281502
मथुरा में गुरूपूर्णिमा मेले का शुभारंभ
Goverdhan Brahmnan, Govardhan, Uttar Pradesh:मथुरा में लगने वाले गुरु पूर्णिमा मेले का शुभारंभ आज से हो गया। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पर विशेष तैयारी की गई है। मंदिर में भगवान को विशेष श्रंगार धराये जा रहे हैं। साथ हीं बॉल पेंटिंग भी की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मझौलिया में चोरों का बढ़ता आतंक,घर के दरवाजे से आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी
Majhaulia, Bihar:मझौलिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है,ताजा मामला परसा पंचायत के डुमरिया गांव वार्ड नम्बर 7 का है,जहां बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने ग्रामीण परवेज आलम के घर के दरवाजे से आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कर लिया,चोरी हुये ट्रैक्टर का रंग नीला है तथा उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BR05PA2958 है,घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक परवेज आलम ने मझौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर ट्रैक्टर ट्राली बरामद करने एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है,आवेदन में उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली उनके दरवाजे पर खड़ा था,जिसे रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है,इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है,ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है,पूर्व में भी इस गांव से ट्रेक्टर की भी चोरी घटना हुई है,लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।0
0
Report
फर्रुखाबाद का सफेद हाथी: चार करोड़ के संग्रहालय पर सवालों की बौछार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:"जनता की गाढ़ी कमाई... सरकार के चार करोड़ रुपये... और नतीजा—एक ऐसा संग्रहालय, जिसने आज तक एक दिन भी जनता की सेवा नहीं की। फर्रुखाबाद में खड़ी यह इमारत अब विकास नहीं, बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग की कहानी बयां कर रही है। आखिर कौन देगा इन करोड़ों का हिसाब? फर्रुखाबाद के हतीयापुर के पास वर्ष 2006 में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य संग्रहालय बनाया गया था। उद्देश्य था इतिहास और संस्कृति को संजोना, लेकिन हकीकत यह है कि इस इमारत में आज तक एक दिन भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। आज यह भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। चारों तरफ उगी झाड़ियां, पेड़ों का कब्जा और अंदर जानवरों का डेरा... मानो यह संग्रहालय नहीं, बल्कि खंडहर बन चुका हो। स्थिति इतनी खराब है कि शराबियों और असामाजिक तत्वों ने खिड़कियां, दरवाजे और लोहे के सामान तक उखाड़ लिए। करोड़ों रुपये से बनी सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे मिट्टी में मिलती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग खामोश है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस भवन का कभी उपयोग ही नहीं होना था, तो आखिर जनता के टैक्स के चार करोड़ रुपये क्यों खर्च किए गए? और अगर खर्च हुए, तो इन करोड़ों की जवाबदेही कौन तय करेगा? यह इमारत आज विकास का प्रतीक नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की लापरवाही और जनता के पैसे की बर्बादी की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। "हतीयापुर का यह संग्रहालय अब सिर्फ एक जर्जर इमारत नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के सरकारी धन पर खड़े उस सवाल का नाम है, जिसका जवाब आज तक किसी के पास नहीं है। आखिर इस सफेद हाथी का जिम्मेदार कौन है? और जनता की मेहनत की कमाई का हिसाब कब मिलेगा?0
0
Report
नीरज कुमार सिन्हा से मुख्यमंत्री चौधरी की मुलाकात, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा तैयारी तेज
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले नीरज कुमार सिन्हा लोकसेवक आवास में हुई शिष्टाचार मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी रहे मौजूद बांकीपुर उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा मुख्यमंत्री ने दिया जीत का आशीर्वाद ऐतिहासिक विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दीं भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कीं संगठन ने पूरी ताकत झोंकने का किया दावा0
0
Report
Advertisement
सिवनी के बंद मकान में महिला-पुरुष के जले शव: हत्या या हादसा?
