281001
राधा अष्टमी पर बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के बरसाना में राधा अष्टमी के मौके पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कठिनाई का सामना करना पड़ा। सुदामा चौक पर भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस के जवान श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज करते हुए दिख रहे हैं। राधा रानी के जन्मोत्सव पर देश-विदेश से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर से गुजरात जा रही डबल-डेकर बस शहीद पथ पर आग में सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, UP: A double-decker bus travelling from Gorakhpur to Gujarat caught fire on Shaheed Path after a tyre reportedly caught fire while the vehicle was in motion. गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल-डेकर बस में शहीद पथ पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि चलती बस के टायर में आग लगने से यह हादसा हुआ। लखनऊ के साउथ ज़ोन के ADCP वसंत कुमार ने बताया, "6 सितंबर को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन को 112 इमरजेंसी सर्विस से सूचना मिली कि गोरखपुर से गुजरात जा रही एक डबल-डेकर बस में शहीद पथ (मेदांता अस्पताल के सामने) पर टायर फटने के कारण आग लग गई है। पुलिसकर्मी, ट्रैफिक पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग बुझा दी गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी की जान नहीं गई। बस को तुरंत वहां से हटाया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। इस मामले में आगे ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली में धौला कुआं फ्लाईओवर पर कार में आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Fire Breaks Out in Car/Visuals from Dhaula Kuan Flyover दिल्ली: कार में आग लगी / धौला कुआं फ्लाईओवर से तस्वीरें आग पर पाया गया काबू0
0
Report
झारखंड के मंत्री सुडिवय कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद मौत
Giridih, Jharkhand:ब्रेकिंग :गिरिडीह. झारखंड के नगर विकास आवास, उच्च शिक्षा एवं तकननिकी सह खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन. गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस. देर रात हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती. पूरे प्रदेश में शोक की लहर.0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में 21 वर्षीय युवक की मौत, सौतेली मां फरार, पुलिस जांच शुरू
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बेला थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर में सोई हुई अवस्था में बरामद किया गया है। घटना के बाद उसकी सौतेली मां अपने बच्चे के साथ घर से फरार बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विश्नपुर गांव निवासी फुलगेन सहनी के 21 वर्षीय पुत्र रंजीत सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत करीब दस दिन पहले रूस से अपने गांव लौटा था, रूस में वह दैनिक मजदूरी करता था।परिजनों के मुताबिक, रंजीत का अपनी सौतेली मां नीतू के साथ अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद सौतेली मां अपने बच्चे के साथ फरार है, ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बिहार कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Sitamarhi, Bihar:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा दो दिवसीय प्रखंड अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे उत्तर बिहार के सभी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस शिविर में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने शिरकत की है । इस शिविर के पहले दिन कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को गांधीवादी विचारधारा, कांग्रेस पार्टी के मूल्यों एवं सिद्धांतों के बारे मे प्रशिक्षित किया गया। साथ ही राजनीति में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया गया और मौजूदा राजनीतिक परिवेश में कांग्रेस की भूमिका, जन सरोकार के मुद्दों पर लामबंदी के आधुनिक तरीके पर भी विस्तृत चर्चा हुई।0
0
Report
दुष्कर्म मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को तुलसीपुर कुढवा के पास की गई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।0
0
Report
Advertisement
नवी मुंबई: दहीहंडी खेल के दौरान गोविंदा की मौत
Navi Mumbai, Maharashtra:anchor- नवी मुंबई मद्ये दहीहंडी खेळताना एका गोवींदा चा मृत्यू झाल्याची घटना घडली आहे. ऐरोली येथे शनिवारी 08.30 वा., देविदास चोगुले दहीहंडी मंडळाच्या कार्यक्रमामध्ये घणसोली येथील गोविंदा पथक दहीहंडीचे थर रचत असताना गोविंदा मनोरा कोसळला यात स्वप्निल सदानंद नावर, वय 34 वर्षे, रा. घणसोली गाव, कोळीवाडा हा तरुण जखमी झाल्याने त्यास तत्काळ rुग्णालयात नेण्यात आले. मात्र, डॉक्टरांनी त्यास मृत घोषित केले. सदर प्रकरणी रबाळे पोलीस ठाणे येथे अकस्मात मृत्यूची नोंद करण्यात आली असून, पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
