281001
राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर संतान प्राप्ति की कामना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़
Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन में अहोई अष्टमी के अवसर पर राधाकुंड में निसंतान दंपती आधी रात से आस्था की डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालु राधारानी कुंड में स्नान कर संतान प्राप्ति की प्रार्थना करेंगे।
गुरुवार शाम से ही राधाकुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बछड़ा बने राक्षस को मारने के बाद श्रीकृष्ण को गोहत्या का पाप लगा था, जिससे मुक्ति पाने के लिए उन्होंने अपनी बंशी से राधारानी कुंड का निर्माण किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट: एम्स विस्तार के लिए केंद्र और एजेंसियाँ समग्र योजना लागू करें
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस, जोधपुर के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को समग्र एवं व्यापक दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी और जस्टिस डॉ नुपूर भाटी की खंडपीठ ने कहा कि यह मामला केवल एक संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई सरकारी एजेंसियां, संस्थान और आमजन जुड़े हुए हैं। याचिकाकर्ता चन्द्रशेखर की ओर से अधिवक्ता दिव्या बापना ने पक्ष रखा, जबकि केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान एएसजी ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉपरेशन लिमिटेड ओर से दायर आवेदन पर पक्ष रखने का प्रयास किया। इस पर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एम्स विस्तार का मुद्दा अत्यंत व्यापक महत्व का है और इसमें एचपीसीएल के साथ-साथ काजरी, राज्य सरकार, नगर निगम सहित अन्य संस्थाओं की भूमिका भी अहम है। खंडपीठ की टिप्पणी के बाद एएसजी भरत व्यास ने अदालत को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार पूरे मामले पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण पेश करेगी, जिसमें एम्स विस्तार से जुड़े सभी पहलुओं और विभिन्न एजेंसियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया जाएगा। इसके लिए समय मांगा गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी अधिवक्ता अंकुर माथुर ने पूर्व में 11 दिसंबर 2025 को दिए गए आदेशों के उल्लंघन की शिकायतों का भी उल्लेख किया। इस पर राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने अदालत को आश्वस्त किया कि कोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई अब 4 जुलाई 2026 को होगी。0
0
Report
हाईकोर्ट ने तेल कंपनियों से जवाब तलब किया; 25 मई को विस्तृत सुनवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस मुकेश राजपुरोहित की एकलपीठ में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा लगाए गए कथित प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट में पेट्रोलियम डीलर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जोशी और अधिवक्ता हिमांशु रंजन सिंह भाटी ने कोर्ट को बताया कि ऑयल कंपनियों के अधिकारी पेट्रोल पंप संचालकों को मौखिक निर्देशों और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल बेचने के आदेश दे रहे हैं। साथ ही निर्धारित सीमा से अधिक बिक्री करने पर सप्लाई रोकने और बिक्री निलंबित करने की चेतावनी भी दी जा रही है। याचिका में कहा गया कि पेट्रोलियम उत्पाद आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत आवश्यक वस्तु की श्रेणी में आते हैं और इनके उत्पादन, वितरण तथा बिक्री को नियंत्रित करने کا अधिकार केवल केंद्र या राज्य सरकार को विधिसम्मत आदेश या अधिसूचना के जरिए ही प्राप्त है। ऐसे में बिना किसी वैधानिक आदेश के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा बिक्री पर प्रतिबंध लगाना कानूनन अधिकार क्षेत्र से बाहर और अवैध है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका की प्रतियां भारत संघ, राज्य सरकार और संबंधित ऑयल कंपनियों की ओर से उपस्थित अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भारत संघ की ओर से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने एडिशनल सॉलिसीट जनरल भरत व्यास को केंद्र सरकार की ओर से पेश होने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट ने मामले को विस्तृत सुनवाई के लिए 25 मई 2026 को सूचीबद्ध करते हुए केंद्र सरकार और संबंधित ऑयल कंपनियों से जवाब तलब किया है。0
