281001
मथुरा से मन को विचलित करने वाली तस्वीरें फिर आई सामने
Mathura, Uttar Pradesh:देश और दुनिया भले ही 21वीं सदी में आगे बढ़ रही हो लेकिन अभी भी स्थिति यह है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके शव के अंतिम संस्कार के लिए उचित व्यवस्था नहीं मिलती। यह मामला तीन लोक से न्यारी मथुरा नगरी का है। मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अड़ींग गांव में एक वृद्ध का तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले भी एक तस्वीर ऐसी ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उसके बाद भी कोई समाधान नही हुआ ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी कोर्ट के आदेश पर डीडीसी ने अवैध गांजा-हेरोइन नष्ट किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में न्यायलय के आदेश पर गठित डीडीसी कमेटी द्वारा, जिले के ढाई करोड़ रूपये के कीमत के 2 कुंतल 128.4 किलोग्राम अवैध गा़जा-स्मैक, हेरोइन वडोडा पोस्टा को डीडीसी ने करवाया नष्ट, सुल्तानपुर स्थित रॉयल पोल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज के इन्सिनेटर द्वारा करवाया गया नष्ट, जिले के 29 जगहों से बरामद किए गये 29 मामलों से सम्बंधित अवैध मादक पदार्थ को करवाया गया नष्ट0
0
Report
सहारनपुर में शिव मंदिर दावों पर हंगामा, सांसद के खिलाफ जांच की मांग तेज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर सांसद इकरा हसन के विरुद्ध कार्रवाई तथा देवबंद स्थित दारुल उलूम की जांच की मांग को लेकर बुधवार को हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद के पुलिस के प्रति कथित व्यवहार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इससे सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन सकता है। प्रदर्शन के दौरान ललित शर्मा ने सांसद इकरा हसन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद के परिवार से जुड़े मामलों की भी जांच की जानी चाहिए।, हिंदू संगठन में सांसद इकरा हसन को लेकर अभद्र भाषा शैली का भी इस्तमाल की जो जो महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं वहीं महिलाओं संसद को लेकर आज अपमान कर तार तार कर रहे हैं भाषा शैली इतनी खराब की थी हर कोई जिला अधिकारी कार्यालय में देखता रह गया मैं प्रशासनी अमला भी वहां पर मौजूद था पर किसी ने भी हिंदू संगठन के युवक ओर उसके साथियों को महिला संसद पर अवध टिप्पणी करने से नहीं रोका यहां तक की महिला सांसद को जिहादी बताया सवाल के जवाब में हिंदु संगठन से जुड़े ललित से पूछा गया कि इकरा हसन सांसद कश्यप समाज की महिला ओर कश्यप समाज के लोगो के साथ आई थी उनके के साथ काफी लोग जुड़े हैं जो हिंदू हे ललित कुमार ने टिप्पणी करते हुवे वह लोग हिंदू नहीं है वह लोग उसके ही आदमी है मुस्लिम है हम कश्यप समाज का सम्मान करते हैं ललित में खिलाफ जमकर अभद्र टिप्पणी करते हुवे गालियां भी दो जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर घंटा भर उन्होंने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की संगठन की ओर से देवबंद स्थित दारुल उलूम को लेकर भी दावा किया गया और उसकी जांच कराने की मांग प्रशासन से की गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।0
0
Report
मसूदा अस्पताल में 13 वर्षीय बालक की मौत पर भारी तोड़फोड़, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:मसूदा अस्पताल में 13 वर्षीय बालक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि बालक को अस्पताल लाने के बाद करीब दो घंटे तक कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे समय पर उपचार नहीं मिल पाया और बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर मसूदा थाना पुलिस और मसूदा सीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। फिलहाल अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन लोगों से समझाइश कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
जिला कलेक्टर ने हिंडौन सिटी में नगर परिषद निरीक्षण कर नोटिस जारी किए
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी पहुंचे जिला कलक्टर अक्षय गोदारा गुरुवार को निरीक्षण किया। जिला करौली ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों से विभिन्न कार्यों की जानकारी ली तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए। कलक्टर गोदारा ने नगर परिषद द्वारा जारी पट्टों और लंबित पत्रावलियों की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी एवं कार्यवाहक आयुक्त हेमराज गुर्जर भी उनके साथ रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अग्रसेन क्लॉथ बाजार में नियमित सफाई व्यवस्था करने की मांग रखी। साथ ही शहर के कई इलाकों में बनी सीवरेज समस्या को जल्द दूर करने की अपील की। जिला कलक्टर ने व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि नगर परिषद में भूखंड के पट्टों से संबंधित मामलों की काफी शिकायत आ रही थी। निरीक्षण के दौरान कई कमियां निकाली है अनावश्यक रूप से पट्टों की पत्रावलियों को पेंडिंग रखा जा रहा है। उन्होंने आयुक्त को लंबित पत्रावलियों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने संगलपुरा रोड पर स्थित घर से 34 तोते बरामद, मालिक राजिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज
