281001
वृंदावन में खाली प्लाट में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Mathura, Uttar Pradesh:वृंदावन के रंगजी चौकी क्षेत्र स्थित पत्थरपुरा के पास एक खाली प्लाट में देर रात कचरे में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार रात करीब 11:30 बजे लगी इस आग की सूचना राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटाखों की आतिशबाजी से कचरे में आग लगी होगी क्योंकि यह प्लाट काफी समय से खाली पड़ा है। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर के मेहरानगढ़ में भू-विविधता दिवस पर जियोहेरिटेज वॉक सफल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पाँचवें अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस के अवसर पर जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले से जियोहेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिव सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस वॉक में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, गाइड, पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चट्टानों, खनिजों, मिट्टी, जल और विभिन्न भू-आकृतियों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने मेहरानगढ़ की भूवैज्ञानिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत के बीच गहरे संबंध को भी समझाया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय भू-विविधता दिवस की थीम “हमारे दरवाज़े पर भू-विविधता” रखी गई है। आयोजन के दौरान जियोहेरिटेज के संरक्षण के साथ-साथ जियो-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जोधपुर की समृद्ध भू-विरासत को यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क की पहचान दिलाने के प्रयासों की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेहरानगढ़ किले के निदेशक कर्नल अजय सिंह राठौड़, डिप्टी डायरेक्टर महेंद्र सिंह तंवर और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने हेरिटेज संरक्षण की शपथ ली और प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
पूर्वांचल के विधायककों की जमीन पकड़ मजबूत बनाने के लिए भाजपा-संघ छह घंटे बैठक
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विनोद तावडे और बीएल संतोष ने परखी पूर्वांचल के विधायकों की जमीनी पकड़ संघ, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गोरक्ष और काशी प्रांत की चुनावी तैयारी पर मंथन किया सुल्तानपुर में बीजेपी और संघ की 6 घंटे तक चली बैठक विधायकों की छवि, एंटी इनकंबेंसी, जनता के बीच पकड़ और संभावनाओं पर लिया फीडबैक बूथ स्तर तक की तैयारियों और गतिविधियों पर भी हुई चर्चा बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की बैठक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार बैठक में हुए शामिल यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी रहे मौजूद एक-एक विधायक की जीत के लिए बूथवार तैयारियों को परखा गया क्षेत्रीय प्रचारक और दोनों प्रान्तों के प्रांत प्रचारक क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रांतीय पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक के दौरान पूरी तरह बरती गई गोपनीयता बुलाए गए पदाधिकारियों के अलावा अन्य के प्रवेश पर रही पाबंदी0
0
Report
मैडुरंतकम विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:MADURANTAKAM (TAMILNADU): BY-ELECTION POLLING BEGINS IN MADURANTAKAM CONSTITUENCY/ VISUALS0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे, त्योहारों से पहले डिसिल्टिंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:VARANASI (UTTAR PRADESH): गंगा जलस्तर चेतावनी निशान से नीचे, त्योहारों से पहले डिसिल्टिंग तेज0
0
Report
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किसानों की आवाज़ मजबूत रखने की विरासत
Noida, Uttar Pradesh:अन्नदाता बंधुओं के अधिकारों और उनके हितों के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करने वाले महान किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपने नेतृत्व व विचारों से देश के किसानों की आवाज को सशक्त किया। उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि。0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव: हिंसा के बाद भी उम्मीद जगी
Noida, Uttar Pradesh:वोट लूटेंगे सरकार क्या अलग होगी सरकार तो वही है ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ उसके बाद हिंसा हुआ वर्दी पहन के हिंसा नहीं होने दूंगा0
0
Report
Advertisement
बारां में खाद संकट: रासायनिक खाद बढ़ने से मिट्टी की सेहत पर खतरा