0
Report
बिहार में IPS अफसरों के तबादलों की सूची: 5 आईपीएस व 8 डीएसपी तैनाती
Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार में तबादला का दौर जारी है सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है संजय सिंह आईपीएस,अपर पुलिस महानिदेशक,सुरक्षा,बिहार,पटना अपर पुलिस महानिदेशक बजट अपील एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार आदित्य कुमार,आईपीएस समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 14 पटना पुलिस अधीक्षक,अपराध अनुसंधान का अतिरिक्त प्रभार आनंद कुमार,आईपीएस पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा,पटना पुलिस उपमहानिरीक्षक विधि व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार राजेश कुमार,आईपीएस पुलिस अधीक्षक साइबर अनुसंधान एवं अभियान आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना वैभव शर्मा,आईपीएस को पुलिस अधीक्षक नवगछिया बनाया गया है 8 डीएसपी का तबादला किया गया है गौरव कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2,सदर पूर्णिया बनाया गया अनुपेश नारायण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निर्मली,सुपौल विकास कुमार बने पुलिस उपाधीक्षक विशेष कार्यबल,बिहार पटना गोपाल कृष्ण को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनिया,कैमूर का पदभार कौशल कमल किशोर बनाए गए पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान बिहार,पटना रंजन कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिया सुरेश प्रसाद राम,पुलिस उपाधीक्षक विशेष निगरानी इकाई बिहार,पटना कृष्ण कुमार गुप्ता,पुलिस उपाधीक्षक विशेष निगरानी इकाई,बिहार,पटना0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ई रिक्शा में टक्कर मारी, ई रिक्शा चालक घायल
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर हाईवे पर स्वागत ढाबा के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बुधवार को सुबह 7:00 बजे एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा चालक अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से अजय को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। दनियापुर विक्कू निवासी अजय कुमार ई रिक्शा चलाता है। सुबह के वक्त वह अपने काम पर निकला था। जैसे ही दनियापुर मार्ग से हरदोई शाहजहांपुर हाईवे पर पहुंचा वैसे ही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।0
0
Report
महिला ने पति और सास पर पिटाई का आरोप लगाया
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला बाजार खंभा निवासी एक विवाहिता ने पति और सास पर मारपीट का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हिमांशी राठौर पत्नी आकाश निवासी बाजार संभा के अनुसार उसका पति और सास दोनों मिलकर उसे गाली गलौज करते हैं और अक्सर मारपीट भी करते हैं। शाम के 7:00 बजे उपरोक्त मां बेटे ने उसे लात घूसों से काफी पीटा जिससे कि चोटे आई। घटना के रिपोर्ट दर्ज कराई गई।0
0
Report
नाबालिग के जम्मू-कश्मीर धर्मांतरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता
Moradabad, Uttar Pradesh:कश्मीर से सकुशल बरामद हुआ धर्म परिवर्तन करने वाला किशोर नाबालिग युवक को जम्मू-कश्मीर ले जाकर कथित रूप से धर्मांतरण कराने के आरोप में दर्ज मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने पीड़ित किशोर को जम्मू-कश्मीर से सकुशल बरामद कर लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग पुत्र एक अन्य आरोपी के साथ जम्मू-कश्मीर चला गया था, जहां उसका धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित युवक अक्टूबर 2023 में आरोपी के साथ बांदीपुर गया था। वहां उसने आजीविका चलाने के लिए एक सलून में हेयर कटिंग का काम सीखना शुरू किया। इसके बाद वर्ष 2025 में वह बारामूला जनपद में भी कुछ समय तक सलून में कार्य करता रहा। बताया गया कि बारामुला में काम करने के दौरान उसकी कुछ युवकों से पहचान हुई, जिसके बाद उसने अप्रैल 2026 के आसपास कुपवाड़ा चला गया। वहां भी वह एक सलून में काम कर रहा था। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि करीब दो सप्ताह पहले वह अपने घर भी आया था। इस दौरान परिवार में उसके रिश्ते आदि को लेकर बातचीत चल रही थी। फिलहाल पुलिस युवक से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। वहीं, दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी की भूमिका और धर्मांतरण के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