Gurdaspur, Punjab:ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਸੰਗਲਪੁਰਾ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚੋਂ 34 ਤੋਤੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਬਰਾਮਦ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਰਿਪੋਰਟਰ -- ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਆਈ ਇਕ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ te ਪੁਲਿਸ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਸੰਗਲਪੁਰਾ ਰੋਡ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰੇਡ ਕਰਕੇ ਘਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੇਡ ਕਰਕੇ 34 ਦੇ ਕਰੀਬ ਤੋਤੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਘਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਰਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ。 ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਵਿਭਾਗ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਆਈ ਇਕ ਸਪੈਸ਼ਲ ਟੀਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਾਹਿਲ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਤਿਆਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਕੁਝ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲਈ ਅੱਗੇ ਵੇਚਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜಂಗਲੀ ਜੀਵ ਵਿਭਾਗ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਆ ਕੇ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਘਰੋਂ 34 ਦੇ ਕਰੀਬ ਤੋਤੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ਇਸ ਦੇ ਘਰ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਰਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ।0
0
Report
समस्तीपुर में परीक्षा देकर लौटते दंपत्ति पर बदमाशों का हमला, युवक घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में परीक्षा देकर लौट रहे दंपत्ति पर बदमाशों का हमला, बाइक से गिराकर युवक पर तानी पिस्तौल. विरोध करने पर चाकू मारकर किए घायल. पत्नी के शोर मचाने पर फरार हुए अपराधी. जांच पुलिस कर रही है. आरोपितों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है. घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदाकी की है. घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार (28) निवासी जेल चौक समस्तीपुर के रूप में हुई. बताया गया कि युवक पत्नी को परीक्षा दिलवाने के लिए बीआरकेसी कॉलेज गया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों पति-पत्नी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी उदाकी गांव के पास बदमाशों ने उनकी बाइक में ठोकर मारी, जिससे दोनों गिर पड़े. बदमाशों ने हथियार तान दिए. युवक ने पिस्तौल पकड़ ली, जिसके बाद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पत्नी के शोर पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस जांच कर रही है. इलाके में दहशत.0
0
Report
Advertisement
गुमला के बाजार में टमाटर-तरबूज विक्रेताओं के बीच हिंसक मारपीट, चाकूबाजी से घायल
Gumla, Jharkhand:टमाटर और तरबूज विक्रेताओं के बीच हुई मारपीट, चाकूबाजी में एक घायल गुमला - चैनपुर साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को दो दुकानदारों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक तरबूज विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी निवासी अजय साहू पिता अवध किशोर साहू, जो वर्तमान में प्रेमनगर में रहकर कुकर बनाने का काम करता है, अक्सर गुरुवार के साप्ताहिक बाजार में अपने किसी परिचित की टमाटर दुकान पर काम करने आता था।आज उस दुकान पर कोई दूसरा व्यक्ति बैठा हुआ था।वहीं पास में ही जशपुर जिले के ग्राम गजमा सिकरी का रहने वाला शिवनाथ विश्वकर्मा तरबूज बेच रहा था।बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मजाक-मजाक में बात शुरू हुई, जो देखते ही देखते नोकझोंक में बदल गई।विवाद के दौरान तरबूज विक्रेता शिवनाथ ने अजय साहू से कहा, "तुम चोरी करते हो, जाओ दुकान में बैठने।"इस बात से गुस्साए अजय साहू और शिवनाथ के बीच हाथापाई शुरू हो गई।देखते ही देखते अजय ने तरबूज काटने वाले चाकू को उठाया और शिवनाथ के पेट में घोप दिया।घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।घायल शिवनाथ विश्वकर्मा को तुरंत चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वाइट - शिवनाथ विश्वकर्मा घायल पीड़ित0
0
Report
झाँसी बस स्टैंड विशाल मेगा मॉल के सामने महिला की सरेआम पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी नवाबाद थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास विशाल मेगा मॉल के सामने गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो युवतियों ने बीच सड़क पर एक महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन दोनों युवतियां लगातार उसके साथ हाथापाई करती रहीं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय तमाशबीन बनी रही। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी झगड़ा रोकने के बजाय घटनास्थल पर हो रही मीडिया कवरेज और वीडियो बनाने वालों पर ध्यान देते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक पुलिसकर्मी लोगों से कहता सुनाई दिया कि “वीडियो क्यों बना रहे हो।”0
