Back
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Dec 24, 2025 13:55:35
Mathura, DARWAJAMATHURA, Uttar Pradesh
मथुरा की शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर सहित कई उपकरण और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस टीम ने रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ क्षेत्र से जितेंद्र पुत्र लखाराम, हरिओम पुत्र लखाराम दोनों निवासी चंदनवन फेस-1, थाना हाईवे), धीरज पुत्र जयकिशन सिंह निवासी चैतन्य लोक कॉलोनीपिलुखनी क्षेत्र और अभिषेक पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम पिलुखनी, थाना राया को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर लोगों से मनमानी रकम वसूल रहे थे।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक सीपीयू, एक कलर प्रिंटर, दो लैपटॉप, एक कंप्यूटर, चार मोबाइल फोन, सात जन्म प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां और 910 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामग्री से पता चलता है कि आरोपी सुनियोजित तरीके से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे।
इस संबंध में सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित गिरोह के रूप में धोखाधड़ी कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाते थे और इसके लिए मोटी रकम ऐंठते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितने फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए और इस अपराध में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
बाइट सीओ सिटी आशना चौधरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 24, 2025 15:36:210
Report
MIMohammad Imran
FollowDec 24, 2025 15:36:000
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 24, 2025 15:35:410
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowDec 24, 2025 15:35:190
Report
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में अनेको हिन्दू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 24, 2025 15:35:020
Report
MSManish Sharma
FollowDec 24, 2025 15:34:430
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 24, 2025 15:34:260
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 24, 2025 15:34:040
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 24, 2025 15:33:310
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 24, 2025 15:33:020
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 24, 2025 15:32:510
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 24, 2025 15:32:220
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 24, 2025 15:31:480
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 24, 2025 15:31:300
Report