संभल में गैंगरेप: ASP के अनुसार दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तैनात
Noida, Uttar Pradesh:संभल, उत्तर प्रदेश: 60 साल की महिला के साथ गैंग रेप के मामले पर ASP कुलदीप सिंह ने कहा, "कल रात्रि में सूचना प्राप्त हुई थी कि भट्टे पर एक महिला काम करती है उसके साथ कुछ अपराध किया गया है। अपराध सूचना के आधार पर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है और अपराध पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं।"0
0
Report
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी पर लटकर मौत को गले लगाया
Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना के ग्राम धनवार में बुधवार की सुबह दस बजे गांव के बाहर पेड़ पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बाबूराम का 24 वर्षीय पुत्र रामआसरे नशा किया करता था और कभी कभी नशे में मानसिक रोगियों की तरह हरकतें करता था। बुधवार को सुबह रामासरे ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के माता पिता का पूर्व में स्वर्गवास हो चुका। वह अविवाहित था। मृतक पांच भाई और दो बहन है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया मृतक युवक के शव को पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जाँच के आधार पर आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
बालेसर के भारतमाला एक्सप्रेस वे पार्किंग विवाद में ट्रक चालक का रेस्टोरेंट कर्मियों पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर भारतमाला एक्सप्रेस वे पर खूनी संघर्ष,पार्किंग विवाद में रेस्टोरेंट कर्मियों पर जानलेवा हमला,भारतमाला एक्सप्रेस वे के देवगढ़-आगोलाई रेस्ट एरिया में पार्किंग को लेकर ट्रक चालक और रेस्टोरेंट कर्मचारियों के बीच हुई झड़प,अव्यवस्थित ट्रक खड़ा करने से टोकने पर गुस्साए चालक व उसके साथियों ने कर्मचारियों पर किया हमला,हमले में बाड़मेर निवासी जगदीश चंद्र (32) और करणपाल (25) हुए घायल,घायलों को लाए बालेसर सीएचसी जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर किया रेफर,सूचना पर बालेसर पुलिस थाने के हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश डूडी पहुंचे मौके पर एवं मामले की जांच प्रारम्भ की।0
0
Report
Advertisement
Paradip में दवा दुकानों के बंद से स्थानीय बाजार पर असर
Paradeep, Odisha:ଏନେଇ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଔଷଧ ବ୍ୟବସାୟ ସଂଘ ତରଫରୁ ପାରାଦୀପ ସମେତ ଆଖପାଖ ଅଞ୍ଚଳରେ ଥିବା ସମସ୍ତ ଔଷଧ ଦୋକାନ ବନ୍ଦ ରହିଥିବା ବେଳେ ଜାଗତସିଂহପୁର ଜିଲ୍ଲା ଉପସଭାପତି ପ୍ରଭାତ ପ୍ରକାଶ ସାହୁ ଙ୍କ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ... ବାଇଟ -୧- ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବହେରା। ( ଜୀ ମିଡିଆ )0
0
Report
विभिन्न स्थानों पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में कई वाहन सीज किए
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहपुर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में कई वाहनों को सीज किया गया। यह अभियान बुधवार को दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक चलाया गया। क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया एक लकड़ी लदा ट्रक, एक ओवरलोड ट्रैक्टर और एक भूसा लदा ओवरलोड ट्रक सीज किया गया। इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक दुपहिया वाहनों को पकड़ कर चालान किया गया। क्षेत्राधिकारी ने बताया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिंग के दौरान दुपहिया वाहन स्वामियों में अपराध अफरा तफरी का आलम बना रहा।0
0
Report