सोलापुर में दहीहंडी उत्सव में सांसद ज्योति वाघमारे की मौजूदगी, पानी बचाने का संदेश
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापुरात पारंपारिक दहीहंडी उत्सव मोठ्या उत्साहात साजरी सोलापुरात पारंपरिक दहीहंडी उत्सवला सुरुवात सोलापुरातील बाळीवेस ते मधला मारुती चौक परिसरात ठिकठिकाणी दहीहंडी बांधण्यात येतात वडार समाज बांधवाना या दहीहंडी फोडण्याचा मान असतो वडार समाज बांधव एक एक करत ह्या दहीहंडी फोडत पुढे जात असतात सोलापुरातील इंद्रनील फाउंडेशनतर्फे यंदा पाणी वाचवा, सोलापूर वाचवाचा संदेश देण्यात येतोय राज्यसभेच्या खासदार डॉ. ज्योती वाघमारे ह्या दहीहंडी उत्सवात सहभागी बाईट - ज्योती वाघमारे ( राज्यसभा खासदार )0
0
Report
सातारा के Wai में पानी में 5 तल दहीहंडी, गोविंदा पथक का अनोखा उत्सव
Satara, Maharashtra:सातारा- सातारा जिल्हयाच्या Wai येथील रविवारी पेठ गोविंदा पथक मंडळाच्या वतीने दरवर्षी पाण्यातील दहihandiचे आयोजन केले जाते. या गोविंदा पथकाचे हे 14 वे वर्ष असुन पाण्यातील दहीहंडी याचे प्रमुख आकर्षण आहे. पाण्यामध्ये पाच थर तयार करुन ही दहीहंडी फोडली जाते. सातारा जिल्हयातील अनोखा दहिहंडीचा सोहळा Wai येथे पहायला मिळाला. ही दहिहंडी फोडण्यासाठी कृष्णा नदी जवळच असणाऱ्या एका ओढ्याच्या प्रवाहात उभे राहुन सर्व गोविंदा 5 थर करुन हि दहिहंडी फोडतात. याठिकाणी चारही बाजुला पाणी असल्यामुळे गोविंदाांना कमी दुखापत होत असल्यामुळे या दहिहंडीचा वेगळेपण याठिकाणी पहायला मिळत. आज संध्याकाळच्या सुमारास ही दहिहंडी पाहण्यासाठी मोठ्या संख्येने Waiकरांनी गर्दी केली होती.0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर स्पा सेंटर रेड: दो युवक-युवतियां हिरासत में, स्पा सीज
Morena, Madhya Pradesh:ऑपरेशन क्लीन ग्वालियर पुलिस आज ग्वालियर पुलिस द्वारा थाना कंपू अंतर्गत spa सेंटर पर प्राप्त सूचना के आधार पर रेड कार्रवाई की गई जिस पर सीसी इंदरगंज रॉबिन जैन थाना प्रभारी कंपू डीएसपी अमर सिंह सिकरवार थाना प्रभारी पड़ाव शैलेंद्र भार्गव थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर तथा सभी की जॉइन टीम द्वारा रेड करवाई में वहां दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में दो युवतियों के साथ मिले स्पा सेंटर की मैनेजर रागिनी यादव वहां उपस्थित मिली पुलिस द्वारा जब पूरा स्पा सेंटर का निरीक्षण किया गया तो वहां कई आपत्तिजनक सामग्री मिली पूछताछ करने पर बताया कि हम यहां प्रतिक्रार ढाई हजार से ₹3000 लेकर इन लड़कियों से दे व्यापार करते हैं इस प्रकार सभी उपस्थित जवानों को तथा मैनेजर को हिरासत में लिया जाकर थाना कंपू लाया गया स्पा सेंटर सीज किया गया तथा सभी से अभी पूछताछ जारी है0
0
Report
गंगा में डूबे वृद्ध महिला की तलाश जारी, बेटा नदी किनारे बैठा रहा
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना अंतर्गत त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी के पास गंगा में मां के डूब जाने के बाद बेटा रात भर नदी के किनारे बैठा रहा। मां को खोजने के लिए कोई गोताखोर नहीं मिला और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंच। मोकामा विधायक अनंत सिंह जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और सीओ को फोन कर एसडीआरएफ भेजने की मांग की। काफी देर बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची, लेकिन टीम सुबह नदी में वृद्ध महिला की तलाश करेगी। सीओ लवली कुमारी भी मौके पर पहुंची। वहीं बेटा अपनी पत्नी के साथ सुबह से शाम तक मां की तलाश में मौके पर ही डटा रहा। श्यामा देवी गंगा स्नान के दौरान सुबह 7:30 बजे डूब गई थी। तभी से मृतक के परिजन वृद्ध महिला की तलाश में जुटे थे। वहीं स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और सीओ को फोन लगाकर एसडीआरएफ टीम की मांग की। मृतका की बहु ने कहा कि सुबह 7:30 बजे उनकी सास डूब गई। गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सुबह गोताखोर ने उनकी सास को खोजने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मिली। स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। स्थानीय विधायक ने आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई खोजबीन शुरू नहीं हुई है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय अग्रवाल की नियुक्ति
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुरराजस्थान हाईकोर्ट मे मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के सीजे नियुक्त छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राजस्थान आएंगे जस्टिस अग्रवाल राष्ट्रपति ने जस्टिस अग्रवाल की नियुक्ति को मंजूरी दी पदभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी नियुक्ति राजस्थान के जस्टिस डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के सीजे जस्टिस भाटी की नई नियुक्ति से राजस्थान हाईकोर्ट में बदलाव राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति0
0
Report
Advertisement
आदिवासी नेता नियुक्ति से छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजनीति में क्या बदलेगा समीकरण?
