Back
शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण से पर्यटन और रोजगार में उछाल
ASAshok Singh Shekhawat
Dec 24, 2025 15:33:31
Sikar, Rajasthan
रामगढ़ शेखावाटी सीकर
सीएम भजन लाल शर्मा ने जन सभा को किया संबोधित
शेखावाटी की विरासतो को संरक्षण कर रही है सरकार भजन लाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहां कि शेखावाटी की हवेलियां, छतरियां कुएं बावड़ियां गढ़ हमारी धरोहरे है। इनके संरक्षण के लिये आमजन को आगे आकर सरकार के साथ सहयोग करना होगा। शेखावाटी की इन धरोहरों के कारण पर्यटन उद्योग को भी पंख लगेगे। इन्हें संरक्षित करने के साझे प्रयास कर इन धरोहर को बचाने है इन धरोहरों को देखने के लिए राजस्थान में सबसे अधिक पर्यटक शेखावाटी में आएंगे। इसके लिये सरकार शेखावाटी की 662 हवेलियों को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। ये विचार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के शेखावाटी स्पोर्टस एकेडमी में बुधवार को 559 करोड़ की विभिन्न विकास के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में कही। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के आखरी व जरूरतमंद आदमी का चहुमुंखी विकास करना उनकी सरकार का मूल मकसद है। इसी को ध्यान में रखकर उनकी सरकार गरीब को गणेश मानकर वह प्रदेश के आखरी आदमी के विकास का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शर्मा ने शेखावाटी में यमुना का जल भी शीघ्र ही आने की बात कहते हुए उन्होनें कांग्रेस को जनता को झुठ व आश्वासन के सहारे ठगने वाली सरकार बताते हुए दूर रहने की सलाह दी। और सबक सीखने का आह्वान किया।
सीएम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने दो वर्ष में प्रदेश के सारे क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित किये है। राज्य में अपराध तो हो सकता है, मगर अपराधियों के साथ सख्ताई करने का काम प्रदेश में पुलिस प्रशासन कर रहा है। शर्मा ने कहा कि युवाओं के लिये युवा नीति ला रहे है। जिससे युवा रोजगार लेने वाला नहीं देने वाला बन सकेगा। सरकार की ओर से पांच साल में चार लाख नौकरियां दी जायेगी। प्रदेश में सरकार ने भाजपा के चुनाव के समय किये गये वादों में से 70 प्रतिशत वादे पूरे कर चुकी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने शेखावाटी की विरासतों, यहां की संस्कृति, समाजसेवी भामाशाहों की बात कहते हुए मुख्यमंत्री से नेक्सा ग्रीन के नाम पर लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधडी पर सकारात्मक कार्यवाही करने की मांग की गई। जन सभा को स्वाय्यत शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व विधायक रतनजलधारी, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रणवां, आदि ने भी संबोधित किया। जन सभा में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, घोद विधायक गोवर्धन वर्मा, रीगंस विधायक सुभाष मील, झुझनूं विधायक राजेन्द्र भामू, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, चूरू विधायक हरलाल सहारण, वासूदेव चावला आदि मौजूद थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 24, 2025 17:19:470
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowDec 24, 2025 17:19:370
Report
SASALMAN AMIR
FollowDec 24, 2025 17:19:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 24, 2025 17:18:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 24, 2025 17:18:300
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 24, 2025 17:18:000
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowDec 24, 2025 17:17:410
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 24, 2025 17:17:240
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 24, 2025 17:17:050
Report
0
Report
SJSubhash Jha
FollowDec 24, 2025 17:16:430
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 24, 2025 17:16:230
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 24, 2025 17:16:090
Report
MSManish Shanker
FollowDec 24, 2025 17:15:530
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 24, 2025 17:15:220
Report
