281001
निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर, महिला ने बुल्डोजर पर चढ़ काटा हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर निगम और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही में समीपवर्ती गांव अक्रूर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान निर्माणधीन मकान पर महाबली चलने से आक्रोशित महिला ने जेसीबी पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा। महिला का आरोप है कि बिना नोटिस दिए तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई है। यहां बताते चलें कि यमुना की खादर में निर्माण को लेकर यदाकदा जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकला शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने एक्शन मोड निरीक्षण; डाटा ऑनलाइन, फाइलें समय पर
Panchkula, Haryana:पंचकूला हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा आज एक्शन मोड में नजर आए। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सरकारी कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उन्होंने आज पंचकूला स्थित उच्चतर शिक्षा विभाग और मौलिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति व फाइलों के निपटान की स्थिति को देखा। *कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी* निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता और पात्र लाभार्थियों के काम समय पर होने चाहिए। इसके लिए सभी कर्मचारी और अधिकारी तय समय सीमा के भीतर अपने कार्यों का निर्वहन करें। आम जनता को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने चेताया कि कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोताही बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ स अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। *डाटा प्रतिदिन करें ऑनलाइन, लंबित मामले एक सप्ताह में हों हल* डिजिटलाइजेशन और आधुनिक कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभागों का सारा डाटा प्रतिदिन अनिवार्य रूप से ऑनलाइन अपडेट होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान सामने आए लंबित मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि जो भी उत्तर या फाइलें लंबे समय से पेंडिंग हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर हर हाल में अपडेट कर लिया जाए। यदि तय समय सीमा के अंदर पेंडिंग कार्य पूरे नहीं हुए, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। *मेडिकल बिलों के भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी* शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मामलों पर भी गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि विभाग के कर्मचारियों के मेडिकल बिल तय समय सीमा के भीतर पास हो जाने चाहिए। कर्मचारियों को उनके हक के पैसों के लिए परेशान नहीं किया जाना चाहिए। श्री ढांडा ने कहा कि यदि मेडिकल बिलों के भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पाई गई, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित विभागाध्यक्ष और संबंधित पटल के कर्मचारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। *हर 15 दिन में होगा कार्यों का रिव्यू* प्रशासनिक सुधार और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह केवल एक बार का निरीक्षण नहीं है, बल्कि वह खुद हर 15 दिन में अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों का बारीकी से समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि पाक्षिक समीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि दिए गए निर्देशों का कितना पालन हुआ है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने काम के प्रति लापरवाह पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक जितेंद्र दहिया और उच्चर शिक्षा विभाग के निदेशक एस नारायणन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
हमीरपुर-बेतवा पुल हादसे की जांच: 3 विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण शुरू किया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-बेतवा पुल हादसे की जांच में जुटी 3 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम, टीम ने हादसे वाले पिलर और मलबे का किया निरीक्षण , जाँच के दौरान कंक्रीट और सरिया के लिए गए नमूने, नमूनों को जांच के लिए IIT BHU भेजा जाएगा, निरीक्षण के दौरान टेक्निकल टीम ने अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल, एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपे जाने की तैयारी, बीती 29 मई को बेतवा नदी में निर्माणाधीन पुल हादसे में 6 मजदूरों की हुई थी मौत।0
0
Report
उन्नाव में दुराचार के प्रयास के बाद 15 वर्षीय की हत्या, दो गिरफ्तार
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव दुराचार करने में हुए असफल तो कर दी हत्या। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल। कल अजगैन थाना क्षेत्र के नवई में मिला था 15 वर्षीय किशोरी का शव। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ लिखा था मुकदमा。 आज पुलिस में दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल。 पूछताछ में दुराचार का प्रयास और हत्या का दोनों ने किया कबूलनामा。0
0
Report
Advertisement
करनाल: खराब नोट विवाद हिंसक हमला पेट्रोल पंप पर
Karnal, Haryana:करनाल खराब नोट पर भड़का विवाद, पेट्रोल पंप बना रणभूमि करनाल में 8-10 युवकों का हमला, कर्मचारियों पर बरसे लाठी-डंडे, पूरी वारदात CCTV में कैद करनाल में एक खराब नोट को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पेट्रोल भरवाने आए कुछ युवकों ने पहले कर्मचारियों से बहस की और फिर अपने साथियों को बुलाकर पेट्रोल पंप पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से किए गए इस हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 विवाद की चिंगारी : घटना करनाल के गुरु नानक पेट्रोल पंप की है। देर रात दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पेट्रोल डलवाने के बाद उन्होंने भुगतान किया, लेकिन कर्मचारियों के अनुसार दिए गए पैसों में एक नोट खराब था। कर्मचारियों ने नोट बदलने का आग्रह किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर तक बहस चलती रही और बाद में युवक वहां से चले गए。 लौटे तो साथ में था हमला : कर्मचारियों को लगा कि मामला खत्म हो गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद वही युवक अपने 8 से 10 साथियों के साथ वापस लौटे। आरोप है कि आते ही उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि हमलावर लगातार हमला करते रहे。 दो कर्मचारी घायल : इस हमले में पेट्रोल पंप के कर्मचारी रामू और रामकुमार घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। CCTV बना सबसे बड़ा गवाह : हमलावरों की पूरी करतूत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कई युवक कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब यही वीडियो पुलिस जांच का अहम आधार बना हुआ है और आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज को खंगाला जा रहा है。 पुलिस की कार्रवाई जारी : सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
