIVE SHOPPING AHEAD OF KARWA CHAUTH AS WOMEN PURCHASE TRADITIONAL CLOTHING, JEWELLERY, BANGLES AND PUJA ESSENTIALS चंडीगढ़: करवा चौथ से पहले सेक्टर 19 के बाजार में त्योहारी खरीदारी देखने को मिल रही है। महिलाएं पारंपरिक कपड़े, गहने, चूड़ियां और पूजा का सामान खरीद रही हैं।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट के प्रसिद्ध दिवाली मेले की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारियों ने की समीक्षा बैठक
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:दिवाली मेले की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. कंचन द्वारा समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गौरतलब हो कि जनपद चित्रकूट का दिवाली मेला सबसे प्रसिद्ध मेलो में से एक है । इस मेले में लाखो की भीड़ आती है और यह पाँच दिनों तक चलता है ।0
0
Report
पटना स्नातक सीट पर शांतिपूर्ण मतगणना, JDU के नीरज कुमार जीते; राजद-जनसुराज क्रमशः दूसरे
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक सीट पर शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न। जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार 4,655 वोट से जीते। जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,930 वोट मिले। वही राजद के प्रत्याशी दिलीप कुमार को 15,275 वोट मिले। जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह को 11,278 वोट मिले।0
0
Report
चक्रवात अरनाब से काकीनाडा में भारी नुकसान, किसानों को राहत उपाय तेजी से लागू
Noida, Uttar Pradesh:KAKINADA (ANDHRA PRADESH): SANA SATISH BABU (RAJYA SABHA MP) ON CYCLONE ARNAB’S IMPACT / DAMAGE IN KAKINADA REGION / RELIEF MEASURES FOR AFFECTED PEOPLE काकीनाडा, आंध्र प्रदेश: चक्रवात ''अरनाब'' पर टीडीपी के राज्यसभा सांसद सना सतीश बाबू कहते हैं, "आज सुबह से हमने अमलापुरम के तटीय इलाकों में 14 गांवों का दौरा किया है। यहां भारी नुकसान हुआ है, खासकर नारियल और केले की खेती करने वाले किसानों को... ज्यादातर नावें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बिजली व्यवस्था को भी काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए बहुत तेजी से कदम उठाए हैं..."0
0
Report
Advertisement
