281001
मंडलाआयुक्त रितु माहेश्वरी ने बरसाना में किया योजना का शुभारंभ
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत ,जैत स्थित गोविन्द विहार आवासीय योजना को मंडलायुक्त ,रितु माहेश्वरी ने लॉन्चिंग की मंडलायुक्त में कहा कि यह योजना बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करेगी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी.शनिवार को श्रीराधा रानी की नगरी बरसाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोकसभा क्षेत्र गोंडा के अंतर्गत उतरौला विधानसभा के रेहरा बाजार में बड़ी पहल
Gonda, Uttar Pradesh:केंद्रीय राज्यमंत्री श्री Kirtivardhan Singh राजा भैया जी के विशेष प्रयास से लोकसभा क्षेत्र गोंडा के अंतर्गत उतरौला विधानसभा के रेहरा बाजार में बड़ी पहल। राजा भैया जी प्रयास से बलरामपुर जिला प्रशासन एवं जोमैटो फीडिंग इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रथम चरण में विकास खंड रेहरा बाजार के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पौष्टिक भोजन। 0 विकासखंड रेहरा बाजार की 21 ग्राम पंचायतों के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निःशुल्क, ताजा एवं पोषणयुक्त नाश्ता तथा दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 0जोमैटो फीडिंग इंडिया द्वारा अचलपुर चौधरी में केंद्रीय रसोई स्थापित की जाएगी, जहां से 05 वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों तक गर्म एवं पौष्टिक भोजन पहुंचाया जाएगा। 0बच्चों को 12 दिवसीय रोटेशन मेन्यू के अनुसार विविध एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाएगा। पोषण स्तर एवं बच्चों की उपस्थिति की नियमित निगरानी भी की जाएगी। Oइस पहल से बच्चों में कुपोषण की रोकथाम, बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने में सहायता मिलेगी। 0 02 अक्टूबर को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी द्वारा रेहरा बाजार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।0
0
Report
फरीदाबाद में अवैध मस्जिद तोड़ने पर MCF टीम को महिलाओं का भारी विरोध
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग अवैध मस्जिद को तोड़ने पहुंची MCF की टीम, महिलाओं ने किया जमकर हंगामा फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित गणपति कॉलोनी में अवैध मस्जिद को तोड़ने पहुंची नगर निगम (MCF) की टीम को स्थानीय महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। क्रिया-कलाप के दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच हाथापाई होने की भी सूचना है। देखते ही देखते मौके पर भारी बवाल हो गया। MCF की टीम कथित अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। विरोध के चलते कुछ समय के लिए कार्रवाई प्रभावित हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला।0
0
Report
NIMS अस्पताल में ACB रेड: अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ संपत्ति घोटाला मामला
Noida, Uttar Pradesh:ACB Raids at NIMS Hospital The Anti-Corruption Bureau (ACB) is conducting searches over allegations of assets disproportionate to known sources of income. ACB officials are conducting searches at the residences of Dr. Lakshmi Bhaskar, who is serving as the Additional Superintendent of NIMS Hospital. The searches are being carried out at 12 locations across three districts. Disproportionate Assets Case Against NIMS Additional Medical Superintendent A case of disproportionate assets has been registered against NIMS Additional Medical Superintendent Dr. Nori Lakshmi Bhaskar. The ACB conducted searches on September 22, 2026, at 7 locations, including the accused’s residence and properties linked to relatives and alleged benamis. The searches uncovered one 4BHK and two 3BHK flats in a high-rise gated community in Kukatpally, along with five 2BHK flats in Manikonda and Pet Basheerabad. Four open plots were identified in Yadadri, Nandigama and Shamirpet, along with an 800-square-yard plot in Visakhapatnam. The ACB found ₹41 lakh in bank accounts, ₹12 lakh in post-office deposits, ₹35 lakh in private finance investments and ₹29.55 lakh in mutual funds. 517.8 grams of gold jewellery and vehicles including Jaguar, Audi and Tata Nexon cars, as well as Royal Enfield, Vespa, Activa and Yamaha bikes, were seized. Electronic gadgets worth approximately ₹5 lakh were also seized. The total value of the identified assets is estimated at ₹6.13 crore, while their market value is expected to be higher. The ACB also found an investment of ₹1.30 crore in a flat under dispute before the DRT, and evidence that ₹1.33 crore had been given as hand loans to various individuals.0