Baran, Rajasthan:बारां में राष्ट्रीय औसत से 5 गुना ज्यादा खाद की खपत, मिट्टी की सेहत पर संकट, बारां. अन्नपूर्णा नगरी कहे जाने वाले बारां जिले में खेतों की खाद की भूख लगातार बढ़ रही है। जिले में अब राष्ट्रीय औसत से करीब पांच गुना ज्यादा रासायनिक खाद का इस्तेमाल हो रहा है। बारां जिले में करीब 3.50 लाख हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जिसमें हर साल करीब ढाई लाख मीट्रिक टन खाद डाली जा रही है। यानी प्रति हेक्टेयर औसतन 714 किलो खाद की खपत हो रही है, जबकि राष्ट्रीय औसत करीब 145 किलो प्रति हेक्टेयर ही है। खाद की मांग कितनी तेजी से बढ़ी है, इसका अंदाजा इसी से लगता है कि साल 1960-61 में पूरे देश में जितनी खाद खपत होती थी, आज उतनी खाद अकेले बारां जिले में एक साल में खप रही है। बारां सोयाबीन, गेहूं, धान और सरसों का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। कम समय में अधिक उत्पादन के दबाव में किसान जरूरत से ज्यादा यूरिया और रासायनिक खाद डाल रहे हैं। इसका असर अब मिट्टी की सेहत पर दिखने लगा है। कृषि अनुसन्धान केन्द्र अन्ता के वैज्ञानिक डॉ. बीएल शाह के अनुसार अत्यधिक रासायनिक खाद से गेहूं का दाना बड़ा तो दिखता है, लेकिन उसमें प्रोटीन और आयरन घट रहा है। मिट्टी में जैविक कार्बन, केंचुए और लाभदायक जीवाणु कम हो रहे हैं। उन्होंने फसल अवशेष जलाने के बजाय खाद बनाने और रासायनिक खाद के साथ गोबर व जैविक खाद के संतुलित उपयोग की सलाह दी है।0
0
Report
छत्तीसगढ़: बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, दो गिरफ्तार
Kondagaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छात्रा पर एसिड अटैक कर फरार मामले पर देर रात कोंडागांव पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल बालोद पुलिस ने कोंडागांव पुलिस को घटना की सूचना दी कि दो लोगों ने छात्रा पर एसिड अटैक कर फरार हुये जिनकी सूचना कोंडागांव होने की है. सूचना मिलते ही कोंडागांव पहुंची ने गश्त शुरू की और दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक महिला और एक पुरुष है.0
0
Report
गंगा घाटों की सफाई युद्ध-स्तर पर: वाराणसी में त्योहारों से पहले जलस्तर घटने के बाद गाद हटाने की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी (उत्तर प्रदेश): गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे आया, त्योहारों से पहले गाद हटाने का काम तेज़ किया गया। पानी कम हो रहा है और घाटों की सफाई के बारे में तो जो हमारे 7.5 किलोमीटर के फेज में यह सभी घाट हमारे हैं करीब 84 85 घाट हैं। इन घाटों पर पानी कम होने के साथ ही नगर निगम के द्वारा युद्ध स्तर पर सिल्ट सफाई का काम कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यदि आप वहां जाएंगे तो आप देखेंगे कि वहां पर किस स्तर पर कार्य किया जा रहा है। नगर निगम वाराणसी के सामने यह प्रतिवर्ष का चैलेंज होता है और इस वर्ष भी चैलेंज यह होता है कि तुरंत बाद जो है एक डाला छठ का बड़ा पर्व होता है जिसमें लाखों की संख्या में वहां श्रद्धालु आते हैं। उसके बाद देव दीपावली जैसा कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होता है। देव दीपावली जैसा पर्व मनाया जाता है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का होता है इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम वाराणसी पूरी तरह सजग है और पूरी टीम लगा दिया गया है एयर शो भी होने वाला है यह भी काफी प्राथमिकता के दृष्टिगत नगर निगम इसको ले रहा है तो यह पूरी तरह से आश्वस्त करता हूं कि इन सभी पर्वों के पहले घाटों की सफाई 100% पूर्ण कर ली जाएगी0
0
Report
Advertisement
जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा: रोहतास में स्वागत, 1500 बाइक वाराणसी को रवाना
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म भूमि बडनगर से निकलकर वाराणसी की ओर जा रही बाइक सवारों का जत्था रोहतास जिला में प्रवेश किया। जहां डेहरी ऑन सोन में उनका स्वागत पूर्व विधायक ललन पासवान ने किया। चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने गुलाब के फूल से बाइक sवारों का स्वागत किया। उसके साथ ही बाइक सवार आगे बढ़े और जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में सभी बाइक सवारों का रात्रि विश्राम है। मंगलवार को सीएन सम्राट चौधरी इन सभी के साथ युवा संवाद कार्यक्रम करेंगे। जैसे ही बाइक यात्रियों का जत्था औरंगाबाद से होते हुए रोहतास जिला में प्रवेश किया। राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 पर उनका भव्य स्वागत किया गया बता दे की 17 सितंबर 2026 को गृह मंत्री अमित साह ने 1500 बाइक सवार युवाओं के जत्था को "जन्मभूमि से कर्मभूमि" के लिए रवाना किया है। यह तमाम बाइक सवार अलग-अलग राज्यों से गुजरते हुए देश के अलग-अलग विभिन्न पवित्र नदियों का जल लेते हुए 10 राज्यों के 193 जिला के 1153 गांवो से गुजरते हुए यूपी के वाराणसी पहुंचेगी और वहां काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन सभी का स्वागत किया।0
0
Report
धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के लिए MOCK POLL शुरू, visuals जारी
Noida, Uttar Pradesh:MADURANTHAKAM (TAMIL NADU): MOCK POLL UNDERWAY FOR DHARAPURAM ASSEMBLY BY-ELECTION / VISUALS0
0
Report
त्रिपुरा: NDA गठबंधन की ग्राम पंचायत चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री माणिक साहा का बयान
