281001
मथुरा में बाढ़ जैसे हालात, तालाब में तब्दील हुई मगोर्रा की गलियां और खेत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में लगातार हुई बारिश ने शहर सहित ग्रामीण अंचलों में लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा दी है। यहां ग्रामीण अंचलों में खेत खलियान और सड़के तालाब में तब्दील होने लगी है। लोगों का घर से निकलना भी अब मुश्किल हो गया है। मथुरा के गांव मगोर्रा में खेत और गांव की गलियां तलाब बनकर रह गई जिससे अब ग्रामीणों को काफी नुकसान है, तो वही उनकी फसलें भी अब नष्ट हो गई है और कई मकानों में दरारें तो कही मकान भी गिर गए है। मगोर्रा के लोग घरों में कैद होकर रह गए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार महिला, उसके देवर और पुत्र को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि देवर और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल वार्ड संख्या-4 निवासी रमेश कुमार की पत्नी सानू कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान पुत्र रियांश कुमार और देवर राहुल कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सानू कुमारी अपने देवर और पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से एक रिश्तेदार से मिलने हरपुर जा रहीं थीं। इसी दौरान हर-हर महादेव चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सानू कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार और रियांश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना से नाराज लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
लूट का विरोध करने पर युवक को गोली, हालत चिंताजनक
Chapra, Bihar:RAKESH/CHHAPRA ANCHOR: लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत चिंताजनक सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़ीपुर कला गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के पुत्र नितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नितेश कुमार सिंह कोलकाता में रहकर ड्राइवरी का काम करता है और कुछ दिन पहले ही गांव आया था। मिलि जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अपराधी घर से बक्सा लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान नितेश की नजर अपराधियों पर पड़ गई। उसने साहस दिखाते हुए अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की और एक बदमाश को दबोच लिया। खुद को फंसता देख अपराधियों ने नितेश को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक घायल होकर गिर पड़ा, जिसके बाद अपराधी उसके चंगुल से छूटकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ राज कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि परिजन युवक की हालत को लेकर बेहद चिंतित हैं।0
0
Report
नागौर में अवैध मादक पदार्थों की संपत्ति फ्रीज, करोड़ों मूल्य की संपत्ति जब्त
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर पुलिस द्वारा जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । वहीं नागौर एएसपी आशाराम चौधरी के नेतृत्व में जिले में अपराध रोकथाम को लेकर विशेष अभियान जारी है । जिले में अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की हुई संपत्तियो पर बीएनएस की धारा 68 एफ के तहत कारवाई करते हुए उनकी संपत्ति फ्रीज की जा रही है । इसी के तहत नागौर जिले के पांचला सिद्धा के एनडीपीएस एक्ट में आरोपी भोपालराम विश्नोई के अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्ति से बने दो आलीशान मकान,एक निर्माणाधीन दुकान कोम्प्लेक्स,नाल हाइवे बीकानेर पर बेशकीमती जमीन व चार वाहनों की फ्रीज करवाया गया । जिनकी बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ 14 लाख रूपए आंकी जा रही है। आरोपी के विरुद्ध अलग अलग थानों में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं । नागौर एएसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि जिले में अपराध को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है वहीं ये अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा । और आरोपियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की संपत्तियों को भी फ्रीज किया जायेगा ताकि अपराधियों में पुलिस के प्रति खौफ बना रहे । और वो अवैध गतिविधियां छोड़ दें ।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन: 54 किलो लड्डू केक व 54 पौधे
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): UP CM Yogi Adityanath's 54th Birthday/ UP CM Yogi Adityanath’s Admirers Celebrate His Birthday At Shri Varad Aanjaney Temple With 54-Kg Laddu Cake & Plantation Of 54 Plants For 54 Projects/ Visuals/ Ram Gopal Singh (UP CM Yogi Adityanath’s Admirer) S/B0
0
Report
बैरिकी? (उद्धृत शीर्षक दर्ज)