0
Report
समस्तीपुर में शराब माफियाओं के घर से 327 लीटर विदेशी शराब बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, घर से 327 लीटर विदेशी शराब बरामद, 37 कार्टून जब्त, एक कारोबारी गिरफ्तार जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार । समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने 327 लीटर से अधिक शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड-12 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस की यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि उपेंद्र चौधरी के पुत्र विशाल कुमार चौधरी उर्फ चिंटू और उत्तम कुमार चौधरी अपने घर में अवैध रूप से विदेशी शराब छिपाकर रखे हुए हैं। इसी सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उत्तम कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विशाल कुमार चौधरी उर्फ चिंटू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घर से 37 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब में मैजिक मोमेंट्स ऑरेंज फ्लेवर और रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब शामिल है। कुल 496 बोतलों में करीब 327 लीटर शराब बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार कारोबारी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
मैथापुरा के बिहारीगंज में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पांच घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-01 निवासी गजेंद्र राम के 14 वर्षीय पुत्र पिंटू राम तथा वकिल राम के 20 वर्षीय पुत्र रंजीत राम के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बीजल राम के पुत्र किशोर राम, राजेंद्र राम के पुत्र सुमन कुमार, मनोज राम के पुत्र अरविंद कुमार, सुनील राम के पुत्र साजन कुमार तथा राजेंद्र राम शामिल हैं। इनमें अरविंद कुमार और साजन कुमार को आंशिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग घर से करीब 100 मीटर दूर गजेंद्र राम के बासा के समीप मक्का सुखा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। बारिश से बचने के लिए आसपास खेतों में काम कर रहे करीब एक दर्जन लोग बासा में शरण लेने पहुंचे। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से पिंटू राम और रंजीत राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया.0
0
Report
समस्तीपुर में गहरे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में नदीनुमा पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटी बहन को बचाने के दौरान बड़ी बहन भी गहरे पानी में चली गई। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव की है। मृतक बहनों की पहचान छेदी राय की 16 वर्षीय बेटी कोमल कुमारी और 10 वर्षीय चंदन कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें गांव के पास स्थित महाराजी चौर गई थीं, जहां पहले जेसीबी से मिट्टी काटे जाने के कारण गहरा गड्ढा बन गया था और उसमें पानी भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण दोनों बहनें भैंस धोने के लिए वहां गई थीं। इसी दौरान छोटी बहन चंदन कुमारी स्नान करने लगी और अचानक गहरे पानी में चली गई। बहन को डूबता देख बड़ी बहन कोमल उसे बचाने के लिए पानी में उतरी, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस गई और दोनों बहनें डूब गईं। घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बहनों के शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर वारिसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही थाना अध्यक्ष ने बताया कि चौर में जेसीबी से गड्ढा किया गया था, उसी गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक बहनों के चचेरे भाई ने बताया कि दोनों बहन भैंस धोने गई थी; छोटी बहन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। बड़ी बहन बचाने गई तो वह भी डूब गई।0
0
Report
पटना जंक्शन पर पांच नाबालिग बच्चियाँ सुरक्षित बरामद
Patna, Bihar:पटना से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई पांच नाबालिग बच्चियों को पटना रेल पुलिस ने पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चियों के गायब होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया था। रेल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को नाथनगर थाना क्षेत्र के लालचक गांव निवासी रेखा देवी ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी समेत गांव की पांच बच्चियां अचानक लापता हो गई हैं। एक साथ पांच बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। सभी रेलवे स्टेशनों और थानों को बच्चियों की तस्वीर और हुलिया भेजकर अलर्ट जारी किया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि बच्चियाँ ट्रेन के जरिए पटना पहुंच सकती हैं। रेल एसपी के निर्देश पर पटना जंक्शन पर जीआरपी और विशेष टीम ने सघन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान स्टेशन परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रही पांच बच्चियाँ पुलिस को मिलीं, जिनका हुलिया भागलपुर से भेजी गई जानकारी से मेल खा रहा था। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सभी बच्चियों को सुरक्षित कब्जे में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनकी पहचान पक्की हो गई। फिलहाल सभी बच्चियाँ सुरक्षित हैं और महिला पुलिस अधिकारियों की निगरानी में रखी गई हैं। भागलपुर पुलिस की टीम पटना पहुंच रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेशी के बाद बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