Noida, Uttar Pradesh:AGARTALA (TRIPURA): MANIK SAHA (CHIEF MINISTER, TRIPURA) ON NDA ALLIANCE'S VICTORY IN VILLAGE COMMITTEE ELECTIONS AND ELECTION RESULTS AND ALLIANCE PERFORMANCE0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार के नामांकन पर पार्टी की कार्रवाई, अनंत-लालन सिंह विवाद
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): NEERAJ KUMAR (JDU MLC CANDIDATE) ON FILING NOMINATION / LALAN SINGH'S REMARKS ON RIFT WITH ANANT SINGH / PARTY ACTION ON VIOLATION OF PARTY RULES0
0
Report
इटावा के सैफई यूनिवर्सिटी में पहली बार रोबोटिक घुटना-हिप प्रत्यारोपण सफल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सैफई यूनिवर्सिटी आज एक नई उपलब्धि हासिल की है सैफई यूनिवर्सिटी में पहली बार रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। सैफई यूनिवर्सिटी में आर्थोपेडिक्स विभाग में रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की नई शुरुआत चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब मरीजों को लखनऊ और दिल्ली के चलकर नहीं लगाने पड़ेंगे सैफई में सुविधा मिलेगी। इटावा के सैफई में स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में आर्थोपेडिक्स विभाग ने संस्थान के इतिहास में एक महत्वपूरक उपलब्धि दर्ज कराई है। सैफई में विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में पहली बार रोबोटिक टोटल नी रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलता पूर्व सम्पन्न कराई गई है। यह उपलब्धि सैफई आयुर्विज्ञान में सटीक एवं उन्नत आर्थोपेडिक्स सर्जरी की दिशा में एक नया अध्याय की शुरुआत की गई है। वैसे यह सरकारी चिकित्सा संस्थान में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधा मरीजों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं संस्थान के द्वारा पहली शुरुआत को लेकर टीम में भी उत्साह देखने को मिला था वहीं विभाग के लोग भी इस तरह की उपलब्धि मरीजों के हित में एक सैफई के कुलपति का सराहनीय कदम मान रहे है। सैफई के कुलपति की माने तो हम लोगों ने दो रोबोट खरीदने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है आज रोबोट से पहली सर्जरी आर्थोपेडिक्स में की गई है यह बहुत उच्च स्तरीय के प्रणाली को अपनाया है जो प्राइवेट अस्पताल में खर्चा आता है हम लोग उससे बहुत कम खर्चे में कर रहे है रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को ज्यादा राहत मिलेगी सर्जरी के बाद मरीज बहुत जल्द सही हो जाएगा। और अपने काम पर लौट पाएगा। अभी तक इस तरह की सर्जरी कराने के लिए मरीजों को लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन अब मरीजों को यहां पर राहत मिलेगी।0
0
Report
जोधपुर बासनी अग्निकांड में फायर फाइटर प्रीतेश परमार की मौत का मामला, शहीद के दर्जे की मांग को लेकर बिछीवाड़ा में निकाला कैंडल मार्च
Dungarpur, Rajasthan:जोधपुर बासनी अग्निकांड में फायर फाइटर प्रीतेश परमार की मौत का मामला, शहीद के दर्जे की मांग को लेकर बिछीवाड़ा में निकाला कैंडल मार्च. जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान भीषण हादसे का शिकार हुए डूंगरपुर जिले के 19 वर्षीय वीर फायर फाइटर प्रीतेश परमार के निधन के मामले में क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत जवान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने व उसे शहीद का दर्जा दिए जाने की माँग को लेकर बिछीवाड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों द्वारा एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। डूंगरपुर जिले के लांबाभाटड़ा (चुंडावाड़ा) गांव निवासी प्रीतेश परमार जोधपुर में अग्निशामक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान बासनी स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए वे फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मोर्चे पर डटे हुए थे। आग पर काबू पाने के दौरान केमिकल ड्रम में हुए जोरदार धमाके और हादसे में वे करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गए थे। वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान उन्होंने जिंदगी की जंग हारते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। बिछीवाड़ा में आयोजित कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने प्रीतेश परमार की तस्वीर और मोमबत्तियाँ लेकर उनकी शहादत को नमन किया। वही राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सामने 3 मुख्य मांगें रखीं: कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले अग्निशामक कर्मी प्रीतेश परमार को आधिकारिक रूप से 'शहीद' का दर्जा प्रदान करने, पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक मुआवजा स्वीकृत करने और दिवंगत जवान के परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार त्वरित सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने की मांग शामिल है.0
0
Report
Advertisement
