281001
मथुरा के सरस्वती कुंड में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के सरस्वती कुंड स्थित नेशनल चैंबर भवन के सामने कैटरर्स के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल गया। आग की चपेट में सीए का दफ्तर भी आ गया। मध्य रात्रि में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने किसी तरह काबू पाया। वहीं, ओरंगाबाद में भी एक रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली जिसमें काफी नुकसान हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिंड में नदी में डूबे दो किशोर, सात घंटे से तलाश जारी
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में फिर उठा दुखों का सैलाब, नहाने गए दो मासूम झिलमिल नदी के गहरे पानी में समाए, SDRF और पुलिस की टीमें तैनात, 7 घंटे से जारी है जिंदगी की तलाश। भिंड से एक बार फिर बेहद हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है। झिलमिल नदी में नहाने उतरे आधा दर्जन किशोरों में से दो किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर SDRF की टीम, स्थानीय पुलिस और ग्रामीण सर्च ऑपरेशन में जुट गए। हालांकि, घंटों की मशक्कत के बाद भी लापता किशोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मेहगांव विधानसभा के भरौली थाना अंतर्गत चितावली गांव का है। यहां गांव के करीब आधा दर्जन किशोर झिलमिल नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दो किशोर अचानक नदी के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। लापता किशोरों की पहचान चितावली निवासी भगवती प्रसाद राजावत के 11 वर्षीय बेटे शिव उर्फ प्रिंस और दुलारे राजावत के बेटे 16 वर्षीय कृस्णा के रूप में हुई है। हादसे के बाद साथ में नहा रहे अन्य साथियों ने पहले तो अपने स्तर पर दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता न मिलने पर तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भारौली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और SDRF टीम को बुलाया गया। फिलहाल स्ट्रीमर/गोता खोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना को 7 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी का भी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि भिंड में नदियों में डूबने का यह पहला मामला नहीं है। बीते 25 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर कुंवारी नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कनावर गांव के तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए थे, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। तीन दिनों के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनके शव बरामद किए गए थे। उस हादसे का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि झिलमिल नदी में हुए इस नए हादसे ने एक बार फिर पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है।0
0
Report
भिवंडी के डाईंग-सायज़िंग फैक्ट्रियों से हवा-जल प्रदूषण, नागरिक स्वास्थ्य खतरे में; पवार गट ने उपोषण की चेतावनी दी
Thane, Maharashtra:यंत्रमाग नगरी म्हणून ओळख असलेल्या भिवंडी शहरात डाइंग आणि सायझिंग कारखान्यातून निघणाऱ्या दूषित धूर आणि रासायनिक पाण्यामुळे मोठ्या प्रमाणात वायू आणि जल प्रदूषण होत आहे. यामुळे नागरिकांचे आरोग्य धोक्यात आले असून याविरोधात राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार गटाने आक्रमक भूमिका घेतली आहे. प्रदूषण करणाऱ्या कारखान्यांवर कारवाई न झाल्यास महापालिकेसमोर आंदोलन आणि उपोषणाचा इशारा पक्षाने दिला आहे। वॉइसओव्हर - 1 : भिवंडी शहरात हजारो डायंग आणि सायझिंग कारखाने आहेत. या कारखान्यांच्या चिमण्यांमधून दिवसरात्र काळा, दूषित धूर बाहेर पडतो. तसेच डाइंगमधून निघणारे केमिकलयुक्त, रंगीत पाणी थेट नाल्यांमध्ये आणि खाडीमध्ये सोडले जाते. या सततच्या वायू आणि जल प्रदूषणामुळे भिवंडीतील हवेची गुणवत्ता खालावली असून नागरिकांना श्वसनाचे आजार, डोळ्यांची जळजळ, त्वचेचे विकार यांसारख्या समस्यांना सामोरे जावे लागत आहे. अनेक भागात दुर्गंधीचे साम्राज्य पसरले आहे. वॉइसओव्हर - 2 : या गंभीर समस्येची दखल घेत राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार गटाच्या वतीने महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण ईट्टा यांनी आमदार जितेंद्र आव्हाड यांच्याकडे लेखी निवेदन सादर केले