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर कांग्रेस की नई लिस्ट ने कुछ सवाल खड़े कर दिए हैं और कुछ संकेत दे दिए हैं.... ये संकेत छत्तीसगढ़, गुजरात और पंजाब की पॉलिटिक्स को लेकर है.... सबसे पहले पंजाब को लेकर बात... पंजाब को कांग्रेस बहुत ही पोटेंशियल स्टेट मानती है..... लेकिन यहां सियासी झगड़े ने कांग्रेस की उम्मीदों को कमजोर कर दिया है..छन्नी खेमे के बगावती तेवर हाई हैं... वो प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रभारी सबको बदलने की मांग कर रहे थे.... माना जा रहा है कि भूपेश की बलि देकर आलाकमान ने छन्नी को मैनेज करने की कोशिश की है.... इसके अलावा सचिन पायलट का स्टारडम और उनका पड़ोसी राज्य राजस्थान का होना पंजाब की राजनीति के मुफीद है.... अब बात करते हैं छत्तीसगढ़ की, छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने आदिवासी नेता सुखदेव भगत को प्रभारी बनाया है.... सुखदेव भगत की नियुक्ति कुछ सवाल खड़े कर रही है.... क्या एक आदिवासी अध्यक्ष, एक आदिवासी सह प्रभारी के होते हुए आदिवासी प्रभारी की नियुक्ति यूँ ही है या इनमें कुछ सियासी संकेत है....इसी को लेकर कांग्रेस के सियासी गलियारों में चर्चा है.... दरअसल ts सिंहदेव लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं....कई बार दीपक बैज की जगह उनके अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट तेज हो जाती है.... लेकिन कांग्रेस जिस सोशल इक्वेशन के तहत राजनीति कर रही है, उसमें एक आदिवासी अध्यक्ष को हटाकर ts सिंहदेव को अध्यक्ष बनाना आसान नहीं है, ts सिर्फ़ अपर कास्ट से आते हैं बल्कि वो एक राजपरिवार के राजा हैं..... लेकिन अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस में top लेवल पर सभी पदाधिकारी आदिवासी और ओबीसी हैं। क्या ये इक्वेशन TS की राह आसान करने के लिए बनाई गई है ? इन समीकरणों को कांग्रेस के अलग अलग खेमे के नेता अपने तरीके से देख रहे हैं।0
0
Report
उज्जैन में खजुरिया कुमावत से 150 किलो महुआ लहान बरामद; अवैध शराब पर कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:खजुरिया कुमावत में 150 किलो महुआ लहान बरामद.. अलसुबह कच्ची शराब और महुआ लहान पर दबिश, रात में होटल-ढाबों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शराब पीने-पिलाने वालों में मचा हड़कंप, करीब 15 हजार रुपए की शराब जब्त उज्जैन। अवैध शराब के खिलाफ उज्जैन आबकारी विभाग ने एक ही दिन में सुबह से देर रात तक कार्रवाई की। टीम ने गांव में कच्ची शराब और महुआ लहान बरामद किया, वहीं रात में शहर और आसपास के होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अलग-अलग मामलों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग के अनुसार, सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजुरिया कुमावत गांव में बड़ी मात्रा में कच्ची हाथ भट्टी शराब और महुआ लहान रखा हुआ है। सूचना पर टीम ने कृष्णा बाई के घर दबिश दी, जहां से 5 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गांव की सार्वजनिक जमीन से करीब 150 किलो महुआ लहान भी बरामद किया गया। इस मामले में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं, रात में आबकारी टीम ने शहर और आसपास के होटल-ढाबों की जांच शुरू की। मातृकृपा, अग्रवाल, अन्नु का, माली, संता-बंता, बेबी, संजू, चोपाल, सेठ जी, बाबा, जादूगर और महाकाली सहित कई ढाबों पर कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने के मामलों में 7 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान करीब 15 हजार रुपए कीमत की शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि शराब का अवैध कारोबार करने और नियमों को ताक पर रखकर शराब पिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
वन स्टेट वन इलेक्शन से राजस्थान के नगरीय विकास को गति मिलेगी
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश की 309 निकायों में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी जीत के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच विधायक श्रीचंद कृपलानी ने ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की पहल को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना की। कृपलानी ने कहा कि अलग-अलग समय पर चुनाव होने से जनता परेशान होती है और सरकारी खर्च भी बढ़ता है। एक साथ चुनाव होने से समय और धन दोनों की बचत होगी, साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने संकल्प पत्र में शहरों के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड और पिंक टॉयलेट सहित कई विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। विधायक ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों से राजस्थान के शहरी क्षेत्र देश में मॉडल बनेंगे। इसको लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी से खास बातचीत।0
0
Report
Advertisement