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में बंद मकान से महिला-पुरुष के जले शव मिले मृतक पति-पत्नी होने की आशंका जांच में जुटी पुलिस हादसा या वारदात अब तक नहीं हुआ खुलासा सिवनी के ऊगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव में एक बंद मकान के अंदर महिला और पुरुष के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई...मृतको की फिलहाल पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है..जानकारी के मुताबिक दोनों के पति-पत्नी होने की आशंका जताई जा रही है... दोनों किन परिस्थितियों में जले, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है...सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है... पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा...0
0
Report
पन्ना में कफ सिरप अवैध कारोबार का पर्दाफाश, छापेमारी में डेढ़ लाख पकड़े गए
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में कफ सिरप का अवैध कारोबार। 2 मेडिकल स्टोर्स में ड्रग इंस्पेक्टर्स की टीम ने छापामार कार्रवाई की, लगभग 1.5 लाख कफ सिरप के काले कारोबार की परतें खुली। मेडिकल संचालक दुकान और घर बंद करके परिवार सहित भागे। कई वर्षों से पन्ना में ड्रग इंस्पेक्टर की नियुक्ति नहीं है; दमोह जिले के ड्रग इंस्पेक्टर के प्रभार में पन्ना जिला चल रहा है, यह प्रशासनिक लापरवाही है। मध्य प्रदेश में इन दिनों युवाओं में नशे के विकल्प के रूप में कफ सिरप को खूब प्रयोग किया जा रहा है, क्योंकि यह किसी भी नजदीकी मेडिकल स्टोर में सस्ते दामों में और बड़ी आसानी के साथ उपलब्ध हो जाता है। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक भी अच्छा मुनाफा कमाने के लिए इन कप सिरप को बिना डॉक्टर की पर्ची के धड़ल्ले से सप्लाई कर रहे हैं। पन्ना जिले में भी कफ सिरप की अवैध बिक्री जोरों पर है। ताजा मामला भोपाल से आई तीन सदस्यीय ड्रग इंस्पेटर्स टीम की छापामार करवाई से उजागर हुआ है। दवाओं की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाले नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग भोपाल को यह जानकारी लगी कि लाखों की तादाद में कफ सिरप बीते एक महीने के अंतराल में ही खरीदी गई है। इस जानकारी के बाद एक टीम गठित की गई और पन्ना जिले के मेडिकल स्टोर्स में छापा मार कार्रवाई के लिए भेजी गई। पन्ना जिले के देवेंद्रनगर और गुनौर कस्बे में संचालित मेडिकल स्टोर्स में छापा मारने और दो दिन तक जांच करने के बाद टीम ने पाया कि दो मेडिकल स्टोर ने लगभग एक महीने के बीच तकरीबन डेढ़ लाख कफ सिरप खरीदे हैं, लेकिन इनको किस तरह विक्रय या भंडारित किया गया इसके कोई दस्तावेज मेडिकल स्टोर संचालक टीम को उपलब्ध नहीं कर पाए। इस जांच के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकान और घर दोनों को ताला लगाकर परिवार सहित भाग खड़े हुए। उन्होंने डर था कि अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी। मकान और दुकान दोनों को सील कर दिया गया है और स्थानीय थाने में मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पन्ना जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश तिवारी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। युवा वर्ग नशे के तौर पर कफ सिरप का उपयोग कर रहा है जो समाज के लिए घातक है। दोषी पाए जाने पर पुलिस में FIR दर्ज कराई जाएगी और अन्य मेडिकल स्टोर की भी जांच कराई जाएगी ताकि कफ सिरप बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके।0
0
Report
जळगाव के धनश्री नगर में खुला भूखंड बळकवलने का आरोप, पूर्व महापौर विष्णू भंगाळे निशाने पर
Jalgaon, Maharashtra:जळगावातील खोटे नगर परिसरातील धनश्री नगरात खुला भूखंड शिवसेना शिंदे गटाचे माजी महापौर विष्णू भंगाळे यांच्या बळकावल्याचा आरोप. धनश्री नगरातील स्थानिक रहिवासी व सामाजिक कार्यकर्ते ॲड. पियुष पाटील यांनी पत्रकार परिषद घेऊन गंभीर आरोप केला आहे. महापालिकेने शैक्षणिक संस्थेसाठी जागा दिली, नागरिकांच्या तक्रारीवर हायकोर्टाचा माझ्या बाजूने निकाल असून आरोप चुकीचे असल्याचे विष्णू भंगाळे यांच्याकडून स्पष्टीकरण. खुल्या भूखंडावर वापर देखील करू दिला जात नाही प्रवेश केला तर धमकवलं जात असल्याचा स्थानिक नागरिकांचा आरोप. विष्णू भंगाळे यांच्याकडून सत्तेचा दुरुपयोग करत शैक्षणिक संस्थेच्या नावाखाली महापालिकेच्या मालकीचा खुला भूखंड बळकवल्याचा आरोप ॲड पीयूष पाटील केला आहे. ॲड पीयूष पाटील हे माझ्या विरोधात असलेल्या द्वेषातून लोकांना सोबत घेऊन आरोप करत असून त्यांना फक्त माझीच संस्था कशी दिसली असे देखील विष्णु भंगाळे यांनी म्हटल आहे.0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत: दहशत से गिरा क्षेत्र
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ही रात में दो लोगों की मौत, छाल वन परिक्षेत्र और कापू वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, औरानारा में घर के पास युवक को हाथी ने रौंदा, मृतक का नाम बंधन सिंह अगरिया, मौके पर युवक की मौत, हाथी का दूसरा हमला कापू वन परिक्षेत्र के तालगांव बस्ती में, आज सुबह करीब 4 बजे हाथी ने बस्ती में घुसकर मचाया उत्पात। जान बचाकर दुधमुंहे बच्चे को लेकर घर से भाग रही महिला पर हाथी ने किया हमला। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, बच्चा सुरक्षित. घायल महिला को कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौराना मौत।0