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर जिला परिषद द्वारा प्रस्तावित मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जेसीबी से खुदाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है।जानकारी के अनुसार, जिला परिषद की अन्य पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बावजूद अस्पताल परिसर की जमीन पर मार्केट बनाने की पहल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में यह सीएचसी रेफरल अस्पताल के रूप में विकसित हो सकता है, इसलिए इसकी जमीन को सुरक्षित रखा जाना चाहिए। विरोध की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर पुलिस बल द्वारा खुदाई कार्य बंद करा दिया गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण से संबंधित वैध आदेश की मांग की लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका。0
0
Report
गया में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक टक्कर, 3 युवक घायल
Gaya, Bihar:गया शहर के कटारी हिल रोड स्थित पाम गार्डन के समीप गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गया। जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पिकअप वैन को पकड़ लिया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
श्रीकृष्ण सेतु के पास कुड़कुड़े के कार्टनों में 2304 लीटर शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
Munger, Bihar:श्रीकृष्ण सेतु के पास उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: कुड़कुड़े के कार्टनों के भीतर 2304 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाहा निवासी गुड्डू कुमार है। मुंगेर: बिहार में शराबबंदी कानून को धता बताने के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। गुरुवार की देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ स्थित टीओपी के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 2304 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की खेप कुड़कुड़े (नमकीन) के कार्टनों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी ताकि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजर से बच सके। उत्पाद थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब की खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही विशेष जांच अभियान शुरू किया गया। टीओपी के समीप संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस भी दंग रह गई। ट्रक में कुड़कुड़े के कार्टनों की आड़ में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। गिनती करने पर कुल 256 पेटी में 2304 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाहा निवासी गुड्डू कुमार है। पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की खेप आसनसोल से लोड की गई थी और उसे खगड़िया स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचाना था। प्राथमिक जांच में अंतरजिला तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसके इशारे पर भेजी गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में मध निषेध निरीक्षक धर्मवीर कुमार, स्मृति प्रिया समेत उत्पाद विभाग के कई अधिकारी और जवान शामिल थे। कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
नोएडा के IVY काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, दमकल ने मौके पर काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 74 IVY काउंटी सोसाइटी में लगी भीषण आग, ए टॉवर के 12वीं मंजिल के फ्लैट में लगी आग, अब तक की जाँच में पता चला है कि फ्लैट के अंदर मंदिर के सामने रखे कूलर में शॉर्ट सर्किट लगने की वजह से लगी भीषण आग, घटना आज सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास की बताई जा रही है, मौके पर दमकल की गाड़ी आग पर काबू करने के प्रयास में जुटी, सेक्टर-113 थाना क्षेत्र की घटना।0
0
Report
बागपत में पिज्जा खाने को लेकर विवाद, तीन युवकों ने संचालक गोली चलाई, गिरफ्तार
Baghpat, Uttar Pradesh:घटना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डोला गांव स्थित एक रेस्टोरेंट की है. पुलिस के अनुसार 1 तारीख को स्कॉर्पियो कार में सवार होकर ऋतिक, अंकित और रितिक नाम के تین युवक रेस्टोरेंट पर पिज्जा खाने पहुंचे. विवाद बढ़ने पर उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक कपिल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा लहराते हुए फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए. बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद की गई है. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी चांदीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. सीओ बागपत विजय चौधरी ने पूरी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी.0
0
Report
Advertisement
कोई खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
महोबा के हाईवे पर अराजकतत्वों का तांडव, मारपीट का वीडियो वायरल
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग बेखौफ अराजकतत्वों में जमकर चले लात-घूँसे, हाइवे किनारे सरेराह हुई मारपीट से मची अफरातफरी, नक़ाबपोश दबँगों ने युवकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल, कबरई थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाइवे का बताया जा रहा वीडियो ।0
0
Report
वाशीम के किसानों ने लाखों क्विंटल सोयाबीन बीज जमा, उगवण क्षमता जाँच अनिवार्य