0
Report
Advertisement
45 साल बाद शादीपुर के किसान परिवार में बेटी के जन्म से खुशी
Jhanj Kalan, Haryana:शादीपुर गांव में 45 साल बाद किसान के घर गूंजी बेटी की किलकारी फूलों से सजी गाड़ी में अस्पताल से घर लाई नवजात, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी जुलाना। क्षेत्र के शादीपुर गांव में एक किसान परिवार के घर करीब 45 साल बाद बेटी के जन्म से खुशी का माहौल बन गया। बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने उसका जोरदार स्वागत किया। परिजन नवजात को अस्पताल से फूलों से सजी गाड़ी में घर लेकर पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी मनाई गई और परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। शादीपुर गांव निवासी विकास ने बताया कि उनके परिवार की लंबे समय से इच्छा थी कि उनके घर बेटी का जन्म हो। शादी के करीब एक साल बाद उनकी पत्नी सिमरन ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने अस्पताल से ही बेटी के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दीं। नवजात को फूलों से सजाई गई गाड़ी में घर लाया गया। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसका खुशी के साथ स्वागत किया। विकास ने बताया कि उनके परिवार में इससे पहले करीब 45 साल पहले उनकी बुआ का जन्म हुआ था। इसके बाद अब उनके घर बेटी सानवी ने जन्म लिया है। लंबे अंतराल के बाद परिवार में बेटी के जन्म से सभी सदस्य बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के जन्म को लेकर परिवार में किसी तरह की चिंता नहीं है, बल्कि वह इसे सौभाग्य और खुशी का अवसर मानते हैं। विकास और उनकी पत्नी सिमरन ने कहा कि आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। बेटियां शिक्षा, खेल, प्रशासन, सेना और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें समान अवसर और बेहतर परवरिश देने की है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में लड़के और लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। उनके अनुसार बेटा-बेटी में फर्क नहीं, बल्कि फर्क लोगों की मानसिकता में होता है। बेटी सानवी के जन्म पर परिवार ने खुशी मनाकर समाज को भी बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखने का संदेश दिया।0
0
Report
रायगढ़ में दो दिवसीय दौरे पर CM साय, अहम कार्यक्रमों की झड़ी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर, 23 सितंबर को शाम 4 बजे जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम साय अग्रोहा धाम में भाषा शिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल, भोजपल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को रायगढ़ लौटेंगे, रात 7:10 बजे से रामलीला मैदान में 41वें चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल, 24 सितंबर को खर्रा घाट में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, सेवादान, वोकल फॉर लोक कार्यक्रम और घाट विकास परियोजना का करेंगे शिलान्यास, इसके बाद मोती महल पैलेस होते हुए जिंदल एयरपोर्ट से रायपुर रवाना होंगे मुख्यमंत्री,0
0
Report
अनूपपुर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में किसान ने रस्सी लेकर दिया प्रदर्शन
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक किसान रस्सी लेकर पहुंचा जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल। किसान का कहना है कि मोजर वेयर कंपनी जैतहरी द्वारा मेरी जमीन 2010 में ले ली गई है और आज दिनांक तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया, जबकि पूर्व कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा शक्त आदेश जारी करते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा था। उसके बावजूद मुझे कंपनी द्वारा आज दिनांक तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया जिससे हताश होकर अब मेरे पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। प्रशासन ने मोजर वेयर के अधिकारियों को जल्द ही इसका निराकरण करने के लिए कहा है।0
0
Report
Advertisement
Aligarh: Video of SDM Kol Gajendra Singh's rowdy behavior goes viral
