281001
BJP महासचिव अरुण सिंह ने द्वारकाधीश के दर्शन कर कहा, उत्तर प्रदेश में हो रहा है विकास
Mathura, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास की तारीफ की और कहा कि अब प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था को बेहतर बताया। अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में तेजी से हो रहे विकास की बात की और कहा कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण को लेकर सरकार गंभीर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में मौसम साफ, शुष्क; सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी, अलर्ट की उम्मीद नहीं
Patna, Bihar:बिहार के सभी जिलों में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है हालांकि सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान के बीच 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है। आज बिहार में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने के साथ बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल बिहार में कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि, 22 से 28 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है जिससे कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। लेकिन इसका बिहार पर असर पड़ने को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर तक राज्य के किसी भी जिले में मौसम को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, राजधानी पटना में आज आसमान साफ रहने और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होने का अनुमान है। पटना का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फिलहाल राज्य में बारिश की गतिविधियां थमी रहेंगी और मौसम शुष्क बना रहेगा。0
0
Report
औरंगाबाद पदवीधर चुनाव: क्रॉस-वोटिंग से महाविकास आघाड़ी का भविष्य क्या बदलेगा?
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:विधान परिषदेच्या ओरंगाबाद विभाग पदवीधर मतदारसंघाच्या निवडणुकीसाठी शुक्रवारी सकाळी ८ ते दुपारी ४ या वेळेत मतदान प्रक्रिया पार पडणार आहे. मराठवाड्यातील या ८ जिल्ह्यांत एकूण ४१ उमेदवार निवडणुकीच्या रिंगणात असून तब्बल ३ लाख २६ हजार ७०१ पदवीदार मतदार आपला मतदानाचा हक्क बजावणार आहेत. या मतदानासाठी ८४२ मतदान केंद्रे आहेत. मतमोजणी २७ ऑक्टोबर रोजी होणार आहे. मतदान प्रक्रिया सुरळीत, निर्भय आणि पारदर्शकपणे पार पाडण्यासाठी सर्व यंत्रणांनी समन्वयाने काम करावे, असे निर्देश निवडणूक निर्णय अधिकारी, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत यांनी दिले आहेत. मतदानाच्या पार्श्वभूमीवर विभागीय आयुक्तांनी बुधवारी दुपारी ऑनलाइन पद्धतीने विभागातील सर्व जिल्ह्यांचा सविस्तर आढावा घेतला. महाविकास आघाडीत शिवसेनेचे (उबाठा) दिलीप घुगे आणि राष्ट्रवादीचे (शप) प्रतापसिंह पाटील असे दोन उमेदवार असल्याने त्यांच्यात पहिल्या पसंतीची मते विभागली जातील. अशा स्थितीत या उमेदवारांचा दुसऱ्या पसंतीचे मत कुणाच्या पारड्यात जाईल यावर मविआचे भवितव्य ठरेल. दुसऱ्या पसंतीमध्ये क्रॉस व्होटिंग झाल्यास मविआला फटका बसू शकतो. महायुतीचे सतीश चव्हाण यांच्यापुढील बंड शमले असले तरी त्यांनाही दुसऱ्या पसंतीची मते प्रतिस्पर्धी उमेदवाराला जाण्यापासून रोखणे मोठे आव्हान ठरणार आहे.0
0
Report
श्रद्धा दुबे केस: 2200 किलोमीटर फरारी में Z गैंग एंगल की पड़ताल
