मथुरा के गोवर्धन में 37 लाख रुपये की पकड़ी गई अवैध शराब, तस्कर फरार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा,गोवर्धन थाना पुलिस ने करीब 37 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है, पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कैंटर में रखकर शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी, पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह अवैध शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी, पुलिस ने नाकाबंदी कर कैंटर को नहर बम्बा बाईपास महमदपुर के पास से पकड़ा, पुलिस को देख चालक कैंटर को छोड़कर फारार हो गया, कैंटर में करीब शराब की 410 पेटियां भरी हुई थीं. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