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग एसडीम कोल की दबंगई का वीडियो आया सामने, खेत नपत के दौरान एसडीएम गजेंद्र सिंह ने दिखाई दबंगई, किसान के साथ गाली गलौज करते हुए दिखाई दिए एसडीएम कोल गजेंद्र सिंह, एसडीएम गजेंद्र सिंह का दबंगई और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खेत की देखरेख करने वाले पप्पू सिंह का आरोप SDM ने की गाली गलौच और बादशलूकी पीड़ित किसान का आरोप तीन बार लगातार खेत की जा चुकी है नपत, आये दिन मेरे खेत की नपत करने आ जाते है तहसील के लेखपाल और कानून गो, आज फिर खेत की नफरत करने पहुंचे लेखपाल और कानून गो, खेत मालिक के द्वारा विरोध करने पर लेखपाल और कानून गो ने की बदसलूकी, पीड़ित ने कहा एसडीएम की डीएम SSP और मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत, एसडीएम कोल गजेंद्र सिंह ने कहा लेखपाल और कानून गो से की थी बदशलूकी, अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के याकूत पुर में खेत नपत के दौरान SDM कोल गजेंद्र सिंह ने खेत मालिक के साथ की बदसलूकी और हाथापाई का मामला0
0
Report
बलिया के सुखपुरा सीएचसी का उद्घाटन, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटा
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया जनपद के सुखपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा विधायक केतकी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री दानिश today? अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वहीं क्षेत्रीय भाजपा विधायक केतकी सिंह का कहना है कि सीएचसी के उद्घाटन होने से स्थानीय स्तर पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।0
0
Report
1 अक्टूबर से विक्रमशीला सेतु बंद, सीमांचल के लिए स्टील ट्रस ब्रिज बन रहा
Naya Chak, Bihar:पूर्वी बिहार की लाइफलाइन और सीमांचल को अंगप्रदेश से जोड़ने वाले विक्रमशीला सेतु पर 1 अक्टूबर से परिचालन बंद हो रहा है। स्थायी तौर पर स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। गंगा नदी में तीन महीने के दरमियान 12 जहाजों का परिचालन कराया जाएगा। पुल बंद होने के दौरान परेशानी के सवाल पर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि परेशानी तो लोगों को हुई है लेकिन आगे परेशानी न हो इसके लिए मजबूती से स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। गंगा नदी में 12 जहाजों का परिचालन होगा जिसपर यात्रा निःशुल्क होगी अगर जरूरत पड़ेगी तो जहाजों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि पुल पर ट्रस ब्रिज के निर्माण के दौरान पुल के अन्य एक्सपेंशन की भी जाँच होगी पहले भी टीम ने जाँच की है। 3 महीने बाद लोगों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में दुष्कर्म: 16 वर्षीय नाबालिग के साथ घटनाक्रम, आरोपी गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 16 वर्षीय लड़की गांव के पास खेत में गाय चराने गई थी, तभी आरोपी संजय यादव बातचीत के बहाने उसके पास पहुंचा और उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अदालत में चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल कराने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।0
0
Report
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सरिता विहार के अली गांव में अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सरिता विहार के अली गांव में कथित अतिक्रमण के खिलाफ तोड़-फोड़ अभियान चलाया।0
0
Report
भागलपुर के तटबंध पर 30 मीटर से अधिक हिस्सा धसा, पुनः राहत अभियान जारी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर में तटबंध पर एक बार फिर खतरा मंडराया है। गंगा का जलस्तर भले ही लगातार घट रहा हो, लेकिन घटते पानी के बीच महादेवपुर घाट के पास तटबंध का 30 मीटर से ज्यादा हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही गंगा ने एक बार फिर किनारे पर कटाव शुरू कर दिया है। तटबंध में धंसान की खबर मिलते ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया गया। बड़े जहाजों के जरिए मेगा जियो बैग और ईसी बैग डालकर तटबंध को मजबूत किया जा रहा है। मुख्य अभियंता की निगरानी में कटावरोधी काम युद्धस्तर पर चल रहा है। गंगा अभी भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। हालांकि जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, लेकिन पानी घटने के साथ कटाव ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। यही वजह है कि विभाग की टीम तटबंध की लगातार निगरानी कर रही है। राघोपुर का यह वही तटबंध है, जो अगस्त में टूट गया था। तटबंध टूटने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद भी मौके पर पहुंचे थे और फिर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इलाके का एरियल सर्वे किया था। यह तटबंध दो मंत्रियों के क्षेत्र में आता है। अगस्त की घटना के बाद से ही तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। फिलहाल 30 मीटर से ज्यादा धंसे हिस्से को रिकवर कर लिया गया है, लेकिन तटबंध पर दोबारा धंसान से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर दान