Washim, Maharashtra:अगामी खरीप हंगामासाठी वाशिम जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांनी मोठ्या प्रमाणावर घरगुती सोयाबीन बियाणे साठवून ठेवले आहे. मात्र पेरणीपूर्वी बियाण्यावर बीज प्रक्रिया करून उगवण क्षमता तपासणे आवश्यक असल्याचे आवाहन कृषी विभागाने केले आहे. उगवण चाचणीसाठी १०० बिया ओल्या कापडात किंवा गोणपाटात ५ ते ७ दिवस ठेवून निरीक्षण करावे. ७० टक्क्यांपेक्षा जास्त बियाणे उगवल्यास ते पेरणीसाठी योग्य मानले जाते. जिल्ह्यात शेतकऱ्यांनी सुमारे १ लाख ५४ हजार ८७५ क्विंटल सोयाबीन बियाणे राखून ठेवले असून त्याचा वापर केल्यास बियाणे खरेदीचा खर्च वाचणार आहे.0
0
Report
Advertisement
सोमवार को लापता हुए पुनीत का शव नहर में मिला,जुलाई में होनी थी शादी, परिजन बोले लापरवाह पुलिस।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- सोमवार सुबह से लापता ,आनंद विहार निवासी पुनीत अरोड़ा का शव नहर में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, जुलाई माह में कानपुर से होनी थी युवक की शादी।0
0
Report
नोएडा में तेज आंधी-बारिश से 400 पेड़ गिरे, जलभराव से ट्रैफिक बिगड़ा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में तेज बारिश और आंधी से शहर बेहाल, 400 पेड़ गिरे, कई इलाकों में जलभराव नोएडा में आज अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। कई इलाकों में पेड़, यूनीपोल और स्ट्रीट लाइट गिरने की घटनाएं सामने आईं, जबकि सड़कों और अंडरपास में भारी जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। कई जगह सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सेक्टर-58 रोड, सेक्टर-62 अंडरपास, सेक्टर-87 से सेक्टर-122 तक के इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति देखने को मिली। नालों की समय पर सफाई न होने और नालियां चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। सेक्टर-122 में तेज आंधी के चलते सड़क किनारे लगे कई पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं सेक्टर-84 के पास कई स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके चलते एक सड़क को बंद करना पड़ा। शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरे पेड़ों और जलभराव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही। वही सेक्टर 51 में एक बड़ा पेड़ उखड़ गया जिसे बुल्डोजर की मदद से सड़क से हटाया गया। बारिश के बाद लोगों ने नोएडा अथॉरिटी की तैयारियों पर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली तेज बारिश में ही शहर की सड़कों पर पानी भर गया। इस बीच नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण शहर में करीब 400 पेड़ टूटकर गिर गए हैं। प्राधिकरण की टीमों ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक सभी सेक्टरों का निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी पेड़ या शाखाएं गिरी हुई मिलेंगी, उन्हें रात तक हटाने का प्रयास किया जाएगा। प्राधिकरण ने यह भी बताया कि अन्य विभागों की टीमें स्वच्छता और सुरक्षा कार्यों में जुटी हुई हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे टूटे पेड़ों और बिजली की तारों के पास जाने से बचें और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें।0
0
Report
नारेड़ा रोड 5 बीघा अतिक्रमण: परिषद टीम को BJP विरोध से लौटना पड़ा
Baran, Rajasthan:बारां शहर में नारेड़ा रोड स्थित करीब पांच बीघा भूमि पर नगर परिषद की टीम गुरुवार शाम कब्जा हटाने पहुंची। इस दौरान टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल और परिषद के एक्सईएन के बीच जमकर कहासुनी हुई। ओर मामला धक्का मुक्की ओर गाली गलौच ओर जाने से मारने की धमकी तक जा पहुंचा। करीब एक घंटे तक मौके पर हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस की मौजूदगी में परिषद ने निर्माणाधीन नींव और अतिक्रमण हटाया। नेता प्रतिपक्ष ने 70 सालों से जमीन पर काबिज होने की बात कहते हुए कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। नगर परिषद टीम ने नारेड़ा रोड स्थित भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की थी। कब्जेधारकों के विरोध और कहासुनी के चलते टीम को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा। इसके बाद शाम को परिषद की टीम पुलिस जाब्ते के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। नगर परिषद टीम ने जमीन पर नींव निर्माण और तैयार किए जा रहे पत्थरों के कोट को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान भाजपा नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल और उनके परिजनों ने कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि उनका परिवार करीब 70 वर्षों से इस भूमि पर काबिज है। इसको लेकर संबंधित कर और जुर्माना भी जमा करवाता रहा है। नगर परिषद के एक्सईएन भुवनेश मीणा ने बताया कि नारेड़ा रोड स्थित करीब 5 बीघा भूमि परिषद की स्वामित्व वाली है। कुछ लोगों ने यहाँ करीब तीन बीघा पर अतिक्रमण कर रखा है और निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। जमीन पर कब्जे का दावा करने वालों के पक्ष में परिषद के रिकॉर्ड में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। अधिकांश अतिक्रमण हटा दिया है। शेष हिस्से पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