KC Venugopal and Congress leaders reach Mallikarjun Kharge’s residence; visuals capture moment
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONGRESS LEADER KC VENUGOPAL & OTHER LEADERS ARRIVE AT CONGRESS NATIONAL PRESIDENT MALLIKARJUN KHARGE’S RESIDENCE/VISUALS कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे0
0
Report
गाजियाबाद, खोड़ा – नवनीत विहार खोड़ा में मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, खोड़ा – नवनीत विहार खोड़ा में मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस चस्पा, ढोल बजाकर किया ऐलान – 15 दिन में कब्जा हटाने का अल्टीमेटम गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चस्पा कराया गया। प्रशासन ने ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर पूरे इलाके में जानकारी दी। गाजियाबाद के खोड़ा स्थित नवनीत विहार में जो मकान दिख रहा है, ये मुख्य आरोपी असद का है। कुछ देर पहले ही यहां प्रशासन की टीम पहुंची थी। आप देख सकते हैं घर के मेन गेट पर ये नोटिस चस्पा किया गया है। तहसीलदार खुद मौके पर मौजूद रहे और उप जिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस को यहां लगाया गया। प्रशासन ने यहां ढोल भी बजवाया। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर लोगों को बताया गया कि ये मकान अवैध कब्जे की जमीन पर बना है। प्रशासन ने नोटिस में साफ कहा है कि संबंधित भूमि पर किया गया कब्जा अवैध है। आरोपी को 15 दिनों के भीतर अपना जवाब उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। नोटिस में सख्त चेतावनी दी गई है। अगर 15 दिन के भीतर खुद कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इसका पूरा खर्च भी आरोपी से वसूला जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। ढोल और अनाउंसमेंट के बाद इलाके में हलचल मच गई। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी आरोपी या अपराधी को सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। फिलहाल आरोपी असद का पक्ष सामने नहीं आया है। 15 दिन की मियाद खत्म होने के बाद प्रशासन अगला कदम उठाएगा।0
0
Report
Advertisement
DK शिवाकुमार CM-designate DELHI के कर्नाटक भवन से निकलते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KARNATAKA CM DESIGNATE DK SHIVAKUMAR LEAVES FROM KARNATAKA BHAVAN VISUALS0
0
Report
पोकरण में बदला मौसम, बूंदाबांदी से गर्मी में राहत
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत पोकरण, जैसलमेर भीषण गर्मी से जूझ रहे पोकरण शहरवासियों को सोमवार शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। शाम के समय तेज गर्मी के बीच हल्की आंधी चली और इसके साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर तपती धूप और उमस से परेशान लोगों ने शाम को चली ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का भरपूर आनंद लिया। आंधी के साथ चली हवाओं ने गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया, जिससे शहर का वातावरण खुशनुमा हो गया। मौसम सुहावना होने के बाद बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच यह मौसम परिवर्तन किसी राहत से कम नहीं है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने इसे आगामी मौसम और खेती के लिए सकारात्मक संकेत बताया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव का दौर अभी जारी रह सकता है। आने वाले दिनों में भी कहीं-कहीं तेज हवाओं, हल्की आंधी और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। पोकरण क्षेत्र में हुई इस बूंदाबांदी ने न केवल लोगों को गर्मी से राहत दी, बल्कि पूरे क्षेत्र में ताजगी और उत्साह का माहौल भी बना दिया।0
0
Report
बगड़ तिराहा स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर दी, दो घायल
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराहा स्टैंड पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद ऑटो के पलटने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल सुभाष पुत्र मम्मन जोशी निवासी बाम्बोली और ईशन पुत्र कन्नू निवासी बेलाका, बगड़ तिराहा से अपने गांव जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। उस समय ऑटो स्टैंड पर खड़ा था और चालक बाहर मौजूद था। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
युवाओं में रील क्रेज: मेडिकल कॉलेज की नर्स के खिलाफ क्या होगी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:PTC- युवाओं के बीच रील का क्रेज इस कदर सवार है कि...मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स...कॉलेज परिसर में भी रील बनाने से बाज नहीं आ रहीं PTC- अब देखना होगा की इस रीलबाज नर्स पर क्या कार्रवाई होती है0
0
Report
सीएम के गाय बयान पर AIMIM की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें
Noida, Uttar Pradesh:सीएम के गाय बयान पर AIMIM की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें0
0
Report
CBSE से लाखों छात्रों की परेशानी पर राजीव शुक्ला दावा; वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में चमके
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, 'CBSE ने लाखों छात्रों को परेशान कर दिया है। इसी कारण लोगों में इन्हें लेकर बहुत नाराजगी है। कांग्रेस पार्टी इसी कारण इस मुद्दे को उठा रही है।' IPL 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी इस IPL की खोज हैं। लोग पहले सोचते थे कि वे 1-2 मैच के ही खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे वास्तव में एक अच्छे खिलाड़ी हैं। वे लगातार अच्छी पारियां खेल सकते हैं。0
0
Report
Advertisement
AIMIM की मांग: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:सीएम के गाय पर दिए गए बयान पर AIMIM की मांग यदि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में कोई समस्या तो राष्ट्रीय जीव घोषित कर दीजिए0
0
Report
झांसी स्टेशन पर बागेश्वर धाम के पंडित की नयी टिप्पणी, हिंदुत्व इकत्रता पर जोर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के रेलवे स्टेशन पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने गाजियाबाद में सूर्या की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा देश का यह दुर्भाग्य है, सूर्या नाम के बालक की हत्या हलाला दिखाने के नाम पर की गई है, यही हिंदुओं का दुर्भाग्य है, यदि तुम एक नहीं रहोगे, उनके अंदर न तो दया है, न प्रेम है, न करुणा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार हिंदुओं को एक जुट करने का काम कर रहे है। जिस दिन हिंदू एक होगा, तो एक भी हिंदू का बाल बांका नहीं होगा। इसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्टेशन पर उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे。0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: संदेश में स्पष्ट खबर नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