Lucknow, Uttar Pradesh:2200 KM की फरारी, 10 दिन तक पुलिस को चकमा, श्रद्धा केस में Z गैंग एंगल की पड़ताल 2200 किलोमीटर का सफर… 10 दिन की फरारी… नेपाल बॉर्डर से नागपुर तक तलाश! लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की? संदिग्ध मौत के बाद शुरू हुई श्रद्धा दुबे की? तलाश अब एक बड़े सवाल पर आकर टिक गई है—आखिर फरारी के दौरान मदद किसने की? बहराइच के रूपईडीहा में SUV मिली, सोशल मीडिया पर श्रद्धा के वीडियो सामने आए, पुलिस की टीमें कई शहरों में तलाश करती रहीं और 20 अक्टूबर को नागपुर में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी हुई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कथित तौर पर फार्म हाउस में ठहराने की तैयारी और मुंबई के Z गैंग से संभावित कनेक्शन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या फरारी के पीछे सिर्फ ठिकाने बदलने की? रणनीति थी, या किसी ने पर्दे के पीछे से मदद की? श्रद्धा केस की? टाइमलाइन, फरारी के रूट और संभावित मददगारों पर हमारी एक्सक्लूसिव पड़ताल। वीओ- 2200 KM का सफर, पुलिस के सामने चुनौती 2200 किलोमीटर… कई शहर… और एक ऐसी तलाश, जिसमें हर नई लोकेशन के साथ जांच की दिशा बदलती रही। 9 अक्टूबर को हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर अली उर्फ दानिश और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई。 इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अब जांच का अहम हिस्सा है—घटना के बाद उनकी गतिविधियों की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन तैयार करना。 वीओ- नेपाल बॉर्डर के पास आखिरी लोकेशन, रूपईडीहा में मिली SUV 10 अक्टूबर को आरोपियों की गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रूपईडहा पहुंचने की जानकारी सामने आई। शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर भारत-नेपाल सीमा के पास आखिरी लोकेशन मिली थी। 13 अक्टूबर को श्रद्धा की SUV रूपईडहा इलाके में खड़ी मिली। SUV मिली, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को आगे की कड़ियां जोड़नी पड़ीं。 वीओ- 10 दिन की फरारी, हर ठिकाने की जांच जरूरी आगरा में ठहरने और अलग-अलग शहरों से होते हुए नागपुर पहुंचने के इनपुट इस केस की जांच में अहम हैं। अगर आरोपियों ने रास्ते में होटल, निजी वाहन या दूसरे ठिकानों का इस्तेमाल किया, तो हर जगह का रिकॉर्ड जांच की दिशा तय कर सकता है। किसने कमरा बुक किया? किसने वाहन की? व्यवस्था की? किस फोन से संपर्क किया? गया? और क्या किसी व्यक्ति ने जानबूझकर पुलिस से बचने में मदद की? ये सवाल अभी जांच की कसौटी पर हैं। किसी व्यक्ति को मददगार या साजिश में शामिल बताने के लिए ठोस साक्ष्य जरूरी होंगे। वीओ- सोशल मीडिया पर वीडियो, श्रद्धा का अपना पक्ष 15 अक्टूबर को श्रद्धा के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। वीडियो में उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। दूसरे वीडियो में कर्ज और जेवर से संबंधित दावे भी किए गए। वीओ- इनाम, वारंट और फिर नागपुर में गिरफ्तारी 13 अक्टूबर को आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई। 17 अक्टूबर को गैर-जमानती वारंट जारी होने और 18 अक्टूबर को इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये किए जाने की रिपोर्ट आई。 इसके बाद तलाश तेज हुई। 20 अक्टूबर को लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नागपुर से श्रद्धा, रश्मि और दानिश को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई। 21 अक्टूबर को नागपुर की अदालत में पेशी और ट्रांजिट रिमांड की खबर आई。 अब जांच का अगला चरण है—फरारी के दौरान संपर्कों, ठिकानों और संभावित मददगारों की भूमिका को साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट करना। वीओ- Z गैंग कनेक्शन… सबसे बड़ा अनसुलझा सवाल? इस केस में मुंबई के कथित Z गैंग का नाम भी चर्चा में आया है। गैंग के सरगना जुल्फिकार बेहलिम और उसके भाई मोहसिन बेहलिम का जिक्र है। दोनों पर रंगदारी समेत आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हैं। श्रद्धा को एक फार्म हाउस में ठहराने की कथित तैयारी का दावा भी सामने आया है। लेकिन यहां सबसे अहम बात यह है कि श्रद्धा और Z