इंदिरा गांधी नहर का पानी जोधपुर तक पहुंचा, पेयजल संकट में राहत की उम्मीद
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर शहर के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद इंदिरा गांधी नहर का पानी शहर की दहलीज तक पहुंच गया है। लिफ्ट नहर से होकर हाथी नहर के रास्ते नहरी पानी कायलाना झील तक पहुंच चुका है, जिससे शहर के करीब 20 लाख लोगों को पेयजल संकट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नहरी पानी के कायलाना पहुंचने के साथ ही जलदाय विभाग ने अतिरिक्त जलापूर्ति की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौके पर विभागीय अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से हो सके। इस दौरान कायलाना क्षेत्र में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया। पंडितों द्वारा विधिवत पूजा कर नहरी पानी का स्वागत किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया। शहर में पिछले कुछ समय से पेयजल संकट गहराता जा रहा था। जल स्रोतों में लगातार कमी के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में नहरी पानी पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बाइट - नक्षत्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, PHED बाइट - दिनेश नागौरी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, PHED0
0
Report
शाहपुरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप; पुलिस जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़न के आरोप, पीहर पक्ष ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू, शाहपुरा कस्बे का है मामला。 शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि महेंद्र पुत्र कैलाशचंद्र सैनी ने रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन सरोज की शादी वर्ष 2011 में शाहपुरा देवन रोड निवासी मनोज सैनी के साथ हुई थी। सरोज के दो बेटियाँ और एक बेटा है। रिपोर्ट के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही पति मनोज, जेठ श्यामसुंदर, ओमप्रकाश, जेठानी गीता देवी, आशा तथा सास कौशल्या देवी दहेज की मांग को लेकर सरोज को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार मानसिक और पारिवारिक उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने कई बार समझाइश का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। परिवादी महेंद्र ने आरोप लगाया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन मानसिक रूप से टूट गई और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। साथ ही उसने हत्या की आशंका भी जताई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गुरुवार सुबह थाना शाहपुरा से सूचना मिली कि सरोज की मृत्यु हो गई है तथा उसका शव शाहपुरा के सरकारी अस्पताल में रखा हुआ है। शव देखने पर परिजनों को मारपीट की आशंका हुई, जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
जयपुर में एंट्रेंस परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को बसें नहीं मिलीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर फीड- ओएफसी परीक्षार्थियों की भीड़, नहीं मिली बसें! सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर परेशान रहे अभ्यर्थी राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की एंट्रेंस एग्जाम का मामला शाम 4 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद हुई भीड़ बस स्टैंड से बसें मिलने में हुई परेशानी रोडवेज प्रशासन ने अन्य डिपो से मंगवाई बसें विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार ने नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी हुई है। लेकिन गुरुवार को परीक्षा देकर बस पकड़ने पहुंचे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के जरिए बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और पैरामेडिकल कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को बसें मिलने में परेशानी हुई। शाम 4 बजे परीक्षा पूरी होने के बाद बस स्टैंड पहुंचे अभ्यर्थियों को बसें मिलने में देरी हुई। सिंधीकैम्प से पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली के अभ्यर्थियों को शाम साढ़े 8 बजे तक बसें नहीं मिल सकी। इसी तरह भरतपुर, कोटा, बूंदी रूट के अभ्यर्थियों को भी बसें मिलने में देरी हुई। वहीं रोडवेज के प्रबंधक (वित्त) सुरेंद्र गुर्जर ने कहा कि कई डिपो से अतिरिक्त बसें मंगवाई हैं, इंतजाम कर अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
