Back
फरसा वाले बाबा की मौत हत्या नहीं दुर्घटना; प्रशासन ने अफवाहों पर कड़ी कार्रवाई
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 21, 2026 16:31:43
Mathura, Uttar Pradesh
मथुरा: फरसा वाले बाबा की मौत 'हत्या नहीं दुर्घटना', अफवाह फैलाने वालों पर डीएम सख्त
मथुरा। नेशनल हाईवे पर शनिवार को हुई चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। शुरुआती घंटों में इसे हत्या मानकर भारी बवाल हुआ, लेकिन अब मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि बाबा की मौत कोई साजिश या हत्या नहीं, बल्कि एक सड़क दुर्घटना थी।
कैसे हुई घटना?
डीएम सीपी सिंह के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर कोटवन बॉर्डर पर एक कैंटर को चेक कर रहे थे। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाबा के साथ-साथ ट्रक चालक की भी मौत हो गई है।
प्रशासन ने जांच में पाया कि जिस कैंटर की बाबा जांच कर रहे थे, वह नागालैंड नंबर का था और उसमें साबुन व फिनायल जैसा परचून का सामान भरा था।दूसरा ट्रक राजस्थान नंबर का था, जिसमें 'कोलतार भरा हुआ था।
मौके पर फैली 'हत्या' की बातें पूरी तरह निराधार और असत्य हैं。
प्रशासन ने मानी आश्रम की माँगें: गौशाला और स्मारक पर आश्वासन
तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाबा के अनुयायियों और आश्रम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम ने उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति जताते हुए निम्नलिखित घोषणाएं कीं। गौशाला का संचालन - बाबा की अनुपस्थिति में उनकी गौशाला का संचालन अब उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। इसके लिए खंड विकास अधिकारी (BDO) को निर्देश दे दिए गए हैं। स्मारक का निर्माण- बाबा की स्मृति में उनके आश्रम पर एक स्मारक बनवाया जाएगा।शस्त्र लाइसेंस- सीमावर्ती इलाका होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पात्र गौ-सेवकों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएंगे।पुलिस चौकी की स्थापना- इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई पुलिस चौकी खोली जाएगी। टास्क फोर्स-राजस्थान की तर्ज पर यहाँ भी गौ-तस्करी रोकने हेतु विशेष टास्क फोर्स के गठन पर विचार किया जाएगा。
उपद्रवियों पर नकेल: 10 लोग हिरासत में
घटना के बाद कुछ बाहरी तत्वों और उपद्रवियों ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने और पथराव करने का प्रयास किया। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने कहा कुछ लोग भावनाओं को भड़काकर अफवाहें फैला रहे हैं। हमने 10 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। जो निर्दोष हैं उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"
फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें。
घर छोडकर गौसेवक बनेचंद्रशेखर बाबा
चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत की खबर सुनकर उनका परिवार भी गांव से आजनौख आ पहुँचा। बाबा की बड़े भाई केशव सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर 40 साल से घर परिवार को छोड़कर ब्रिज में गायों की सेवा कर रहे थे वह मूल रूप से सिरसागंज के रहने वाले हैं बड़े भाई केशव ने बताया कि घर में उनके अलावा चंद्रशेखर और एक बहन थी बहन की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और अब भाई भी चला गया। केशव गांव में ही स्वर्णकारी का काम करते हैं। यह सब ने कहा कि हमने कई बार कोशिश की की चंद्रशेखर को घर पर ले आए और उसकी शादी कर दें लेकिन उन्होंने शादी करने से मना कर दिया और हम सब को छोड़कर यहां का रहने लगे。
फरसा वाले बाबा को मिल रही थी धमकी!
बड़े भाई केशव ने बताया कि गो तस्करों के द्वारा चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को लगातार धमकियां मिल रही थी गौ सेवा करने के कारण वह गौ तस्करों की निशाने पर थे। उन्होंने बताया कि यह साजिश पहले से चल रही थी उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने दुर्घटना करने वाले लोगों को समुदाय विशेष का बताया。
छावनी में तब्दील इलाका
छाता क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है जगह-जगह पर पुलिस और पीएसी लगाई गई है चप्पे चप्पे की हर गतिविधि पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। एलआईयू की टीमों को एक्टिव किया गया है साथ ही उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowMar 21, 2026 17:31:450
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 21, 2026 17:31:290
Report
MSManish Sharma
FollowMar 21, 2026 17:31:090
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 21, 2026 17:30:530
Report
0
Report
APAshwini Pandey
FollowMar 21, 2026 17:30:400
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 21, 2026 17:30:310
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 21, 2026 17:30:120
Report
951
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 21, 2026 17:15:24882
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 21, 2026 17:15:11914
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 21, 2026 17:01:31891
Report