मथुरा के राधा कुंड में अहोई अष्टमी पर संतान प्राप्ति के लिए दंपत्तियों ने किया स्नान
Mathura, Uttar Pradesh:भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में गोवर्धन गिरधारी की परिक्रमा के मार्ग पर स्थित राधा कुंड को चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी की मध्य रात्रि को यहां नि:संतान दंपत्ति एक साथ स्नान करते हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। अहोई अष्टमी का यह पर्व प्राचीनकाल से मनाया जा रहा है। इस दिन पति-पत्नी दोनों निर्जला व्रत रखते हैं और मध्य रात्रि में राधा कुंड में पवित्र डुबकी लगाते हैं जिससे उन्हें संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी व बैंक खातों की खरीद- फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास स्थित एक मकान से ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टेबाजी एवं बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चेकबुक, बैंक पासबुक, मोबाइल, कम्प्यूटर सिस्टव आदि सामान बरामद हुआ है । प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0-1139/2026 धारा ¾ सार्वजनिक जुआँ अधि0 व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।मैनपुरी-करहल नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ ।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी-करहल नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ । नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय डिग्री कॉलेज करहल में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के, तहसीलदार,नायब तहसीलदार ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ जनगणना का फीता काटकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला फील्ड ट्रेनर पवन कुमार यादव प्रवक्ता जैन इंटर कॉलेज ने किया।मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर फतवा जारी किया है। मौलाना ने कहा है कि कोई भी मुसलमान मर्द या औरत मंदिर में पूजा-पाठ करने, या दर्शन करने जाता है तो ये शरीयत की रोशनी में नाजायज और हराम है। सारा अली खान केदारनाथ मंदिर गई , उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ की , ये तमाम धार्मिक काम शरीयत के मुताबिक नाजायज और हराम है। वो शरीयत की नजर में मुजरिम और गुनेहगार है, उनको तौबा करनी चाहिए।
(जी न्यूज रिपोर्टर राहुल मिश्रा की रिपोर्ट)