होते. आमदार जितेंद्र आव्हाड यांनी या निवेदनाची गंभीर दखल घेत महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडळाच्या (MPCB) उप प्रादेशिक अधिकाऱ्यांना प्रदूषण करणाऱ्या डाइंग आणि सायझिंग कारखान्यांवर तात्काळ कारवाई करण्याचे निर्देश देण्याची मागणी केली आहे. प्रदूषण नियंत्रण मंडळाने याकडे दुर्लक्ष केल्यास आणि दोषी कारखान्यांवर सील करण्यासारखी कठोर कारवाई न केल्यास, राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या वतीने भिवंडी महापालिकेच्या आवारात तीव्र आंदोलन आणि आमरण उपोषण करण्यात येईल, असा थेट इशारा देण्यात आला आहे. त्यामुळे आता प्रदूषण मंडळ काय कारवाई करते, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
नीतीश संवाद: जीविका ने 20 साल में महिलाओं के sashaktikaran की मिसाल कायम की
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय।शहर स्थित नगर भवन में नीतीश संवाद सह जीविका का बीस साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, महिला आयोग की सदस्या साधना देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नीतीश कुमार के कार्यकाल में जीविका के माध्यम से महिलाओं के sashaktikaran के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में जीविका दीदियों को sashakt बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार और आय के अवसर उपलब्ध हुए, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत हुईं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के sashaktikaran के लिए जो काम किया है, वह बेमिसाल है और इसके लिए उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य, स्वरोजगार और महिला रोजगार से जुड़े विषयों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल हुईं और केंद्रीय मंत्री से संवाद किया। बाइट - राजीव रंजन सिंह ललन, केंद्रीय मंत्री。 लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड हिमालय में 6106 मीटर टिंफू कोल का पहला आरोहण
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के हिमालय में पर्वतारोहियों ने एक और नया इतिहास रचा है... बागेश्वर के पर्वतारोही जीतेंद्र सिंह दानू ने अपनी टीम के साथ 6106 मीटर ऊंचे अज्ञात कोल का प्रथम आरोहण किया है....इस नई उपलब्धि के बाद इस कोल को नाम मिला है... ‘टिंफू कोल’.... 6106 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर किया गया ये प्रथम आरोहण... सिर्फ एक पर्वतारोहण उपलब्धि नहीं, बल्कि मल्ला दानपुर के युवाओं के लिए हिमालय की ऊंचाइयों को छूने की नई प्रेरणा भी बन गया है0
0
Report
गंगा कटाव से मालदा रेल मण्डल की ट्रैक सुरक्षा के लिए युद्ध-स्तर के कदम
Sahibganj, Jharkhand:मालदा रेल मण्डल के सकरीगली महाराजपुर में गंगा कटाव के जद में आने से रेलवे ट्रैक की स्थिति और कटाव रोधी कार्यों का निरिक्षण करने पहुंचे पूर्व रेलवे मालदा मण्डल के DRM मनीष गुप्ता ने कहा की कटाव रोकने के लिए रेलवे युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैँ. इसमें हावड़ा जोन के साथ साथ डिवीज़न के भी सभी वरीय पदाधिकारी लगाए हुए हैं. लेकिन कटाव की स्थिति गंभीर है इसलिए इसमें थोड़ी समय लग रहा हैँ. रेलवे इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हैँ. इसके बावजूद हम अभी ये नहीं बता सकते की कब तक यह उरन हो पायेगा. तब तक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को डाइवर्ट किया हैँ जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया. इसके लिए रेलवे ने साहिबगंज से भागलपुर के लिए दो स्पेशल ट्रैन और तीनपहाड़ से हावड़ा के लिए भी स्पेशल ट्रैन शुरू किया हैँ. इसके साथ ही हम और समीक्षा कर रहे हैं यात्रियों की हक़ में जो जरुरी होगा वह कदम उठाया जायेगा. फिलहाल हमें कार्य करने में सभी का सहयोग मिल रहा हैँ. फिलहाल जो गंगा जो बह रही हैँ उसकी रेलवे ट्रैक से दूरी महज 8-9 मीटर रहा गई हैँ.0
0
Report
फरीदाबाद: प्रवासी मजदूरों के समर्थन महापंचायत में अधिकारी निलंबन की मांग