0
Report
धौलपुर में बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने वाला वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: सोशल मीडिया पर वायरल होने और ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवा तरह-तरह के स्टंट वाले वीडियो बना रहे हैं। वीडियो बनाते वक्त नियम-कायदे भूल जाते हैं। अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसे कई वीडियो बनाने के दौरान हादसे हुए हैं और जानें भी गई हैं。 धौलपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक पर खड़े होकर बाइक चलाता नजर आ रहा है। चलते-चलते वो इधर-उधर भी देख रहा है और काफी दूर तक इसी तरह बाइक चलाता दिख रहा है। किसी दूसरे बाइक सवार ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सैपऊ थाना क्षेत्र के सैपऊ महादेव मंदिर रोड का है। वीडियो करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
यमुनानगर जेल में राहुल सैनी की मौत पर परिजनों के आरोप
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर जिला जेल में बंद 26 वर्षीय युवक राहुल सैनी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राहुल की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है, जेल प्रशासन दावा कर रहा है कि परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दिया गया मोबाइल नंबर बंद मिला। लेकिन परिजन इस बात से मना कर रहे कि उनको कोई फोन नहीं आया,अब मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। वीओ : यमुनानगर के गांव ईशरपुर निवासी 26 वर्षीय राहुल सैनी, जो एक कबाड़ी के पास ड्राइवर का काम करता था, 7 जुलाई से लापता था। परिजनों के अनुसार वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज सुबह पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। राहुल को पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला जेल से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी के बाहर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि राहुल की मौत जेल में हुई है और पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों का कहना है कि तीन दिन तक राहुल के जेल में होने की जानकारी भी उन्हें नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार राहुल को 19 जून को जिला जेल के पास एक ढाबे पर हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। प्राथमिक जांच में उसके पीलिया से पीड़ित होने की बात भी सामने आई है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। बाइट – रिंपी सैनी (मृतक के मामा) बाइट : मुकेश (मृतक के चाचा, ग्रीन शेड के निचे खड़ा हुआ ) बाइट : मृतक के पिता ( सर पर कपड़ा बांधे हुए ) वीओ: मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया。 Last वीओ: जेल मे राहुल की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाया गया और हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पर टिकी है। वंही मिडिया ने जेल अधीक्षक से सम्पर्क करने की कोशिश की गईं, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: नाईवाला में स्कूल के ताले, धरने पर ग्रामीण-छात्र; प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh : टिब्बी के नाईवाला में विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने स्कूल के जड़ा ताला,ग्रामीण व छात्र विद्यालय के आगे बैठे धरने पर,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का तबादला निरस्त करने की मांग,कार्यवाहक सीबीईओ रघुवीर खीचड़ पहुंचे मौके पर,ग्रामीणों और छात्रों से समझाइश का प्रयास जारी0
0
Report
कानपुर के पनकी नाले में शराब के नशे में मजदूर की डूबकर मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नाले में डूबकर मजदूर की मौत नाला पार करते समय पानी में गिरने से मौत कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में काशी राम कॉलोनी के पास बने नाले देर रात नाला पार करते समय एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी एक निजी कंपनी में काम करता था शुक्रवार देर रात शराब के नशे में घर लौट रहा था। रास्ते में नाला पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नाले में गिर गए। बताया जा रहा है कि नाले में पानी अधिक होने और नशे की हालत के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। काफी دیر तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी, जिससे उनकी मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने नाले में एक व्यक्ति को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर वह अचेत मिला। लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।0
0
Report
दिल्ली के लाल किले को बम धमकी: कॉलर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी धमकी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के लाल किले को मिली बम से उड़ाने की धमकी कॉलर ने मुम्बई पुलिस के कंट्रोल रूम को फ़ोन करके दी धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम ने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को दी धमकी की जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम ने उत्तरी जिला पुलिस को दी जानकारी जांच के बाद उत्तरी जिला पुलिस ने कॉल को हॉक्स घोषित किया0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर में नशा मुक्त अभियान: कलाकारों की प्रभावी प्रस्तुति से जागरूकता बढ़ी
