icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
Khanna SainiKhanna SainiFollow26 Sept 2024, 06:20 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोबर से बनते उत्पाद, पौड़ी की 450 महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनाई

Olakamanda, Uttarakhand:पौड़ी। स्लग-गोबर से तैयार उत्पादों ने बदली महिलाओं की तकदीर, चमराड़ा की 450 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर सहकारिता से जुड़ी 25 गांवों की 450 महिलाएं इस पहल में शामिल हैं। ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से भूमि स्वायत्त सहकारिता के माध्यम से जारी है इरादे और महिलाएं गोबर से धूप, हवन कप, दीपक और देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार कर रही हैं। सहकारिता द्वारा महिलाओं से 20 रुपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदा जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है। इकाई की स्थापना से अब तक करीब सात लाख रुपये का कारोबार हो चुका है। ग्रामोत्थान परियोजना ने छह लाख रुपये की सहायता दी है, जबकि फेडरेशन ने तीन लाख रुपये का बैंक ऋण लेकर उद्यम को आगे बढ़ाया है। ग्राम चमराड़ा में तैयार उत्पाद पौडी, श्रीनगर, कोटद्वार, देहरादून और हरिद्वार समेत विभिन्न शहरों में बेचे जा रहे हैं। महिला समूह की अध्यक्ष अनीता कंडारी ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न संस्थानों और विक्रय केंद्रों से 1.41 लाख रुपये के उत्पादों का आर्डर मिला है। गोबर जैसे स्थानीय संसाधन को रोजगार का माध्यम बनाकर महिलाएं ग्रामीण उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

अलवर दिवाली हाट पर फिर विवाद, दुकानदारों ने नगर निगम के सामने धरना दिया

Alwar, Rajasthan:# दिवाली हाट बाजार में फिर गरमाया विवाद, दुकानदारों ने नगर निगम के सामने दिया धरना; लगाया जाम **अलवर।** अलवर शहर में दिवाली हाट बाजार को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। तीन दिन पहले घंटाघर, होप सर्कस और पुराने बाजारों से फुटकर दुकानदारों को हटाकर कंपनी बाग रोड स्थित दिवाली हाट बाजार में शिफ्ट करने के बाद अब दुकानदारों के बीच ही विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को कुछ फुटकर दुकानदारों ने दोबारा घंटाघर और होप सर्कस क्षेत्र में अपनी दुकानें लगा लीं। इसकी जानकारी मिलने पर दिवाली हाट बाजार में शिफ्ट किए गए दुकानदार विरोध जताते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और धरने पर बैठकर सड़क पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठे दुकानदारों का आरोप है कि जब नगर निगम प्रशासन ने उन्हें पुराने बाजारों से हटाया था, तब स्पष्ट रूप से कहा गया था कि घंटाघर और होप सर्कस क्षेत्र में दिवाली से संबंधित सामान बेचने वाले किसी भी दुकानदार को दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों को दोबारा पुराने स्थानों पर दुकानें लगाने की छूट दिए जाने से निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुकानदारों ने पूछा कि जब सभी के लिए नियम समान हैं तो कुछ लोगों को अलग से राहत क्यों दी जा रही है? प्रदर्शनकारी दुकानदारों की मांग है कि नगर निगम सभी के लिए समान व्यवस्था लागू करे। यदि पुराने बाजारों में दुकान लगाने की अनुमति नहीं है तो वहां दोबारा दुकानें लगाने वालों को भी हटाया जाए। वहीं, यदि कुछ दुकानदारों को पुराने स्थानों पर दुकान लगाने की छूट दी जा रही है तो अन्य दुकानदारों को भी वहां व्यवसाय करने की अनुमति मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि निगम प्रशासन की कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बाइट्स दुकानदार दुकानदारों के धरने और जाम के कारण बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से आमजन और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। गौरत है कि अलवर में दिवाली हाट बाजार को लेकर नगर निगम और फुटकर दुकानदारों के बीच पहले भी विरोध की स्थिति बन चुकी है। अब पुराने बाजारों में कुछ दुकानदारों के दोबारा दुकानें लगाने से विवाद एक बार फिर सड़क पर आ गया है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी दुकानदारों के लिए समान व्यवस्था लागू करने की है।
0
0
Report

दीपावली सुरक्षा: DM-SSP का सघन निरीक्षण, मथुरा की पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानक जांच

Mathura, Uttar Pradesh:दीपावली पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क: DM और SSP ने पटाखा दुकानों का किया सघन निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को परखा मथुरा। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने रामलीला मैदान और गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में लगाई गई पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की。 अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों का सही संचालन सीखें और सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई。 इसके साथ ही जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में चौकसी बढ़ाने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहने के कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
0
0
Report

मुख्यमंत्री मोहन यादव ओरछा पहुंचे, रामराजा लोक निर्माण का निरीक्षण व दिवाली शुभकामनाएं

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे निवाड़ी जिले की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध रामराजा सरकार के दर्शन कर मध्य प्रदेश की सुख समृद्धि और प्रगति का मंगा आशीर्वाद, दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने ओरछा में बन रहे रामराजा लोक का किया निरीक्षण, वही रामराजा मंदिर परिसर के बाहर संचालित दुकानदारों से सामान की खरीदारी कर मुख्यमंत्री ने दिवाली की शुभकामनाएं दी और मंदिर परिसर के बाहर भजन कीर्तन कर रहे श्रद्धालुओं के साथ झांझर मंजीरा बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया, वही पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की हमारी सरकार बनने के बाद हमने रामराजा लोक पर काफी काम किया है और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी यह अद्भुत स्थान है, इसका ऐतिहासिक महत्व भी है, कहां जाता है की दिन में यहां भगवान राम राजा के रूप में पूजे जाते हैं, साथ ही ओरछा में चल रहे रामराज लोक के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और रामराजा लोक को जल्दी ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top