ट्विशा मौत केस: समर्थ सिंह के विदेश भागने की संभावना बढ़ी, पासपोर्ट पर सुनवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:ट्विशा मौत मामले से जुड़ी खबर, समर्थ सिंह के विदेश भागने की संभावना बड़ी. पुलिस की पासपोर्ट रद्द करने की मांग पार्सपोर्ट कार्यालय ने की खारिज तो पुलिस कोर्ट पहुँची. ट्विशा मौत मामले में फंसे ट्विशा के पति समर्थ सिंह के विदेश भागने की संभावना बड़ी. विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पासपोर्ट रद्द या पासपोर्ट पर यात्रा करने से रोक लगाने की मांग को किया खारिज, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने चार्जशीट पेश न होने का हवाला दिया. समर्थ सिंह के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए पुलिस पहुँची कोर्ट. पासपोर्ट रद्द या यात्रा पर रोक, लुकआउट नोटिश के लिए 23 मई को जिला कोर्ट भोपाल में सुनवाई.0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास कालिदास मार्ग लखनऊ में लोक निर्माण विभाग की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, दिनांक 20 मई 2026 को अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग, लखनऊ पर लोक निर्माण विभाग की बैठक करते हुए।0
0
Report
संजय निषाद का सपा पर तंज: बंगाल के आरक्षण विवाद से यूपी सियासत गर्म
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-हमीरपुर दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस वक्तव्य पर कसा तंज, मंत्री बोले आज समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस वक्तव्य ने पीडीए की पोल खोल दी, PDA का मतलब पिछड़ों के अधिकारों पर डाका डालना है, पश्चिम बंगाल में 118 मुस्लिमों को ओबीसी में डालकर आरक्षण दिया गया और उसे हाईकोर्ट ने रोका,उसका नतीजा हुआ कि वहाँ के पिछड़े जागे और वहां की सरकार को हटा दिया, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की जो तुष्टिकरण नीति है की मुसलमानों की आवाज तो उठाते हैं लेकिन देश को आजाद कराने वाली जातियां है पिछड़ी उजड़ी है उनकी आवाज क्यों नहीं उठाते है, देश को आजादी दिलाने वाली जातियां जिन्हें अंग्रेजों ने कानून बनाकर उजड़ा था उन्हें चीफ सेक्रेटरी भारत सरकार ने 74 प्रकार की व्यवस्था की बात की गई शिक्षा में उन्हें आरक्षण दिया गया था लेकिन जब सपा की सरकार आई तो उनसे यह अधिकार छीन लिया, अगर समाजवादी पार्टी का यही रवैया रहा तो जिस प्रकार से बंगाल में दीदी साफ हुई उसी तरह बचा खुचा सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा, क्योंकि तुस्टीकरण को लेकर बोलेंगे तो यह लगेगा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने धर्म के आधार पर मुसलमानों आरक्षण न देने की बात कही थी उसका उल्लंघन होगा, मुसलमान अपनी वापसी कर ले मुसलमान आये हम कह रहे हैं बौद्ध धर्म अपना ले नही उसको हिंदू धर्म से एलर्जी है आये बौद्ध धर्म मे, फूलन देवी ने जैसे ही सपा से आरक्षण की मांग की उन्हें पार्टी से निकाल दिया और उन्होंने पार्टी बनाई तो उन्हें मरवा दिया गया, ओबीसी को आरक्षण अधिकार दिया गया उसमें किसी प्रकार का कटौती नही होगा साथ ही मंत्री ने कहा की मुसलमानों को आगे करके राजनीति नही होनी चाहिये, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक के लिए हमीरपुर पहुंचे थे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद。0
0
Report
हापुड़ हाईवे पर चलती टाटा हैरियर अचानक आग लगकर राख हो गई
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई टाटा हैरियर कार अचानक आग का गोला बन गई. हादसा रामा अस्पताल के ठीक सामने हुआ, जहां देखते ही देखते चंद मिनटों में पूरी गाड़ी मलबे में तब्दील हो गई. इस घटना से हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. जानकारी के अनुसार, बाबूगढ़ के रहने वाले राहुल चौधरी अपने एक रिश्तेदार को रामा अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर ले जाने के लिए आ रहे थे. वे जैसे ही अस्पताल के नजदीक पहुंचे, अचानक कार के अगले हिस्से (बोनट) से तेज धुआं निकलने लगा. राहुल ने सूझबूझ दिखाई और फौरन गाड़ी रोककर बाहर कूद गए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई. धुआं उठते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और अस्पताल के स्टाफ ने पानी डालकर लपटों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी आक्रामक थी कि उसने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया. हालांकि, तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी. फायर ब्रिगेड के मुताबिक घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया. फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग की मुख्य वजह माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