गैंग के बीच संबंधों की सार्वजनिक रूप से पुष्ट पुष्टि अभी नहीं है। वीओ- अब जांच की दिशा तय करेंगे ये पांच सवाल पहला—क्या 2200 किलोमीटर के पूरे सफर का सत्यापित रूट तैयार हो चुका है? दूसरा—रूपईडहा में SUV मिलने के बाद आरोपियों की गतिविधियों का पता किन साक्ष्यों से चला? तीसरा—क्या आगरा समेत दूसरे ठिकानों के होटल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज उपलब्ध हैं? चौथा—क्या किसी व्यक्ति ने आरोपियों को ठहरने, यात्रा या संपर्क बनाए रखने में मदद की? पांचवां—क्या Z गैंग से संबंध का कोई ठोस सबूत मिला है? या यह अभी सिर्फ जांच का संभावित एंगल है? इन सवालों के जवाब कॉल डिटेल रिकॉर्ड, CCTV, डिजिटल साक्ष्य, यात्रा दस्तावेज और पूछताछ से ही सामने आ सकते हैं। श्रद्धा के संपर्कों का मायाजाल! मॉडलिंग, VVIP पोस्टर और अमीर की भूमिका पर उठे सवाल एंकर - एक तरफ मॉडलिंग की दुनिया… दूसरी तरफ हाईप्रोफाइल संपर्क… और अब कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तारी! श्रद्धा दुबे केस में सामने आए तीन अहम इनपुट कई सवाल खड़े कर रहे हैं। राजनीति में किस्मत आजमाने की कोशिश से लेकर मॉडलिंग तक का सफर, एक पूर्व डीजी के बेटे से बातचीत का दावा, डांडिया महोत्सव में VVIP गेस्ट के तौर पर शामिल होने का वायरल पोस्टर और अमीर नाम के शख्स की कथित भूमिका! सवाल ये है? कि क्या श्रद्धा के पुराने संपर्कों में से किसी का इस मामले से कोई सीधा कनेक्शन है? क्या फरारी के दौरान किसी ने मदद की थी? और डांडिया महोत्सव के पोस्टर की असल कहानी क्या है? हम इन तीनों पहलुओं को जोड़कर करेंगे पड़ताल—कौन-सा दावा है, कौन-सा सवाल है और किसकी पुष्टि होना अभी बाकी है。 वीओ- मॉडलिंग से हाईप्रोफाइल संपर्कों तक श्रद्धा दुबे की पृष्ठभूमि को लेकर जानकारी सामने आई है, उसने वर्ष 2016 में राजनीति में किस्मत आजमाने की कोशिश की थी। बाद में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फोटोशूट के जरिए पहचान बनाने का प्रयास किया。 उसकी शादी, अलगाव और लखनऊ वापसी से जुड़े विवरण भी सामने आए हैं। इसके बाद मॉडलिंग और हाईप्रोफाइल लोगों के बीच उसकी सक्रियता बढ़ी। लेकिन इस पुराने सफर का शिवा शर्मा की मौत के मामले से क्या संबंध है? इसका जवाब तभी मिलेगा, जब जांच में कोई ठोस कड़ी सामने आएगी。 वीओ- पूर्व डीजी के बेटे से बातचीत का दावा श्रद्धा के संपर्कों की माने तो उसकी बातचीत एक पूर्व डीजी के बेटे से फेसटाइम और व्हाट्सऐप के जरिए होती थी。 अब जांच के लिहाज से अहम सवाल हैं—क्या बातचीत फरारी के दौरान भी जारी थी? क्या संपर्क के दौरान किसी तरह की मदद या व्यवस्था की बात हुई? और क्या इस दावे की पुष्टि करने वाले डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध हैं? इसकी पुष्टि संबंधित रिकॉर्ड और आधिकारिक जांच से ही हो सकती है। वीओ- डांडिया महोत्सव में VVIP गेस्ट बनने वाली थी श्रद्धा? श्रद्धा की तस्वीर वाला डांडिया महोत्सव का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है। पोस्टर में उसे VVIP गेस्ट के तौर पर पेश किया गया है। कार्यक्रम 16, 17 और 18 अक्टूबर को लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित होने वाला था।0
0
Report
Advertisement
फनीफरदाबाद में 14 सेकेंड में बुलेट चोरी: CCTV में कैद वारदात