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: प्रवासी मजदूरों के समर्थन में पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने बुलाई महापंचायत, अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सतीश फागना पर भी साधा निशाना, बोले—प्रवासी मजदूर आने वाले समय में देंगे जवाब फरीदाबाद। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने प्रवासी मजदूरों के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचे। मामला प्रवासी मजदूरों के साथ एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर की गई अभद्रता से जुड़ा है। इसी को लेकर महापंचायत में नाराजगी जाहिर की गई और संबंधित अधिकारी को तत्काल सस्पेंड करने के साथ-साथ उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। महापंचायत के दौरान पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक सतीश फागना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर उनकी आवाज जनप्रतिनिधियों के कानों तक नहीं पहुंच रही है। नीरज शर्मा ने कहा कि एक तरफ प्रवासी मजदूरों को अपने कलेजे का टुकड़ा बताया जाता है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के माध्यम से उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की जाती है। उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूर आने वाले समय में इसका जवाब देंगे। महापंचायत के जरिए नीरज शर्मा ने प्रवासी मजदूरों के सम्मान और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को उठाते हुए प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
इमलोटा के सुजीत कलकल ने एशियाई खेलों कुश्ती में गोल्ड जीतकर ओलंपिक gold का लक्ष्य तय किया
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी जिले के गांव इमलोटा के बेटे सुजीत कलकल ने एशियाई खेल रेसलिंग में गोल्ड जीता। गांव में खुशी की लहर दौड़ी और विश्व में तिरंगा लहराया। सुजीत के पिता दयानंद कलकल बोले बेटे ने विश्व में नाम रोशन कर दिया है; उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड है और उन्हें पूरा विश्वास है कि ओलंपिक में गोल्ड आएगा। सुजीत की मां मनजीत देवी ने कहा कि बेटे ने देश में नाम ऊँचा किया है; बचपन से ही कुश्ती में रुचि थी। ग्रामीण माता-पिता ने मैच देखते हुए खुशी जताई।0
0
Report
संभल में अवैध पंप: डीजल में पानी मिलावट से किसान परेशान
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में एक अवैध पेट्रोल पंप पर डीजल में पानी की भारी मिलावट का मामला सामने आया है... किसान के ट्रैक्टर में 35 लीटर डीजल डाला गया, लेकिन उसमें करीब 25 लीटर पानी निकलने का दावा है... हंगामे के बाद पंप सील हो चुका है, कार्रवाई शुरू हो गई है... लेकिन सवाल ये है कि आखिर किसानों को मिलावट के इस खेल से कब निजात मिलेगी?0
0
Report
ग्रेटर नोएडा बिसरख पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के 3 बदमाश गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से स्नैच किये हुए 05 मोबाइल फोन (01 आईफोन-18 प्रो), 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस, 2500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंद सेकंड में मोबाइल छीनकर फरार हो जाए करते थे। अभी कुछ दिन पहले ही इन लोगों ने एक महिला से आईफोन 18 प्रो छीन लिया था。 दरअसल थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 बदमाशों सलमान उर्फ सुहैल व अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर और नईम निवासी हापुड़ को 6% एरिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि यह बड़े ही शातिर किस्म के बदमाश हैं, इनके थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।इनके द्वारा 21.09.2026 को चैरीकاؤن्टी सोसाइटी के पास से एक महिला से आईफोन-18 प्रो मोबाइल फोन को देखने के बहाने लिया गया था और फिर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शাতिर किस्म के अपराधी है। आरोपी सलमान उर्फ सुहेल मोटरसाइकिल चलाता है तथा अजाज पीछे बैठता है। यह लोग सुनसान रास्ते पर मौका पाकर घूमते हुए या ई-रिक्शा में बैठे हुए लोगो का मोबाइल देखने के बहाने या मौका पाकर स्नैच करके फरार हो जाते है। आरोपी सलमान उर्फ सुहेल पिछले 3 वर्ष से नोएडा में ऑटो चलाता था,जिससे उसे रास्तो का ज्ञान है। यह लोग लूटे/छीने हुए मोबाइल फोन को नईम को बेच देते थे। नईम फोन खरीदने के बाद दूसरे राज्य (पश्चिम बंगाल, बिहार) में सप्लाई करता है। नईम पूर्व में बडे पैमाने पर छिनैती/लूट करता था। नईम के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। फिलहाल पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी; दिन में सात भवनों को सील
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी; दिन में सात भवनों को सील0