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर रायसिंहनगर।जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार रायसिंहनगर में आयोजित नशा मुक्ति अभियान के तहत कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुतियों के जरिए नशे के खिलाफ संदेश दिया। कार्यक्रम में मशहूर कॉमेडियन ख्याली सहारण, गायिका रश्मि और जूनियर गोविंदा के नाम से प्रसिद्ध कलाकार ने अपने अनूठे अंदाज में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को उजागर किया। इन कलाकारों ने कला के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दलदल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान टीम विक्रम ज्याणी द्वारा प्रस्तुत नाटक ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। नाटक के माध्यम से नशे की भेंट चढ़ रहे परिवारों के दर्द और लगातार हो रही मौतों की मार्मिक दास्तां को इस तरह मंच पर उतारा गया कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं। यह प्रस्तुति नशे से तबाह हो रहे घरों की भयावह सच्चाई को आईना दिखाने वाली रही। इस अवसर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अभियान का समर्थन किया। कार्यक्रम में तहसीलदार हर्षिता मिड्डा, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी छगना राम, पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान सुनीता वीरेंद्र गोदारा, आरएएस चयनित शालू कस्वा और विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में नशे को समाज के लिए एक बड़ा खतरा बताते हुए इसके दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंच से समाज के प्रत्येक व्यक्ति का आह्वान किया गया कि वे नशे की बुराई को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लें और नशामुक्ति की दिशा में सक्रिय कदम उठाएं。0
0
Report
पंचकुला में मुख्यमंत्री नैयब सिंह सैनी का आगमन; NGO-केमिस्ट संवाद, ड्रग्स मुक्त हरियाणा पर
Panchkula, Haryana:Panchkula news\n\n आज पंचकूला आएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी\n\n 'ड्रग्स मुक्त हरियाणा' अभियान को लेकर राज्य के NGO और केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ करेंगे संवाद\n\n\nमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।0
0
Report
बलुआ पुलिस तीन को गिरफ्तार कर क़ानूनी कार्रवाई में जुटी
Bbrasi, Uttar Pradesh:वादी को आतंकित कर मुकदमा वापस लेने की साजिश विफल, थाना बलुआ पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।* चहनिया मारपीट एवं लूट प्रकरण का सफल अनावरण कर गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जें से अवैध असलहा, कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल फोन व नकदी बरामद वादी राहुल कुमार सोनी (राहुल सेठ) पुत्र स्व० लल्लन सेठ निवासी ग्राम पपौरा पो0 पपौरा थाना बलुआ जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 21.06.2026 दिन रविवार को समय 4 बजे के 40 मिनट सायं को कुन्दन मिश्रा पुत्र निवासी हिनौता द्वारा फोन करके विकास मौरेज लॉन चहनिया पर यह कहके बुलाया कि तुम्हारा बकाया राशि 77000 (सतहत्तर हजार रूपया) देन के लिए, मैं वहा जब गया तब नन्दकिशोर सिंह पुत्र अज्ञात द्वारा भद्दी-भद्दी गालीयाँ देने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा तब मैने विरोध किया तब तुरन्त नन्दकिशोर सिंह व उसके साथ आये अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से मारा पीटा व चैन (सोने कि) भी छिन लिये और जान से मारने की धमकी दी गई। वादी से प्राप्त तहरीर के दार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 310(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.07.2026 को थाना बलुआ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चहनिया चौराहे पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एक पिकअप चालक के साथ मारपीट कर अवैध पिस्टल लहराते हुए मोहरगंज की ओर भागा गया है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चौकी मोहरगंज पर बैरियर लगाकर घेराबंदी की गई। मोहरगंज चौकी के पास दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम शिवपाल सिंह, नन्दकिशोर सिंह एवं सुधांशु सिंह उर्फ छोटू निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली बताया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चहनिया चौराहे पर पिकअप चालक के साथ मारपीट कर पिस्टल लहराकर पूर्व के मुकदमे के वादी को डराने-धमकाने का प्रयास किया था। अभियुक्त नन्दकिशोर सिंह की निशानदेही पर छिपाई गई अवैध पिस्टल एवं पूर्व में छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई। जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 1.शिवपाल सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। 2.नन्दकिशोर सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। 3.सुधांशु सिंह उर्फ छोटू पुत्र गोधन सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़, थाना धानापुर, जनपद चन0
0
Report
Advertisement