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में 14 सेकेंड में बुलेट बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात बेटे के कुआं पूजन पर ससुराल से मिली थी बुलेट, 8 दिन बाद ही चोर ले उड़ा फरीदाबाद। फरीदाबाद में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-81 स्थित एक निजी स्कूल की पार्किंग का है, जहां एक चोर महज 14 सेकेंड में बुलेट बाइक चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित को करीब 8 दिन पहले अपने बेटे के कुआं पूजन के अवसर पर ससुराल पक्ष की तरफ से बुलेट बाइक उपहार में मिली थी। परिवार की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि चोर ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि मुंह पर मास्क लगाए एक युवक पार्किंग में पहुंचता है और महज 14 सेकेंड के भीतर बाइक चोरी कर वहां से निकल जाता है। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी हुई बाइक बरामद करने में जुटी है। पुलिस की ओर से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। सवाल: जब शहर में दिनदहाड़े पार्किंग से वाहन चोरी हो रहे हैं, तो वाहन मालिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस क्या कदम उठा रही है?0
0
Report
सSilkyaara टनल मार्च 2027 तक पूरी, चारधाम यात्रा इसी से शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग - जल्द पूरा होगा सिलक्यारा टनल का निर्माण कार्य आगामी 2027 की चारधाम यात्रा टनल से होगी संचालित उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिलक्यारा टनल का कार्य मार्च 2027 में पूरा हो जाएगा और 2027 चारधाम यात्रा का संचालन इसी टनल से होगा। इस बड़ी अपडेट को Zee मीडिया दे रहा है। परियोजना अधिकारी रविकांत का कहना है कि टनल का कार्य अंतिम चरण में है। टनल के आर-पार निर्माण कार्य काफी पहले पूरा हो गया था लेकिन टनल के अंदर कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो पाया था; अब टनल कार्य मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा और आगामी 2027 की चारधाम यात्रा इसी टनल से प्रारंभ होगी। साथ ही टनल से वाहनों का आवागमन शुरू होने पर लगभग 20 से 25 किलोमीटर की दूरी कम होगी और स्थानीय लोग तथा चारधाम यात्री यमुनोत्री धाम के दर्शन आराम से कर सकेंगे। यह टर्नल पूरा होने पर उत्तरकाशी जनपद को बड़ी सौगात देगा।0
0
Report
चुनाव नियमों की धज्जियां: नगरपालिका सुनवाईमें 23 और 26 नवंबर को निर्णय तय
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर महापालिका निवडणुकीत निवडणूक आयोगाच्या नियमांना डावलून निवडणूक लढवल्याचा गंभीर आरोप असलेल्या नगरसेवकांची सुनावणी मनपा आयुक्त अमोल येडगे यांच्यासमोर झाली. या प्रकरणातील 11 नगरसेवकांची दुसरी सुनावणी पार पडली. यामध्ये भाजपच्या 2 आणि एमआयएमच्या 9 नगरसेवकांचा समावेश होता. सर्व पक्षकारांचे म्हणणे ऐकून घेतल्यानंतर आयुक्तांनी 9 नगरसेवकांना पुढील महिन्यातील 23 नोव्हेंबर, तर एमआयएमच्या नगरसेविका तरन्नुम अकील अहमद यांना 26 नोव्हेंबर ही पुढील तारीख दिली आहे. बुधवारी पार पडलेल्या या सुनावणीनाला भाजपचे नगरसेवक मयूर वंजारी हे गैरहजर राहिले... या सुनावणीनंतर या नगरसेवकांवर अपात्रतेची कारवाई होणार की नाही याबाबत निर्णय होईल...0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के नारायण गैस एजेंसी पर भीषण आग, सिलेंडर फटने से दहशत, दो घायल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग, कई सिलेंडर फटे; घर छोड़कर भागे लोग सरूरपुर गांव में धमाकों से मची दहशत, दमकलकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर पाया आग पर काबू, दो लोगों के झुलसने की सूचना फरीदाबाद। फरीदाबाद के सरूरपुर गांव स्थित नारायण गैस एजेंसी में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि एजेंसी में रखे कई गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। सिलेंडर फटने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे के दौरान अपनी और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता और सिलेंडरों में विस्फोट के खतरे के बीच दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। हादसे में दो लोगों के झुलसने की सूचना इस हादसे में दो लोगों के झुलसने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के हाथ में जलने की चोट आई है, जबकि दूसरे व्यक्ति के शरीर पर जलने के निशान हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायलों की पहचान और उनकी हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। आग लगने के कारणों की जांच जारी फिलहाल गैस एजेंसी में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और सिलेंडरों में विस्फोट कैसे हुए। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी लोगों के बीच चिंता बनी हुई है।0
