गिरिराज धाम गोवर्धन में विदेशी भक्तों ने गोवर्धन पूजा पर की श्रद्धा भरी परिक्रमा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के गिरिराज धाम गोवर्धन में गोवर्धन पूजा के अवसर पर भारतीय ही नहीं, विदेशी भक्तों ने भी श्रीकृष्ण के प्रति गहरी भक्ति दिखाई। इस खास पर्व पर लगभग 60 देशों से हजारों विदेशी श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। इन भक्तों ने गोवर्धन गोड़िया मठ से अपने सिर पर छप्पन भोग की छवियां रखकर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और इसके बाद अन्नकूट का भोग अर्पित किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
