मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में साइबर अपराधी गिरफ्तार, अस्पताल में कराया भर्ती
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में साइबर अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई हैं। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना गोवर्धन इलाका देर रात्रि को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा,पुलिस की साइबर अपराध करने वाले आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि इसके कब्जे से 13 एटीएम कार्ड 90 हजार रुपये एक बाइक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