0
Report
इटावा रामलीला: रावण वध के बाद अस्थियाँ लूटने की होड़, भक्त मान्यता पर विश्वास
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 150 साल से अधिक चली आ रही रामलीला में देर रात रावण का वध हुआ ,रावण की अस्थियों को लूटने की होड़ मची रही। बताया जाता है कि यहां पर रावण को जलाया नहीं बल्कि उसका वध किया जाता है। रावण के वध के बाद उसके पुतले को नीचे गिराया जाता है उसके बाद उसकी अस्थियों को लोग अपने अपने मान्यता अनुसार लूटकर घर ले जाते है। मान्यता है कि अस्थियों को घर में रखने से बच्चों को नजर नहीं लगती, बरकत रहती है भूत प्रेत के साया नहीं रहता है।और अस्थियों को अपने पास सभाल रखने के लिए ले जाते है। रावण के वध से पहले शहर में मैदानी सड़कों पर राम रावण का युद्ध होता है और रावण की पूजा भी की जाती है।0
0
Report
पहासू में दो महिलाओं के बीच भिड़ंत का वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर के पहासू थाने के कस्बा पहासू में दो साड़ो के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल सांडों की लड़ाई के बीच वाहनों का सड़क पर लगा जमावड़ा बीच रोड पर साड़ो की लड़ाई को देखते हुए वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोका आसपास के दुकानदारों में भी साड़ो की लड़ाई की वजह से मची अफरा तफरी वायरल वीडियो कस्बा पहासू के सोमना रोड का बताया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
छत्रपति संभाजीनगर के 85 परीक्षा केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की कमी, सुधार के निर्देश
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर जिल्ह्यात दहावी-बारावी बोर्ड परीक्षेच्या तयारीअंतर्गत परीक्षा केंद्रांची तपासणी शुरू आहे. यामध्ये ८५ केंद्रांवर मूलभूत सुविधांचा अभाव आढळला आहे. विभागीय शिक्षण मंडळाने नव्या तसेच विद्यमान केंद्रांतील त्रुटी दूर करण्याचे आदेश दिले आहेत. अनेक ठिकाणी सीसीटीव्ही, सुरक्षा भिंत आणि स्वच्छतागृहांची कमतरता निदर्शनास आली आहे. एका महिन्यात सुधारणा न झाल्यास संबंधित केंद्रांना मान्यता न देण्याचा इशारा दिला आहे. मंडळाकडून बारावीची लेखी परीक्षा ८ फेब्रुवारी ते १६ मार्च, तर दहावीची १५ फेब्रुवारी ते ११ मार्च या कालावधीत होणार आहे. बारावीची २२ आणि दहावीची ६३ अशी एकूण ८५ केंद्रे अपुरी ठरली आहेत, अशी माहिती प्रशासनाने दिली. सध्या अर्ज नोंदणी सुरू असून बारावीचे १,२२,०८० आणि दहावीचे १,२०,७७३ अर्ज आले आहेत. कॉपी प्रकरणांमुळे मागील वर्षी रद्द केलेली ७ केंद्रे पुन्हा दिली जाणार नाहीत.0
0
Report
नौतनवा में मूर्ति विसर्जन के दौरान आग लगी प्रतिमा, बड़ा हादसा टला
Maharajganj, Uttar Pradesh:महरोजगंज नौतनवा में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान प्रतिमा में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा एंकर - महराजगंज के नौतनवा में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक प्रतिमा में आग लग गई। आगे चल रही स्पॉटलाइट से निकली चिंगारी शेर के बाल पर गिरी और देखते ही देखते आग ने पूरी प्रतिमा को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे की हैं जहां बुधवार देर रात करीब एक बजे मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस के आगे चल रही पैरो लाइट से निकली चिंगारी शेर के बाल पर जा गिरी। चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी प्रतिमा को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लोगों ने तत्काल मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद जुलूस में सतर्कता बढ़ा दी गई ताकि आगे किसी अनहोनी से बचा जा सके।0
