मथुरा में गाड़ी में मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में एक शख्स के साथ गाड़ी में बैठाकर मारपीट का मामला सामने आया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। खबर चलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पहले पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। यह घटना थाना हाइवे क्षेत्र में हुई। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार और पीड़ित शख्स के पिता ने इस बारे में बाइट दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