घोटाला: तीन जमानत याचिकाएं खारिज, हाईकोर्ट में पुनः आवेदन की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश | राम मंदिर दान में हेराफेरी के मामले पर वकील कुल शेखर सिंह कहते हैं, "राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की ज़मानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिकाएं खारिज कर दीं। हम उनके लिए ज़मानत याचिकाएं दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे। इससे पहले, तीन अन्य आरोपियों - अविनाश शुक्ला, मनीष यादव और राम शंकर मिश्रा - की ज़मानत याचिकाएं , 21 सितंबर 2026 को खारिज कर दी गई थीं। आठ आरोपियों में से दो अभी बाकी हैं; सुभाष चंद और टिन्नू यादव की ज़मानत याचिकाओं पर सुनवाई बुधवार को होगी। उनकी याचिकाएं भी खारिज होना तय है, इसलिए ऐसी स्थिति में सभी अपनी ज़मानत याचिकाएं हाईकोर्ट के सामने पेश करेंगे...0
0
Report
Shaalimar Bagh Mosque Demolition: Late-Night Action Sparks Political Row; AIMIM Protests
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में देर रात प्रशासन ने बड़ी डिमोलिशन की कार्रवाई की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मैक्स हॉस्पिटल रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास बने घरों पर बुलडोजर चलाया गया। आरोप है कि ये कार्रवाई आधी रात को की गई, जिसके बाद सियासत भी गरमा गई है। तस्वीरें दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की हैं, जहां बीती रात प्रशासन का पीला पंजा चलता हुआ नजर आया। प्रशासन की ओर से ये कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत की गई है। मैक्स हॉस्पिटल वाली मेन रोड पर स्थित मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और उसके आसपास बने कई मकानों को इस कार्रवाई में डिमोलिश किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी रोड को चौड़ा करने के लिए पहले भी कई बार डिमोलिशन ड्राइव चलाई जा चुकी है। लेकिन इस बार की कार्रवाई रात के अंधेरे में और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मस्जिद पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शोएब जमई ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से असंवैधानिक और गैर-कानूनी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रात के अंधेरे में मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया था, उसी पैटर्न पर दिल्ली के शालीमार बाग में भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को सहारनपुर पार्ट-2 नहीं बनने दिया जाएगा। शोएब जमई ने एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब डिमोलिशन टीम मस्जिद के अंदर दाखिल हुई तो मस्जिद के इमाम को अंदर रखी पवित्र किताबें, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान तक बाहर निकालने की मोहलत नहीं दी गई। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी है। फिलहाल प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को सड़क चौड़ीकरण के लिए जरूरी बताया है। वहीं इस डिमोलिशन के बाद किसी भी तरह के तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
सीधी में मजिस्ट्रेटियल चेकिंग: स्कूल बसों में सुरक्षा मापदंडों की बड़ी खामियां
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी शहर के न्यू बस स्टैंड के सामने मजिस्ट्रेटियल चेकिंग से स्कूल बस संचालकों में हड़कंप मच गया. बच्चों की सुरक्षा के लिए तय नियमों को दरकिनार कर कहीं क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया, तो कहीं सुरक्षा उपकरण और जरूरी दस्तावेज नहीं मिले. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खुद सड़क पर उतर कर वाहनों की जाँच की. जाँच के दौरान दो स्कूल बसों के साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का वाहन भी जब्त किया गया. तीन वाहनों पर करीब 9 हजार रुपये चालानी कार्रवाई की गई. सवाल यह है कि मजिस्ट्रेटियल चेकिंग में इतनी अनियमितताएं सामने आ गईं, तो नियमित जांच के दौरान जिम्मेदार अमला क्या कर रहा था? यातायात पुलिस के अनुसार, चेकिंग में फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर, सुरक्षा सामग्री, चालक की यूनिफॉर्म और जरूरी दस्तावेजों की भी जाँच की गई. कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई और अन्य सुरक्षा मानकों व दस्तावेजों में कमी मिली. चालान ऑनलाइन किया गया. विद्यार्थियों की सुरक्षा के नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए चेकिंग आगे भी जारी रहेगी. यातायात प्रभारी के अनुसार आने वाले दिनों में भी स्कूल बसों और अन्य वाहनों की जाँच होती रहेगी; जिन वाहनों में जरूरी दस्तावेज नहीं होंगे या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