0
Report
टूटी हुई चाबी: हल कैसे करें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जबलपुर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हादसा: हाई टेंशन लाइन से दो की मौत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ मझौली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत 6 घायल विकास राजपूत, प्रिंस चौहान की हुई मौत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए युवक घायल युवकों को जबलपुर इलाज के लिए किया रेफर मझौली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा देर रात लगभग 1:00 बजे हुआ हादसा सिविल लाइन इलाके की प्रतिमा ले जाए जा रही थी विसर्जन के लिए विसर्जन कुंड के पास बताया जा रहा है हादसा0
0
Report
मालपुरा में विशाल भजन संध्या, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विकास का भरोसा जताया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) नगरपालिका मंडल मालपुरा के तत्वावधान में प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड परिसर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने सांवरिया सेठ सहित बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां दी। देर रात तक श्रोताओं ने भजन संध्या का आनंद लिया। भजन संध्या में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने धर्मपत्नी राधा चौधरी के साथ शिरकत की। नगरपालिका अध्यक्ष जिनेंद्र जैन व अधिशासी अधिकारी रामजीत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नगरपालिका मालपुरा में भाजपा का बोर्ड बनने पर सभी शहरवासियों का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखने का आश्वासन दिया।0
0
Report
दशहरा मेला में पार्किंग को लेकर विवाद, दबंगों ने दो भाइयों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के कुशमहुरा गांव में लगे दशहरा मेले में पार्किंग को लेकर दो सगे भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हमारा संस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चंदापुर थाना क्षेत्र के कड़रिया मजरे मुरैनी गांव निवासी रामरती पत्नी दशरथ ने चंदापुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा शिवम मंगलवार को शाम लगभग 5 बजे कुशमहुरा में लगा दशहरा मेला देखने गया था। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विपक्षीगण कुसमहुरा गांव निवासी पप्पू व महादेव पुत्रगण रामबहादुर,हिमांशु पुत्र तेजू,रामकृपाल मौर्य पुत्र रघुबीर,राहुल पुत्र रमेश व पांच अज्ञात लोगों ने उसके बेटे को जाति सूचक शब्द कहे और मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर लात-घूसों से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे बड़े भाई अमरेश को भी आरोपियों ने काफी मारा-पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने शिवम के कपड़े फाड़कर उसे मेले में सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र कर बेइज्जत किया और बड़े भाई से पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई। माफी मांगने पर ही दोनों भाइयों की जान बची। साथ ही धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा।वायरल वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि मेले के पास सड़क पर कई युवक दो युवकों को घेरकर पीट रहे हैं, एक युवक के कपड़े फटे हुए हैं और वह अर्धनग्न अवस्था में है। मौके पर भीड़ लगी है और लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं। मामले में चंदापुर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