0
Report
देवलीमांझी में ट्रांसफार्मर चोरी: आरोपी ललित बागड़ी–अरविंद मोग्या बागड़ी पुलिस रिमांड पर
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर कोटा ग्रामीण के देवलीमांझी में विद्युत ट्रांसफार्मर उपकरणों की चोरी करने वाले आरोपियों को आज पैदल ही सड़कों पर घुमाया गया. आरोपी ललित बागड़ी और अरविंद मोग्या बागדי को मौका तस्दीक करवाया और कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है. इस दौरान मुलाजिमान की निशांदेही से घटना स्थल की तस्दीक की गई. मुलजिमान से अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
साइना नेहवाल रणथंभौर भ्रमण पर, JW Marriott होटल में परिवार संग गानों पर नृत्य
Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रणथंबPlaceholderौर में, रणथंभौर नेशनल पार्क का किया भ्रमण, पार्क का भ्रमण कर देखी वन्यजीवों की अठखेलियां, रणथंभौर रोड स्थित होटल JW मैरियट में ठहरी हुई साइना नेहवाल, परिवार सहित पार्क भ्रमण पर आई हैं साइना नेहवाल, होटल में ही परिजनों के साथ गानों पर नृत्य करती हुई आई नजर, “चुनरी चुनरी” गाने पर नृत्य हुआ खुद के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया डांस करते हुए वीडियो, गौरतलब है कि पूर्व में भी बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रणथंभौर नेशनल पार्क का कर चुकी भ्रमण।0
0
Report
Advertisement
बालाजी फॉर्मूला से ग्लास की पारदर्शिता और स्थायित्व बढ़ने का नया वैज्ञानिक दावा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कमला नेहरू महिला महाविधालय के भौतिक शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ.एस.एल. मीणा ने रिसर्च के क्षेत्र में बालाजी फॉर्मूला एण्ड बालाजी-शंकर रिलेशन निकाले हैं। डॉ. मीणा ने इनर्जी बैण्ड गैप से रिफरेक्टीव इंडेक्स का मान निकाला है जिसका नाम बालाजी फॉर्मूला दिया गया है, जिसका मान लगभग 1.625 प्राप्त हुआ जो कि ग्लास की अधिकतम पारदर्शिता को दर्शाता है। डॉ मीणा ने डी टी ए थर्मोग्राम से ग्लास ट्रॉजिशन टेंपरेचर क्रिस्टलाइजेशन टेंपरेचर, ऑन सेट क्रिस्टलाइजेशन टेपरेचर और मेल्टिंग टेंपरेचर के मध्य रिलेशन स्थापित किया जिसका नाम बालाजी-शंकर रिलेशन दिया है जिसका मान 100° डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक प्राप्त हुआ जो कि ग्लास के अधिकतम स्थायित्व को दर्शाता है। डॉ. मीणा को अभी हाल ही में शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अकादमिक एण्ड रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।0
0
Report
सीतापुर के फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान, दमकल मौके पर
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग। आग में फंसे लोगों ने दूसरी छत पर कूद कर बचाई जान। गोदाम में उठी जोरदार लपटे। लाखों का फर्नीचर जलकर हुआ राख। आग के कारणों का नहीं लग सका पता। दमकल की गाड़ी मौके पर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला。0
0
Report
गल्ला व्यापारी लूट मामले में विधायक प्रतिनिधि के बेटे समेत 3 गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर भगंवा थाना क्षेत्र के ग्राम नदीखेड़ा के पास गल्ला व्यापारी से हुई लूट और मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए पिकअप चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बडामलहरा कांग्रेस विधायक रामसिया भारती प्रतिनिधि का बेटा और एक बडामलहरा बीजेपी नगर परिषद अध्यक्ष निशा राजे आनंद सिंह का भतीजा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ललितपुर से मटर बेचकर पिकअप से बड़ा मलहरा लौट रहा था, तभी उसके साथ लूट और मारपीट की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने ललितपुर से बड़ा मलहरा मार्ग के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इंद्रपाल उर्फ सत्येंद्र यादव (विधायक प्रतिनिधि का बेटा), प्रिंस राजा बुंदेला (नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि का भतीजा) और विश्वजीत सिंह उर्फ बड़े राजा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पिकअप चालक के भी वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी तरुण पटेल कुशवाहा की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत सिंह के खिलाफ पूर्व से चोरी और मारपीट के दो अपराध दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
